logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी में खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही डेढ़ लाख रुपए के खाद्य तेल को किया जब्त तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए लैब होली को लेकर जिले का खाद्य सुरक्षा विभाग ताबड़तोड़ कार्यवाही करने में जुटा हुआ है।आज टीम ने मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के कई जगहों पर छापा मारा जहाँ से भारी मात्रा खाद्य तेज को जब्त करते हुए तीन नमूने को जांच के लिए लैब भेजा है।जब्त किए गए तेल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। दरअसल होली के त्योहार को लेकर जिले का खाद्य सुरक्षा विभाग ताबड़तोड़ कार्यवाही करने में जुटा हुआ है।आज मुसाफिरखाना एसडीएम के साथ खाद्य आयुक्त द्वितीय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीकिशुन चौहान,युगुल किशोर और पूजा गुप्ता ने मुसाफिरखाना के हिन्द ट्रेडर्स रानीगंज और त्रिपुरारी के तेल निर्माण इकाई इन्हौना में छापा मारा जहां टीम ने 973 लीटर खाद्य तेल को जब्त किया।जब्त किए गए तेल की कीमत एक लाख 47 हजार 200 रुपए है।टीम ने तेल के तीन नमूने को जांच के लिए लैब भेजा है।

9 hrs ago
user_Aditya Mishra
Aditya Mishra
पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

अमेठी में खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही डेढ़ लाख रुपए के खाद्य तेल को किया जब्त तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए लैब होली को लेकर जिले का खाद्य सुरक्षा विभाग ताबड़तोड़ कार्यवाही करने में जुटा हुआ है।आज टीम ने मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के कई जगहों पर छापा मारा जहाँ से भारी मात्रा खाद्य तेज को जब्त करते हुए तीन नमूने को जांच के लिए लैब भेजा है।जब्त किए गए तेल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। दरअसल होली के त्योहार को लेकर

जिले का खाद्य सुरक्षा विभाग ताबड़तोड़ कार्यवाही करने में जुटा हुआ है।आज मुसाफिरखाना एसडीएम के साथ खाद्य आयुक्त द्वितीय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीकिशुन चौहान,युगुल किशोर और पूजा गुप्ता ने मुसाफिरखाना के हिन्द ट्रेडर्स रानीगंज और त्रिपुरारी के तेल निर्माण इकाई इन्हौना में छापा मारा जहां टीम ने 973 लीटर खाद्य तेल को जब्त किया।जब्त किए गए तेल की कीमत एक लाख 47 हजार 200 रुपए है।टीम ने तेल के तीन नमूने को जांच के लिए लैब भेजा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • घेर लई गली रंगीली छाई रही छठ छबीली होली खेलन आयो नंदलाल आज जाए रंग में बोरो री अबीर गुलाल रंगों से आच्छादित हो गई राधा रानी की नगरी बरसाना धाम लठमार होली के दृश्य को देखकर आनंदित हो गए श्रद्धालु भक्त चारों दिशाओं से बरसने लगा आमिर गुलाल एवं टिशु के फूलों का रंग राधा रानी के जय जय कारों से गूंज मन हो गई बृजभान दुलारी की नगरी बरसाना धाम लठमार होली के दृश्य को देखकर वक्त हुए आनंदित एंकर :--उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के बरसाना में आज विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली का भव्य आयोजन हो रहा है। राधारानी की नगरी बरसाना रंग, उमंग और परंपरा के अनोखे संगम से सराबोर है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और रोमांचक होली को देखने यहां पहुंचे हैं।सुबह से ही बरसाना की गलियां भक्तों से खचाखच भरी हुई हैं। हर तरफ अबीर-गुलाल का रंग छाया हुआ है। ढोल-नगाड़ों की गूंज और होली के रसिया गीतों के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आ रहे हैं। रंगीली गलियों में कदम-कदम पर उत्साह, भक्ति और परंपरा की झलक दिखाई दे रही है। इस बार करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के बरसाना पहुंचने का अनुमान है। इनमें बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं, जो ब्रज की इस अनोखी परंपरा को करीब से देखने आए हैं।लट्ठमार होली से पहले एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ सखियों ने लट्ठमार होली खेली। पुलिसवालों ने ढाल थामी और महिलाओं ने हंसी-ठिठोली के बीच लाठियां बरसाईं। माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। नंदगांव से आए हुरियारों का पीली पोखर पर भव्य स्वागत किया गया। यहां से हुरियारे भगवान श्रीकृष्ण की ध्वजा लेकर श्रीजी मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। परंपरा के अनुसार, इसी के बाद रंगीली गलियों में लट्ठमार होली का मुख्य आयोजन शुरू होता है। लट्ठमार होली की परंपरा सदियों पुरानी है। बरसाना को राधारानी का जन्मस्थान माना जाता है, जबकि नंदगांव वह स्थान है जहां भगवान श्रीकृष्ण का बचपन बीता। नंदगांव से करीब 8 किलोमीटर दूर बरसाना में हुरियारे लट्ठमार होली खेलने आते हैं। करीब 3 किलोमीटर लंबी गलियों में दोनों ओर खड़ी हुरियारनें लाठियां लेकर तैयार रहती हैं। जैसे ही हुरियारे गलियों में पहुंचते हैं, प्रेम और परंपरा से भरी लाठियां बरसनी शुरू हो जाती हैं। हुरियारे ढाल से खुद को बचाते हुए आगे बढ़ते हैं। यह पूरा दृश्य रोमांच, हास्य और भक्ति से भरा होता है। मंगलवार को राधारानी मंदिर में लड्डूमार होली खेली गई थी। लाड़लीजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर लड्डू बरसाकर उत्सव की शुरुआत की थी। उसी क्रम में आज लट्ठमार होली का मुख्य आयोजन हो रहा है।बरसाना में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। लोक कलाकारों द्वारा ब्रज के पारंपरिक रसिया, भजन और नृत्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। पूरा ब्रज क्षेत्र होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। करीब 4500 से अधिक पुलिसकर्मी, पीएसी और एंटी रोमियो टीम तैनात की गई है। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चिकित्सा शिविर, पेयजल व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कुल मिलाकर, बरसाना की लट्ठमार होली एक बार फिर दुनिया को ब्रज की अद्भुत संस्कृति और परंपरा की झलक दिखा रही है। रंग, रस, राग और उल्लास के इस महासंगम में श्रद्धा और प्रेम की अनोखी छटा बिखर रही है।
    1
    घेर लई गली रंगीली छाई रही छठ छबीली 
होली खेलन आयो नंदलाल आज जाए रंग में बोरो री
अबीर गुलाल रंगों से आच्छादित हो गई राधा रानी की नगरी बरसाना धाम 
लठमार होली के दृश्य को देखकर आनंदित हो गए श्रद्धालु भक्त
चारों दिशाओं से बरसने लगा आमिर गुलाल एवं टिशु के फूलों का रंग
राधा रानी के जय जय कारों से गूंज मन हो गई बृजभान दुलारी की नगरी बरसाना धाम
लठमार होली के दृश्य को देखकर वक्त हुए आनंदित
एंकर :--उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के बरसाना में आज विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली का भव्य आयोजन हो रहा है। राधारानी की नगरी बरसाना रंग, उमंग और परंपरा के अनोखे संगम से सराबोर है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और रोमांचक होली को देखने यहां पहुंचे हैं।सुबह से ही बरसाना की गलियां भक्तों से खचाखच भरी हुई हैं। हर तरफ अबीर-गुलाल का रंग छाया हुआ है। ढोल-नगाड़ों की गूंज और होली के रसिया गीतों के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आ रहे हैं। रंगीली गलियों में कदम-कदम पर उत्साह, भक्ति और परंपरा की झलक दिखाई दे रही है।
इस बार करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के बरसाना पहुंचने का अनुमान है। इनमें बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं, जो ब्रज की इस अनोखी परंपरा को करीब से देखने आए हैं।लट्ठमार होली से पहले एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ सखियों ने लट्ठमार होली खेली। पुलिसवालों ने ढाल थामी और महिलाओं ने हंसी-ठिठोली के बीच लाठियां बरसाईं। माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। नंदगांव से आए हुरियारों का पीली पोखर पर भव्य स्वागत किया गया। यहां से हुरियारे भगवान श्रीकृष्ण की ध्वजा लेकर श्रीजी मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। परंपरा के अनुसार, इसी के बाद रंगीली गलियों में लट्ठमार होली का मुख्य आयोजन शुरू होता है। लट्ठमार होली की परंपरा सदियों पुरानी है। बरसाना को राधारानी का जन्मस्थान माना जाता है, जबकि नंदगांव वह स्थान है जहां भगवान श्रीकृष्ण का बचपन बीता। नंदगांव से करीब 8 किलोमीटर दूर बरसाना में हुरियारे लट्ठमार होली खेलने आते हैं। करीब 3 किलोमीटर लंबी गलियों में दोनों ओर खड़ी हुरियारनें लाठियां लेकर तैयार रहती हैं। जैसे ही हुरियारे गलियों में पहुंचते हैं, प्रेम और परंपरा से भरी लाठियां बरसनी शुरू हो जाती हैं। हुरियारे ढाल से खुद को बचाते हुए आगे बढ़ते हैं। यह पूरा दृश्य रोमांच, हास्य और भक्ति से भरा होता है।
मंगलवार को राधारानी मंदिर में लड्डूमार होली खेली गई थी। लाड़लीजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर लड्डू बरसाकर उत्सव की शुरुआत की थी। उसी क्रम में आज लट्ठमार होली का मुख्य आयोजन हो रहा है।बरसाना में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। लोक कलाकारों द्वारा ब्रज के पारंपरिक रसिया, भजन और नृत्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। पूरा ब्रज क्षेत्र होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। करीब 4500 से अधिक पुलिसकर्मी, पीएसी और एंटी रोमियो टीम तैनात की गई है। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चिकित्सा शिविर, पेयजल व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
कुल मिलाकर, बरसाना की लट्ठमार होली एक बार फिर दुनिया को ब्रज की अद्भुत संस्कृति और परंपरा की झलक दिखा रही है। रंग, रस, राग और उल्लास के इस महासंगम में श्रद्धा और प्रेम की अनोखी छटा बिखर रही है।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • थाना जेठवारा पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में धर्म संपरिवर्तन प्रकरण में ₹25,000-₹25,000 के 03 ईनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल ने क्या कहा। पुलिस अधीक्षक की इस कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
    1
    थाना जेठवारा पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में धर्म संपरिवर्तन प्रकरण में ₹25,000-₹25,000 के 03 ईनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल ने क्या कहा। पुलिस अधीक्षक की इस कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • प्रतापगढ़... शोकसभा में विवादित भाषण का वीडियो वायरल पट्टी क्षेत्र के सरसतपुर गांव में आयोजित एक शोकसभा के दौरान कथित रूप से अरजक संघ से जुड़े एक शख्स द्वारा धार्मिक आस्था पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थानीय निवासी लालबहादुर पटेल के यहां आयोजित किया गया था, जहां मौजूद व्यक्ति द्वारा देवी-देवताओं एवं गंगा मैया के संबंध में अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
    1
    प्रतापगढ़...
शोकसभा में विवादित भाषण का वीडियो वायरल
पट्टी क्षेत्र के सरसतपुर गांव में आयोजित एक शोकसभा के दौरान कथित रूप से अरजक संघ से जुड़े एक शख्स द्वारा धार्मिक आस्था पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थानीय निवासी लालबहादुर पटेल के यहां आयोजित किया गया था, जहां मौजूद व्यक्ति द्वारा देवी-देवताओं एवं गंगा मैया के संबंध में अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
    user_पवन कुमार (पत्रकार)
    पवन कुमार (पत्रकार)
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • डलमऊ में बोर्ड परीक्षा केंद्र पर बवाल: कॉपियों में नोट मिलने के आरोप के बाद उत्तरपुस्तिकाएं फाड़ी गईं, छात्रों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
    1
    डलमऊ में बोर्ड परीक्षा केंद्र पर बवाल: कॉपियों में नोट मिलने के आरोप के बाद उत्तरपुस्तिकाएं फाड़ी गईं, छात्रों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    22 hrs ago
  • Post by Irshad Khan
    1
    Post by Irshad Khan
    user_Irshad Khan
    Irshad Khan
    Carpenter Patti, Pratapgarh•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज.यूपी प्रतापगढ़ से चौंकाने वाला मुर्गा मिला है जो बोलता है अल्लाह अल्लाह सुनकर सब हैरान उड़ाएंगे होश।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज.यूपी प्रतापगढ़ से चौंकाने वाला मुर्गा मिला है जो बोलता है अल्लाह अल्लाह सुनकर सब हैरान 
उड़ाएंगे होश।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    7 hrs ago
  • एक हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य अमेठी के आरआर पीजी कॉलेज में आज उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन विभाग द्वारा विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में 50 से अधिक कंपनियां शामिल हुई।इस रोजगार मेले में जिले में एक हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिन्होंने युवाओं का उत्त्साहवर्धन किया। दरअसल आज अमेठी के रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला सेवायोजन विभाग की तरफ से विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया।रोजगार मेले में देश की 50 बड़ी प्रतिष्ठित कंपनिय जिसमें मेडिकल, इलेक्ट्रिक,ऑटो समेत कई शामिल हुए। इसके साथ ही इस रोजगार मेले में कुछ ऐसी कंपनियां भी शामिल हुई जो युवाओं को विदेश में भी रोजगार दिलाता है।इस रोजगार मेले में एक हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और एक हजार से अधिक युवाओं ने रोजगार के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया।रोजगार मेले के शुरूवात में ही करीब 10 युवाओं को रोजगार मिला जिसे मौके पर मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह ने ज्वाइनिंग लेटर सौंपा।कार्यक्रम में पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ अमिता सिंह,जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी,कालेज के प्राचार्य समेत बड़ी संख्या में कंपनियों के अधिकारी और युवा शामिल हुए।इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जितने भी बच्चे यहां आए है उन्हें नौकरी मिले इसके साथ ही हमने अधिकारी से भी कहा है सबको नौकरी दिया जाए।वही जिला सेवा योजन अधिकारी अनुपमा रानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत इस रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।हमे एक हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य मिला है।मेले में पचास हजार कंपनिया पांच हजार रिक्तियों के साथ आई है और एक हजार से अधिक बच्चो ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
    1
    एक हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य
अमेठी के आरआर पीजी कॉलेज में आज उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन विभाग द्वारा विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में 50 से अधिक कंपनियां शामिल हुई।इस रोजगार मेले में जिले में एक हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिन्होंने युवाओं का उत्त्साहवर्धन किया।
दरअसल आज अमेठी के रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला सेवायोजन विभाग की तरफ से विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया।रोजगार मेले में देश की 50 बड़ी प्रतिष्ठित कंपनिय जिसमें मेडिकल, इलेक्ट्रिक,ऑटो समेत कई शामिल हुए। इसके साथ ही इस रोजगार मेले में कुछ ऐसी कंपनियां भी शामिल हुई जो युवाओं को विदेश में भी रोजगार दिलाता है।इस रोजगार मेले में एक हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और एक हजार से अधिक युवाओं ने रोजगार के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया।रोजगार मेले के शुरूवात में ही करीब 10 युवाओं को रोजगार मिला जिसे मौके पर मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह ने ज्वाइनिंग लेटर सौंपा।कार्यक्रम में पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ अमिता सिंह,जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी,कालेज के प्राचार्य समेत बड़ी संख्या में कंपनियों के अधिकारी और युवा शामिल हुए।इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जितने भी बच्चे यहां आए है उन्हें नौकरी मिले इसके साथ ही हमने अधिकारी से भी कहा है सबको नौकरी दिया जाए।वही जिला सेवा योजन अधिकारी अनुपमा रानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत इस रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।हमे एक हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य मिला है।मेले में पचास हजार कंपनिया पांच हजार रिक्तियों के साथ आई है और एक हजार से अधिक बच्चो ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • महाराजगंज उत्तर प्रदेश जनता इंटर कालेज पुरन्दरपुर में भीगी पलकों से विदाई समारोह मुख्य अतिथि निशांत त्रिपाठी का भव्य स्वागत*"एंकर महराजगंज जनपद के जनता इंटर कॉलेज पुंरदरपुर में आज कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निशांत त्रिपाठी (ज्वाइंट डायरेक्टर नाइलिट) उपस्थित रहे। उनके साथ धनंजय त्रिपाठी शशि प्रकाश त्रिपाठी, सुशील शर्मा, गोविन्द जी निशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की शुरुवात माँ शारदा की बन्दना और पूजन के साथ हुई। स्वागत गीत से अतिथिगनों का जोरदार स्वागत हुआ। स्काउट टीम लीडर शिखा ने मुख्य अतिवि की अगवानी की। मुख्य अतिनि महोदय ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शिक्षा के बाद समाज में प्रवेश करने की शुभकामनाएँ हैं औरअपने भावी जीवन में उन्नति करने की प्रेरणा की। इस विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं के जो सांस्कृतिक कार्यक्रम थे बहुत मनमोहन थी इसमें सभी अध्यापकों ने प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिए भीगी पलकों से सभी अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को विदाई दिया इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार पांडे प्रवक्ता सूरज कुमार शुक्ल पूर्व छात्र संघ युवा नेता विश्वविद्यालय गोरखपुर , गणेश गौरव राहुल पासवान इबरार अहमद खां दुर्गा मैडम श्री प्रकाश श्रीनिवास चौबे दीनदयाल चौधरी वीरेंद्र सुरेंद्र कुमार यादव आनंद सिंह गंगाराम आदि विद्यालय के स्टाफ मौजूद रहे
    1
    महाराजगंज उत्तर प्रदेश जनता इंटर कालेज पुरन्दरपुर में भीगी पलकों से विदाई समारोह मुख्य अतिथि निशांत त्रिपाठी का भव्य स्वागत*"एंकर महराजगंज जनपद के जनता इंटर कॉलेज पुंरदरपुर में आज कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं  का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निशांत त्रिपाठी (ज्वाइंट डायरेक्टर नाइलिट) उपस्थित रहे। उनके साथ धनंजय त्रिपाठी शशि प्रकाश त्रिपाठी, सुशील शर्मा, गोविन्द जी निशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की शुरुवात माँ शारदा की बन्दना और पूजन के साथ हुई। स्वागत गीत से अतिथिगनों का जोरदार स्वागत हुआ। स्काउट टीम लीडर शिखा ने मुख्य अतिवि की अगवानी की। मुख्य अतिनि महोदय ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शिक्षा के बाद समाज में प्रवेश करने की शुभकामनाएँ हैं औरअपने भावी जीवन में उन्नति करने की प्रेरणा की। इस विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं के जो सांस्कृतिक कार्यक्रम थे बहुत मनमोहन थी इसमें सभी अध्यापकों ने प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिए 
भीगी पलकों से सभी अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को विदाई दिया इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार पांडे प्रवक्ता सूरज कुमार शुक्ल पूर्व छात्र संघ युवा नेता विश्वविद्यालय गोरखपुर , गणेश गौरव राहुल पासवान इबरार अहमद खां दुर्गा मैडम श्री प्रकाश श्रीनिवास चौबे दीनदयाल चौधरी वीरेंद्र सुरेंद्र कुमार यादव आनंद सिंह गंगाराम आदि विद्यालय के स्टाफ मौजूद रहे
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • थाना बाघराय पुलिस द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से अवैध संबंध के चलते रची गई हत्या की साजिश के अभियोग में 04 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी अभिरक्षा में, घटना में प्रयुक्त वाहन व जेवरात बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल ने क्या कहा देखें!
    1
    थाना बाघराय पुलिस द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से अवैध संबंध के चलते रची गई हत्या की साजिश के अभियोग में 04 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी अभिरक्षा में, घटना में प्रयुक्त वाहन व जेवरात बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल ने क्या कहा देखें!
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.