खबर जिला सागर से। सागर पुलिस दिनांक 30/03/26 *पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्रीमती हिमानी खन्ना को भावभीनी विदाई — सेवाकाल की यादों से भावुक हुआ पुलिस परिवार* सागर। पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्रीमती हिमानी खन्ना के सेवानिवृत्ति (दिनांक 31 मार्च) के उपलक्ष्य में दिनांक 29 मार्च को सागर में एक गरिमामय, भावनात्मक एवं यादगार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व में इसलिए आयोजित किया गया, ताकि वे अन्य स्थानों पर आयोजित विदाई समारोहों में भी सहभागिता कर सकें। कार्यक्रम में सागर जोन एवं जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर श्रीमती हिमानी खन्ना के गौरवपूर्ण सेवाकाल को स्मरण किया। इस दौरान उनके सागर जोन में महानिरीक्षक/नेतृत्व कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को दर्शाती फोटो एवं वीडियो के माध्यम से तैयार की गई एक विशेष लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। लघु फिल्म में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग तथा टीम नेतृत्व में उनके योगदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी भावुक हो उठे और पूरे सभागार में सम्मान एवं गर्व का वातावरण दिखाई दिया। इस अवसर पर सीसीएफ सागर एवं सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक श्री विनीत खन्ना, पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल, पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा सागर श्री दिनेश कुमार कौशल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह श्री सुजीत भदोरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री विक्रम सिंह कुशवाहा सहित सागर जिले एवं सागर जोन के विभिन्न जिलों से आए अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अनेक अधिकारियों ने अपने उद्बोधन में श्रीमती हिमानी खन्ना के नेतृत्व, कार्यशैली, अनुशासन एवं मानवीय संवेदनाओं की सराहना की। कई अधिकारी अपने संबोधन के दौरान भावुक हो गए और उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा करते हुए उनके मार्गदर्शन को अपने लिए प्रेरणास्रोत बताया। श्रीमती खन्ना ने अपने उद्बोधन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सागर जोन में कार्य करना उनके जीवन के सबसे यादगार और संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है। उन्होंने पुलिस बल को भविष्य में भी निष्ठा, ईमानदारी एवं टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। *गरिमामय विदाई के साथ दी गई शुभकामनाएं* समारोह के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रीमती हिमानी खन्ना को भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह विदाई समारोह केवल एक अधिकारी के सेवाकाल का सम्मान नहीं, बल्कि पुलिस परिवार के बीच आपसी सम्मान, समर्पण, नेतृत्व और भावनात्मक जुड़ाव का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।

- लोकल न्यूज़ बीना में भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु बीना। श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर बीना में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को धार्मिक माहौल में रंग दिया। 30 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र शुक्ल पक्ष में आयोजित इस महोत्सव के तहत शोभायात्रा श्री शांतिनाथ मंदिर, खुरई रोड से प्रारंभ हुई। यात्रा सर्वोदय चौक, स्टेशन रोड, बड़ी बजरिया, महावीर चौक और इटावा मार्ग से होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं और विभिन्न मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और दिव्य घोष के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु बैनर, तख्तियां और ध्वज लेकर अनुशासित रूप से शामिल हुए और जिनधर्म की प्रभावना की। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 9:30 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं धार्मिक उद्बोधन का आयोजन किया गया। साथ ही सामूहिक वात्सल्य भोज भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।1
- बीना में बिजली दरों में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर व्यवस्था और फिक्स चार्ज के खिलाफ आम जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम उपभोक्ताओं द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान अब एक बड़े जनआंदोलन में तब्दील होता नजर आ रहा है।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान इस अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्रीएवं मध्यप्रदेश का1
- लोकेशन :- बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक दिगंबर जैन समाज एवं सभी समजों के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों को प्रचारित किया, जो आज भी समाज को नैतिकता और करुणा की राह पर चलने का संदेश देते हैं । महावीर जयंती के अवसर पर विभिन्न झाकियों के साथ श्री जी की शोभायात्रा निकाली गयी जो की 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई कृषि उपज मंडी पहुंची वहाँ पर श्री 1008 महावीर स्वामी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई उसके पश्चात बाल ब्रह्मचारी संदीप भैया जी ने अपने उद्बोधन देकर बताया की कैसे हम महावीर स्वामी के सिद्धांतो को अपने जीवन में कैसे लागू कर सकते हैं इस अवसर पर बीना विधायक निर्मला सप्रे, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, पार्षद नवीन साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष गोलू ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, सुभम तिवारी, पार्षद अजय ठाकुर एवं संपूर्ण बीना जैन समाज मौजूद रही कार्यक्रम का आयोजन शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति द्वारा किया गया1
- आज महावीर जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री आदरणीय प्रद्युम्न सिंह तोमर जी का मुंगावली आगमन हुआ रास्ते में शिव शक्ति फैब्रिकेशन पर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सत्यजीत सिंह जी द्वारा एवं उनकी टीम द्वारा मंत्री जी का माला पहनकर स्वागत किया गया इसके पश्चात मंत्री जी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निकल गए1
- अशोकनगर। शाढोरा स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर आज भी रेल यात्रियो को अपना कंठ गीला करने पानी नही मिल पा रहा है इस भीषण गर्मी मे परंतु संबंधित अधिकारी ये सब वीडियो देखकर भी सफेद झूठ बोलकर अपने वरिष्ठ अधिकारियो को भृमित करने के लिए x संदेश पर पर्याप्त पानी होने का दाबा करते है जबकि प्लेटफार्म पर गाडी खडी है और सैकडो की संख्या मे यात्री भी गाडी का इंतजार कर रहे है परंतु पानी पीने के लिए नही, भारत सरकार ने करोडो रुपये खर्च करके रेल यात्रियो की सुविधाओ के लिए नल स्टेंड बनबाये महिला पुरुष प्रसाधन आदि परंतु यात्री इनका प्रयोग नही कर पा रहा है यह संबंधित अधिकारियो की मिलीभगत और लापरवाही सोची समझी यात्रियो के प्रति नकारात्मक सोच जो सब कुछ होने के बाद भी यात्रियो को सुविधाए नही मिल पा रही है, आचार्य ने पूर्व मे यात्रियो की पीडा को देखकर शिकायत की थी उस नल स्टेंडो मे नल ही नही लग रहे थे नलो की जगह लकडी लगी उसमे सुधार हुआ स्टेंडो मे नल लगे तो अब उनमे पानी नही आ रहा है यात्री नलो को खोलते चालू करते है कि इनमे पानी निकलेगा परंतु पानी नही निकलता, पूर्व मे कहां गया था कि गाडी के आने के समय नल चालू हो जाते है पानी की कमी के कारण परंतु सुपरफास्ट ग्वालियर भोपाल इंटर सिटी प्लेटफार्म पर खडी होते हुये भी सैकडो की संख्या मे सबारी उतरी परंतु नलो मे पानी नही निकल। वरिष्ठ अधिकारियो को एक्शन लेना बहुत आवश्यक है संबंधित अधिकारी के प्रति।1
- बहुत-बहुत बारिश होने लगी है दोस्तों सागर मध्य प्रदेश में बहुत तेज कार्यकर्ता पानी गिर रहा है बहुत ठंडी हवा चल रही है बहुत गर्मी थी इसलिए अच्छा लग रहा है2
- लोकल न्यूज बीना AAP का पदाधिकारी स्वागत समारोह, नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज जिलाध्यक्ष इंजीनियर डीके सिंह बोले—जनता के मुद्दों पर लड़ा जाएगा चुनाव सागर जिले में आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजी. डीके सिंह द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी कार्यालय, बृजभूषण शर्मा के निवास पर संपन्न हुआ। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष डीके सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी बृजभूषण पंडित, रामसेवक पवार, यूथ विंग जिला अध्यक्ष नेता विश्वकर्मा, किसान विंग जिला अध्यक्ष आर.एस. कुशवाहा, जिला कार्यालय प्रभारी माधव अहिरवार, पूर्व बीना विधानसभा प्रभारी महेंद्र सोनी, लक्ष्मण अहिरवार, राजकुमार राय और निर्मल रैकवार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1