खौफ के साये में पत्रकारिता: कमल सिंह को जान से मारने की धमकी, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल सब-हेडलाइन: मैसेंजर के जरिए मिल रही धमकियां, कार्रवाई न होने से पत्रकारों में आक्रोश और असुरक्षा का माहौल खबर: शाहजहांपुर। जनपद में पत्रकारों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बेबाक और निडर पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले पत्रकार कमल सिंह को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। पीड़ित पत्रकार के अनुसार, ‘आयुष त्रिपाठी’ नाम से बनी फेसबुक आईडी के माध्यम से मैसेंजर पर बार-बार धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे पत्रकार जगत में भारी रोष व्याप्त है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि तकनीकी रूप से सक्षम दौर में भी आरोपी को ट्रेस न कर पाना पुलिस की निष्क्रियता को दर्शाता है। लगातार मिल रही धमकियों के बावजूद प्रशासन की चुप्पी किसी बड़ी अनहोनी को न्योता देती नजर आ रही है। शाहजहांपुर पहले भी पत्रकारों के लिए सुरक्षित नहीं रहा है। जिले ने निर्भीक पत्रकारों जगेंद्र सिंह और संतोष शुक्ला को खोया है, जिनकी हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। ऐसे में कमल सिंह को मिल रही धमकियों ने पुराने जख्मों को फिर से ताजा कर दिया है। स्थानीय पत्रकार संगठनों ने एकजुट होकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, पीड़ित पत्रकार को सुरक्षा उपलब्ध कराने और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक सक्रिय होता है या फिर किसी बड़ी घटना के बाद ही जागेगा। खौप के साये में पत्रकारिता: कमल सिंह को जान से मारने की धमकी, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल।

- #bareillypolice बरेली देवरनिया पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एक अभियुक्त को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण की धारा3(1) के अंतर्गत चार माह के लिए जनपद बरेली से बाहर कि सीमा पर छोड़कर जिला बदर क्या है1
- बरेली में पहली बार हाई-टेक मैजिक शो “Beyond Reality by Badshah”, 18 अप्रैल से 10 मई तक संजय कम्युनिटी हॉल में रोमांच न्यूज़: बरेली। शहर में पहली बार दर्शकों के लिए एक अनोखा और रोमांच से भरपूर मैजिक शो “Beyond Reality by Badshah” आयोजित किया जा रहा है। यह खास शो 18 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक संजय गांधी कम्युनिटी हॉल, सिविल लाइन्स, बरेली में आयोजित होगा। यह शो पारंपरिक जादू से अलग एक हाई-टेक एंटरटेनमेंट अनुभव देगा, जिसमें माइंड रीडिंग, टेलीकिनेसिस, आधुनिक स्टेज इल्युजन के साथ-साथ डायनासोर, गॉडजिला और गोरिल्ला जैसे रोमांचक एक्ट्स भी शामिल होंगे। तकनीक, साइकोलॉजी और इल्युजन का यह अनूठा मिश्रण दर्शकों को एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराएगा। शो की टाइमिंग्स भी दर्शकों की सुविधा के अनुसार तय की गई हैं। सोमवार से शुक्रवार तक शाम 5 बजे और रात 8 बजे, जबकि शनिवार और रविवार को दोपहर 2 बजे, शाम 5 बजे और रात 8 बजे शो आयोजित होंगे। यह कार्यक्रम खासतौर पर युवाओं और परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि हर आयु वर्ग के लोग इसका आनंद ले सकें। जादूगर बादशाह का कहना है कि इस शो के जरिए दर्शकों को हकीकत और जादू के बीच की सीमाओं से परे एक नई दुनिया में ले जाने का प्रयास किया गया है। आयोजकों ने बताया कि सीमित सीटों के चलते दर्शक समय से पहले अपने टिकट बुक करा लें। टिकट BookMyShow पर उपलब्ध हैं।1
- अवैध तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जटौआ के कच्चे रास्ते से छुटन्ना पुत्र शब्बीर (40 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 05 कस्बा धौराटाण्डा को पकड़ा गया।1
- #*आपराधिक इतिहास के आधार पर चोरी, नकबजनी, आबकारी, लूट, छिनैती, छेड़खानी, मारपीट, मादक पदार्थ, हत्या, गोकशी एवं रंगदारी से संबंधित कुल 42 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनके नियंत्रण एवं निगरानी रखने के संबंध में श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली की बाइट।#1
- 11वें दिन भी जारी धरना, न्याय की गुहार4
- बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पहली बार शहर के संजय गांधी कम्युनिटी सेंटर में डिजिटल जादू का अनोखा शो होने जा रहा है। मशहूर डिजिटल जादूगर बादशाह की एंट्री ने युवाओं के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह कोई साधारण जादू शो नहीं, बल्कि हाईटेक टेक्नोलॉजी और डिजिटल इफेक्ट्स से भरपूर ऐसा प्रदर्शन होगा, जिसे देखकर लोग दंग रह जाएंगे। खास बात यह है कि इस शो में मोबाइल, स्क्रीन और लाइव विजुअल्स के जरिए ऐसे-ऐसे करिश्मे दिखाए जाएंगे, जो पहले कभी बरेली में नहीं देखे गए। युवाओं में इस शो को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। आयोजकों का दावा है कि यह डिजिटल जादू दर्शकों की सोच और कल्पना की दुनिया को पूरी तरह बदल देगा। अब देखना होगा कि जादूगर बादशाह का ये डिजिटल जादू बरेली की जनता पर कितना असर छोड़ता है… लेकिन फिलहाल इतना तय है—शहर में जादू का बुखार चढ़ चुका है।1
- महाराणा प्रताप संयुक्त चिकित्सालय में अगर अल्ट्रासाउंड कराना है तो दो से तीन माह तक करना पड़ेगा इंतजार भीड़ की वजह से यह तारीख लंबी दी जाती है जिससे मरीजों को हो रही परेशानियां1
- #बरेली थाना बारादरी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते दो शातिर अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 01 खोका, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2 ईको स्पोर्ट कार, चोरी का सामान व 5,80,000 रुपये नकद आदि सामान बरामद किये जाने के संबंध में श्री पंकज श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी तृतीय, बरेली की बाइट।* #UPPolice2