जिला कार्यालय बनभाग में भाजपा की संगठनात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह आयोजित जिला कार्यालय बनभाग में भाजपा की संगठनात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह आयोजित पूर्णिया। जिला कार्यालय बनभाग में शुक्रवार को भाजपा की आवश्यक संगठनात्मक बैठक सह नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष जलालगढ़ निवासी संजीव सिंह के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बिहार के प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार उपस्थित रहे। वहीं भाजपा पूर्णिया के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे। बैठक के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य नेताओं ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। साथ ही नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

- User9597Araria, Bihar😂on 13 March