थाना कुरेभार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमे में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद* *थाना : कुरेभार, जनपद सुलतानपुर* *दिनांक : 01.08.2026* *थाना कुरेभार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमे में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुरेभार पुलिस नें हत्या के प्रयास के मुकदमें में वाछित 02 अभियुक्तगण 1.सचिन पाण्डेय 2.रामसरन पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। दिनांक 09.07.2026 को थाना कुरेभार पर वादिनी अनीता पाण्डेय पुत्री रामस्वरूप पाण्डेय, निवासी ग्राम फूलपुर, थाना कुरेभार, जनपद सुलतानपुर द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया गया कि *अभियुक्तगण 1.सचिन पाण्डेय ,2.रामसरन पाण्डेय द्वारा* उसके *भाई कालीदीन पुत्र रामस्वरूप* के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे *अचेत अवस्था में मिला* । घायल के सिर एवं शरीर पर गंभीर चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कुरेभार पर *मु0अ0सं0 127/2026 अंतर्गत धारा 115(2)/351(3)/110 बीएनएस* पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान हत्या के प्रयास का अपराध प्रमाणित पाए जाने पर मुकदमे में धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए धारा 110 बीएनएस विलोपित (घटाई) की गई। दिनांक 01.08.2026 को थाना कुरेभार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर फूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त *एक अदद बांस का डंडा* सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।* *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1.सचिन पाण्डेय पुत्र रामसरन पाण्डेय, निवासी ग्राम फूलपुर, थाना कुरेभार, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 22 वर्ष। 2.रामसरन पाण्डेय उर्फ अजय पाण्डेय , निवासी ग्राम फूलपुर, थाना कुरेभार, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 50 वर्ष। *अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0 127/2026,धारा 115(2)/351(3)/109(1) बीएनएस, थाना कुरेभार, जनपद सुलतानपुर। *बरामदगी-* घटना में प्रयुक्त 01 अदद बांस का डंडा *गिरफ्तारी का स्थान-* फूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास, थाना कुरेभार, जनपद सुलतानपुर। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री राजेश कुमार यादव मुख्य आरक्षी अमित अवस्थी आरक्षी सुनील यादव

- कुछ बच्चों ने मुझे गाली दी, मेरी माँ को गाली दी।*लेकिन ग़लतियाँ बच्चों से ही होती है, मैं उन्हें माफ़ करना चाहता हूँ। *🏵️कुछ बच्चों ने मुझे गाली दी, मेरी माँ को गाली दी।* लेकिन ग़लतियाँ बच्चों से ही होती है, मैं उन्हें माफ़ करना चाहता हूँ। ये हमारे देश के भटके हुए नौजवान हैं इनको राह दिखाना हमारा काम है। जब कभी हमारे दाँत के बीच में जीभ कट जाती है तो हम दाँत को उखाड़ कर नहीं फेंक देते। इसलिए ये बच्चे भी हमारे हैं। : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी1
- अरविंद राजभर का विपक्ष पर तंज— 'रील्स और मीम्स से नहीं, जमीन पर मेहनत से बनती है सरकार' सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि "रील्स और मीम्स से सरकार नहीं बनती, सरकार जमीन पर मेहनत करने से बनती है।" उनके इस बयान को उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीति और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। #ArvindRajbhar #SBSP #UPPolitics #Politics #Reels #Memes #2027Elections #BreakingNews #PoliticalNews #UPNews91
- आज दिनांक 1 अगस्त 2026, समय लगभग दोपहर के 12:30 बजे, थाना क्षेत्र चांदा, जनपद सुल्तानपुर, ग्राम प्रतापपुर कमैचा, पुलिस को यह सूचना मिली *"आज दिनांक 1 अगस्त 2026, समय लगभग दोपहर के 12:30 बजे, थाना क्षेत्र चांदा, जनपद सुल्तानपुर, ग्राम प्रतापपुर कमैचा, पुलिस को यह सूचना मिली कि एक 80 वर्षीय महिला जिनका नाम धनराजी है, वह सड़क किनारे बकरी चरा रही थी, तभी पीछे से आ रही एक तेज पिकअप वैन से उसको टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची तथा महिला को CHC प्रतापपुर कमैचा ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। पिकअप वैन की पहचान कर ली गई है, जिसका नंबर है- UP 44 T 6456, उसको हिरासत में ले लिया गया है। ड्राइवर की पहचान तथा उसको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है, तहरीर के अनुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री ऋतिक कपूर की बाइटः-"*1
- Breaking फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले 2 युवक गिरफ्तार राजधानी भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले दो युवक गिरफ्तार। दोनों सिविल ड्रेस में चौराहे पर वाहन रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताते थे। हेलमेट और ट्रैफिक नियमों का डर दिखाकर राहगीरों से रुपये वसूलने का आरोप। पब्लिक ने घेरकर पूछा— “कौन से थाने से हो, आईडी कार्ड दिखाओ?” सूचना पर रात करीब 9:30 बजे शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान अमान खान और एलएलबी छात्र कार्तिक मिश्रा के रूप में हुई। अमान की कमर से नकली पिस्टल बरामद, पुलिस ने जब्त की। पहले दोनों ने खुद को कोहेफिजा थाने का पुलिसकर्मी बताया, पूछताछ में झूठ पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद “प्रैंक” करने का दावा किया, पुलिस ने कहानी खारिज कर दी। फर्जी पुलिस बनकर वसूली, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर, सीडीआर और पुराने रिकॉर्ड की जांच जारी। रिपोर्टर & एडिटर मो. ज़ुनैद1
- उत्तराखंड। कुंभ के लिए ऐसा विकास हो रहा है कि हरिद्वार में एक *महिला श्रद्धालु सड़क में समा गई।* यह शर्मनाक घटना ललतारो पुल के पास की है और सिस्टम पर ऐसा सवाल छोड़ती है जिसका कोई जवाब नहीं है। रिपोर्टर & एडिटर मो. ज़ुनैद1