logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगा पुल से कूदे युवक को स्थानीय लोगों ने बचाया, पुलिस ने परिजनों को सौंपा शिवराजपुर। गंगा पुल से नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले एक युवक को स्थानीय लोगों की सूझबूझ और साहस से सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गंगा पुल से नदी में कूद गया है। सूचना मिलते ही थाना शिवराजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पता चला कि कानपुर नगर निवासी घनश्याम शर्मा (35) पुत्र स्व. रामचंद्र शर्मा आर्थिक समस्याओं से परेशान होकर गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। तभी मौके पर मौजूद नरेश पुत्र सरजू प्रसाद, अवधेश पुत्र गंगाराम और रवि पुत्र रंजनलाल ने साहस का परिचय देते हुए नदी में छलांग लगाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस ने युवक को समझाया और उसके परिजनों को बुलाकर सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है। घटना के दौरान बहादुरी दिखाने वाले नरेश, अवधेश और रवि के सराहनीय कार्य की पुलिस ने प्रशंसा की और उन्हें पुरस्कृत भी किया।

1 hr ago
user_विवेक कुमार
विवेक कुमार
Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
2a35388e-e27b-452d-a168-c18318c1dfa8

गंगा पुल से कूदे युवक को स्थानीय लोगों ने बचाया, पुलिस ने परिजनों को सौंपा शिवराजपुर। गंगा पुल से नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले एक युवक को स्थानीय लोगों की सूझबूझ और साहस से सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गंगा पुल से नदी में कूद गया है। सूचना मिलते ही थाना शिवराजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पता चला कि कानपुर नगर निवासी घनश्याम शर्मा (35) पुत्र स्व. रामचंद्र शर्मा आर्थिक समस्याओं से परेशान होकर गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। तभी मौके पर मौजूद नरेश पुत्र सरजू प्रसाद, अवधेश पुत्र गंगाराम और रवि पुत्र रंजनलाल ने साहस का परिचय देते हुए नदी में छलांग लगाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस ने युवक को समझाया और उसके परिजनों को बुलाकर सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है। घटना के दौरान बहादुरी दिखाने वाले नरेश, अवधेश और रवि के सराहनीय कार्य की पुलिस ने प्रशंसा की और उन्हें पुरस्कृत भी किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाइट-पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय।
    1
    बाइट-पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय।
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कन्नौज में देर रात अचानक मौसम का बदला मिजाज,तेज आंधी के साथ हुई बारिश में गिरे ओलो ने किसानों की बढ़ाई मुश्किल, अचानक बिन मौसम हुई बरसात में गिरे ओले, खेत में खड़ी आलू और गेहूं की फसल में भारी नुकसान।
    1
    कन्नौज में देर रात अचानक मौसम का बदला मिजाज,तेज आंधी के साथ हुई बारिश में गिरे ओलो ने किसानों की बढ़ाई मुश्किल, अचानक बिन मौसम हुई बरसात में गिरे ओले, खेत में खड़ी आलू और गेहूं की फसल में भारी नुकसान।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • यूपी के कन्नौज जिले (सौरिख थाना क्षेत्र) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। काशीराम कॉलोनी, आजाद नगर में एक फास्ट फूड की दुकान पर कुछ शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर तांडव मचाया। ​दुकानदार निरपेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ अन्नू के साथ न सिर्फ गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उनकी दुकान में भारी तोड़फोड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। ​क्या यूपी में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं? पुलिस इन फरार आरोपियों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाएगी?
    1
    यूपी के कन्नौज जिले (सौरिख थाना क्षेत्र) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। काशीराम कॉलोनी, आजाद नगर में एक फास्ट फूड की दुकान पर कुछ शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर तांडव मचाया।
​दुकानदार निरपेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ अन्नू के साथ न सिर्फ गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उनकी दुकान में भारी तोड़फोड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।
​क्या यूपी में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं? पुलिस इन फरार आरोपियों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाएगी?
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Jay shri ram🙏🙏🙏🙏
    1
    Jay shri ram🙏🙏🙏🙏
    user_SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    Local Politician कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षा परिणाम घोषित , मेधावी छात्र किए गए सम्मानित
    1
    सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षा परिणाम घोषित , मेधावी छात्र किए गए सम्मानित
    user_Amit Rajput Beetu
    Amit Rajput Beetu
    पत्रकार तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    2
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सरकारी आदेश बनाम जमीनी हकीकत: सवाजपुर में किसकी चलेगी?, "SDM सवायजपुर या थाना अरवल" हरदोई जनपद की सवाजपुर तहसील अंतर्गत कटरी इब्राहिमपुर में ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद ने प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज उक्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और वहां खड़ी गेहूं की फसल को राजकीय कोष में जमा कराने के स्पष्ट निर्देश उप जिलाधिकारी सवाजपुर द्वारा जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन हेतु ग्राम पंचायत रामपुर मझियारा के प्रधान को विधिवत सुपुर्दगी भी दी गई, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उपज से प्राप्त धनराशि ग्राम विकास कार्यों में उपयोग हो। सूत्रों के अनुसार लाखों रुपये मूल्य की अनुमानित गेहूं की फसल को लेकर कुछ दबंग तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। आरोप है कि न केवल प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है, बल्कि खुले तौर पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों को न मानने की बातें भी कही जा रही हैं। यह स्थिति शासन की साख पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाती है। मामले में सबसे गंभीर सवाल थाना अरवल की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। जब उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना किसकी जिम्मेदारी है? क्या राजस्व और पुलिस विभाग के बीच समन्वय की कमी से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ रहा है? यह प्रकरण केवल एक खेत या फसल का नहीं, बल्कि प्रशासनिक आदेशों की प्रभावशीलता और कानून के शासन की कसौटी है। यदि सरकारी भूमि की उपज राजकीय कोष तक नहीं पहुंचती, तो इसका सीधा असर ग्राम पंचायत की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं पर पड़ेगा। अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या आदेशों को धरातल पर लागू कर जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर सरकारी निर्देश कागजों तक सीमित रहेंगे? कटरी इब्राहिमपुर का यह विवाद प्रशासन के लिए सचमुच अग्निपरीक्षा बनता दिख रहा है।
    1
    सरकारी आदेश बनाम जमीनी हकीकत: सवाजपुर में किसकी चलेगी?, "SDM सवायजपुर या थाना अरवल"
हरदोई जनपद की सवाजपुर तहसील अंतर्गत कटरी इब्राहिमपुर में ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद ने प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज उक्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और वहां खड़ी गेहूं की फसल को राजकीय कोष में जमा कराने के स्पष्ट निर्देश उप जिलाधिकारी सवाजपुर द्वारा जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन हेतु ग्राम पंचायत रामपुर मझियारा के प्रधान को विधिवत सुपुर्दगी भी दी गई, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उपज से प्राप्त धनराशि ग्राम विकास कार्यों में उपयोग हो।
सूत्रों के अनुसार लाखों रुपये मूल्य की अनुमानित गेहूं की फसल को लेकर कुछ दबंग तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। आरोप है कि न केवल प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है, बल्कि खुले तौर पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों को न मानने की बातें भी कही जा रही हैं। यह स्थिति शासन की साख पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाती है।
मामले में सबसे गंभीर सवाल थाना अरवल की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। जब उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना किसकी जिम्मेदारी है? क्या राजस्व और पुलिस विभाग के बीच समन्वय की कमी से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ रहा है?
यह प्रकरण केवल एक खेत या फसल का नहीं, बल्कि प्रशासनिक आदेशों की प्रभावशीलता और कानून के शासन की कसौटी है। यदि सरकारी भूमि की उपज राजकीय कोष तक नहीं पहुंचती, तो इसका सीधा असर ग्राम पंचायत की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं पर पड़ेगा।
अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या आदेशों को धरातल पर लागू कर जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर सरकारी निर्देश कागजों तक सीमित रहेंगे? कटरी इब्राहिमपुर का यह विवाद प्रशासन के लिए सचमुच अग्निपरीक्षा बनता दिख रहा है।
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दिनांक 16.03.2026 को थाना कल्याणपुर क्षेत्र में स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में बीएमएलटी सेकंड ईयर की छात्रा के साथ अभद्रता व जबरदस्ती के प्रयास का मामला सामने आया है। उपरोक्त सूचना मिलने पर कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता का बयान व मेडिकल कराया जा रहा है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। *बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी।*
    1
    दिनांक 16.03.2026 को थाना कल्याणपुर क्षेत्र में स्थित  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में बीएमएलटी सेकंड ईयर की छात्रा के साथ अभद्रता व जबरदस्ती के प्रयास का मामला सामने आया है। उपरोक्त सूचना मिलने पर कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता का बयान व मेडिकल कराया जा रहा है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी।*
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.