*बहन को बेचकर हरियाणा में विवाह कराने वाला भाई गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। जनपद में बाल भिक्षावृत्ति/बालश्रम की रोकथाम, किशोर न्याय संरक्षण, बाल विवाह, एवं मानव तस्करी की रोकथाम आदि हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज थाना एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा बहन को 01 लाख 38 हजार रूपए मे बेचकर व जबरन विवाह कराने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जनपद चित्रकूट की रहने वाली एक पीड़िता द्वारा 22 नवंबर 25 को थाना एएचटीयू जनपद बांदा पर दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि 20 नवंबर 25 को उसकी माता मुन्नी एवं भाई जयनारायण ने उसे जनपद बांदा लाकर जबरन हरियाणा के कृष्ण कुमार पुत्र शिवराम नामक एक अनजान व्यक्ति को 1,38,000 में बेच दिया तथा उसकी जबरन शादी करा दी, जबकि पीड़िता पूर्व से ही शादीशुदा है।पीड़िता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों एवं प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बांदा द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की। विवेचना के दौरान एकत्र पीड़िता के विस्तृत बयान, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम लगातार आरोपितों की तलाश में सक्रिय थी । इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसके भाई जयनारायण को कालु कुआं रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।शेष सह-अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा घटना से जुड़े मानव तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियों की गहनता से जांच की जा रही है बता दे कि 02 अभियुक्तों को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जगनारायण उर्फ जयनारायण पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम डाडी चमरौडी थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट है।

- बांदा जनपद में विद्युत विभाग की लापरवाही लगातार आम जनता पर भारी पड़ती जा रही है। ताजा मामला कमासिन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीरा से सामने आया है, जहां एक किसान 11 हजार वोल्ट की झूलती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि बुधवार को किसान भूनेंद्र सिंह (उम्र लगभग 55 वर्ष) खेत में काम कर रहे थे, तभी वह नीचे झूल रही बिजली की तारों के संपर्क में आ गए। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली लाइन बंद कराई और घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए फतेहपुर ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। किसान की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।परिजनों के मुताबिक भूनेंद्र सिंह के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है, और उनकी एक बेटी की शादी 20 अप्रैल को होनी है। इस हादसे के बाद परिवार में दुख और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों के बीच झूल रही हाईटेंशन तारों की शिकायत पिछले एक वर्ष से लगातार विद्युत विभाग से की जा रही थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यही लापरवाही अब इस बड़े हादसे की वजह बन गई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन विभाग ने कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया।1
- साइबर क्राइम पुलिस ने एक ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में पूरे 4 लाख 23 हजार 200 रुपये वापस कराए।1
- 🚨 यूपी के। #बांदा में नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़! 4 गिरफ्तार, 5 लाख का माल बरामद बांदा के सुतरखाना इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नकली और अपमिश्रित गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। कोतवाली नगर पुलिस की छापेमारी में 4 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में तैयार और अर्द्धनिर्मित गुटखा, तंबाकू, रैपर, पैकिंग मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाइट : मेविश टॉक सहायक पुलिस अधीक्षक (क्षेत्राधिकारी नगर बांदा) #BandaPolice #GutkhaFactoryBusted #FakeGutkha #UPPoliceAction #CrimeNews #BandaNews #IllegalBusiness #BreakingNews #followers #highlights1
- देहात कोतवाली क्षेत्र के चाहितारा के पास मुठभेड़ में पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता 3 पशु तस्कर गिरफ्तार ➡️ मुठभेड़ में आरोपी फिरोज खान के पैर में लगी गोली ➡️ ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज ➡️ तीनों आरोपी फतेहपुर के निवासी बताए जा रहे हैं 95 हजार कैश एक महिंद्रा पिकअप भी बरामद ➡️ पुलिस कर रही विधिक कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह ने दी पूरी जानकारी1
- हमीरपुर। क्षेत्र में रैकी कर सुनसान इलाकों में खडी ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनके पास अलग अलग जगहों से चुराई गई आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्रालियां बरामद की हैं। सदर कोतवाली पुलिस और एस. ओ. जी. टीम अपराध और अपराधियों की रोकथाम और वांछित आरोपियों मोहन उर्फ़ विजय निवासी रोहारी,अजय श्रीवास निवासी इलाही तालाब मौदहा ,शीबू कुमार और इमरान अहमद निवासी हुसैनिया मौदहा के विरुद्ध बीते साल विरुद्ध दर्ज मुकदमा के सिलसिले में चंदौखी मोड के निकट थी तभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से ट्रैक्टर ट्राली बरामद की पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर अलग अलग स्थानों से चुराई गई आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्रालियां जो आरोपियों ने अमिरता मोड पर बेचने की फिराक में छिपाईं थी बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस की इस बडी कार्यवाही से दहशत में आए किसानों ने राहत की सांस ली है।1
- राठ/हमीरपुर। राठ विधानसभा क्षेत्र की विधायक मनीषा अनुरागी का एक अनोखा और चर्चित अंदाज़ इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जवारा मेले में शिरकत करने पहुंचीं विधायक ने इस बार पारंपरिक अंदाज़ से हटकर बुलडोज़र पर सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया, जिसे देखने के लिए मेले में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले के दौरान विधायक मनीषा अनुरागी का यह बुलडोज़र वाला अंदाज़ लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना रहा। बुलडोज़र में सवार होकर उन्होंने न केवल मेले में मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया, बल्कि लंगर भी लुटाया, जिससे समर्थकों और आम लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विधायिका के इस अनोखे अंदाज़ का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक का बुलडोज़र पर सवार होकर मेले में शामिल होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक का यह अंदाज़ बिल्कुल अलग और यादगार रहा, जिसने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस अनोखे प्रदर्शन की खूब चर्चा हो रही है।1
- *जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन 7054881233 बाँदा। जिले में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना मटौंध पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर फर्जी जमीन की रजिस्ट्री करने वाले 01अन्य वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चौतुवा द्वारा 12 फरवरी 26 को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि 6 अगस्त 25 को उनकी जमीन को कुछ लोगों द्वारा योजना बनाकर कूटरचित दस्तावेजों व आधार कार्ड का प्रयोग कर उनकी हटेटी पुरवा की लगभग 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री बिजली खेड़ा निवासी आजम खान के नाम कर दी। जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना मटौंध पुलिस द्वारा पूर्व में ही 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । घटना मे शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में आज थाना मटौंध पुलिस द्वारा एक अन्य अभियुक्त को दुरेड़ी मोड के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रिजवान खान पुत्र जमाल खान निवासी जरैली कोठी थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा निवासी है।1
- बाइक से खतरनाक स्टंट करना युवकों को पड़ भारी,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस ने की सख्त कार्रवाई1
- Post by JSB NEWS UP1