अनियंत्रित टेम्पो पलटने से सात लोग घायल राहगीरों ने घायलों को उपचार हेतु नजदीकी स्वस्थ केंद्र भेजवाया, खड्डा-मठिया रोड पर सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक टेम्पु पलटने से अफरा-तफरी मच गई खड्डा पेट्रोल पम्प से लगभग 100 मीटर आगे एक इलेक्ट्रॉनिक टेम्पू अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों में हड़कंप मच गया। दुर्घटना में टेम्पू पर सवार सात लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार और सड़क पर असंतुलन के कारण टेम्पू अचानक पलट गया और उसमें बैठे यात्री गड्ढे में जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग और राहगीर भावी जिला पंचायत प्रत्याशी खड्डा पश्चिमी वार्ड संख्या 9 से लालाबाबू कन्नौजिया ने मौके पर पहुंचे तथा घायलों को गड्ढे से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते ग्रामीण मदद के लिए नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।

- उत्तर प्रदेश के खुशीनगर स्थित एक मदरसे में पाकिस्तान निर्मित पंखा मिलने से हड़कंप मच गया। पड़रौना कोतवाली पुलिस ने पंखे को जब्त कर गहन जांच शुरू कर दी है।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गाँव में मातम पसर गया है, वहीं ग्रामीणों ने भट्ठा संचालकों की घोर लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जाँच में जुटे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में यूरिया खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। निर्धारित ₹266.50 के बजाय ₹400 में बिक रही यूरिया से किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।4
- कुशीनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने कुल 1,47,540 वादों का निपटारा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसमें मोटर दुर्घटना पीड़ितों को ₹3.96 करोड़ से ज़्यादा का मुआवज़ा मिला, वहीं पारिवारिक विवादों में 3 जोड़ों को सुलह कराकर एक साथ विदा किया गया। बैंक ऋण और राजस्व के हजारों मामले भी निपटाए गए।2
- पारिवारिक कलह मानसिक रूप से परेशान युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काटा कुशीनगर से एक हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई है पारिवारिक कलह के बीच मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। यह पूरा मामला कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर का है जहां रोहित नाम का युवक बीते कई दिनों से पारिवारिक कलह से परेशान था। पिता अनुसार कुछ महीने पहले ही उसका अपने पत्नी से कहा सुनी हुआ और पत्नी मायके चली गई जिसके बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी बीच उसने एक खौफनाक कदम उठाते हुए अपना प्राइवेट पार्ट ही काट लिया, जिसके बाद वह खून से लथपथ हो गया आनन फानन में परिजन उसे लेकर तुर्कहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जिला अस्पताल में भी उसका इलाज चल ही रहा था कि इसी बीच मौका पाकर वह अस्पताल से भी भाग निकला फिलहाल परिजन अब उसकी तलाश कर रहे हैं।1
- कुशीनगर में बन रहे पुल पर एक ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।3
- पडरौना कोतवाली परिसर में थाना दिवस का आयोजन हुआ, जहाँ जॉइंट मजिस्ट्रेट सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याएँ सुनीं। राजस्व और ज़मीन विवाद सहित कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसका उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान करना है।1
- कुशीनगर के विशुनपुरा स्थित एक मदरसे में पाकिस्तान निर्मित पंखा मिलने से हड़कंप मच गया है। इस संदिग्ध मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दी गई है।1
- सोमनाथ मंदिर पर उड़ने वाले फाइटर जेट ईधन से नहीं पानी से चलते है , सोमनाथ मंदिर पर उड़ने वाले फाइटर जेट ईधन से नहीं पानी से चलते है , जबकि आम आदमी की गाड़ी पेट्रोल डीजल से चलती है , इसलिए आम आदमी को तेल की बचत करना चाहिए ,1