दावत में शामिल होने गए 19 वर्षीय युवक जाकिर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत कुशीनगर। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम गौरी शुक्ल में एक दर्दनाक और संदिग्ध घटना सामने आई है। दावत में शामिल होने गए 19 वर्षीय युवक जाकिर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि जाकिर गांव में आयोजित एक दावत में शामिल होने गया था, जहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।मृतक के परिजनों ने इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि साजिश के तहत हत्या है। उन्होंने संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में लिखित शिकायत (एप्लीकेशन) दी है।सूचना मिलते ही बरवापट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है

- Post by Neeraj Saha Journalist1
- कुशीनगर - में पकड़ा गया ISIS का एजेंट रिजवान देर शाम आतंकी रिजवान की हुई गिरफ्तारी UP ATS और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार ट्रांजिस्ट रिमांड पर अपने साथ ले गई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रायनी मोहल्ला छावनी से हुई गिरफ्तारी1
- बंटू कुशवाहा को मिलेगी दाखिला, परिवार में ख़ुशी का माहौल, बंटू बोला धन्यवाद डीएम सर कुशीनगर बंटू कुशवाहा को मिलेगी दाखिला, परिवार में ख़ुशी का माहौल, बंटू बोला धन्यवाद डीएम सर। DM Kushinagar1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- विभिन्न सामाजिक और महिला संगठनों से जुड़ी मीन जिंदल को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शहर के व्यापारियों ने खुशी जताई । उन्हें बुके देकर बधाई दी। पडरौना नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई सतीश जिंदल की पत्नी मीनू जिंदल पडरौना नगर सहित कुशीनगर जिले में भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं साथ ही शिक्षा एवं महिला कल्याण कार्यों में सराहनीय सक्रियता रहती हैं। मीन जिंदल को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप चहाड़िया, व्यापारी नेता सचिन चौरसिया,संजय मारोदिया, प्रदीप लोहिया, राजेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अभिषेक बंका, अभिषेक अग्रवाल, संजय टिंबड़ेवाल, नीरज बंका, दीप नारायण अग्रवाल, सांवर गोयल आदि मौजूद रहे।1
- कुशीनगर | जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कसया पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बाराबंकी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2.505 किलोग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 11,040 रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विनोद साहनी (पश्चिमी चंपारण, बिहार) और राहुल कुमार (चतरा, झारखंड) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पूछताछ में बड़ा खुलासा: आरोपियों ने बताया कि वे अफीम खरीदकर उससे हेरोइन तैयार करते थे और फिर उसे महंगे दामों पर बेचते थे। दोनों आरोपी तैयार माल को बेचने के लिए कुशीनगर आए थे, जहां पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। कानूनी कार्रवाई जारी: मामले में थाना कसया पर मु0अ0सं0 197/2026 के तहत धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है और फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।1
- 5 करोड़ की हेरोइन को पुलिस ने पकड़ा - पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्कर को भी किया गिरफ्तार - कसया पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई - 2.505 किलो अवैध हेरोइन बरामद - अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये - 11,040 रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन भी जब्त - बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं दोनों आरोपी - अफीम से खुद बनाते थे हेरोइन - तस्कर ऊंचे दामों पर करते थे सप्लाई - NDPS एक्ट के तहत पुलिस ने केस किया दर्ज - पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी - पुलिस अब पूरे नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालने में जुटी बाइट - केशव कुमार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर।2
- Post by Neeraj Saha Journalist1