सिंधौली में होली मिलन समारोह का आयोजन, राज्य मंत्री रजनी तिवारी रहीं मुख्य अतिथि ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई हरदोई। सिंधौली क्षेत्र में होली के अवसर पर एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय निवास पर किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रजनी तिवारी ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। उन्होंने लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने भी उपस्थित लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी संबंधों को मजबूत बनाते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक के बड़े भाई श्यामू त्रिवेदी (प्रमुख टोडरपुर) सहित कई ग्राम प्रधान और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुभाष चन्द्र राठौर (प्रधान अब्दुल्लापुर सिंधौली), प्रवीण सिंह (प्रधान चंदूपुर खैराई), धीरेन्द्र प्रताप सिंह (प्रधान खानूपुर), कमलकिशोर उर्फ शानू सिंह (प्रधान सिकंदरपुर नरकतरा), विक्रम राठौर (प्रधान ठेहापुर), देवेन्द्र सिंह (प्रधान पीलापुर), अजय कुमार (प्रधान जसमई खिरौना), शिवम तिवारी, गुरुबक्श सिंह, श्याम सिंह कोटेदार और श्याम सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान सुभाष चन्द्र राठौर ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

- ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से मेरी आवारा साड़ के जोरदार टक्कर और राजकीय पशु चिकित्सालय के डॉक्टर ने नहीं रिसीव किया किसी का फोन आखिर इलाज के अभाव में मरा बेजुबान - जबाब कौन देगा? शायद इस भ्रष्टाचार के दौर में कोई नहीं?,1
- हरदोई। जनपद की शाहाबाद पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब 13 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन सिंह उर्फ राजू पुत्र विनोद कुमार सिंह निवासी मोहल्ला खेड़ा अजमत खां, कस्बा शाहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस और एसटीएफ की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी आंसी रेलवे स्टेशन के आसपास किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि आरोपी पिछले लगभग 13 वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। उसके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जिसके चलते प्रशासन द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 670 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि उसके अन्य साथियों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता माना जा रहा है।3
- bhaiyon bahanon sabse nivedan karta hun yah PW Mein Road banaa Hai Iski Koi kaarvayi Hai Ki Nahin1
- शाहजहांपुर में आरसी मिशन क्षेत्र के रिलायंस टाउनशिप के सामने एक भीषण सड़क हादसा टल गया। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बाल-बाल बच गया, हालांकि उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।1
- जिला अस्पताल से हत्या का आरोपी गिरफ्तार1
- शाहजहाँपुर: हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने लिया हिरासत में2
- *“थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी को किया गया गिरफ्तार।”* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिलहर महोदया के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक तिलहर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ‘रोकथाम जुर्म-जरायम, तलाश वांछित अपराधी/वारंटी’ के क्रम में थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारंटी सचिन गुप्ता पुत्र मुन्नालाल गुप्ता उर्फ अनिल कुमार निवासी मोहल्ला दातागंज थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर, संबंधित वाद सं0 1591/10 धारा 3/7 ई०सी० एक्ट, नियत तिथि 04.04.2026, माननीय न्यायालय ए0सी0जे0एम0 कक्ष संख्या-16 शाहजहाँपुर द्वारा निर्गत वारंट के अनुपालन में दिनांक 09.03.2026 को समय 20:05 बजे थाना तिलहर के सामने रोड के किनारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उक्त वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।3
- हरदोई अफवाहों पर ना दे ध्यान....डीएम हरदोई1