Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bhavesh Kumar
More news from Madhepura and nearby areas
- आलमनगर बड़ी बगीचा1
- बिहार दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह आठ बजे खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल मुख्यालय में मैराथन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मैराथन दौड़ में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। दौड़ को देखने के लिए दर्शकों की भी भारी भीड़ उमड़ी रही। मैराथन के दौरान कई प्रतिभागी तिरंगा और बिहार दिवस के संदेश वाले बैनर लेकर दौड़ते नजर आए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति और गर्व का माहौल बन गया। दौड़ प्रतियोगिता के समापन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया गया, जिससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, बीडीओ रघुनंदन सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- Post by Chandan Kumar1
- सोनबरसा ( कशनगर ) क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ आई आंधी, मध्यम बारिश और बिजली की कड़क के बाद शनिवार को हुई झमाझम बारिश, रविवार को आकाश में छाए बादल ने इलाके में ठंडक घोल दी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस बदले मौसम का असर खेती-किसानी पर मिला-जुला देखने को मिल रहा है। जहां एक और इस साल की पहली बारिश से मक्का की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। खेतों में नमी बढ़ने से मक्का की वृद्धि में मदद मिलेगी और उत्पादन बेहतर होने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ, कई किसानों ने बताया कि तेज आंधी के कारण मक्के के पौधे झुक गए या जमीन पर गिर गए, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है। इससे साफ है कि इस बारिश का प्रभाव सभी किसानों के लिए समान नहीं रहा-कुछ को फायदा हुआ तो कुछ को नुकसान भी उठाना पड़ा। गेहूं और सरसों की फसल पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है, क्योंकि ये फसलें इस समय कटाई के दौड़ में हैं। स्थानीय किसानों के अनुसार लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नमी की कमी हो रही थी, ऐसे में यह बारिश मक्का जैसी फसलों के लिए फायदेमंद साबित हुई। लेकिन जिन किसानों की गेहूं और सरसों की फसलें कटाई के करीब थी, उन कुछ किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है । मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने एक बार फिर यह दिखा दिया है की खेती पूरी तरह प्राकृतिक पर निर्भर है, जहां एक ही बारिश कुछ लिए वरदान बनती है तो कुछ के लिए नुकसान का कारण भी। कुल मिलाकर, इस बेमौसम बारिश ने किसानों के सामने चुनौती और अवसर दोनों ही प्रस्तुत किए हैं। अब यह आने वाले दिनों के मौसम पर निर्भर करेगा कि फसलों की स्थिति किस दिशा में जाती है।4
- खगड़िया जिला के गोगरी मे बिहार दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।खगड़िया जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं परबता विधायक ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर मौजूद रहे वरिष्ठ नागरिक, बच्चे और युवा.2
- गोगरी अनुमंडल स्तरीय मैराथन दौड़ कार्यक्रम का खगड़िया डीएम श्री नवीन कुमार ने दीप प्रज्वलं कर एवं सीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया1
- इंटर का रिजल्ट आज 23 तारीख को अपराह्न 1:30 बजे घोषित कर दिया जाएगा #bihar #reselt #student #news #viral #biharbord #exam #examination #2026 #interreselt1
- बिहार दिवस के मौके पर गोगरी प्रखंड के उसरी मध्य विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम का किया गया आयोजन गोगरी एसडीओ संजय कुमार रहे मौजूद। इस रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम में स्कूल के छात्र एवं छात्राओं, सेविका जीविका एवं आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका ने भाग लिया, इस प्रतियोगिता में सभी को पदाधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। यह कार्यक्रम शाम के 7:00 बजे तक चली। इस कार्यक्रम में मौजूद रहे अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, वीडियो रघुनंदन आनंद, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश, स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय कुमार निराला, आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका रिंकी कुमारी, पूजा कुमारी, बिना कुमारी, सुनीता कुमारी, मिलन कुमारी सहित कई अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद।1