logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुज़फ्फरनगर में महिला एवं बाल सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ की अध्यक्षता में एक मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पुलिस के एएचटीयू (एंटि ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) टीम, जनपद के सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारियों और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में अभियोजन अधिकारी संतोष कुमार यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य संदीप कुमार के साथ-साथ चाइल्ड लाइन, वन स्टॉप सेंटर, दत्तक ग्रहण विभाग, श्रम विभाग और सीएमओ कार्यालय के प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। इस मासिक बैठक के दौरान मानव तस्करी की रोकथाम, पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बाल अपचारी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, कोटपा एक्ट और मिशन शक्ति अभियान के तहत की जा रही विभिन्न कार्रवाइयों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी क्राइम श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

2 hrs ago
user_Shivam Chaudhary
Shivam Chaudhary
मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मुज़फ्फरनगर में महिला एवं बाल सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ की अध्यक्षता में एक मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पुलिस के एएचटीयू (एंटि ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) टीम, जनपद के सभी थानों के

208b51d0-9813-4867-9432-6d92bba01454

बाल कल्याण अधिकारियों और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में अभियोजन अधिकारी संतोष कुमार यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य संदीप कुमार के साथ-साथ चाइल्ड लाइन, वन स्टॉप सेंटर, दत्तक ग्रहण विभाग, श्रम विभाग और सीएमओ कार्यालय के प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। इस मासिक

42257008-b6c6-4c09-9d3c-0b36759ff4e2

बैठक के दौरान मानव तस्करी की रोकथाम, पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बाल अपचारी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, कोटपा एक्ट और मिशन शक्ति अभियान के तहत की जा रही विभिन्न कार्रवाइयों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी क्राइम श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील

c3dd9c63-10ec-445b-be32-2740f6acf323

मामलों में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के पुरकाजी कस्बे में बुधवार शाम को शिवभक्त कांवड़ियों द्वारा एक डग्गामार गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक डग्गामार गाड़ी की साइड एक कांवड़िये से लग गई थी, जिससे गुस्साए कांवड़ियों ने जमकर बवाल काटा और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आक्रोशित शिवभक्तों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद कांवड़िये अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि आगामी 30 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही मुजफ्फरनगर जिले में कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। हरिद्वार की हर की पौड़ी से जल उठाकर लाखों-करोड़ों शिवभक्त मुजफ्फरनगर से होते हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के लिए प्रस्थान करते हैं, जिससे मुजफ्फरनगर में हरिद्वार के बाद कांवड़ियों की सबसे भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस मामले में मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि पुरकाजी कस्बे में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था स्थापित की थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पूरी जांच की जा रही है ताकि आरोपियों को ठीक से चिन्हित किया जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, थाने पर प्राप्त होने वाली तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी सिटी ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है, न ही किसी तरह की जनहानि हुई है और न ही कांवड़ खंडित होने की कोई सूचना मिली है। उन्होंने लोगों से कानून हाथ में न लेने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
    2
    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के पुरकाजी कस्बे में बुधवार शाम को शिवभक्त कांवड़ियों द्वारा एक डग्गामार गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक डग्गामार गाड़ी की साइड एक कांवड़िये से लग गई थी, जिससे गुस्साए कांवड़ियों ने जमकर बवाल काटा और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आक्रोशित शिवभक्तों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद कांवड़िये अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि आगामी 30 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही मुजफ्फरनगर जिले में कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। हरिद्वार की हर की पौड़ी से जल उठाकर लाखों-करोड़ों शिवभक्त मुजफ्फरनगर से होते हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के लिए प्रस्थान करते हैं, जिससे मुजफ्फरनगर में हरिद्वार के बाद कांवड़ियों की सबसे भारी भीड़ देखने को मिलती है।

इस मामले में मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि पुरकाजी कस्बे में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था स्थापित की थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पूरी जांच की जा रही है ताकि आरोपियों को ठीक से चिन्हित किया जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, थाने पर प्राप्त होने वाली तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी सिटी ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है, न ही किसी तरह की जनहानि हुई है और न ही कांवड़ खंडित होने की कोई सूचना मिली है। उन्होंने लोगों से कानून हाथ में न लेने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
    user_Shivam Chaudhary
    Shivam Chaudhary
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *बहुत बढ़िया हैं इसे जितना हो सके उतना ज़्यादा शेयर करना चाहिए।*वीडियो अच्छी लगे तो हमारे चैनल को फॉलो कर ले जो न्यूज़ फॉर पब्लिक लाइव
    1
    *बहुत बढ़िया हैं इसे जितना हो सके उतना ज़्यादा शेयर करना चाहिए।*वीडियो अच्छी लगे तो हमारे चैनल को फॉलो कर ले जो न्यूज़ फॉर पब्लिक लाइव
    user_शहजाद पत्रकार
    शहजाद पत्रकार
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एक ज्ञापन स्वतंत्र प्रभार मंत्री के माध्यम से सौंपकर अपनी लंबित मांगों के समाधान की मांग उठाई है। संघ ने संविदा सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति देने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए घोषित वेतनमान लागू करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग की है। सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो तीन महीने बाद मुजफ्फरनगर और सहारनपुर मंडल में सफाई कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल की जाएगी।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एक ज्ञापन स्वतंत्र प्रभार मंत्री के माध्यम से सौंपकर अपनी लंबित मांगों के समाधान की मांग उठाई है।

संघ ने संविदा सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति देने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए घोषित वेतनमान लागू करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग की है।

सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो तीन महीने बाद मुजफ्फरनगर और सहारनपुर मंडल में सफाई कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल की जाएगी।
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सहारनपुर के देवबंद की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच बयानबाज़ी लगातार तेज़ होती जा रही है। पूर्व विधायक माविया अली ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें खुली चुनौती दे दी है। इस तीखे सियासी टकराव के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह विवाद आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरणों का संकेत है।
    1
    सहारनपुर के देवबंद की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच बयानबाज़ी लगातार तेज़ होती जा रही है। पूर्व विधायक माविया अली ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें खुली चुनौती दे दी है। इस तीखे सियासी टकराव के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह विवाद आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरणों का संकेत है।
    user_DBD 24 NEWS
    DBD 24 NEWS
    देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना में योगी आदित्यनाथ का आगमन होने जा रहा है, जिसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।
    1
    उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना में योगी आदित्यनाथ का आगमन होने जा रहा है, जिसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • कैराना में कल सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसकी जानकारी जिलाधिकारी आलोक यादव ने दी है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम योगी कल 11:40 बजे कैराना पहुंचेंगे। यहां वह सबसे पहले पीएसी कैंप का शिलान्यास करेंगे और वहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद, योगी आदित्यनाथ कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित करेंगे।
    1
    कैराना में कल सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसकी जानकारी जिलाधिकारी आलोक यादव ने दी है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम योगी कल 11:40 बजे कैराना पहुंचेंगे। यहां वह सबसे पहले पीएसी कैंप का शिलान्यास करेंगे और वहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद, योगी आदित्यनाथ कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित करेंगे।
    user_Ch FARMAN ALLI
    Ch FARMAN ALLI
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र स्थित पवित्र तीर्थ शुक्रताल में गंगा का पानी संदिग्ध होने से जलीय जीवों पर संकट खड़ा हो गया है। यहां गंगा में कथित रूप से पीछे की ओर से केमिकलयुक्त पानी मिलने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई मछलियां तड़पती हुई पानी की सतह पर ऑक्सीजन लेने के लिए आती दिखाई दी हैं, वहीं कुछ मछलियों के मरने की भी सूचना है। इस पूरे मामले से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग प्रशासन से इस घटना की तत्काल जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र स्थित पवित्र तीर्थ शुक्रताल में गंगा का पानी संदिग्ध होने से जलीय जीवों पर संकट खड़ा हो गया है। यहां गंगा में कथित रूप से पीछे की ओर से केमिकलयुक्त पानी मिलने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई मछलियां तड़पती हुई पानी की सतह पर ऑक्सीजन लेने के लिए आती दिखाई दी हैं, वहीं कुछ मछलियों के मरने की भी सूचना है।

इस पूरे मामले से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग प्रशासन से इस घटना की तत्काल जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद के बीच मौलाना जर्जिस अंसारी के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। मौलाना ने दावा किया है कि भगवान श्री कृष्ण मुस्लिम थे और वे पांच वक्त की नमाज पढ़ते थे। इस बयान के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। मौलाना के इस दावे पर भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए हिंदू संगठनों ने उनकी गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद के बीच मौलाना जर्जिस अंसारी के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। मौलाना ने दावा किया है कि भगवान श्री कृष्ण मुस्लिम थे और वे पांच वक्त की नमाज पढ़ते थे।

इस बयान के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। मौलाना के इस दावे पर भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए हिंदू संगठनों ने उनकी गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_DBD 24 NEWS
    DBD 24 NEWS
    देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पुरकाजी में साल 2026 के कावड़ियों के दंगे का एक वीडियो सामने आया है। इस दंगे से जुड़े पूरे घटनाक्रम को न्यूज़ फॉर पब्लिक लाइव के इस वीडियो में देखा जा सकता है।
    1
    पुरकाजी में साल 2026 के कावड़ियों के दंगे का एक वीडियो सामने आया है। इस दंगे से जुड़े पूरे घटनाक्रम को न्यूज़ फॉर पब्लिक लाइव के इस वीडियो में देखा जा सकता है।
    user_शहजाद पत्रकार
    शहजाद पत्रकार
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.