चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या, आरोपी ने जुर्म किया कबूल मध्य प्रदेश के जिले करैरा थाना क्षेत्र के टीला रोड पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही पत्नी के मायके वालों को फोन कर इस वारदात की जानकारी दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर पर ही बैठा रहा। जब सूचना मिलने पर पत्नी के मायके वाले पहुंचे तो आरोपी ने बिना किसी झिझक के अपना जुर्म कबूल कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पति के साथ अन्य परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग घरेलू विवादों के इस खौफनाक अंजाम को लेकर चिंतित हैं।

- *लोकेशन: मुरादाबाद* *स्लग: बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, सांसद पर वादाखिलाफी का आरोप* *रिपोर्ट: तनवीर राणा* एंकर: मुरादाबाद के ग्राम पंचायत सुआवाला में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित सांसद रुचि वीरा पर चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, सुआवाला से मकसूदाबाद और रफतपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क काफी समय से जर्जर हालत में पड़ी है। बरसात के दौरान यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़क की खराब स्थिति का असर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, वहीं मरीजों के लिए एम्बुलेंस तक गांव पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सांसद से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल, इस मामले में सांसद की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी को टूटा मिला गल्ला, पुलिस जांच में जुटी जिला बिजनोर क्षेत्र नजीबाबाद। नगर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोर लाखों रुपये की नकदी और सामान लेकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिओम के नाम से संचालित कपड़ों, गजरे और ऊन के व्यापारी नेता लवी अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता जब सुबह करीब 9 बजे दुकान पर पहुंचे तो गल्ले का लॉक टूटा हुआ मिला और उसमें रखा सारा सामान गायब था। चोर दुकान से नए नोटों के साथ-साथ कीमती गजरे और अन्य सामान भी अपने साथ ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के व्यापारियों में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- बिजनौर के थाना किरतपुर इलाके में एक अभियुक को गोली लगने के मामले में सीओ नजीबाबाद ने दी जानकारी। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगाई गई टीम। फ़िलहाल पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है1
- Post by Rajkumar Raj1
- हरिओम वैरायटी स्टोर की दुकान पर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया 19 अप्रैल व 20 अप्रैल की बीती रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा चौक बाजार स्थित हरि ओम वैरायटी स्टोर की दुकान पर छत के रास्ते चढ़कर जीने की लोहे की जाली काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया आपको बता दे 20 अप्रैल को 10:00 प्राप्त जानकारी के अनुसार रोज की भांति हरि ओम और शुभम अग्रवाल अपनी दुकान पर दुकान खोलने के लिए आए दुकान का शटर खोलने ही दुकान का सामान बिखरा पड़ा हुआ देखा गया गल्ले में रखा बिक्री का रुपया और शादी में इस्तेमाल होने वाले गजरो के नोट चोरी हो गए हालांकि अभी घटना के संबंध में दुकान मालिक द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद अंजनी कुमार चतुर्वेदी और थाना प्रभारी अमित कुमार संबंधित चौकी प्रभारी विनोद कुमार पांडे,एस आई कय्यूम अली अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है दुकान की छत के ऊपर जाकर देखा गया और घटना का निरीक्षण किया गया इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा जानकारी दी गई पुलिस को घटना की सूचना मिली थी हरिओम वैरायटी स्टोर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की जा रही है दुकान मालिक से चोरी की घटना की तहरीर प्राप्त होने पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी को टूटा मिला गल्ला, पुलिस जांच में जुटी जिला बिजनोर क्षेत्र नजीबाबाद। नगर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोर लाखों रुपये की नकदी और सामान लेकर फरार हो गए।1
- Post by India News1
- अमरोहा के नेशनल हाईवे-9 पर गांव नारंगपुर के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। करीब डेढ़ बजे एक सफेद स्विफ्ट कार और अपाचे बाइक की जोरदार टक्कर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक कार के पिछले हिस्से से साइड में टकराई, जिससे वह अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत 1033 पर सूचना दी गई। एंबुलेंस से घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हाइवे पेट्रोल टीम और क्रेन ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारु कराया। फिलहाल हादसे के कारणों और घायल की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।1