सिकंद्राराऊ में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं स्वयंसेवकों द्वारा भव्य हनुमान चालीसा पाठ का कराया गया आयोजन, सिकंदरा राव में पिछले कई वर्षों से हनुमान चालीसा पाठ का नगर के अलग-अलग मंदिरों पर आयोजन कराया जा रहा है इस आयोजन को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं स्वयंसेवकों द्वारा कराया जाता है इसी क्रम में आज दिनांक 17 फरवरी दिन मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन नगर के नौरंगाबाद पश्चिम में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर कराया गया, जहां सभी ने बारी-बारी पंचमुखी हनुमान जी की आरती की उसके बाद, प्रसादी का भी वितरण हुआ हनुमान चालीसा के दौरान पूरा माहौल भक्ति में हो गया इसी क्रम में *सिकंदरा राव में प्रथम प्रवास एवं साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम के अवसर पर सह जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी प्रियांशी जी का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।*
सिकंद्राराऊ में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं स्वयंसेवकों द्वारा भव्य हनुमान चालीसा पाठ का कराया गया आयोजन, सिकंदरा राव में पिछले कई वर्षों से हनुमान चालीसा पाठ का नगर के अलग-अलग मंदिरों पर आयोजन कराया जा रहा है इस आयोजन को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं स्वयंसेवकों द्वारा कराया जाता है इसी क्रम में आज दिनांक 17 फरवरी दिन मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन नगर के नौरंगाबाद पश्चिम में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर कराया गया, जहां सभी ने बारी-बारी पंचमुखी हनुमान जी की आरती की उसके बाद, प्रसादी का भी वितरण हुआ हनुमान चालीसा के दौरान पूरा माहौल भक्ति में हो गया इसी क्रम में *सिकंदरा राव में प्रथम प्रवास एवं साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम के अवसर पर सह जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी प्रियांशी जी का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।*
- gaon. noorpur. tahsil sikandrarao1
- 🙏🙏1
- सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव गिरधरपुर के निकट फेरी कर के,आ रहे युवक को एक VIP नंबर फॉर्चून ने रौंद दिया,युवक की मौके पर हालत गंभीर डॉक्टर ने किया रेफर, जानकारी के अनुसार आज दिनांक 17 फरवरी दिन मंगलवार को सुनील पुत्र पहलाद उम्र 25 वर्ष जो की, शाम को फेरी करके अपने घर जा रहा था उसी दौरान सिकंद्राराऊ की ओर से आ रही एक फॉर्च्यून कार ने उस को टक्कर मार दी जिसका नंबर Up24Y0008,था, हादसे के बाद युवक वहीं पर ही लहू,लुहान होकर गिर गया यह मंजर देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और सूचना कर 108 की मदद से घायल को उपचार हेतु तत्काल सिकंदरा राव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा डॉक्टर के मुताबिक उसे प्राथमिक उपचार देकर हालात को गंभीर बताते हुए हायर सेंटर हाथरस के लिए रेफर कर दिया है वही पीड़ित का आरोप है कि जिस व्यक्ति ने गाड़ी से टक्कर मारी है वह नातो रुकी और गाड़ी को भगा ले जाने में सफल रहा इस संबंध में इलाका पुलिस से शिकायत की गई है3
- बागेश्वर धाम में लोग नकली रूद्राक्ष बेच कर भक्तों से ठगी करते है सतर्क रहे1
- सासनी गुहाना पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग ने बकाया बिजली बिलों की वसूली और एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। जेई ओमपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रही है। यह अभियान कोमरी फीडर से जुड़े जलालपुर, बांधनू, अकबरपुर, गुहाना, नगला सिंह, ऊतरा, नन्नी नगला, निनामोई, पोपा नगरा और पतुआ नगला जैसे कई गांवों में चलाया जा रहा है। विभाग की टीम सक्रियता से ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक दे रही है ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकें। अधिकारियों ने बताया कि यह ओटीएस योजना का तीसरा चरण है। इसके तहत उपभोक्ताओं को मूलधन और ब्याज दोनों में विशेष छूट दी जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है जिनका लंबे समय से बिल बकाया है, ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त बोझ के अपना भुगतान कर सकें। अभियान का नेतृत्व जेई ओमपाल सिंह कर रहे हैं। उनके साथ लाइनमैन राजीव, कालू, जोगेंद्र, बॉबी और खन्ना ठाकुर सहित अन्य विभागीय कर्मचारी भी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस योजना की अंतिम तिथि फरवरी माह तक निर्धारित है, जो उपभोक्ताओं के लिए बकाया राशि पर छूट पाने का सुनहरा अवसर है। टीम द्वारा न केवल मौके पर बिल जमा कराए जा रहे हैं, बल्कि ओटीएस के पंजीकरण की प्रक्रिया को भी समझाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है और वे आसानी से योजना का लाभ ले पा रहे हैं।3
- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज बुधवार से शुरू होगी।हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए इस बार खास तैयारी की गईं हैं। परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी।पहली पाली सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर 11:45 बजे खत्म होगी,जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,जिसमें 596 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 3984 स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 53,37,778 है,इसमें संस्थागत परीक्षार्थी 52,42,235 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 95,543 हैं। हाईस्कूल के 27,61,696 परीक्षार्थी हैं,जिसमें संस्थागत परीक्षार्थी 27,50,862 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 10,834 हैं। इंटरमीडिएट के 25,76,082 परीक्षार्थी हैं,जिसमें संस्थागत परीक्षार्थी 24,91,373 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 84,709 हैं। खास बात ये है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षा में इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों से कम है। यूपी के 18 जिले संवेदनशील घोषित किए गए हैं।इसमें आगरा,मथुरा,अलीगढ़,हाथरस,एटा,कासगंज,प्रयागराज, कौशांबी,प्रतापगढ़,हरदोई, कन्नौज,आजमगढ़,बलिया,मऊ, जौनपुर,गाजीपुर,देवरिया और गोंडा संवेदनशील घोषित किए गए हैं। 222 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील और 683 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। सभी 8033 परीक्षा केंद्र पर वॉइस रिकॉर्डर युक्त दो सीसीटीवी कैमरे,राउटर, डीवीआर और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन दिया गया है। हर परीक्षा केंद्र के लिए एक केंद्र व्यवस्थापक,एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेगा। 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 427 जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। नकल रोकने के लिए 69 मंडलीय और 440 जनपदीय सचल दलों का गठन किया गया है। 75 जनपद स्तरीय और 18 वरिष्ठ अधिकारियों को मंडल स्तरीय पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया है। लखनऊ में शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय और प्रयागराज में माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय में एक-एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।सभी 75 जिलों में भी जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस बार परीक्षा में सभी विषय के प्रश्नपत्रों के अलावा रिजर्व सेट्स की भी व्यवस्था की गई है।उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली की आशंका रोकने के लिए इस बार चार रंग की उत्तर पुस्तिकाएं रहेंगी।उत्तर पुस्तिकाओं में माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो भी अंकित रहेगा।1
- Post by Hari Singh Goutam1
- रात 10:43 बजे डीजे का शोर, यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई पर हमला! छात्रों का भविष्य दांव पर, प्रशासन सोया हुआ? एटा जिले के कोतवाली क्षेत्र शकरौली अंतर्गत ग्राम धर्मपुर में एक बेहद गंभीर और लापरवाह मामला सामने आया है। यहां बिना किसी उत्सव या अनुमति के रात के 10:43 बजे तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है, जबकि इस गांव/मुहल्ले में दर्जनभर स्कूली छात्र यूपी बोर्ड की महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इन छात्रों की पहली परीक्षा 18 फरवरी 2026 को हिंदी विषय से शुरू हो रही है (यूपीएमएसपी द्वारा जारी संशोधित डेटशीट के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चलेंगी)। छात्रों की पढ़ाई पर सीधा हमला रात 10 बजे के बाद पूर्ण प्रतिबंध है (ध्वनि प्रदूषण नियम 2000 के तहत, सुप्रीम कोर्ट और यूपी सरकार के आदेशानुसार)। डीजे/लाउडस्पीकर का यह शोर स्कूली बच्चों की एकाग्रता भंग कर रहा है, नींद खराब कर रहा है और परीक्षा की तैयारी में भारी व्यवधान पैदा कर रहा है। यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है—जब पूरे प्रदेश में परीक्षा के समय शांत वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क रहते हैं, यहां ऐसा खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। नियम साफ, उल्लंघन गैर-कानूनी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कोई भी लाउडस्पीकर, डीजे या ध्वनि विस्तारक यंत्र बिल्कुल प्रतिबंधित। बिना लिखित अनुमति के तेज आवाज बजाना ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम 2000 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है। परीक्षा के समय यूपी सरकार और CM योगी के निर्देशों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान—उपकरण जब्ती, FIR, भारी जुर्माना और जेल तक की सजा संभव।प्रशासन से तत्काल मांग, एटा जिला प्रशासन, DM एटा, SSP एटा और कोतवाली शकरौली थाना से तुरंत कार्रवाई की मांग की जाती है:मौके पर पहुंचकर डीजे/साउंड सिस्टम तत्काल बंद करवाएं और जब्त करें। दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कठोर कानूनी एक्शन लें। गांव में पुलिस गश्त बढ़ाकर शांत वातावरण सुनिश्चित करें, ताकि छात्र बिना किसी व्यवधान के पढ़ाई कर सकें। छात्रों का भविष्य दांव पर है—प्रशासन की जिम्मेदारी है, कि वह तुरंत जागे और सख्त कदम उठाए। यह शोर सिर्फ आवाज नहीं, छात्रों के सपनों पर हमला है—रोकिए अब।1