logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमन और अकीदत् के साथ जुलूस ए मोहम्मदी सरकार की आमद मरहबा की सदाओं से गूंजा जालौन नगर, अमन और अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, ‘सरकार की आमद मरहबा’ की सदाओं से गूंजा जालौन मो शाकिर हसन वारसी विश्ववार्ता न्यूज जालौन ​जालौन। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा (सल्ल.) के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी / 12 रबी-उल-अव्वल) के मुकद्दस मौके पर नगर में पारंपरिक व मजहबी अकीदत के साथ विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। ‘सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा’ के गगनभेदी नारों और नात-ओ-कलाम की पुरनूर सदाओं से पूरा नगर गूंज उठा। बारिश के बावजूद अकीदतमंदों का उत्साह कम नहीं हुआ और सैकड़ों लोग नए लिबास व पगड़ियों में अपने नबी की शान में नात पढ़ते हुए जुलूस में शामिल रहे। ​मजहबी पैगाम और सीरत पर तकरीर सुबह 10 बजे तकिया मैदान से शहर काजी मौलाना साबिर और शाह हुसैनी मस्जिद से अमीर बापू हाफिज रफीक कुरैशी के नेतृत्व में जुलूस शुरू हुआ, जो नारोभास्कर से होते हुए विशाल कारवां में तब्दील हो गया। ​शहर काजी मौलाना साबिर ने अकीदतमंदों को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लाम अमन, रहमत, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देता है। उन्होंने हुजूर पाक की सीरत पर रोशनी डालते हुए सभी से उनके बताए रास्ते पर चलने, गरीबों की मदद करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। ​गंगा-जमुनी तहजीब और लंगर-ए-आम जुलूस के स्वागत के लिए नगर में जगह-जगह पानी, शरबत और खीर के स्टॉल लगाए गए। कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज के पास हाजी नानू हसन, सत्यम त्रिपाठी, ऋषभ पाण्डेय, हसनैन राईन, समीर चुर्खीबाल, कैफ राईन, रिहान, फैजान और अयान वारसी आदि ने विशाल लंगर का आयोजन कर कौमी एकता की मिसाल पेश की। इस मौके पर हाजी नानू हसन ने जुलूस की कयादत कर रहे उलमा-ए-किराम को साफा बांधकर सम्मानित किया। ​इन मार्गों से होकर गुजरा जुलूस जुलूस सब्जी मंडी, कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज, मोती मस्जिद, कोतवाली रोड, बस स्टैंड और झंडा चौराहा होते हुए पुनः तकिया मैदान और नारोभास्कर पहुंचकर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर नारोभास्कर और तकिया रोड पर की गई आकर्षक सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। ​प्रमुख रूप से रहे मौजूद जुलूस में मौलाना खालिद रहमानी, हाफिज मुजाहिद, हाफिज साबिर मंसूरी, हाफिज शाकिर, हाफिज मकबूल, सूफी फैज, आकाश शाह, शाकिर हसन वारसी, जाकिर सिद्दीकी, आमिर अत्तारी, जर्रार कादरी, इरशाद अंसारी, इमरान अंसारी, बबलू शाह, अफरोज शाह, नसीम खान, इशाक मंसूरी, अहमद रजा, नफीस सभासद, अरमान, सलीम, अल्लू, मसूदी, नईम उल्ला, हाशिम सिद्दीकी और मुन्ना शाह सहित सैकड़ों अकीदतमंद शामिल रहे। ​प्रशासनिक व्यवस्था रही मुस्तैद जुलूस के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम राकेश सोनी, तहसीलदार अभिनव द्विवेदी, सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, अतिरिक्त निरीक्षक लालबाबू मिश्रा, एसएसआई संजय कुमार यति, एसआई निसार अहमद, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी और एलआईयू से अनुराग सिंह व विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। स्थानीय नागरिकों और जुलूस आयोजकों ने भी व्यवस्था में पूरा सहयोग दिया।

1 hr ago
user_दैनिक विश्ववार्ता न्यूज जालौन
दैनिक विश्ववार्ता न्यूज जालौन
उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
c9995181-bb18-4bfb-a857-7cfa41738eb6

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🎤jalaun : जश्न ईद मिलादुन नबी का बड़ी सादगी के साथ निकला जुलूस🖥️ 📌इस जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता का दिखा भाईचारा* खबर जालौन से है जहाँ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जश्न ईद मिलादुन्नबी का जुलूस गणेशगंज उरई से बड़े ही अकीददत और सादगी के साथ निकाला जिसमें भारी तादाद में जुलूस में लोग शामिल हुए, और नारे लगाते हुए यह जुलूस मच्छर चौराहा होते हुए दलगंजन चौराहा और फिर बजरिया वापस आया , जहां जगह-जगह जुलूस में लोगों का स्वागत किया गया साथ ही इस जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक भाईचारा दिखाई दिया जहां लोग एक दूसरे को लोग गके मिल कर मिष्ठान वितरण कर रहे थे साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम रहा ‌। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    1
    🎤jalaun : जश्न ईद मिलादुन नबी का बड़ी सादगी के साथ निकला जुलूस🖥️
📌इस जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता का दिखा भाईचारा*
खबर जालौन से है जहाँ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जश्न ईद मिलादुन्नबी का जुलूस गणेशगंज उरई से बड़े ही अकीददत और सादगी के साथ निकाला जिसमें भारी तादाद में जुलूस में लोग शामिल हुए, और नारे लगाते हुए यह जुलूस मच्छर चौराहा होते हुए दलगंजन चौराहा और फिर बजरिया वापस आया , जहां जगह-जगह जुलूस में लोगों का स्वागत किया गया साथ ही  इस जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक भाईचारा दिखाई दिया जहां लोग एक दूसरे को लोग गके मिल कर मिष्ठान वितरण कर रहे थे साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम रहा ‌।
रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • शामली-कुशीनगर एक्सप्रेसवे से मजबूत होगी पश्चिम से पूर्वी यूपी की कनेक्टिविटी लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पश्चिम से पूर्वी हिस्से तक आवागमन और कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में शामली-कुशीनगर एक्सप्रेसवे को महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के विकसित होने से प्रदेश के 19 जिलों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने की उम्मीद है। परियोजना से इन जिलों में निवेश, उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है। बेहतर कनेक्टिविटी से माल परिवहन आसान होगा और औद्योगिक क्षेत्रों को नए बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। शामली से कुशीनगर तक बेहतर एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार होने से पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के बीच यात्रा का समय कम करने तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने और स्थानीय स्तर पर विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, शामली-कुशीनगर एक्सप्रेसवे यूपी के पश्चिम से पूर्व तक आर्थिक और औद्योगिक कनेक्टिविटी को नई मजबूती देने वाली परियोजना साबित हो सकता है।
    1
    शामली-कुशीनगर एक्सप्रेसवे से मजबूत होगी पश्चिम से पूर्वी यूपी की कनेक्टिविटी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पश्चिम से पूर्वी हिस्से तक आवागमन और कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में शामली-कुशीनगर एक्सप्रेसवे को महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के विकसित होने से प्रदेश के 19 जिलों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने की उम्मीद है। 
परियोजना से इन जिलों में निवेश, उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है। बेहतर कनेक्टिविटी से माल परिवहन आसान होगा और औद्योगिक क्षेत्रों को नए बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। शामली से कुशीनगर तक बेहतर एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार होने से पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के बीच यात्रा का समय कम करने तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने और स्थानीय स्तर पर विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, शामली-कुशीनगर एक्सप्रेसवे यूपी के पश्चिम से पूर्व तक आर्थिक और औद्योगिक कनेक्टिविटी को नई मजबूती देने वाली परियोजना साबित हो सकता है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • उरई में पूरी शान ओ शौकत के साथ निकला जुलूस ए मोहम्मदी
    1
    उरई में पूरी शान ओ शौकत के साथ निकला जुलूस ए मोहम्मदी
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है। नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।
    1
    नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video 

रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।

    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जालौन : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसा! रक्षाबंधन पर घर जा रहे युवक की मौत!!.. जालौन : फिर हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसा रक्षाबंधन पर्व पर घर जा रहे वाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर!! टक्कर लगने से उछल कर हाइवे पर गिरे बाइक सवार हुए घायल, टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भागने में कामयाब सूचना मिलने पर हाइवे एम्बुलेंस सेवा तथा रिलीफ़ टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस सेवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया!! एक बाइक सवार ने रास्ते में ही दम तोड दिया, दूसरे बाइक सवार को प्राथमिक उपचार दिया तथा गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया!! मौके पर पहुंची पुलिस ने शेष विधिक कार्रवाई शुरू की!! बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला वाइट - वरिष्ठ चिकित्सक डॉ योगेश कुमार आर्य
    1
    जालौन : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसा! रक्षाबंधन पर घर जा रहे युवक की मौत!!..
जालौन :  फिर हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसा रक्षाबंधन पर्व पर  घर जा रहे वाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर!! टक्कर लगने से उछल कर हाइवे पर गिरे बाइक सवार हुए घायल, टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भागने में कामयाब सूचना मिलने पर हाइवे एम्बुलेंस सेवा तथा रिलीफ़ टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस सेवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया!! एक बाइक सवार ने रास्ते में ही दम तोड दिया, दूसरे बाइक सवार को प्राथमिक उपचार दिया तथा गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया!! मौके पर पहुंची पुलिस ने शेष विधिक कार्रवाई शुरू की!! बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला 
वाइट - वरिष्ठ चिकित्सक डॉ योगेश कुमार आर्य
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सीएमओ ने सीएचसी रामपुरा का किया औचक निरीक्षण, मिलीं चाक-चौबंद व्यवस्थाएं ​ओपीडी में खुद देखे मरीज; व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, चिकित्सा अधीक्षक के कार्यों की सराहना की ​रामपुरा(जालौन)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिनंदन प्रसाद ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अवकाश के दिन भी निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात पाए गए। ​निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी, टीकाकरण कक्ष, दवा स्टोर, ड्रेसिंग रूम, पैथोलॉजी लैब, पुरुष व महिला वार्ड तथा लेबर रूम का जायजा लिया। ओपीडी में डॉ. पंकज कुमार ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने खुद ओपीडी में बैठकर दो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान नवजात शिशुओं के परिजनों को जन्म प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। ​निरीक्षण में एसीएमओ डॉ. आनंद प्रसाद वर्मा एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत मौजूद रहे। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। ​निरीक्षण के उपरांत सीएमओ ने रामपुरा सीएचसी की व्यवस्थाओं पर गहरा संतोष व्यक्त किया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि रामपुरा अस्पताल की व्यवस्थाएं जिले के अन्य सीएचसी के मुकाबले कई मानकों पर काफी बेहतर हैं। उन्होंने स्टाफ को इसी समर्पण से आगे भी बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।
    1
    सीएमओ ने सीएचसी रामपुरा का किया औचक निरीक्षण, मिलीं चाक-चौबंद व्यवस्थाएं
​ओपीडी में खुद देखे मरीज; व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, चिकित्सा अधीक्षक के कार्यों की सराहना की
​रामपुरा(जालौन)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिनंदन प्रसाद ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  रामपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अवकाश के दिन भी निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात पाए गए। ​निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी, टीकाकरण कक्ष, दवा स्टोर, ड्रेसिंग रूम, पैथोलॉजी लैब, पुरुष व महिला वार्ड तथा लेबर रूम का जायजा लिया। ओपीडी में डॉ. पंकज कुमार ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने खुद ओपीडी में बैठकर दो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान नवजात शिशुओं के परिजनों को जन्म प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। ​निरीक्षण में एसीएमओ डॉ. आनंद प्रसाद वर्मा एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत मौजूद रहे। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। ​निरीक्षण के उपरांत सीएमओ ने रामपुरा सीएचसी की व्यवस्थाओं पर गहरा संतोष व्यक्त किया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि रामपुरा अस्पताल की व्यवस्थाएं जिले के अन्य सीएचसी के मुकाबले कई मानकों पर काफी बेहतर हैं। उन्होंने स्टाफ को इसी समर्पण से आगे भी बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, कई चौराहों से गुजरा जुलूस उरई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में बुधवार को उरई नगर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस जैसे-जैसे शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते गए। जुलूस में उमड़ी भीड़ से शहर के कई हिस्सों में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। जुलूस में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह और अकीदत के साथ शिरकत की। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। नातिया कलाम और धार्मिक नारों से वातावरण गूंजता रहा। बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी जुलूस में भाग लिया। जुलूस में सजे हुए वाहनों और धार्मिक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नगर के विभिन्न चौराहों से होकर गुजरते जुलूस को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ दिखाई दी। कई स्थानों पर लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाएं कीं। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश दिखाई दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही, जिससे जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। प्रमुख मार्गों पर भीड़ के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और अमन, शांति तथा खुशहाली की दुआ की। जुलूस में उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। देर तक शहर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
    1
    ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, कई चौराहों से गुजरा जुलूस
उरई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में बुधवार को उरई नगर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस जैसे-जैसे शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते गए। जुलूस में उमड़ी भीड़ से शहर के कई हिस्सों में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। जुलूस में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह और अकीदत के साथ शिरकत की। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। नातिया कलाम और धार्मिक नारों से वातावरण गूंजता रहा। बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी जुलूस में भाग लिया। जुलूस में सजे हुए वाहनों और धार्मिक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नगर के विभिन्न चौराहों से होकर गुजरते जुलूस को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ दिखाई दी। कई स्थानों पर लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाएं कीं। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश दिखाई दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही, जिससे जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। प्रमुख मार्गों पर भीड़ के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और अमन, शांति तथा खुशहाली की दुआ की। जुलूस में उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। देर तक शहर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पावर प्लांट-पुल बहे; 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे
    1
    पावर प्लांट-पुल बहे; 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.