Shuru
Apke Nagar Ki App…
#Gonda: गुरु नानक चौकी के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर पैनिक होकर तेल लेने के लिए पहुंचे लोग, तो क्षेत्राधिकारी सदर आनंद रॉय ने हाथों में माइक लेकर संभाला मोर्चा.. बोले– हमारी सभी अधिकारियों से बात हुई है. जिले में तेल की कोई कमी नहीं है. पर्याप्त स्टॉक है. अफवाहों में पड़ने की जरूरत नहीं है.
Rahul Ratna
#Gonda: गुरु नानक चौकी के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर पैनिक होकर तेल लेने के लिए पहुंचे लोग, तो क्षेत्राधिकारी सदर आनंद रॉय ने हाथों में माइक लेकर संभाला मोर्चा.. बोले– हमारी सभी अधिकारियों से बात हुई है. जिले में तेल की कोई कमी नहीं है. पर्याप्त स्टॉक है. अफवाहों में पड़ने की जरूरत नहीं है.
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग दुःखद हादसे में दो की मौत तुलसीपुर गैंसड़ी मार्ग भाभर नाले के पास बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें दो की मौत की खबर है....शेष अपडेट होना बाकी . . #gonda #gondanews #gondarailway #BREAKING #news #GroundRepor t #railwaycorruption #developmentscam #highlight1
- भाइयो और बहनों, कन्नौज जनपद के तिर्वा में आम गरीब परिवारों की रसोई का दर्द अब और बर्दाश्त नहीं होता! अश्वनी इंडेन गैस सर्विस पर केवाईसी का नियम तो ठीक है, लेकिन इसके नाम पर हर ग्राहक को जबर्दस्ती 100 रूपये का पाइप खरीदने के लिए मजबूर करना बेहद क्रूर और अन्यायपूर्ण है। गरीब माँ-बहनें, जो पहले से महंगाई की मार झेल रही हैं, उन्हें अपनी रोटी-बेटी के लिए यह अतिरिक्त बोझ क्यों थोपा जा रहा है? यह जबर्दस्ती नहीं, स्वेच्छा से होना चाहिए। हमारी माताओं-बहनों की आँखों में आँसू और जेब में खालीपन देखकर भी कुछ लोगों का मन नहीं पसीजता? साथ ही, गैस एजेंसियों, गोदामों और पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा की हालत इतनी लचर है कि हर वक्त डर लगा रहता है। छोटी-मोटी बात पर विवाद, मारपीट और जान-माल का खतरा मंडराता रहता है। स्थानीय प्रशासन से हमारी मांग है कि प्रत्येक गैस एजेंसी, गोदाम और पेट्रोल पंप पर तुरंत 2-2 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएँ, ताकि आम जनता और व्यापारी भाई-बहन निडर होकर अपना काम कर सकें। समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान और आम आदमी के साथ खड़ी रही है। हम जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से अपील करते हैं- इस अन्याय को तुरंत रोकें, जबर्दस्ती की प्रथा बंद करें और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जनता की रसोई सुरक्षित हो, जनता का जीवन सुरक्षित हो! यह हमारा नैतिक कर्तव्य है। #Kannauj1
- महिला पर हमला कर लूट करने वाले ‘साइको गैंग’ का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में 2 घायल सहित 3 गिरफ्तार श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नवीन मॉडर्न, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने महिला से लूट की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। 22 मार्च 2026 को थाना नवीन मॉडर्न क्षेत्र के खरगौरा गणेश में एक महिला पर हमला कर उसके कान की बाली व नाक की नथ लूट ली गई थी। आरोपियों ने महिला के सिर पर लकड़ी के डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया था। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। 24 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने परशुरामपुर मोड़ (कटरा वीरपुर मार्ग) के पास घेराबंदी की। इस दौरान रिजवान व राहुल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया दोनों के दाहिने पैर में पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग से गोली लगी,तीसरा आरोपी विशाल सोनी भागने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया,घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ में आरक्षी कृष्ण मोहन चौहान भी घायल हुए हैं।अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया,लूटे गए जेवर (कान की बाली, नाक की नथ)₹2,000 नकद,02 तमंचा 315 बोर, कारतूस,03 मोबाइल फोन घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा 01 मोटरसाइकिल व 01 ई-रिक्शा,पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ई-रिक्शा से सुनसान इलाकों में घूमकर अकेली महिलाओं को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही सिर पर वार कर आभूषण लूटकर फरार हो जाते थे। यह गैंग पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। मुख्य आरोपी रिजवान सहित सभी अभियुक्तों पर लूट व अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- थाना नवीन मॉडर्न क्षेत्र अंतर्गत महिला के साथ मारपीट कर घायल कर लूट करने के मामले में प्रकाश में आए दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, अन्य तीसरा अभियुक्त भी गिरफ्तार दिनांक 24 मार्च 2026 को मुखबिर द्वारा दी गई कि दिनांक 22.03.2026 को थाना नवीन मॉडर्न क्षेत्र अंतर्गत खरगौरा गणेश में हुई घटना जिसमे शामिल आरोपियों द्वारा एक महिला के सिर पर लकड़ी के डंडे से मारकर घायल कर दिया गया था तथा उसकी कान की बाली व नाक की नथ लूट ली थी, वहीं अभियुक्त पुनः अग्रिम घटना को अंजाम देने हेतु इकठ्ठा हुए है इस सूचना के आधार पर परशुरामपुर मोड़ ( कटरा वीरपुर मार्ग ) थाना NMPT श्रावस्ती के पास से दो शातिर बदमाशों 1. रिजवान पुत्र समीउल्लाह निवासी टेगनाहिया मानकोट थाना कोतवाली देहात बलरामपुर व 2. राहुल पुत्र मालिकराम निवासी जोगिया कलां थाना ललिया बलरामपुर* को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है जिसमें से दोनो के दाहिने पैर में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में गोली लगने से घायल हुए है तीसरा अभियुक्त *विशाल सोनी पुत्र रघुवर सोनी निवासी हरिहरगंज थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर* भागने में कामयाब हुआ था उसे पुलिस पार्टी द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया है। घायल दोनों अभियुक्तों का सीएचसी इकौना में ईलाज चल रहा है तथा इस दौरान आरक्षी कृष्ण मोहन चौहान को भी चोट आई है जिन्हे सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है। थाना नवीन मॉडर्न मे पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 34 / 26 धारा 115(2), 110, 309(6), 317(2),317(4) बीएनएस थाना NMPT से संबंधित *लूटा गया माल व जेवरात एवं एक तमंचा 315 बोर खोखा कारतूस* बरामद हुआ है। गौरतलब है की दिनांक 22.03.2026 को थाना नवीन मॉडर्न क्षेत्र अंतर्गत खरगौरा गणेश में घटना हुई थी जिसमे इन आरोपियों द्वारा एक महिला के सिर पर लकड़ी के डंडे से मारकर घायल कर दिया गया था तथा मारकर कान की बाली व नाक की नथ लूट ली थी। इसमें *मुख्य* अभियुक्त *रिजवान* के ऊपर आधा दर्जन लूट/हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज है। इसी प्रकार दूसरे अभियुक्त *राहुल यादव* व *विशाल सोनी* पर भी इस तरह के कई अभियोग दर्ज है, इन्हें गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1
- “बाप रे! इतना बड़ा गुस्सा कभी नहीं देखा! 😡 “बाप रे! सांसद-विधायक पर जनता का फूटा गुस्सा! 😡🔥 CM योगी तक पहुंची गांव की पुकार!” श्रावस्ती के केशवपुर गांव में 12 साल से सड़क नहीं… लोग कीचड़ में जीने को मजबूर! CM तक पहुंचाओ ये आवाज!” 🔥 👉 अब ग्रामीणों का फूटा गुस्सा 👉 नेताओं पर लगे गंभीर आरोप 👉 सीधे मुख्यमंत्री से लगाई गुहार 📢 ये वीडियो इतना शेयर करो कि CM योगी तक इन ग्रामीणों की आवाज पहुंचे! 🙏 👉 क्या नेताओं को जवाब देना चाहिए? 👉 कमेंट में लिखो — न्याय मिलेगा या नहीं?1
- Post by अपना सन्त-समाज सनातनी अखाड़ा TV (योगी वासुकीनाथ)2
- प्रशासन की अपील—अफवाहों से बचें, पैनिक न करें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन ले1
- स्लग: चांदी ठगी गैंग का भंडाफोड़ एंकर:- बलरामपुर में चांदी के व्यापार के नाम पर बड़ी ठगी का खुलासा हुआ है। कोतवाली नगर पुलिस ने कूटरचना और धोखाधड़ी करने वाले गैंग के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। V/O:- पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फर्जी जीएसटी नंबर और विजिटिंग कार्ड के जरिए ज्वैलर्स से असली चांदी मंगाई और बदले में नकली गिलट का माल भेजकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली नगर पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीनों आरोपियों को गोण्डा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से करीब 4 किलो 435 ग्राम चांदी की पायल, जिसकी कीमत लगभग 11 लाख रुपये है, 3 लाख 50 हजार रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फर्जी सिम के जरिए पहचान छिपाकर ऑर्डर करते थे और कोरियर के माध्यम से माल की अदला-बदली कर ठगी करते थे। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। बलरामपुर में चांदी के व्यापार के नाम पर बड़ी ठगी का खुलासा हुआ है। कोतवाली नगर पुलिस ने कूटरचना और धोखाधड़ी करने वाले गैंग के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बाइट - पुलिस अधीक्षक विकास कुमार बलरामपुर2
- श्रावस्ती: महिला से लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 पुलिस मुठभेड़ में घायल श्रावस्ती 24 मार्च 26 को थाना नवीन मॉडर्न क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट कर लूट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 22 मार्च 2026 को खरगौरा गणेश क्षेत्र में आरोपियों ने एक महिला के सिर पर लकड़ी के डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया था और उसके कान की बाली व नाक की नथ लूट ली थी। 24 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने परशुरामपुर मोड़ (कटरा-वीरपुर मार्ग) के पास घेराबंदी की। इस दौरान दो आरोपी —रिजवान पुत्र समीउल्लाह (निवासी टेगनाहिया मानकोट, बलरामपुर)राहुल पुत्र मालिकराम (निवासी जोगिया कला, बलरामपुर)को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।मुठभेड़ में आत्मरक्षा में की गई फायरिंग से दोनों आरोपियों के दाहिने पैर में गोली लगी, जिनका इलाज सीएचसी इकौना में चल रहा है। तीसरा आरोपी विशाल सोनी पुत्र रघुवर सोनी (निवासी हरिहरगंज, बलरामपुर)पहले फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरक्षी कृष्ण मोहन चौहान भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया जेवरात व एक तमंचा (.315 बोर) और कारतूस बरामद किया है।इस संबंध में थाना नवीन मॉडर्न में मुकदमा अपराध संख्या 34/26 धारा 115(2), 110, 309(6), 317(2), 317(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।मुख्य आरोपी रिजवान पर लूट व हत्या जैसे गंभीर मामलों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास है।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।1