लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'नो योर कॉन्स्टिट्यूशन' पहल का शुभारंभ अगस्त में कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से होगा। इस संबंध में जिला कलक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई। ओम बिरला के निजी सचिव राजेश डागा ने बताया कि कोटा-बूंदी से शुरू होने वाली इस पहल को भविष्य में देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों तक विस्तार देने की योजना है। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों का समयबद्ध पंजीयन, व्यापक प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कक्षा 6 से 8 के लिए 'संविधान अंकुर', कक्षा 9 और 10 के लिए 'संविधान प्रहरी' तथा कक्षा 11 और 12 के लिए 'संविधान रक्षक' श्रेणी निर्धारित है। प्रत्येक विद्यालय में पंजीयन और समन्वय के लिए एक नोडल प्रभारी नियुक्त होगा। विद्यालयों की प्रार्थना सभा में प्रतिदिन संविधान से जुड़े पांच प्रश्न बताए जाएंगे, सप्ताह में एक दिन इन प्रश्नों पर आधारित परीक्षा होगी और प्रत्येक माह संविधान रैली निकाली जाएगी। योजना के अनुसार नवंबर में प्रथम चरण की परीक्षा और जनवरी में एमसीक्यू आधारित मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। कोटा-बूंदी क्षेत्र के लगभग 2,505 सरकारी और निजी विद्यालयों से प्रत्येक श्रेणी के तीन उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें संसद भ्रमण पर भेजा जाएगा। बैठक के दौरान 'पंचायत दर्पण' अभियान की भी जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर शिविर लगाकर बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज बनाने और त्रुटियों का निराकरण करने का कार्य किया जाएगा। जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने शिक्षा विभाग को कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन और सभी स्कूलों का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, डाइट और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'नो योर कॉन्स्टिट्यूशन' पहल का शुभारंभ अगस्त में कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से होगा। इस संबंध में जिला कलक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई। ओम बिरला के निजी सचिव राजेश डागा ने बताया कि कोटा-बूंदी से शुरू होने वाली इस पहल को भविष्य में देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों तक विस्तार
देने की योजना है। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों का समयबद्ध पंजीयन, व्यापक प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कक्षा 6 से 8 के लिए 'संविधान अंकुर', कक्षा 9 और 10 के लिए 'संविधान प्रहरी' तथा कक्षा 11 और 12 के लिए 'संविधान रक्षक' श्रेणी निर्धारित है। प्रत्येक विद्यालय में पंजीयन और समन्वय के लिए एक नोडल प्रभारी
नियुक्त होगा। विद्यालयों की प्रार्थना सभा में प्रतिदिन संविधान से जुड़े पांच प्रश्न बताए जाएंगे, सप्ताह में एक दिन इन प्रश्नों पर आधारित परीक्षा होगी और प्रत्येक माह संविधान रैली निकाली जाएगी। योजना के अनुसार नवंबर में प्रथम चरण की परीक्षा और जनवरी में एमसीक्यू आधारित मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। कोटा-बूंदी क्षेत्र के लगभग 2,505 सरकारी और निजी विद्यालयों से प्रत्येक श्रेणी के तीन उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें संसद भ्रमण पर भेजा जाएगा। बैठक के दौरान 'पंचायत दर्पण'
अभियान की भी जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर शिविर लगाकर बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज बनाने और त्रुटियों का निराकरण करने का कार्य किया जाएगा। जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने शिक्षा विभाग को कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन और सभी स्कूलों का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, डाइट और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं का आंदोलन जारी है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के बाहर दिए जा रहे धरने के दौरान जिस बर्बर तरीके से विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया, वह मामला अब भारी तूल पकड़ता जा रहा है। इसके विरोध में देश के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। हाड़ौती में पिछले तीन दिनों से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुतले जलाकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज इटावा में पीपल्दा विधायक चेतन पटेल कोलाना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शवयात्रा निकाली।1
- शाहपुरा के एक गांव में किसान की बेटी ने नीट परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त कर नया इतिहास रच दिया है। खेतों से लेकर किताबों तक का यह सफर तय करते हुए उसने अपनी मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की है। इस ऐतिहासिक मुकाम को उसने किस तरह संभव कर दिखाया, इसकी पूरी दास्तान खुद उसी की जुबान से जानिए।1
- जंतर-मंतर पर सांसदों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कोटा में कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया। सांसदों पर हुई इस कार्रवाई का कड़ा विरोध जताते हुए कांग्रेस ने कोटा में प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी दर्ज कराई।1
- राजस्थान के कोटा स्थित संतोषी नगर चौराहे पर बुधवार शाम महिला कांग्रेस कोटा शहर ने जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए मशाल जुलूस निकाला। यह प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिए जाने और जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किया गया। इस दौरान हाथों में मशालें लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के समर्थन में आवाज बुलंद की। इसके अलावा, पेपर लीक प्रकरणों से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों की स्मृति में मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखा गया। इस मशाल जुलूस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव दानिश अबरार, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, शहर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष राखी गौतम, पीसीसी महासचिव अनूप ठाकुर, क्रांति तिवारी और शिवराज गुंजल मुख्य रूप से मौजूद रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव दानिश अबरार ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों की आवाज को दबाने की घटनाएं केंद्र सरकार की विफलताओं को उजागर करती हैं। उन्होंने राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों को हिरासत में लेने और छात्रों पर लाठीचार्ज करवाने को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि देश संविधान से चलता है, सत्ता के अहंकार से नहीं और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने हजारों युवाओं के सपनों को तोड़ा है और कांग्रेस पार्टी तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ जनआंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने की मांग की।4
- कोटा के शिवपुरा क्षेत्र के नमकीन वाले काका जी अक्सर गलियों के अलावा मेलों में भी देखे जा सकते हैं। वे अपने अनोखे अंदाज़ और खास आवाज़ की वजह से लोगों के बीच पहचाने जाते हैं।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक, संसद मार्च के दौरान छात्रों और युवाओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन जारी है। इस विरोध प्रदर्शन में एसएफआई (SFI) समेत वाम दलों की स्टूडेंट यूनियनों के कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं और अपनी माँगों को लेकर आज भी धरना दे रहे हैं।1
- जंतर मंतर पर सरकार द्वारा भेजे जा रहे गुंडे महिलाओं को भी नहीं छोड़ रहे हैं और उन्हें निशाना बना रहे हैं। इन हालातों के सबूत सामने होने के बावजूद आरोप लगाया गया है कि दलाल मीडिया इस तरह की सच्चाई और परिस्थितियों को कभी नहीं दिखाएगा।1