logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रात के अंधेरे में खेत में रखा केबिन 9 बीघा जमीन पर कब्जे के लिए जोधपुर से बुलाए हथियारबंद 'बाउंसर' पाली से इस वक्त की बड़ी खबर मनीष राठौड़ पाली। शहर के मंडली इलाके में 9 बीघा बेशकीमती जमीन को लेकर भारी हंगामा हो गया। कब्जे की नीयत से जोधपुर से बुलाए गए हथियारबंद बाउंसर्स ने दहशत फैलाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। भाजपा नेता गिरधारी सिंह मंडली ने बताया कि उनके बड़े भाई त्रिभुवनसिंह मंडली के नाम दर्ज इस जमीन पर वे पिछले 20 वर्षों से काबिज हैं। खेत में फिलहाल ज्वार की फसल खड़ी है। मंडली के पास इसके पुख्ता दस्तावेज और खेती करने के पुराने वीडियो सबूत भी मौजूद हैं। कब्जा करने के लिए रात के अंधेरे में सुनियोजित तरीके से काले कपड़े पहने बाउंसर बुलाए गए। जिनके पास 12 बोर की बंदूकें और पिस्टल जैसे घातक हथियार थे। बदमाशों ने अचानक हमला बोलकर वहां केबिन रख कब्जे का प्रयास किया।सूचना मिलते ही सदर थानाप्रभारी कपूराराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। थानाप्रभारी ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और फिलहाल विवादित स्थल पर शांति कायम की। पुलिस अब जमीन से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच करेगी। यह जमीन बेशकीमती होने के कारण इसकी कीमत करोड़ों में है। जानकारों का कहना है कि विपक्षी की जमीन कहीं और है, लेकिन जमीन का सीमांकन न होने का फायदा उठाकर भू-माफिया इस कीमती जमीन को हड़पना चाहते हैं।बता दे कि त्रिभुवन सिंह मंडली तीन बार पार्षद रह चुके है साथ ही गिरधारी सिंह मंडली हेमावास बांध कमांड क्षेत्र के अध्यक्ष है और पूर्व में भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके है।

4 days ago
user_Manish Rathore
Manish Rathore
Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
4 days ago

रात के अंधेरे में खेत में रखा केबिन 9 बीघा जमीन पर कब्जे के लिए जोधपुर से बुलाए हथियारबंद 'बाउंसर' पाली से इस वक्त की बड़ी खबर मनीष राठौड़ पाली। शहर के मंडली इलाके में 9 बीघा बेशकीमती जमीन को लेकर भारी हंगामा हो गया। कब्जे की नीयत से जोधपुर से बुलाए गए हथियारबंद बाउंसर्स ने दहशत फैलाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। भाजपा नेता गिरधारी सिंह मंडली ने बताया कि उनके बड़े भाई त्रिभुवनसिंह मंडली के नाम दर्ज इस जमीन पर वे पिछले 20 वर्षों से काबिज हैं। खेत में फिलहाल ज्वार की फसल खड़ी है। मंडली के पास इसके पुख्ता दस्तावेज और खेती करने के पुराने वीडियो सबूत भी मौजूद हैं। कब्जा करने के लिए रात के अंधेरे में सुनियोजित तरीके से काले कपड़े पहने बाउंसर बुलाए गए। जिनके पास 12 बोर की बंदूकें और पिस्टल जैसे घातक हथियार थे। बदमाशों ने अचानक हमला बोलकर वहां केबिन रख कब्जे का प्रयास किया।सूचना मिलते ही सदर थानाप्रभारी कपूराराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। थानाप्रभारी ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और फिलहाल विवादित स्थल पर शांति कायम की। पुलिस अब जमीन से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच करेगी। यह जमीन बेशकीमती होने के कारण इसकी कीमत करोड़ों में है। जानकारों का कहना है कि विपक्षी की जमीन कहीं और है, लेकिन जमीन का सीमांकन न होने का फायदा उठाकर भू-माफिया इस कीमती जमीन को हड़पना चाहते हैं।बता दे कि त्रिभुवन सिंह मंडली तीन बार पार्षद रह चुके है साथ ही गिरधारी सिंह मंडली हेमावास बांध कमांड क्षेत्र के अध्यक्ष है और पूर्व में भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गंदे नाली का पानी पावरफुल
    1
    गंदे नाली का पानी पावरफुल
    user_Vikram singh
    Vikram singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पाली-पाली अधिकमास नगर परिक्रमा की महत्वपूर्ण बैठक कार्यालय कथा व्यास की गली में संरक्षक पंडित शम्भूलाल शर्मा अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह के नेतृत्व में आयोजित हुई । सर्वसम्मति से संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मुख्य संयोजक पं. शभूलाल शर्मा, सचिव कैलाश टवानी, कोषाध्यक्ष शातिलाल मंडोरा, कार्यालय सचिव हीरालाल व्यास, संरक्षक संत सुरजनदास महाराज, सोनाराम पटेल, मदन राठौड़, भीमराज भाटी, परामर्षदाता जोराराम पटेल, भंवर चौधरी, धनराज कारगवाल, रामरतन बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल खेतावत, विजयराज सोनी, अंबालाल सोलंकी, देवीलाल सांखला, सुरेष काबरा, उपाध्यक्ष दिलीप जोशी , नरेन्द्र माच्छर, नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, महेन्द्र बजाज, श्याम अरोड़ा चुने गए। इसी तरह 2026 नगर परिक्रमा के ध्वज प्रमुख गिरीराज अरोड़ा, भोजनशाला स्टोर इंचार्ज हुक्मीचंद कच्छवाहा, कार्यालय सह सचिव पीयूष शर्मा, भजन संध्या प्रमुख राकेश लिम्बा व नेमीचंद देवड़ा, संयुक्त सचिव अरविंद गुप्ता, भोजन कुपन प्रमुख इंचार्ज नवरतन गर्ग व राजेश बिंदल विष्णु गुप्ता प्रचार हेतु सुनील लोहिया दिनेश हेड़ा को नियुक्त किया गया। प्रवक्ता राकेश लिम्बा ने बताया कि बैठक में पिछली बार की अधिकमास नगर परिक्रमा के आय-व्यय का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष कैलाश टवानी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसकी अनुमोदना सभी पदाधिकारियों ने की। टवाणी पिछले 28 वर्षो से कोषाध्यक्ष का भार पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी से देख रहे थे! उन्होंने नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष शातिलाल सोनी को कार्यभार सुपूर्द कर इस परिक्रमा में उनके साथ रहकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य संयोजक पंडित शंभुलाल शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह ने कहां की सस्था की स्थापना को 50 वा गोल्डन जुबली वर्ष होने के कारण नगर परिक्रमा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तन-मन- धन से सहयोग देने और अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। सचिव टवानी ने अपने सम्बोधन में कहां की इस बार ऐतिहासिक परिक्रमा निकाली जाएगी । संस्था का रजिस्ट्रेशन पाली अधिकमास धरमार्थ सेवा संस्थान के नाम से करवाकर इसी बेनर तले इस बार की यह 18 वी परिक्रमा आयोजित होगी। ज्ञातव्य रहे की हर 3 साल मे एक बार अधिकमास आता है । हिन्दू धर्म और शास्त्रों अनुसार अधिकमास के समय जितना हो सके दान पूर्ण करके लाभ लेने का विधान है इसका फल दानदाता को अगले जन्म मे प्राप्त होता है। सभी भक्तगणो से तन मन धन से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। अधिकमास नगर परिक्रमा की तारीख का मुहूर्त पंडित शम्भूलाल द्रारा निकाल कर सभी को अवगत कराया जायेगा । रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली
    1
    पाली-पाली अधिकमास नगर परिक्रमा की महत्वपूर्ण बैठक कार्यालय कथा व्यास की गली  में संरक्षक पंडित शम्भूलाल शर्मा अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह के नेतृत्व में आयोजित हुई । सर्वसम्मति से संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मुख्य संयोजक पं. शभूलाल शर्मा, सचिव कैलाश टवानी, कोषाध्यक्ष शातिलाल मंडोरा, कार्यालय सचिव हीरालाल व्यास, संरक्षक संत सुरजनदास महाराज, सोनाराम पटेल, मदन राठौड़, भीमराज भाटी, परामर्षदाता जोराराम पटेल, भंवर चौधरी, धनराज कारगवाल, रामरतन बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल खेतावत, विजयराज सोनी, अंबालाल सोलंकी, देवीलाल सांखला, सुरेष काबरा, उपाध्यक्ष दिलीप जोशी , नरेन्द्र माच्छर, नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, महेन्द्र बजाज, श्याम अरोड़ा चुने गए।
इसी तरह 2026 नगर परिक्रमा के ध्वज प्रमुख गिरीराज अरोड़ा, भोजनशाला स्टोर इंचार्ज हुक्मीचंद कच्छवाहा, कार्यालय सह सचिव पीयूष शर्मा, भजन संध्या प्रमुख राकेश लिम्बा व नेमीचंद देवड़ा, संयुक्त सचिव अरविंद गुप्ता, भोजन कुपन प्रमुख इंचार्ज नवरतन गर्ग व राजेश बिंदल विष्णु गुप्ता प्रचार हेतु सुनील लोहिया दिनेश हेड़ा को नियुक्त किया गया। 
प्रवक्ता राकेश लिम्बा ने बताया कि बैठक में पिछली बार की अधिकमास नगर परिक्रमा के आय-व्यय का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष कैलाश टवानी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसकी अनुमोदना सभी पदाधिकारियों ने की। टवाणी पिछले 28 वर्षो से कोषाध्यक्ष का भार पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी से देख रहे थे! उन्होंने नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष  शातिलाल सोनी को कार्यभार सुपूर्द कर इस परिक्रमा में उनके साथ रहकर कार्य करने का संकल्प लिया। 
इस अवसर पर मुख्य संयोजक पंडित शंभुलाल शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह ने कहां की सस्था की स्थापना को 50 वा गोल्डन जुबली वर्ष होने के कारण नगर परिक्रमा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तन-मन- धन से सहयोग देने और अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। सचिव टवानी ने अपने सम्बोधन में कहां की इस बार ऐतिहासिक परिक्रमा निकाली जाएगी । संस्था का रजिस्ट्रेशन पाली अधिकमास धरमार्थ सेवा संस्थान के नाम से करवाकर इसी बेनर तले इस बार की यह 18 वी परिक्रमा आयोजित होगी। ज्ञातव्य रहे की हर 3 साल मे एक बार अधिकमास आता है । हिन्दू धर्म और शास्त्रों अनुसार अधिकमास के समय जितना हो सके दान पूर्ण करके लाभ लेने का विधान है इसका फल दानदाता को अगले जन्म मे प्राप्त होता है। सभी भक्तगणो से तन मन धन से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। अधिकमास नगर परिक्रमा की तारीख का मुहूर्त पंडित शम्भूलाल  द्रारा निकाल कर सभी को अवगत कराया जायेगा ।
रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली
    user_घेवरचन्द आर्य  पाली
    घेवरचन्द आर्य पाली
    Citizen Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी जैन श्वेताम्बर संघ द्वारा शांति नाथ मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ यह आयोजन घनराज एवं गुलाबचंद ढालावत परिवार के सानिध्य में आयोजित किया गया जिसमें समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया कार्यक्रम के अंतिम दिन विधि विधान के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया गया ध्वजा चढ़ाने के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा नजर आया चारों ओर भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा जिससे पूरा परिसर धर्ममय हो उठा दो दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में पूजा अर्चना विविध धार्मिक अनुष्ठान भजन कीर्तन एवं नवकार मंत्र सहित देवी देवताओं के मंत्रों का जाप किया गया श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ इन कार्यक्रमों में भाग लिया इस अवसर पर ओटरमल उत्तमचंद मनोज कुमार माणक भाई ढालावत परिवार सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम के समापन पर प्रभावना का वितरण किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया समारोह में रानी जैन संघ के राजकुमार राठौड़ मुकेश कुमार राठौड़ मोतिलाल राठौड़ उमेश भण्डारी मिठालाल जैन पन्नालाल जैन प्रकाश पारेख कुशलराज जैन महावीर जैन ईश्वर खण्डेलवाल प्रियांश सेमलानी तथा जैन महिला मंडल की कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही यह आयोजन समाज में धार्मिक आस्था एकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसने सभी श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया
    1
    रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी जैन श्वेताम्बर संघ द्वारा शांति नाथ मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ यह आयोजन घनराज एवं गुलाबचंद ढालावत परिवार के सानिध्य में आयोजित किया गया जिसमें समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया
कार्यक्रम के अंतिम दिन विधि विधान के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया गया ध्वजा चढ़ाने के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा नजर आया चारों ओर भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा जिससे पूरा परिसर धर्ममय हो उठा दो दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में पूजा अर्चना विविध धार्मिक अनुष्ठान भजन कीर्तन एवं नवकार मंत्र सहित देवी देवताओं के मंत्रों का जाप किया गया श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ इन कार्यक्रमों में भाग लिया इस अवसर पर ओटरमल उत्तमचंद मनोज कुमार माणक भाई ढालावत परिवार सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम के समापन पर प्रभावना का वितरण किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया समारोह में रानी जैन संघ के राजकुमार राठौड़ मुकेश कुमार राठौड़ मोतिलाल राठौड़ उमेश भण्डारी मिठालाल जैन पन्नालाल जैन प्रकाश पारेख कुशलराज जैन महावीर जैन ईश्वर खण्डेलवाल प्रियांश सेमलानी तथा जैन महिला मंडल की कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही यह आयोजन समाज में धार्मिक आस्था एकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसने सभी श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया
    user_भरत जीनगर
    भरत जीनगर
    रानी, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Jodhpur news
    4
    Post by Jodhpur news
    user_Jodhpur news
    Jodhpur news
    Photographer Jodhpur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • Post by Aims media
    1
    Post by Aims media
    user_Aims media
    Aims media
    Teacher बिलारा, जोधपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • पचपदरा रिफाइनरी में आग: मौके पर पहुंची कई दमकल, काबू पाने की कोशिश जारी राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थल पर नरेंद्र मोदी द्वारा रिफाइनरी का उद्घाटन किया जाना था, वहां एक दिन पहले ही यह हादसा हो गया। आग लगते ही मौके पर एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए गए। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात को नियंत्रित करने में जुट गईं। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन हर पहलू की जांच में लगा हुआ है।
    2
    पचपदरा रिफाइनरी में आग: मौके पर पहुंची कई दमकल, काबू पाने की कोशिश जारी
राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थल पर नरेंद्र मोदी द्वारा रिफाइनरी का उद्घाटन किया जाना था, वहां एक दिन पहले ही यह हादसा हो गया।
आग लगते ही मौके पर एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए गए। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात को नियंत्रित करने में जुट गईं।
फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन हर पहलू की जांच में लगा हुआ है।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • पचपदरा में पीएम मोदी का होने वाला कार्यक्रम स्थगित आज रिफाइनरी में आग लगने के कारण कार्यक्रम स्थगित, सभी विभागों को दी जा रही तत्काल सूचना
    1
    पचपदरा में पीएम मोदी का होने वाला कार्यक्रम स्थगित 
आज रिफाइनरी में आग लगने के कारण कार्यक्रम स्थगित, सभी विभागों को दी जा रही तत्काल सूचना
    user_धनराज दाधीच
    धनराज दाधीच
    Taxi Driver जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी के मुख्य बाजार क्षेत्र में बंजारा देवड़ा परिवार द्वारा श्री कस्तूरधणी पुरबजी बावसी का वार्षिक मेला बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया मेले में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजा के साथ पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ हुई जिसमें प्रसाद की थालियों को घरों से वर घोड़े के रूप में सजाकर मंदिर स्थल तक लाया गया इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला डीजे की धुनों पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया और पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया साथ ही जयकारों की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा इस अवसर पर 20 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायकों दिव्या वैष्णव और हजारी मल किरवा ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया स्थानीय कलाकारों ने भी शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए मंच संचालन अशोक परिहार द्वारा किया गया जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित किया कार्यक्रम में उपस्थित समाज के भामाशाहों एवं अतिथियों का साफा और माला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे जिन्होंने भक्ति भाव से कार्यक्रम का आनंद लिया अगले दिन 21 अप्रैल 2026 को प्रातः10 बजे महाप्रसादी का आयोजन रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं समाज बंधुओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया आयोजन में सामाजिक एकता और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी इस सफल आयोजन का श्रेय श्री कस्तूरधणी पुरबजी बावसी मंदिर सेवा समिति तथा समस्त देवड़ा परिवार बंजारा समाज रानी स्टेशन को जाता है जिनके संयुक्त प्रयासों से यह भव्य आयोजन संपन्न हुआ
    1
    रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी के मुख्य बाजार क्षेत्र में बंजारा देवड़ा परिवार द्वारा श्री कस्तूरधणी पुरबजी बावसी का वार्षिक मेला बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया मेले में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजा के साथ पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ हुई जिसमें प्रसाद की थालियों को घरों से वर घोड़े के रूप में सजाकर मंदिर स्थल तक लाया गया इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला डीजे की धुनों पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया और पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया साथ ही जयकारों की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा इस अवसर पर 20 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायकों दिव्या वैष्णव और हजारी मल किरवा ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया स्थानीय कलाकारों ने भी शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए मंच संचालन अशोक परिहार द्वारा किया गया जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित किया कार्यक्रम में उपस्थित समाज के भामाशाहों एवं अतिथियों का साफा और माला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे जिन्होंने भक्ति भाव से कार्यक्रम का आनंद लिया
अगले दिन 21 अप्रैल 2026 को प्रातः10 बजे महाप्रसादी का आयोजन रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं समाज बंधुओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया आयोजन में सामाजिक एकता और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी इस सफल आयोजन का श्रेय श्री कस्तूरधणी पुरबजी बावसी मंदिर सेवा समिति तथा समस्त देवड़ा परिवार बंजारा समाज रानी स्टेशन को जाता है जिनके संयुक्त प्रयासों से यह भव्य आयोजन संपन्न हुआ
    user_भरत जीनगर
    भरत जीनगर
    रानी, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.