logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंतर्कथा न्यूज का फिर चला जादू! घटिया नाली पर गरमाई सियासत के बाद आखिरकार शुरू हुआ निर्माण रिपोर्ट: नयन मोदक अंतर्कथा न्यूज का फिर चला जादू! घटिया नाली पर गरमाई सियासत के बाद आखिरकार शुरू हुआ निर्माण रिपोर्ट: नयन मोदक झरिया: कहते हैं आवाज बुलंद हो तो सिस्टम को झुकना ही पड़ता है! धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 45 स्थित मारवाड़ी स्कूल और के.सी. गर्ल्स स्कूल के पास टूटी और घटिया नाली को लेकर 'अंतर्कथा विजन न्यूज' की धमाकेदार खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। लगातार उठ रही शिकायतों और मीडिया कवरेज के बाद आखिरकार नगर निगम की नींद खुली और टूटी नाली के पुनर्निर्माण का काम जोरों-शोरों से शुरू हो गया है। बता दें कि कुछ ही समय पहले बनी यह नाली भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी, जिसके टूटने पर स्थानीय लोगों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया था। वार्ड पार्षद श्रीमती मेघा देवी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी, वहीं पार्षद प्रतिनिधि पिंकू चंद्रवंशी ने भी अधिकारियों की नींद उड़ाई थी। अब जब काम दोबारा शुरू हुआ है, तो जनता की उम्मीदें भी जाग गई हैं कि इस बार काम में लीपापोती नहीं, बल्कि पक्का और गुणवत्तापूर्ण निर्माण होगा। जनता ने जनहित का मुद्दा मजबूती से उठाने के लिए 'अंतर्कथा न्यूज' की टीम को दिल से बधाई दी है, और अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार नाली टिकाऊ बनती है या फिर से बह जाती है!

1 hr ago
user_Nayan modak 9852507403
Nayan modak 9852507403
Media company झरिया-कम-जोरापोखर-कम-सिंदरी, धनबाद, झारखंड•
1 hr ago
761e3268-f446-4f32-91d6-88db5600d1e7

अंतर्कथा न्यूज का फिर चला जादू! घटिया नाली पर गरमाई सियासत के बाद आखिरकार शुरू हुआ निर्माण रिपोर्ट: नयन मोदक अंतर्कथा न्यूज का फिर चला जादू! घटिया नाली पर गरमाई सियासत के बाद आखिरकार शुरू हुआ निर्माण रिपोर्ट: नयन मोदक झरिया: कहते हैं आवाज बुलंद हो तो सिस्टम को झुकना ही पड़ता है! धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 45 स्थित मारवाड़ी स्कूल और के.सी. गर्ल्स स्कूल के पास टूटी और घटिया नाली को लेकर 'अंतर्कथा विजन न्यूज' की धमाकेदार खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। लगातार उठ रही शिकायतों और मीडिया कवरेज के बाद आखिरकार नगर निगम की नींद खुली और टूटी नाली के पुनर्निर्माण का काम जोरों-शोरों से शुरू हो गया है। बता दें कि कुछ ही समय पहले बनी यह नाली भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी, जिसके टूटने पर स्थानीय लोगों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया था। वार्ड पार्षद श्रीमती मेघा देवी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी, वहीं पार्षद प्रतिनिधि पिंकू चंद्रवंशी ने भी अधिकारियों की नींद उड़ाई थी। अब जब काम दोबारा शुरू हुआ है, तो जनता की उम्मीदें भी जाग गई हैं कि इस बार काम में लीपापोती नहीं, बल्कि पक्का और गुणवत्तापूर्ण निर्माण होगा। जनता ने जनहित का मुद्दा मजबूती से उठाने के लिए 'अंतर्कथा न्यूज' की टीम को दिल से बधाई दी है, और अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार नाली टिकाऊ बनती है या फिर से बह जाती है!

More news from झारखंड and nearby areas
  • जामताड़ा में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन,सदर अस्पताल कांड पर सियासी संग्राम।
    2
    जामताड़ा में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन,सदर अस्पताल कांड पर सियासी संग्राम।
    user_यूके जामताड़ा लाइव
    यूके जामताड़ा लाइव
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • झारखंड की सियासत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले डुमरी विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शुक्रवार को धनबाद व्यवहार न्यायालय पहुंचे।
    1
    झारखंड की सियासत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले डुमरी विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शुक्रवार को धनबाद व्यवहार न्यायालय पहुंचे।
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
  • झारखण्ड नौकरी या व्यापार झारखण्ड सरकार,JPSC/JSSC नौकरी नियुक्ती निकाल कर व्यापार कर रही है #jpsc #jssc #jharkhand #dhanbad #paperleak
    1
    झारखण्ड नौकरी या व्यापार
झारखण्ड सरकार,JPSC/JSSC नौकरी नियुक्ती निकाल कर व्यापार कर रही है
#jpsc #jssc #jharkhand #dhanbad #paperleak
    user_Rahul
    Rahul
    Artist बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    11 hrs ago
  • डीसी कार्यालय के सामने BJP का प्रदर्शन, जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बोकारो में मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की बोकारो डीसी कार्यालय के समक्ष हुए इस प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। सभी ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। डीसी कार्यालय के सामने BJP का प्रदर्शन, जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बोकारो में मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की बोकारो डीसी कार्यालय के समक्ष हुए इस प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। सभी ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए।
    1
    डीसी कार्यालय के सामने BJP का प्रदर्शन,  

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बोकारो में मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की बोकारो डीसी कार्यालय के समक्ष हुए इस प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। सभी ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए।
डीसी कार्यालय के सामने BJP का प्रदर्शन,  
जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बोकारो में मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की बोकारो डीसी कार्यालय के समक्ष हुए इस प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। सभी ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए।
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    8 min ago
  • एक आवाज प्रदूषण के खिलाफ संगठन और उसरी बचाव अभियान के लोगों ने चलाया जनसंपर्क अभियान एक आवाज प्रदूषण के खिलाफ संगठन और उसरी बचाव अभियान के लोगों ने मानव श्रृंखला बनाने को लेकर शुक्रवार शाम 5 बजे को टुंडी रोड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जल जंगल और जमीन बचाने को लेकर गंभीर चर्चा की गई। चतरो स्थित बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री द्वारा उसरी नदी से पाइपलाइन के माध्यम से फैक्ट्री में पानी लाने के लिए बिछाए जा रहे पाइपलाइन के विरोध में ग्रामीणों ने अभियान छेड़ दिया है।
    1
    एक आवाज प्रदूषण के खिलाफ संगठन और उसरी बचाव अभियान के लोगों ने चलाया जनसंपर्क अभियान
एक आवाज प्रदूषण के खिलाफ संगठन और उसरी बचाव अभियान के लोगों ने मानव श्रृंखला बनाने को लेकर शुक्रवार शाम 5 बजे को टुंडी रोड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जल जंगल और जमीन बचाने को लेकर गंभीर चर्चा की गई। चतरो स्थित बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री द्वारा उसरी नदी से पाइपलाइन के माध्यम से फैक्ट्री में पानी लाने के लिए बिछाए जा रहे पाइपलाइन के विरोध में ग्रामीणों ने अभियान छेड़ दिया है।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    15 hrs ago
  • निरसा में कांग्रेस का सदस्यता अभियान तेज, अनुपमा सिंह ने दर्जनों लोगों को दिलाई निरसा में कांग्रेस का सदस्यता अभियान तेज, अनुपमा सिंह ने दर्जनों लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता भाजपा पर समाज को बांटने का लगाया आरोप, कहा– आगामी लोकसभा चुनाव में धनबाद सीट पर कांग्रेस का होगा कब्जा निरसा: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से निरसा स्थित अंसार मोहल्ला उर्दू विद्यालय परिसर में कार्यकर्ता बैठक सह सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष राय ने की। बैठक में धनबाद लोकसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान अनुपमा सिंह ने दर्जनों पुरुषों एवं महिलाओं को माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों, जातियों और समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर लोगों के बीच विभाजन की राजनीति कर रही है, जबकि कांग्रेस समाज को एकजुट करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस लगातार जनता के बीच सक्रिय रही है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में धनबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में दर्जनों पुरुषों एवं महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष संतोष राय, महासचिव बबलू दास, सचिव सुबल तिवारी,मंडल अध्यक्ष देवाशीष तिवारी, अर्जुन भुइयां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    5
    निरसा में कांग्रेस का सदस्यता अभियान तेज, अनुपमा सिंह ने दर्जनों लोगों को दिलाई 
निरसा में कांग्रेस का सदस्यता अभियान तेज, अनुपमा सिंह ने दर्जनों लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता
भाजपा पर समाज को बांटने का लगाया आरोप, कहा– आगामी लोकसभा चुनाव में धनबाद सीट पर कांग्रेस का होगा कब्जा
निरसा: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से निरसा स्थित अंसार मोहल्ला उर्दू विद्यालय परिसर में कार्यकर्ता बैठक सह सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष राय ने की। बैठक में धनबाद लोकसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस दौरान अनुपमा सिंह ने दर्जनों पुरुषों एवं महिलाओं को माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों, जातियों और समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर लोगों के बीच विभाजन की राजनीति कर रही है, जबकि कांग्रेस समाज को एकजुट करने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस लगातार जनता के बीच सक्रिय रही है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में धनबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में दर्जनों पुरुषों एवं महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष संतोष राय, महासचिव बबलू दास, सचिव सुबल तिवारी,मंडल अध्यक्ष देवाशीष तिवारी,  अर्जुन भुइयां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • हेमंत सरकार पर रणधीर सिंह का बड़ा हमला, बोले- झारखंड में कमीशन की सरकार चल रही है जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने जामताड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता में हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनकल्याण की पूरी व्यवस्था कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गई है।
    1
    हेमंत सरकार पर रणधीर सिंह का बड़ा हमला, बोले- झारखंड में कमीशन की सरकार चल रही है
जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने जामताड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता में हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनकल्याण की पूरी व्यवस्था कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गई है।
    user_यूके जामताड़ा लाइव
    यूके जामताड़ा लाइव
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • सावन की भक्ति में डूबा चिरकुंडा बोल बम के जयकारों के साथ निकला जत्था 111 कांवरिया सुल्तानगंज के लिए रवाना 105 किमी पैदल चल देवघर में करेंगे जलाभिषेक
    1
    सावन की भक्ति में डूबा चिरकुंडा
बोल बम के जयकारों के साथ निकला जत्था
111 कांवरिया सुल्तानगंज के लिए रवाना
105 किमी पैदल चल देवघर में करेंगे जलाभिषेक
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • बाघमारा में चली गोली! बरोरा चेकपोस्ट पर बवाल पुलिस जांच में जुटी #Barora #Barmuri #Dhanbad #BreakingNews #CrimeNews #BaroraNews #Firing #JharkhandNews #DhanbadNews #BulandSandesh #बरोरा #धनबाद #ब्रेकिंगन्यूज #क्राइम_न्यूज #बुलंद_संदेश
    1
    बाघमारा में चली गोली!
बरोरा चेकपोस्ट पर बवाल
पुलिस जांच में जुटी
#Barora #Barmuri #Dhanbad #BreakingNews #CrimeNews #BaroraNews #Firing #JharkhandNews #DhanbadNews #BulandSandesh #बरोरा #धनबाद #ब्रेकिंगन्यूज #क्राइम_न्यूज #बुलंद_संदेश
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.