झारखंड सिविल सेवा परीक्षा को लेकर देवेंद्र नाथ महतो ने उठाए गंभीर सवाल। सीएमओ झारखंड एवं जेपीएससी को टैग कर जांच की मांग। झारखंड सिविल सेवा परीक्षा को लेकर देवेंद्र नाथ महतो ने उठाए गंभीर सवाल। सीएमओ झारखंड एवं जेपीएससी को टैग कर जांच की मांग। रांची : राज्य में झारखंड लोक सेवा आयोग लगातार विवादों में घिरा रहा है। पूर्व में आयोजित कई सिविल सेवा परीक्षाएं भी जांच के दायरे में आ चुकी हैं। इसी क्रम में 19 अप्रैल को आयोजित हालिया सिविल सेवा परीक्षा में भी कई अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से सीएमओ झारखंड एवं जेपीएससी को टैग करते हुए परीक्षा से संबंधित कई गंभीर सवाल उठाए हैं— 1) अटेंडेंस शीट में त्रुटि- उपस्थिति पत्रक (Attendance Sheet) में रोल नंबर अंकित करने हेतु निर्धारित बॉक्स की संख्या एक कम थी, जिससे अभ्यर्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। 2) बायोमेट्रिक प्रक्रिया में गड़बड़ी- अभ्यर्थियों के आइरिस एवं अंगूठा (Thumb Impression) युक्त अटेंडेंस स्टिकर को अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिका पर चिपकाया गया, जबकि नियमानुसार इसे आयोग की प्रति में संलग्न किया जाना चाहिए था। 3) प्रश्न पत्र में त्रुटियां- भारी मात्रा में प्रश्नों का टाइपिंग एवं स्पेलिंग संबंधी गलतियां पाई गईं, जिससे प्रश्नों की स्पष्टता प्रभावित हुई और अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति बनी। 4) उत्तर कुंजी में अनियमितता- परीक्षा समाप्ति के 24 घंटे पश्चात जारी की गई उत्तर कुंजी में त्रुटियां पाई गईं, जिसे लगभग 8 घंटे के भीतर ही हटा लिया गया। इससे अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताते चलें कि उक्त परीक्षा बीते रविवार को राज्य के सभी जिलों में कुल 564 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल 2,17,104 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। प्रथम पाली में 1,10,973 एवं द्वितीय पाली में 1,10,875 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। उक्त सभी बिंदुओं को लेकर देवेंद्र नाथ महतो ने निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, ताकि अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

- Post by Nation24 news1
- रांची खेलगांव स्थित कपड़ा कंपनी ओरिएंट में अनियमित वेतन को लेकर के प्रदर्शन हो रहा है।1
- भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर फिल्म अभिनेता युवा दिलों की धड़कन अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाले गोविंदा पहुंचे ऋषभ निधि की शादी हजारीबाग में और फिल्म अभिनेता गोविंदा ने झारखंड वासियों और खासकर के हजारीबाग वालों की जमकर की तारीफ कहा यहां के लोग बहुत मिलनसार हैं On the sacred land of Bhagwan Birsa Munda, film actor and heartthrob of millions Govinda arrived in Hazaribagh to attend the wedding of Rishabh Nidhi. The popular actor won hearts with his charm and praised the people of Jharkhand, especially those of Hazaribagh, saying that the people here are very warm and friendly. #Govinda #Jharkhand #Hazaribagh #BirsaMunda #Bollywood #CelebrityVisit Govinda #nayabharattv241
- nag aur nagin ko filmo me maine dekha tha aaj hakikat me dekh liya1
- रामगढ़ थाना क्षेत्र के हेसला में बारूद के कंटेनर के सफेद में आने से बाइक में सवार दो युवकों की घटनास्थल पर हुई मौत । आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम । मृतक दोनों युवक की पहचान मनुआ निवासी अमित मुंडा और बबलू बेदिया के रूप में की गई । दोनों युवक रामगढ़ की ओर से अपने घर लौट रहे थे वहीं हेसला के पास विपरीत दिशा से बारूद फैक्ट्री की कंटेनर के चपेट में आ गया जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई । मौके पर रामगढ़ पुलिस पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता करने में लगी हुई है । वहीं ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर 2 घंटे से सड़क को जाम रखे हुए हैं ।1
- झारखंड के निजी स्कूलों में वार्षिक शुल्क और री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से मोटी राशि वसूली जा रही है।सरकार इस पर तत्काल रोक लगाए।1
- Post by Sanjay kumar1
- Post by Nation24 news1