Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमारे गांव में कोई भी काम नहीं हो रहा है सरपंच सिर्फ अपना काम कर रहा है और कुछ भी नहीं कर रहा जब भी बोलते जाओ सरपंच को बोलता है नहीं होगा सरपंच अपनी मनमानी कर रहा है कृपया करके हमारा काम करवा हम बहुत परेशान हमारे सरपंच से
Pardeep Panwar
हमारे गांव में कोई भी काम नहीं हो रहा है सरपंच सिर्फ अपना काम कर रहा है और कुछ भी नहीं कर रहा जब भी बोलते जाओ सरपंच को बोलता है नहीं होगा सरपंच अपनी मनमानी कर रहा है कृपया करके हमारा काम करवा हम बहुत परेशान हमारे सरपंच से
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Kailash Fulwari1
- आज अजमेर के एसपी कार्यालय के बाहर अलवर गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक बेटी के पिता ने अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए खुद पर डीजल डालकर आग लगाने का असफल प्रयास किया। पीड़ित पिता का का आरोप है कि किसी लड़के ने उसकी बेटी का अश्लील वीडियो बना कर फसाया जिससे लड़की ने खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली। उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए अलवर गेट थाने के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो चुके थे अलवर गेट थाना पुलिस उस व्यक्ति के खिलाफ कोई काईवाई नही कर रही , उसी से परेशान होकर आज एक पिता ने न्याय नहीं मिलने पर अपने पर डाला डीजल डाल लिया। गनीमत रही कि यह घटनाक्रम देख तुरंत पुलिस के जवानों ने उसे बचा लिया1
- राजस्थान अजमेर जिले के बस स्टैंड से एक महिला का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है इस संबंध में महिला ने सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- नागौर,, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेण में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर लगभग 77.58 करोड़ की लागत की दो सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं एक परियोजना का शिलान्यास किया । उप मुख्यमंत्री के स्वागत में आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आप की भी जिम्मेदारी है कि सरकार की दिशा में कदम से कदम मिलाकर काम करते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। इस दौरान उन्होंने जनसभा में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को खुश होना चाहिए कि आपके लिए संसद में भी आरक्षण मिलने वाला है। इसके लिए महिलाओं को दिवाली मनानी चाहिए, उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम मिलकर प्रयास करेंगे। उन्होंने मातृशक्ति को वंदन करते हुए कहा कि आपके लिए बहुत अच्छा अवसर आने वाला है।उन्होंने महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखकर आभार भी जताया। इस दौरान उन्होंने आमजन व मेड़ता विधायक की मांग पर विभिन्न ग्रामीण सड़कों का निर्माण करवाने का भी आश्वासन देते हुए कहा कि वे विकास कार्यों में अपना शत प्रतिशत योगदान देंगी ।उन्होंने कहा कि मेड़ता में पैनोरमा का काम बेहतरीन तरीके से होगा। उन्होंने कहा की आज ऐसा लग रहा है कि पुरानी यादें ताजा हो गई,जनता के बीच वही सम्मान, वही आशीर्वाद है, जिससे मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझती हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी खूब विकास कार्य किए जाएंगे। *विकास कार्यो से यातायात होगा सुगम* उन्होंने कहा कि रेण में अजमेर- बीकानेर के राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर 870 मीटर लम्बे व 15 करोड़ की लागत से बने ओवरब्रिज से अजमेर, मेड़ता, नागौर व बीकानेर के आमजन को जाम से राहत मिलेगी। इस दौरान उन्होंने मेड़ता सिटी-गोटन-आसोप के बीच 42.50 करोड़ की लागत से बनी 34 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। वहीं उन्होंने डांगावास से कुड़की के बीच 10.08 करोड़ की लागत से बनी 9.80 किलोमीटर सड़क के चौड़ाई एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण तथा बेदावड़ी खुर्द से इग्यासनी के बीच 25 करोड़ की लागत से बनी 32 किलोमीटर सड़क के चौड़ाई एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान रामधन पोटलिया, रिछपाल मिर्धा व खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा ने भी सभा को संबोधित किया तथा मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने क्षेत्र की मांगों से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया।4
- ब्यावर में ज़हर परोसने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़: 10,500 किलो मिलावटी मिर्च और चापड़ ज़ब्त1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में घरेलू परेशानियों से तंग आकर एक पुलिस से रिटायर्ड बुजुर्ग ने आनासागर झील में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अलवर गेट थाने के कांस्टेबल मान सिंह ने तत्परता और बहादुरी दिखाते हुए झील में कूदकर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग की पहचान पुलिस से रिटायर्ड चन्द्रभान के रूप में हुई है, जो लंबे समय से घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से परेशान था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बुजुर्ग से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह परिवार के व्यवहार से काफी दुखी था। इसके बाद पुलिस ने समझाइश देकर उसे इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल भिजवाया। फिलहाल बुजुर्ग की हालत स्थिर बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- अजमेर से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक सुनार की दुकान को निशाना बनाया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कायड़ स्थित बालाजी ज्वैलर्स का है। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक पवन कुमार दोपहर के समय खाना खाने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और गल्ले में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक बदमाश को चोरी की घटना को अंजाम देते हुए साफ देखा जा सकता है। पीड़ित पवन कुमार के अनुसार इस चोरी में करीब 18 लाख रुपये के जेवरात का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।1