1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच संघ ने थाने में दिया आवेदन मोहन बड़ोदिया - शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सागड़िया के सरपंच से एक पत्रकार पर ₹1,000 की राशि मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। ग्राम पंचायत सागड़िया के सरपंच करण सिंह ने सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित अन्य सरपंचों के साथ मंगलवार को मोहन बड़ोदिया थाने में आवेदन दिया। सरपंच का आरोप है कि भोपाल के पत्रकार सोमू साक्या ने ग्राम पंचायत से जुड़ी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत की, जिसे सरपंच ने तथ्यहीन और भ्रामक बताया। उनका आरोप है कि शिकायत के संबंध में उनसे ₹1,000 की मांग की गई और उनके पास कॉल रिकॉर्डिंग तथा ऑनलाइन भुगतान का प्रमाण मौजूद है। सरपंच ने पुलिस से उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी, मामले में मोहन बड़ोदिया पुलिस ने सरपंच के आवेदन पर जांच शुरू कर दी है। आवेदन के दौरान सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल, सरपंच करण सिंह,अजय सिंह चौहान,तूफान सिंह राजपूत,संतोष पंवार,जगदीश सिंह जादोन,मुकेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में सरपंच मौजूद रहे.
1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच संघ ने थाने में दिया आवेदन मोहन बड़ोदिया - शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सागड़िया के सरपंच से एक पत्रकार पर ₹1,000 की राशि मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। ग्राम पंचायत सागड़िया के सरपंच करण सिंह ने सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित अन्य सरपंचों के साथ मंगलवार को मोहन बड़ोदिया थाने में आवेदन दिया। सरपंच का आरोप है कि भोपाल के पत्रकार सोमू साक्या ने ग्राम पंचायत से जुड़ी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत की, जिसे सरपंच ने तथ्यहीन और भ्रामक बताया। उनका आरोप है कि शिकायत के संबंध में उनसे ₹1,000 की मांग की गई और उनके पास कॉल रिकॉर्डिंग तथा ऑनलाइन भुगतान का प्रमाण मौजूद है। सरपंच ने पुलिस से उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी, मामले में मोहन बड़ोदिया पुलिस ने सरपंच के आवेदन पर जांच शुरू कर दी है। आवेदन के दौरान सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल, सरपंच करण सिंह,अजय सिंह चौहान,तूफान सिंह राजपूत,संतोष पंवार,जगदीश सिंह जादोन,मुकेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में सरपंच मौजूद रहे.
- दतिया:दतिया के भेड़पुरा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का दतिया पुलिस ने निकाला जुलूस। दतिया:दतिया के भेड़पुरा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का दतिया पुलिस ने निकाला जुलूस। भेड़पुरा पर फायरिंग की घटना के चंद घंटों में पकड़े गए तीनों दहशतगर्द। सिविल लाइन पुलिस ने माखन यादव, राम अवतार यादव और पुनीत कुशवाहा को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस। फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने निकाली हेकड़ी। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद। आरोपियों ने बहादुर अहिरवार पर की थी फायरिंग। सिविल लाइन टीआई वैभव गुप्ता की कार्यवाही।1
- नालियों की सफाई नहीं होती नाजिया कच्ची है और सफाई करने वाले भी नहीं आते हैं जिसकी वजह से बच्चे बीमार रहते हैं मच्छर काटते हैं बीमारियां होती है नालीया कच्ची है यहां कोई सफाई करने भी नहीं आता है और मैं यहां बहुत गंदगी है जिसके कारण मच्छर वगैरा1
- शाजापुर में रग्बी का रोमांच: बालिकाओं का क्लीन स्वीप, ओवरऑल चैंपियनशिप पर शाजापुर का कब्ज़ा शाजापुर में रग्बी का रोमांच: बालिकाओं का क्लीन स्वीप, ओवरऑल चैंपियनशिप पर शाजापुर का कब्ज़ा शाजापुर। स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान पर उस वक्त उत्साह और ऊर्जा का सैलाब उमड़ पड़ा, जब उज्जैन संभाग के करीब 500 होनहार खिलाड़ियों ने रग्बी के मैदान पर अपना दमखम दिखाया। अवसर था शालेय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत आयोजित संभाग स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का। इस रोमांचक भिड़ंत में शाजापुर के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए मैदान मार लिया और 'ओवरऑल चैंपियनशिप' का खिताब अपने नाम कर लिया। अब यहाँ से चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आगामी अक्टूबर माह में इंदौर में होने वाले राज्य स्तरीय महाकुंभ में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला प्रतियोगिता (14, 17 और 19 आयु वर्ग बालक/बालिका) का भव्य शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी दीपा कीर, शासकीय महाविद्यालय शाजापुर के क्रीड़ा अधिकारी सोनू मालवीय और शिक्षिका रेखा पुरोहित के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा जिला क्रीड़ा अधिकारी बी.एल. गोयल द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर डीईओ दीपा कीर ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि कड़ी मेहनत और लगन से युवा इसमें अपना बेहतरीन करियर भी बना सकते हैं। उज्जैन संभाग के 6 जिलों की हुई भिड़ंत इस संभाग स्तरीय आयोजन में उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, आगर, देवास और मेजबान शाजापुर जिले से आए लगभग 500 खिलाड़ियों ने पूरी खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के परिणाम एक नज़र में: बालिका वर्ग (14, 17 और 19 वर्ष): तीनों ही आयु वर्गों में शाजापुर जिले की बेटियों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए विजेता का ताज पहना। बालक वर्ग (14 और 17 वर्ष): इन दोनों वर्गों में भी शाजापुर की टीम ने जीत दर्ज कर जिले का नाम रोशन किया। बालक वर्ग (19 वर्ष): इस कड़े मुकाबले में देवास जिले की टीम ने जीत हासिल की, जबकि शाजापुर उपविजेता रहा। ओवरऑल चैंपियन: सर्वाधिक जीत और शानदार प्रदर्शन के दम पर शाजापुर जिला समग्र रूप से प्रथम स्थान पर रहा। निर्णायकों की रही अहम भूमिका इस बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में निर्णायक मंडल और प्रशिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। इनमें अर्जुन पाटीदार, जितेन्द्र बरेलिया, रविंद्र पाटीदार, विरेंद्र भंवरसे, अजय हनोतीया, गिरीराज सोलंकी, अदिति कसेरा, रानी केवट, स्वदेश कदम, किर्ति पाटीदार और अंकुर राजोरीया आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में व्यायाम शिक्षक पवन उचाडिया ने अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।2
- गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर एसपी ने गणेश पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला सहित पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न गणेश पंडालों का मंगलवार शाम 7 बजे के करीब निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, वॉलंटियर्स, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की जानकारी ली गई। पंडाल समितियों को सीसीटीवी लगाने और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। वहीं सुनेरा थाना क्षेत्र के पनवाड़ी सहित अन्य स्थानों पर भी गणेश पंडालों का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान लगातार पंडालों की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई है।1
- 5001 दीपों से जगमगाएगा मोतीसागर कमल कुण्डी दीयों का विहंगम दृश्य कलेक्टर डॉ. मीना ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से जिला आगर-मालवा मध्य प्रदेश में 17 सितम्बर से प्रारंभ हो रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला मुख्यालय आगर में गुरुवार को प्रमुख आयोजन होंगा सायं 7:00 बजे मोतीसागर तालाब स्थित कमल कुण्डी पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित होगा। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बुधवार शाम को दोनों कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कमल कुण्डी मोती सागर 5001 दीपों से जगमगाएगा कलेक्टर डॉ. मीना ने सर्वप्रथम मोतीसागर तालाब स्थित कमल कुण्डी पहुंचकर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन किया। नगर पालिका अधिकारी श्री कुशाल सिंह डुडवे ने अवगत कराया कि नगर पालिका द्वारा कार्यक्रम के लिए 5001 दीप प्रज्वलित करने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता से दीप प्रज्वलन किया जाएगा। कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- सोयत कला- जिज्ञासा पब्लिक स्कूल में गणपति बप्पा को लगा छप्पन भोग भक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर1
- उज्जैन में बीजेपी-आरएसएस के दिग्गजों के दौरे पर जीतू पटवारी का तीखा हमला मध्य प्रदेश मे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के दौरे प्रस्तावित होते ही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं.. बतादे की 17 और 18 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का उज्जैन दौरा प्रस्तावित है। और 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम मे शामिल होंगे और उसी से ठीक पहले हो रहे इन दौरों को बीजेपी और संघ की बड़ी रणनीति माना जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी और आरएसएस पर पेपर लीक और परीक्षा घोटालों में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है। vo. 17 और 18 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का उज्जैन दौरा तय हुआ है। 19 सितंबर को इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन होना है, जिससे ठीक पहले बीजेपी और संघ के शीर्ष नेताओं के इस दौरे को भावी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।... दूसरी ओर, इस दौरे को लेकर कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपना लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार और सत्ताधारी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के पीछे बीजेपी और संघ का हाथ है। जीतू पटवारी ने स्पष्ट किया कि छात्रों के मुद्दों पर हो रही लड़ाई राजनीतिक न होकर युवाओं के भविष्य से जुड़ी है। और इसमें राजनीति ढूंढना पाप है.. Byte बाइट: जीतू पटवारी (प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस) "कांग्रेस 2023 का चुनाव हारने के बाद से एक्टिव है और लगातार चुनाव जीत रही है... दतिया, विजयपुर और अमरवाड़ा के चुनाव इसके प्रमाण हैं। जहां तक छात्रों की गूंज का सवाल है, यह लड़ाई राजनीतिक है ही नहीं, यह देश के युवाओं के भविष्य की लड़ाई है और इसमें राजनीति ढूंढना अपने आप में पाप है। जब से मोदी जी आए हैं, 150 से ज्यादा बार पेपर लीक हो चुके हैं। हर परीक्षा में करप्शन होता है और इसके पीछे बीजेपी और आरएसएस का हाथ है। बीजेपी ने देश को 80वें पायदान पर खड़ा कर दिया है।"1
- दतिया:भारत विकास परिषद् शाखा दतिया में गणेश महोत्सव एवं संस्कृत सप्ताह का आयोजन। दतिया:भारत विकास परिषद् शाखा दतिया में गणेश महोत्सव एवं संस्कृत सप्ताह का आयोजन। दतिया। भारत विकास परिषद शाखा दतिया द्वारा गणेश महोत्सव एवं संस्कृत सप्ताह का आयोजन उत्साह और धार्मिक वातावरण में किया जा रहा है। परिषद परिवार द्वारा रेंज परिसर स्थित परिषद कार्यालय में भगवान श्री गणेश जी का भव्य पंडाल स्थापित किया गया है, जहां प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सात दिवसीय आयोजन के दौरान भजन संध्या, कीर्तन, कवि सम्मेलन, प्रश्नोत्तरी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित अनेक कार्यक्रम होंगे। वहीं समाज एवं परिषद के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में परिषद परिवार के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे एवं रात्रि 8:30 बजे भगवान श्री गणेश जी की आरती की जाती है। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं एवं उपस्थित परिषद सदस्यों को प्रसाद वितरण किया जाता है। आयोजन में भारत विकास परिषद परिवार के सदस्यों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिल रही है। पूरे परिसर को आकर्षक सजावट एवं रोशनी से सजाया गया है, जिससे धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल बना हुआ है। गणपति बप्पा मोरया!1