गुरुग्राम में जलभराव से मिलेगी स्थायी राहत, 4 इलाकों में बनेगा बड़ा सिस्टम गुरुग्राम के 4 प्रमुख जलभराव वाले इलाकों में स्थायी समाधान की तैयारी, वाटर इंजेक्शन वेल और अंडरग्राउंड स्टोरेज टैंक बनाने की योजना। Gurugram- सोमवार की तेज बारिश के बाद गुरुग्राम में जलभराव ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। 24 घंटे बाद भी कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी हैं। हालात बिगड़ने के बाद अब नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी जल निकासी के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम आगे बढ़ाए जा रहे हैं। इसी क्रम में निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने आईआईटी गांधीनगर के प्रो. उदित भाटिया और प्रो. विवेक कपाड़िया के साथ वर्चुअल बैठक की, जिसमें एमसीजी व जीएमडीए के वरिष्ठ अधिकारी और पार्षदगण उपस्निथित रहे। बैठक में शहर के प्रमुख जलभराव संभावित क्षेत्रों के लिए स्थाई एवं प्रभावी समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। *प्रथम चरण में चार प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस* बैठक में सुभाष चौक, राजीव चौक, मेदांता अंडरपास और शीतला माता रोड पर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए तकनीकी विकल्पों पर विचार-विमर्श किया गया। इन क्षेत्रों में बारिश के पानी के प्रभावी प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक आधारित व्यवस्थाएं विकसित करने पर जोर दिया गया। *48 से 80 लीटर प्रति सेकंड क्षमता के वाटर इंजेक्शन वेल पर चर्चा* बैठक के दौरान इन क्षेत्रों में 48 लीटर प्रति सेकंड से 80 लीटर प्रति सेकंड क्षमता के वाटर इंजेक्शन वेल स्थापित करने की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही अंडरग्राउंड वाटर स्टोरेज टैंक बनाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। इन प्रस्तावित व्यवस्थाओं का उद्देश्य बारिश के दौरान पानी के बेहतर प्रबंधन, संग्रहण एवं निकासी को मजबूत करना तथा संवेदनशील क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को प्रभावी रूप से हल करना है। *एक वर्ष की समय-सीमा में कार्य पूरा करने पर जोर* निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बैठक में प्रस्तावित कार्यों को आगे बढ़ाते हुए इनके लिए एक वर्ष की समय-सीमा निर्धारित कर कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय करने पर जोर दिया। उन्होंने तकनीकी विशेषज्ञों एवं संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि ये व्यवस्थाएं होने वाली बरसात से तीन गुणा अधिक होंगी। *तकनीक आधारित समाधान से मिलेगी राहत* बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि गुरुग्राम जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में जलभराव की समस्या का समाधान केवल तत्काल पंपिंग अथवा जलनिकासी तक सीमित न रहकर स्थायी एवं तकनीक आधारित होना चाहिए। निगमायुक्त ने कहा कि मौजूदा जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आधुनिक जल प्रबंधन तकनीकों को अपनाकर संवेदनशील क्षेत्रों में दीर्घकालिक समाधान विकसित किया जाएगा। इससे जलभराव का स्थाई समाधान होने के साथ ही ग्राउंड वाटर रिचार्ज होगा और ड्रेनेज पर दबाव भी कम होगा।

- *हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर की जिम्मेदारी भोलू शाहपुरिया सोनीपत ने ली* *हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर की जिम्मेदारी भोलू शाहपुरिया सोनीपत ने ली* *शामली से बीते दिन दिन दहाड़े गोलियों से भून कर अंजाम दिए गए अंकित बालियान हत्याकांड के मामले में नया अपडेट सामने आया है....* *हरियाणा के बड़े अपराधी गिरोह गोगी गैंग ने सिंगर अंकित बालियान के मर्डर की जिम्मेदारी ली है*1
- अब क्या होगा सब सरकार ही | ऐसा काम करने लगी...............1
- गुरुग्राम मे टोल प्लाजा पर फास्ट टैग स्कैन न होने पर ड्राइवर से मारपीट, वीडियो हुआ वायरल गुरुग्राम मे टोल प्लाजा पर फास्ट टैग स्कैन न होने पर ड्राइवर से मारपीट, वीडियो हुआ वायरल1
- नेहा सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सरकार पर साधा निशाना नेहा सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सरकार पर साधा निशाना1
- चालीस के बाद चीनी मत खाओ दाम बढ़ने दो- कैलाश विजयवर्गीय, ट्रिपल तलाक पर राहुल के यहां मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन, वंदेमातरम के लिए बांसुरी का राहुल को चैलेंज, पन्द्रह हज़ार ने सीखी मराठी, नेपाल में ऐसे आई बाढ़ और खेलो इंडिया पर मोदीजी का खिलाड़ियों से संवाद.... देखिए छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.... चालीस के बाद चीनी मत खाओ दाम बढ़ने दो- कैलाश विजयवर्गीय, ट्रिपल तलाक पर राहुल के यहां मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन, वंदेमातरम के लिए बांसुरी का राहुल को चैलेंज, पन्द्रह हज़ार ने सीखी मराठी, नेपाल में ऐसे आई बाढ़ और खेलो इंडिया पर मोदीजी का खिलाड़ियों से संवाद.... देखिए छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- महंगी चीनी ने देश के त्योहारों की मिठास को कड़वा कर दिया है। देश में चीनी की कीमतें 45 रुपए से बढ़कर 75 रुपए तक पहुंच गई है। महंगी चीनी ने देश के त्योहारों की मिठास को कड़वा कर दिया है। देश में चीनी की कीमतें 45 रुपए से बढ़कर 75 रुपए तक पहुंच गई है। जनता को खुलेआम मुनाफाखोरों और कालाबाजारियों से लुटवाने का मोदी सरकार का ये नया मास्टरस्ट्रोक है। चीनी की बेतहाशा बढ़ी कीमतों और आम लोगों पर महंगाई पर पड़ी मार को BJP के नेता मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं। BJP के नेता जनता को ज्ञान भी दे रहे हैं- मोदी जी ने डायबिटीज को भगाने के लिए चीनी महंगी कर दी और पेट्रोल में डाल दी है। नतीजा ये है कि गाड़ियां गराज में भर्ती हैं और लोगों की जेब खाली हो रही है। मोदी सरकार 👇 • पेट्रोल-डीजल महंगा कर लोगों का मोटापा घटा रही है • गैस के दाम बढ़ाकर कम खाने और स्लिम रहने का ज्ञान दे रही है • खाने का तेल महंगा कर लोगों को हार्ट अटैक से बचा रही है • बच्चों को तैयारी का मौका देने के लिए पेपर लीक करवा रही है • अब डायबिटीज से बचाने के लिए चीनी महंगी कर दी गई है1
- दिल्ली सरकार रेखा गुप्ता सरकार की लक्ष्मी योजना दिल्ली की बहनों के साथ रक्षाबंधन पर धोखा BJP की रेखा गुप्ता सरकार की लक्ष्मी योजना में 9.22 लाख महिलाओं ने आवेदन किया। लेकिन 1 सितंबर को सिर्फ 4,190 महिलाओं को ही पहली किस्त मिलेगी। वहीं, आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की महिला योजना में 76 लाख महिलाओं ने आवेदन किया। इनमें से 68 लाख महिलाओं को अब तक लाभ मिल चुका है। महिलाओं को 3 महीने की राशि एक साथ दी गई है। जनता सवाल पूछ रही है BJP चुनाव के समय झूठे वादे करती है 👇1
- दिल्ली पुलिस DCPSouthDelhi ने ऑपरेशन विश्वास के तहत 300 से ज्यादा चुराए/खोये मोबाइल फ़ोन उनके मालिकों को लौटाया मोबाइल के साथ लौटाई चेहरों पर मुस्कान" दिल्ली पुलिस @DCPSouthDelhi ने ऑपरेशन विश्वास के तहत 300 से ज्यादा चुराए/खोये मोबाइल फ़ोन उनके मालिकों को लौटाया ज़िले की सभी पुलिस टीमों ने तकनीकी सर्वेलेंस व गहन जाँच के आधार पर इन मोबाइल फोनों को ट्रेस किया।1