14 मार्च को न्यायालय परिसर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत- जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया - नागरिक लम्बित मामलों को राष्टï्रीय लोक अदालत में रखकर करवाए स्थाई समाधान - राष्टï्रीय लोक अदालत के लिए गठित की गई 6 बेंच रोहतक, 10 मार्च : जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय तेवतिया ने बताया कि 14 मार्च 2026 को रोहतक न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आमजन का आह्वान किया है कि वे अपने लंबित मुकदमों को अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में रखकर आपसी सहमति के आधार पर उनका स्थाई निपटारा कराएं और जल्द, सुलभ व किफायती न्याय का लाभ उठाएं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत पक्षकार अपने मामलों को कोर्ट में आने से पहले या कोर्ट में आने के बाद भी आपसी सहमति से मध्यस्थता (मेडिएशन) के माध्यम से सुलझा सकते हैं। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में तैनात मेडिएटर उनकी सहायता के लिए उपलब्ध हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल छह बेंचों का गठन किया गया है। इन बेंचों में मुख्य रूप से अतिरिक्त प्रिंसिपल जज (फैमिली कोर्ट) आर्या शर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश भूपेंद्र कुमार, एसीजेएम निशा, जेएमआईसी अमनदीप, करनदीप तथा डॉ. सुशीला शामिल हैं, जो लोक अदालत में रखे जाने वाले मामलों की सुनवाई करेंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, बैंक से संबंधित मामले, बिजली बिल विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, सिविल व क्रिमिनल प्रकृति के विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

- बाबा खाटू श्याम सेवा मंडल कलानौर द्वारा श्री बाबा खाटू श्याम जी धाम कलानौर में सभी संत महापुरुषों एवं भक्तों के सहयोग से बड़े हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष श्री श्याम संकीर्तन व बालाजी महाराज के जागरण का आयोजन करवाया गया । जिसमें दूर दराज से पहुंचे कलाकारों द्वारा प्रभु कीर्तन गुणगान किया गया । कार्यक्रम में विभिन्न गुरु गद्दीयों से संत महापुरुष भी उपस्थित रहे । जिन्होंने श्री श्याम व हनुमान जी के श्री चरणों में मत्था टेक बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया । जिसमें साध संगत ने प्रभु कीर्तन रसपान करते हुए प्रसाद भी ग्रहण किया । इस अवसर पर महंत बाबा हरपाल दास जी महाराज,महंत ईश्वर शाह जी महाराज सहित संत महात्मा एवं श्रद्धालु गण उपस्थित रहे1
- 400 साल से भी पुराना इतिहास, शीतला माता मेला गाँव बिधलान1
- मासूम का किडनेप करने वाले का पुलिस ने कऱ दिया इलाज1
- बिरला को पद से हटाने का ओवैसी संकल्प, विपक्ष को शाह की फटकार, इंदिरा,नेहरू को गालिरों पर माइक चालू- राजीव राय, गांधी परिवार में पैदा होने वाला ही राजा बोले निशिकांत, देश में फ्यूल की कमी नहीं - गोयल और राजनाथ सिंह ने मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट जारी किया..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- #कैमरा मैन और डायरेक्टर विजय सारसर ने दी बेद प्रकाश भारतीय को जन्मदिन की सुभकामनाये1
- #DelhiNews #Jahangirpuri #BadliVidhansabha #DelhiCivicIssues #SwachhDelhi #LocalNews #DelhiProblems #GarbageIssue #SewerProblem #PublicIssue1
- न्यूज़: दिल्ली के नरेला स्थित NIA थाना क्षेत्र के खेड़ा खुर्द गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार के अंदर दो लोगों के शव बरामद हुए। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध हालत में खड़ी कार को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से दोनों शवों को बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और यह हत्या का मामला है या किसी अन्य वजह से मौत हुई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।1
- #DelhiPolice #DelhiEncounter #BawanaMurderCase #AntiNarcoticsSquad #OuterNorthDelhi #CrimeNewsDelhi #VaibhavGandhiMurder #ShahbadDairyPolice #DelhiCrime #PoliceAction #DelhiNews #BreakingNewsDelhi #BawanaNews #DelhiPoliceOperation #CrimeUpdate1