अधिकारी समाधान शिविरों की हर शिकायत का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ करें निपटारा :- उपायुक्त सचिन गुप्ता - नागरिकों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए स्थापित किया गया कॉलिंग सेल - जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडल मुख्यालयों पर आयोजित किए गए समाधान शिविर रोहतक, 30 मार्च : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे समाधान शिविर में प्राप्त हो रही प्रत्येक शिकायत का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ निपटारा करें। जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों के स्थायी समाधान के लिए लघु सचिवालय परिसर में कॉलिंग सेल स्थापित किया गया है, जहां से संबंधित नागरिकों से उनका फीडबैक लिया जाता है। सचिन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार नागरिकों की हर विभागों से संबंधित समस्याओं के एक छत के नीचे तुरंत निदान के उद्देश्य से जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन समाधान शिविरों में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहकर हर शिकायत के निपटारे की प्रक्रिया को मौके पर ही अमलीजामा पहना रहे है। सभी विभागाध्यक्षों को सख्त हिदायतें जारी की गई है कि वे समाधान शिविरों की शिकायतों का तुरंत उचित निपटारा करें। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला मुख्यालय पर स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें नागरिकों की समस्याएं सुनी गई। इसी तरह जिला के महम व सांपला उपमंडल मुख्यालयों पर भी समाधान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में उपमंडल के उच्चाधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याएं सुनी गई। जिला प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर नागरिकों की समस्याओं का उचित समाधान करने के लिए कृतसंकल्प है। बॉक्स :- जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश ने सुनी समस्याएं :- उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर आयोजित किए गए समाधान शिविर में नगराधीश अंकित कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल भी मौजूद रहे। नगराधीश अंकित कुमार ने समस्याएं सुनने के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर इन समस्याओं के शीघ्र उचित समाधान करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों को भी जल्द से जल्द निपटाये। इस अवसर पर संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी तथा भाजपा के प्रतिनिधियों में अशोक चौधरी, डॉ. अंकुश बिड्डू मौजूद रहे।

- रोहतक का ‘डेथ ज़ोन’ बना पहरावर बायपास: रोज हादसे, कब जागेगा प्रशासन? CM से DC तक गुहार1
- पांच बार नगरपालिका में शिकायत तीन बार समाधान में सीवर में दो बार मुख्यमंत्री निवास और 6 से 7 बार एसडीएम पटौदी को शिकायत देने के बाद भी नहीं रुक पुरातत्व विभाग की गोल बावड़ी के पास निर्माण कार्य क्योंकि भ्रष्ट अधिकारियों ने मोटी रिश्वत खाई हुई है और जो निर्माण करता है वह मंत्री के निजी व्यक्ति हैं और वह व्यक्ति सरकारी जमीनों पर सरकारी रास्तों पर खड़े होकर सरेआम कब्जे करता है और मंत्री की धोस दिखता है मंत्री के आगे पीछे घूमता है इसलिए उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही बीजेपी सरकार और भ्रष्टाचारी अधिकारी उस एक व्यक्ति के सामने चुप है3
- Post by Bolti Awaaz news1
- Post by NCR Mahendragarh1
- रिठाला के विधायक कुलवंत राणा ने सोमवार दोपहर 1:00 बजे अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। विधायक कुलवंत राणा ने सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लगातार जारी रहेगी और क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद के लिए वे सदैव तत्पर हैं।1
- Post by Mahendergarh live1
- रोहतक में बड़ा एक्शन! हादसों के अड्डे पर चला प्रशासन का डंडा, खरावड़ हनुमान मंदिर के पास खतरनाक कट बंद1
- Post by PPT News1
- Post by Bolti Awaaz news1