शिक्षा विभाग में हड़कंप! BEO का सख्त फरमान: 'लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं' पत्थलगांव विकासखंड पत्थलगांव के शिक्षा जगत में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब BEO, ABEO और BRC ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के सभी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की आपात विभागीय समीक्षा बैठक ले ली। बैठक में अफसरों का मिजाज सख्त नजर आया और स्पष्ट संदेश दे दिया गया—"परिणाम दो या कार्रवाई का सामना करो!" 'एक्शन मोड' में अफसर: इन 10 बिंदुओं पर जारी हुआ सख्त अल्टीमेटम! समीक्षा बैठक में विभागीय अफसरों ने एक-एक बिंदु की बारिकी से समीक्षा की और प्राचार्यों को स्पष्ट चेतावनी के साथ ये कड़े निर्देश दिए: 1. शिक्षकों की 'लेतलतीफी' पर लगेगी लगाम: CGVS ऐप के जरिए सभी शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की 100% बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। 2. 'अपार आईडी' (APAAR ID) में ढिलाई नहीं: हर बच्चे की अपार आईडी अनिवार्य रूप से बनाई जाए। 3. गायब रहने वाले बच्चों पर नजर: शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करें! लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के पालकों से सीधा संपर्क कर उन्हें स्कूल वापस लाएं। 4. जाति प्रमाण पत्र की गारंटी: पात्र विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र हर हाल में बने, इसके लिए प्लान बनाकर काम करने का फरमान जारी। 5. योजनाओं का पारदर्शी संचालन: पाठ्यपुस्तक वितरण, गणवेश (यूनिफॉर्म), छात्रवृत्ति और मध्याह्न भोजन (MDM) का सफल संचालन हो और इसकी सतत निगरानी की जाए। 6. 'यशस्वी जशपुर' का अक्षरशः पालन: 'यशस्वी जशपुर' अभियान के तहत जारी सभी निर्देशों का पालन पहले प्राचार्य स्वयं करें और अपने सभी शिक्षकों से इसका कड़ाई से पालन कराएं। 7. स्मार्ट क्लास और लैब में नहीं लगेगा ताला: विज्ञान के प्रायोगिक कार्य (Practical) नियमित हों! स्मार्ट क्लास सुचारू रूप से चलें ताकि विद्यार्थियों को इसका पूरा फायदा मिले। 8. शिक्षक पुरस्कार और इंस्पायर अवॉर्ड: शिक्षक पुरस्कार हेतु शिक्षकों का पंजीयन और अग्रिम तैयारी के लिए प्रेरित करें। 'इंस्पायर अवॉर्ड' के लिए माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों से अधिक से अधिक छात्रों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। 9. प्राथमिक शालाओं में 'जश लर्न' का जादू: प्राथमिक स्कूलों में जिला स्तरीय 'JASH LEARN' की गतिविधियों के तहत बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर विशेष जोर रहेगा। 10. सप्ताह में 2 स्कूलों की 'सरप्राइज चेकिंग': व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों द्वारा प्रति सप्ताह कम से कम दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण (Inspection) किया जाएगा। > "शिक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी शिक्षक या प्राचार्य निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उस पर तत्काल विभागीय कार्रवाई होगी।" > — शिक्षा विभाग, पत्थलगांव

- गुमला का डेली मार्केट में फटा पेयजल का पाइप लाइन पानी की बर्बादी साथ ही शहर का पेयजल दूषित1
- night depti morning ka hai abhi choti hoga N T P coal mining good morning dosht1
- क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस" धूमधाम से संपन्न, 'ज़ेवेरियन ऐक्मे' पत्रिका का हुआ लोकार्पण* रामप्रवेश गुप्ता *संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ में 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न* महुआडांड़ संत जेवियर्स महाविद्यालय (स्वायत्त), महुआडांड़ में शुक्रवार को क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। संस्था की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का यह उत्सव विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों के लिए प्रेरणादायी रहा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे पवित्र मिस्सा पूजा के साथ हुई। महाविद्यालय परिवार ने संस्था की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।समारोह के मुख्य अतिथि Bishop Theodore Mascarenhas, SFX, बिशप, रोमन कैथोलिक डायोसिस ऑफ डाल्टनगंज_ थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर, फादर अशोक नगेसिया, सिस्टर प्रिस्का और फादर बर्थोलोमियो उपस्थित थे। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अतिथियों का आदिवासी नृत्य, पुष्पगुच्छ और शॉल से आत्मीय स्वागत किया।प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश ने स्वागत भाषण में महाविद्यालय की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, नागपुरी लोकनृत्य, दक्षिण भारतीय नृत्य और लोयोला के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ज़ेवेरियन ऐक्मे का लोकार्पण भी किया गया। पत्रिका में संस्थान की शैक्षणिक, शोध और सांस्कृतिक उपलब्धियों को स्थान दिया गया है।मुख्य अतिथि बिशप थियोडोर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा केवल नौकरी का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने की प्रक्रिया है। जीवन में अनुशासन, सेवा और नैतिक मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ें।उन्होंने सभी को क्रिस्टल जुबली की शुभकामनाएं दीं।आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार को संस्थान की पहचान बताते हुए विद्यार्थियों से समाज के प्रति उत्तरदायी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर शशि शेखर और सुश्री सुष्मिता नाग ने किया। अंत में शालिनी बारा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। समापन पर सभी के बीच मिठाई वितरित की गई। पूरे दिन परिसर उत्साह और सौहार्द से भरा रहा।4
- सिसई के बंटी कॉम्प्लेक्स में 'M K शू सेंटर' का भव्य उद्घाटन, एक जोड़ी जूते के साथ मोजा मुफ्त सिसई मेन स्थित बंटी कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर नए प्रतिष्ठान 'M K शू सेंटर' का शुभारंभ हो गया है। दुकान का विधिवत उद्घाटन जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती राशिद कलाम के द्वारा विशेष दुआ कराकर किया गया। उद्घाटन समारोह के मौके पर परिसर में भारी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रतिष्ठान के संचालक एम डी हाशिम ने बताया कि ग्राहकों के लिए कैंपस, एशियन, स्पार्क, नाइकी और लखानी जैसी सभी नामी व ब्रांडेड कंपनियों के जूता, चप्पल और सैंडल का विशाल संग्रह उपलब्ध कराया गया है। ग्राहकों के लिए एक विशेष उद्घाटन ऑफर की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि दुकान से किसी भी कंपनी का एक जोड़ी जूता खरीदने पर ग्राहकों को एक सेट मोजा बिल्कुल मुफ्त (फ्री) दिया जाएगा। इस उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में सदर सलमान अली, संजय वर्मा, मकीन अंसारी, कासिम, शाहनवाज, राजा, रब्बानी, अशरद, अफरोज अंसारी सहित कई स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने संचालक को नई दुकान की शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।2
- पेपर लीक मामले पर फूटा छात्रों का गुस्सा, झारखंड की सड़कों पर जोरदार आंदोलन.? #reels #delhi #jharkhand #viral #ranchi #HemantSoren #police #school #teacher #paper #new1
- Lohardaga news suru app par , , #loharadaga1
- छत्तीसगढ़ तलाईपाली कोल माईनस पोर्जेक्ट पचपटेल का काम चल रहा है N P C ka hai1
- to doston dost log ko sabko ham log chhodane Aaye The sab station ya bahane wala hai1