Shuru
Apke Nagar Ki App…
Moringa Dal Recipe: अगर आप रोज की दाल को कुछ अलग, हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो मोरिंगा (सहजन के पत्तों) वाली दाल जरूर ट्राई करें. हल्के मसालों और तड़के के साथ बनी यह दाल रोटी या चावल के साथ खाने में टेस्टी लगती है और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. मोरिंगा के हरे पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ताकत देने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. जब इसे फाइबर से भरपूर दाल के साथ मिलाया जाता है तो यह डाइजेशन के लिए भी अच्छा और बैलेंस खाना बन जाता है. आज इस खबर में हम आपको मोरिंग दाल बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Mayank Singh
Moringa Dal Recipe: अगर आप रोज की दाल को कुछ अलग, हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो मोरिंगा (सहजन के पत्तों) वाली दाल जरूर ट्राई करें. हल्के मसालों और तड़के के साथ बनी यह दाल रोटी या चावल के साथ खाने में टेस्टी लगती है और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. मोरिंगा के हरे पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ताकत देने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. जब इसे फाइबर से भरपूर दाल के साथ मिलाया जाता है तो यह डाइजेशन के लिए भी अच्छा और बैलेंस खाना बन जाता है. आज इस खबर में हम आपको मोरिंग दाल बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
More news from Chitrakoot and nearby areas
- Post by Abhay TV News1
- कौशांबी...कोखराज पुलिस व एसओजी टीम ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले 25,000 रु के इनामिया को किया गिरफ्तार गिरफ्तारी हेतु एसपी राजेश कुमार द्वारा 25,000 /- रुपये का पुरष्कार घोषित किया गया था ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक कौशांबी.....कोखराज पुलिस व एसओजी टीम ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले 25,000 रु के इनामिया को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि दिनांक 22.01.2026 को थाना कोखराज पर वादी द्वारा सूचना दी गयी कि आरोपी उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गए व बारी-बारी से जबरन गलत काम किए, विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारा-पीटा गया तथा जान से मारने की धमकी दी गयी।। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 169/25 धारा 137 (2)/70 (2)/352/351 (3) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)5 व 3(1)ध एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा 25,000 /- रुपये का पुरष्कार घोषित किया गया था।उपरोक्त क्रम में बुधवार दिनांक 31.03.2026 थाना कोखराज व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 25,000 /- रुपये का इनामियां वांछित अभियुक्त मो० एहतशाम उर्फ शाहरूख पुत्र मो० स्व० मुजफ्फर अहमद निवासी अहमदपुर असरौली उपरहार थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज हाल पता ग्राम महमदपुर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को इक्का अड्डा ग्राम कोखराज से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।1
- CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना हुआ गिरफ्तार #newsupdate #taazasamachar #न्यूज़1
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट1
- Post by Journalist Shubham Pandey1
- ब्रेकिंग चित्रकूट: बागै नदी में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम* चित्रकूट। जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरौली मजरा केयूटरा पुरवा गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बागै नदी के चकरेही घाट पर नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे शिवम राजपूत (पुत्र नवल) और आशीष राजपूत (पुत्र गोविंद) नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव बाहर निकलवाए और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी और बच्चों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- औधन में हुई हत्या की घटना का पिपरी पुलिस ने एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में किया सफल अनावरण जमीन की रजिस्ट्री को लेकर हुई थी पूर्व प्रधान बदाम सिंह की हत्या, अभियुक्त घटना की गम्भीरता को देखकर एसपी राजेश कुमार ने घटना के शीघ्र खुलासे के दिए थे निर्देश ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक कौशाम्बी...औधन ग्राम सभा में हुई हत्या की घटना का पिपरी पुलिस ने एसपी के निर्देशन में सफल अनावरण किया है।जमीन की रजिस्ट्री को लेकर पूर्व प्रधान बदाम सिंह की हत्या हुई थी।घटना की गम्भीरता को देखकर एसपी राजेश कुमार दने घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। गौरतलब हो कि दिनांक 28.03.2026 सुबह 07.00 बजे थाना पिपरी को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम फरीदपुर (औधन) में पूर्व प्रधान बादाम सिंह की अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है और शव, गांव के बाहर स्थित उनके निर्माणाधीन डेयरी फार्म पर पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल थाना पिपरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। साक्ष्य संकलन के क्रम में फील्ड यूनिट / फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एवं स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण करायी गयी। हत्या के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 68/26 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना के शीघ्र, सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में घटना के अनावरण हेतु गठित टीमों द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद, सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन तथा साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आये अभियुक्त बुधराम पुत्र राम प्रसाद उर्फ मुसे निवासी औधन थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर डेयरी फार्म के पीछे स्थित जंगल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक तमंचा 12 बोर, एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 12 बोर तथा खुन से लतपथ अभियुक्त के कपड़े बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया है।अभियुक्त द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि पूर्व मे बादाम सिंह ने मुझे व मेरे दो भाईयो को झांसा देकर जमीन का एग्रीमेंट कम पैसे देकर करा लिया था जिसपर डेयरी फार्म बनवा रहा था। हम लोगो ने कई बार उनसे मना किया लेकिन वह नहीं माना, बार-बार रजिस्ट्री के लिए कह रहा था। इसी बात को लेकर हमने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। बादाम सिंह डेयरी बनवाने हेतु रात्रि में निर्माणाधीन डेयरी में रहने लगे तथा जहां मैं भी उनका विश्वस जीतने के लिये उनके साथ रहने लगा और हम साथ में नशा भी करते थे। मैनें सेवथा के रहने वाले लोडर नाम के व्यक्ति से कट्टा खरीदा था। लोडर पहले बादाम सिंह के यहा गाड़ी चलाने का काम करता था जिसे बादाम सिंह ने किसी बात को लेकर काम से निकाल दिया था, जिससे वह भी बादाम सिंह से नाराज था। घटना वाले दिन बारिश होने के कारण डेयरी के आस-पास कोई नहीं था और हम लोग खाना खाकर डेयरी पर सो गए, जब तक बादाम सिंह गहरी नींद में था तो मैंने कनपटी पर एक गोली मारी तो वह तड़पने लगा फिर मैंने दूसरी गोली भरकर चलाया जो पीछे की तरफ निकली जिससे मेरे दाहिने हाथ में भी चोट आ गयी। फिर मैं वहा से जंगल की तरफ जाकर अपने कपड़े, कट्टा व कारतूस छिपा दिया। सुबह होने पर गांव में बादाम सिंह के हत्या की खबर दी तथा मौका पाकर वहां से निकल गया।1