logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दौसा में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का भव्य समापन, हजारों महिलाओं-छात्राओं को किया जागरूक दौसा, 31 जुलाई। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दौसा पुलिस द्वारा एक माह तक चलाए गए राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (आईपीएस) के निर्देशन में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से हजारों छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों की संपर्क सभा, ऑनलाइन संवाद, महिला वॉलंटियर्स के सम्मेलन, स्कूल-कॉलेजों में कार्यशालाएं, एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं महिला श्रमिकों से संवाद, स्लम क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के करीब 70 स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में आयोजित कार्यशालाओं से लगभग 3,800 विद्यार्थी जुड़े, जबकि संवाद कार्यक्रमों में 3,445 महिला वॉलंटियर्स ने भाग लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिला वॉलंटियर्स को सम्मानित भी किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्वेता धनकड़ (आईपीएस), उपमहानिरीक्षक पुलिस, आरएसी राजस्थान, जयपुर रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत पीजी कॉलेज से गांधी तिराहा तक निकाली गई जागरूकता रैली से हुई, जिसमें लगभग 1,000 महिला वॉलंटियर्स, छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर महिला सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया। इसके बाद टाउन हॉल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में महिला अधिकारों, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन 1090 एवं आपातकालीन सेवा 112 सहित विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पुलिस लाइन दौसा में महिला पुलिसकर्मियों ने वृक्षारोपण कर महिला सशक्तिकरण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। दौसा पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता अभियान, संवाद कार्यक्रम और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित और विश्वासपूर्ण वातावरण बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

3 hrs ago
user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
RIVENDRA KUMAR SHARMA
Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
3 hrs ago
582506b0-45b2-4ff1-9006-d6e0879cf789

दौसा में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का भव्य समापन, हजारों महिलाओं-छात्राओं को किया जागरूक दौसा, 31 जुलाई। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दौसा पुलिस द्वारा एक माह तक चलाए गए राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (आईपीएस) के निर्देशन में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से

13d451a0-8973-4a71-868f-e1bac6268117

हजारों छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों की संपर्क सभा, ऑनलाइन संवाद, महिला वॉलंटियर्स के सम्मेलन, स्कूल-कॉलेजों में कार्यशालाएं, एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं महिला श्रमिकों से संवाद, स्लम क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के करीब 70 स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में आयोजित कार्यशालाओं से लगभग 3,800 विद्यार्थी जुड़े,

b153b565-1cd5-4f6f-8e3a-e5a429ee885a

जबकि संवाद कार्यक्रमों में 3,445 महिला वॉलंटियर्स ने भाग लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिला वॉलंटियर्स को सम्मानित भी किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्वेता धनकड़ (आईपीएस), उपमहानिरीक्षक पुलिस, आरएसी राजस्थान, जयपुर रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत पीजी कॉलेज से गांधी तिराहा तक निकाली गई जागरूकता रैली से हुई, जिसमें लगभग 1,000 महिला वॉलंटियर्स, छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर महिला सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया। इसके बाद टाउन हॉल में आयोजित संवाद कार्यक्रम

70117ce0-a6f5-4380-89df-ce6cf9a06804

में महिला अधिकारों, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन 1090 एवं आपातकालीन सेवा 112 सहित विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पुलिस लाइन दौसा में महिला पुलिसकर्मियों ने वृक्षारोपण कर महिला सशक्तिकरण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। दौसा पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता अभियान, संवाद कार्यक्रम और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित और विश्वासपूर्ण वातावरण बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पीएम मोदी को गाली देना को पड़ गया भारी देखी हमारी रिपोर्ट
    1
    पीएम मोदी को गाली देना को पड़ गया भारी देखी हमारी रिपोर्ट
    user_EXIT NEWS
    EXIT NEWS
    Video editing service सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जस्ट जयपुर लाइव ट्रक ड्राइवर की लाइफ देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रही हमारे साथ
    1
    जस्ट जयपुर लाइव ट्रक ड्राइवर की लाइफ देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रही हमारे साथ
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    51 min ago
  • पुलिस कमिश्नर ने सुनी आमजन की फरियाद कहीं मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण Rajasthan Police True Crime News @
    1
    पुलिस कमिश्नर ने सुनी आमजन की फरियाद कहीं मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण Rajasthan Police True Crime News @
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गड़ा धन निकालने का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी बाबा सहित दो जनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार चौमूं उपखंड क्षेत्र के गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने गड़ा धन निकालने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी बाबा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गोविंदगढ़ थाना पुलिस की ओर मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी अजीत सिंह उर्फ गोपीचंद और उसके सहयोगी विकास रेवाड़ को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को जमीन में गड़ा धन निकालने का लालच देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अजीत सिंह उर्फ गोपीचंद पुलिस थाना रेनवाल का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से ही करीब 17 आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जमीन में दबाई गई चांदी जैसी धातु (कुल वजन 8.150 किलोग्राम) बरामद की है। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा और स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल गोविंदगढ़ थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में ठगी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
    1
    गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गड़ा धन निकालने का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी बाबा सहित दो जनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चौमूं उपखंड क्षेत्र के गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने गड़ा धन निकालने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी बाबा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गोविंदगढ़ थाना पुलिस की ओर मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी अजीत सिंह उर्फ गोपीचंद और उसके सहयोगी विकास रेवाड़ को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को जमीन में गड़ा धन निकालने का लालच देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अजीत सिंह उर्फ गोपीचंद पुलिस थाना रेनवाल का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से ही करीब 17 आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जमीन में दबाई गई चांदी जैसी धातु (कुल वजन 8.150 किलोग्राम) बरामद की है। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा और स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल गोविंदगढ़ थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में ठगी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • कानोता थाना अधिकारी को लाइन हाजिर करने पर आमजन में रोष युवाओं ने किया प्रदर्शन आरटीओ निरीक्षक से विवाद के चलते लाइन हाजिर हुए कानोता थाना अधिकारी मुनींद्र सिंह को हटाए जाने पर आमजन में भारी रोष है बड़ी संख्या में युवाओं ने थाने के सामने थाना अधिकारी के पक्ष में प्रदर्शन किया एवं कल से ही सोशल मीडिया पर थाना अधिकारी के पक्ष में ट्रेंड चल रहा है लोग थाना अधिकारी को हटाए जाने पर सरकार से नाराजगी प्रकट कर रहे हैं गौरतलब है कि थाना अधिकारी मुनींद्र सिंह ने क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया था इसके उपरांत थाना क्षेत्र में लोग कार्यशैली से बेहद संतुष्ट थे
    1
    कानोता थाना अधिकारी को लाइन हाजिर करने पर आमजन में रोष
युवाओं ने किया प्रदर्शन 

आरटीओ निरीक्षक से विवाद के चलते लाइन हाजिर हुए कानोता थाना अधिकारी मुनींद्र सिंह को हटाए जाने पर आमजन में भारी रोष है बड़ी संख्या में युवाओं ने थाने के सामने थाना अधिकारी के पक्ष में प्रदर्शन किया एवं कल से ही सोशल मीडिया पर थाना अधिकारी के पक्ष में ट्रेंड चल रहा है लोग थाना अधिकारी को हटाए जाने पर सरकार से नाराजगी प्रकट कर रहे हैं गौरतलब है कि थाना अधिकारी मुनींद्र सिंह ने क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया था इसके उपरांत थाना  क्षेत्र में लोग कार्यशैली से बेहद संतुष्ट थे
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ट्रक ड्राइवर भाइयों को किस-किस चीज का सामना करना पड़ता है देखिए खास रिपोर्ट जस्ट जयपुर लाइव के द्वारा
    1
    ट्रक ड्राइवर भाइयों को किस-किस चीज का सामना करना पड़ता है देखिए खास रिपोर्ट जस्ट जयपुर लाइव के द्वारा
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा! कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है #KanwarYatra #KanwarAccident #TruckAccident #HarHarMahadev #CityCablenewsjaipur
    1
    कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा!
कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है #KanwarYatra #KanwarAccident #TruckAccident #HarHarMahadev  #CityCablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.