logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौकशी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तारः रमाला पुलिस ने एक साल से फरार नदीम को पकड़ा रमाला थाना पुलिस ने शुक्रवार को गौकशी के एक मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के लोहिया गेट निवासी नदीम के रूप मे हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहा से उसे जेल भेज दिया गया। रमाला इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि लगभग एक साल पहले असारा गांव के जंगल से गौकशी के आरोप में अरशद निवासी लोहिया गेट, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान अरशद ने खुलासा किया था कि वह असारा गांव के जंगल मे गौकशी कर मांस दिल्ली निवासी नदीम को बेचता था। इस खुलासे के बाद से पुलिस नदीम की तलाश में उसके संभावित ठिकानो पर लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके दिल्ली स्थित आवास पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अनुसार, आरोपी नदीम को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले मे आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

10 hrs ago
user_Mohit Kumar
Mohit Kumar
Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
d440263d-99ab-4d0d-9634-b5a63ed880df

गौकशी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तारः रमाला पुलिस ने एक साल से फरार नदीम को पकड़ा रमाला थाना पुलिस ने शुक्रवार को गौकशी के एक मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के लोहिया गेट निवासी नदीम के रूप मे हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहा से उसे जेल भेज दिया गया। रमाला इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि लगभग एक साल पहले असारा गांव के जंगल से गौकशी के आरोप में अरशद निवासी लोहिया गेट, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान अरशद ने खुलासा किया था कि वह असारा गांव के जंगल मे गौकशी कर मांस दिल्ली निवासी नदीम को बेचता था। इस खुलासे के बाद से पुलिस नदीम की तलाश में उसके संभावित ठिकानो पर लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके दिल्ली स्थित आवास पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अनुसार, आरोपी नदीम को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले मे आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Psychology के अनुसार, आकर्षण सिर्फ लुक्स से नहीं बल्कि personality, confidence Psychology के अनुसार, आकर्षण सिर्फ लुक्स से नहीं बल्कि personality, confidence, व्यवहार और सोच से भी जुड़ा होता है। दाढ़ी, लंबा कद या स्टाइल पहली नजर में पसंद आ सकती है, लेकिन लंबे समय तक रिश्ता इंसान के स्वभाव और समझदारी से मजबूत होता है।
    1
    Psychology के अनुसार, आकर्षण सिर्फ लुक्स से नहीं बल्कि personality, confidence
Psychology के अनुसार, आकर्षण सिर्फ लुक्स से नहीं बल्कि personality, confidence, व्यवहार और सोच से भी जुड़ा होता है। दाढ़ी, लंबा कद या स्टाइल पहली नजर में पसंद आ सकती है, लेकिन लंबे समय तक रिश्ता इंसान के स्वभाव और समझदारी से मजबूत होता है।
    user_Natural News
    Natural News
    Newspaper publisher सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
    1 hr ago
  • बुढ़ाना में संगठन को मजबूत करने के लिए मंथन, निष्क्रिय पदाधिकारियों को सक्रिय होने की चेतावनी,
    1
    बुढ़ाना में संगठन को मजबूत करने के लिए मंथन, निष्क्रिय पदाधिकारियों को सक्रिय होने की चेतावनी,
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Budhana, Muzaffarnagar•
    13 hrs ago
  • बस में बैठे पूर्व प्रधान की जेब से जेब कतरों ने निकाले 30 हजार लेकर हुए फरार पीछा करते दिखे पूर्व प्रधान घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद शामली जनपद की घटना
    1
    बस में बैठे पूर्व प्रधान की जेब से जेब कतरों ने निकाले 30 हजार लेकर हुए फरार पीछा करते दिखे पूर्व प्रधान घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद शामली जनपद की घटना
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शामली पुलिस ने साइबर ठग के ग्रुप को किया गिरफ्तार मिली शामली
    1
    शामली पुलिस ने साइबर ठग के ग्रुप को किया गिरफ्तार मिली
शामली
    user_अंजली मलिक
    अंजली मलिक
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दिल्ली। राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "आज 100 करोड़ से अधिक लोग जिन्होंने चंदा दिया है #WATCH दिल्ली। राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "आज 100 करोड़ से अधिक लोग जिन्होंने चंदा दिया है, भारत के किसी न किसी मंदिर, गुरुद्वारे, चर्च, कहीं पर भी, आज उसके साथ खड़े हैं। केदानराथ हो, बदरीनाथ हो या फिर दक्षिण का कोई मंदिर हो, सभी के आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है फिर ऑडिट क्यों नहीं, RTI क्यों नहीं, SIT के जरिए जांच क्यों? छोटी मछली को आगे लाकर बड़ी मछली को क्यों बचा रहे हो, पूरी कमेटी को क्यों बचा रहे हो, पैसा गया कहां?...सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज से जांच करवाओ।
    1
    दिल्ली। राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "आज 100 करोड़ से अधिक लोग जिन्होंने चंदा दिया है
#WATCH दिल्ली। राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "आज 100 करोड़ से अधिक लोग जिन्होंने चंदा दिया है, भारत के किसी न किसी मंदिर, गुरुद्वारे, चर्च, कहीं पर भी, आज उसके साथ खड़े हैं। केदानराथ हो, बदरीनाथ हो या फिर दक्षिण का कोई मंदिर हो, सभी के आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है फिर ऑडिट क्यों नहीं, RTI क्यों नहीं, SIT के जरिए जांच क्यों? छोटी मछली को आगे लाकर बड़ी मछली को क्यों बचा रहे हो, पूरी कमेटी को क्यों बचा रहे हो, पैसा गया कहां?...सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज से जांच करवाओ।
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    13 hrs ago
  • दर्दनाक सड़क हादसा: मुरथल से लौट रहे 2 युवकों की मौत, 4 गंभीर घायल BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना ट्योढ़ी गांव के पास हुई। हादसा उस समय हुआ जब हरियाणा के मुरथल से पार्टी कर लौट रही एक सेंट्रो कार सड़क किनारे खड़े केलों से भरे पिकअप वाहन से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक फंस गए। लोनी निवासी रिहान और इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार साहिल, सागर, नईम और राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें दिल्ली के हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि एक घायल का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि घायल लोगों को उपचार के लिए भेजा गया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे से हटवा दिया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
    1
    दर्दनाक सड़क हादसा: मुरथल से लौट रहे 2 युवकों की मौत, 4 गंभीर घायल
BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना ट्योढ़ी गांव के पास हुई।
हादसा उस समय हुआ जब हरियाणा के मुरथल से पार्टी कर लौट रही एक सेंट्रो कार सड़क किनारे खड़े केलों से भरे पिकअप वाहन से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक फंस गए। लोनी निवासी रिहान और इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई।
कार में सवार साहिल, सागर, नईम और राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें दिल्ली के हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि एक घायल का इलाज जारी है।
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि घायल लोगों को उपचार के लिए भेजा गया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे से हटवा दिया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    पत्रकार Baghpat, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • 25 हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार: बागपत में 7 साल से फरार था, नाबालिग को बहलाकर अपने साथ ले गया था बागपत शहर कोतवाली पुलिस ने सात सालो से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार शाम निवाड़ा चौकी के पास चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग को बहलाकर ले गया था मामला करीब सात वर्ष पुराना है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि नाबालिग घर से करीब 2.5 लाख रुपये के आभूषण भी साथ ले गई थी। काफी तलाश के बाद भी लड़की का पता नही चलने पर उसके पिता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। गिरफ्तारी पर था 25 हजार रुपये का इनाम मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन वह सात वर्षों तक फरार रहा। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बागपत ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी पुलिस को मुखबिर से आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके आधार पर चलाए गए अभियान मे पुलिस ने कुमारपाल पुत्र भंवर सिंह, निवासी हरियाणा, को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज चाहल ने बताया कि सात वर्षों से फरार चल रहे इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    25 हजार के इनामी को पुलिस ने किया
गिरफ्तार: बागपत में 7 साल से फरार था, नाबालिग को बहलाकर अपने साथ ले गया था
बागपत शहर कोतवाली पुलिस ने सात सालो  से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार शाम निवाड़ा चौकी के पास चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नाबालिग को बहलाकर ले गया था
मामला करीब सात वर्ष पुराना है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि नाबालिग घर से करीब 2.5 लाख रुपये के आभूषण भी साथ ले गई थी। काफी तलाश के बाद भी लड़की का पता नही चलने पर उसके पिता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
गिरफ्तारी पर था 25 हजार रुपये का इनाम
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन वह सात वर्षों तक फरार रहा। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बागपत ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस को मुखबिर से आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके आधार पर चलाए गए अभियान मे पुलिस ने कुमारपाल पुत्र भंवर सिंह, निवासी हरियाणा, को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज चाहल ने बताया कि सात वर्षों से फरार चल रहे इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.