Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत नौगामा राजसमंद राजस्थान से अपना अपना उम्मीदवार रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया को अपना अमूल्य वोट देकर विजय बनाएं आपका एक वोट ग्राम पंचायत को ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर सकता है
फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
ग्राम पंचायत नौगामा राजसमंद राजस्थान से अपना अपना उम्मीदवार रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया को अपना अमूल्य वोट देकर विजय बनाएं आपका एक वोट ग्राम पंचायत को ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर सकता है
More news from राजस्थान and nearby areas
- छरे लगने से 20 साल का युवक घायल': पुलिस बोली फायरिंग संदीग्ध जांच जारी, तीन के खिलाफ मामला दर्ज भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सांगानेर स्थित कीरो का खेड़ा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना में 20 साल का युवक छरे लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है पूरे मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार युवक गाड़ी लेने गया था उस दौरान फायरिंग हुई लखन कीर का कहना है कि मैं अपने पापा की गाड़ी लेने के लिए तस्वारिया रोड पर गया था। वहां कुछ लड़के बैठकर शराब पी रहे थे, उन्होंने मुझे गोली मार दी। वहां सोनू नानूराम और गोपाल तीनों बैठे हुए थे। इनकी मेरे पापा से भी बहस हुई थी। मैंने सुभाष नगर थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है l1
- मां की आकृति में बैठे विद्यार्थियों ने दिया संस्कारों का संदेश मारवाड़ जंक्शन,पाली निर्मल शिक्षण संस्थान वोपारी में शिक्षा के साथ संस्कार,सृजनात्मकता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है इसी कड़ी में प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अनूठी रचनात्मक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने मां की आकृति में बैठकर "हे मात पिता तुम्हे वंदन मुझे इस दुनिया में लाया" प्रार्थना का सामूहिक गायन किया ।इस प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने माता पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और श्रद्धा का भाव व्यक्त किया। गतिविधि ने सृजनात्मकता के साथ पारिवारिक संस्कारों के महत्व का संदेश दिया ।विद्यालय में प्रतिदिन स्वास्तिक,आई लव इंडिया आदि विभिन्न आकृति बनाकर प्रार्थना कार्यक्रम को रोचक बनाया जा रहा है। प्रतिदिन हिंदी अंग्रेजी अखबार का वाचन भी कराया जाता है इससे विद्यार्थियों में समसामयिक घटनाओं की जानकारी के साथ भाषा कौशल,आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास होता है विद्यालय प्रधानाध्यापक मांगीलाल राठौड़ ने विद्यार्थियों को माता पिता के संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर भरत वैष्णव, कैलाश कुमार, भरत बोस, हेमाराम ,ज्योति गोस्वामी, सोनू वैष्णव,भाग्य श्री,गायत्री राठौड़ आदि मौजूद थे।1
- संगेसरा गांव के खटीक मोहल्ले में गणपति गणेश चतुर्थी को गणपति की स्थापना की थी उसमें सभी महिला वासियों ने धूमधाम के गणपति का आदर सत्कार किया4
- मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री ने किए श्री सवाई भोज मंदिर के दर्शन महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज का लिया आशीर्वाद लक्ष्मी नारायण गोरा है मध्यप्रदेश के वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आसींद/ आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण मंदिर पर भादवी छठ के चलते श्रद्धालुओं का आना जारी है वही आज मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोरा सवाई भोज मंदिर पहुंचे जहां श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण मंदिर के दर्शन किए और बड़े सवाई भोज महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया वही मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत सत्कार किया, इस मौके पर जन टीवी से बात करते हुए मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण गोरा ने बताया की मेरा सौभाग्य है जिसके चलते आज सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन करने का लाभ मिला है आसींद मंजूर 94138895964
- भीलवाड़ा को चाहिए मजबूत महापौर, जनता बोली—रिमोट कंट्रोल से चलने वाला चेहरा नहीं - |Vande Bharat News1
- जिला कलक्टर ने जिले में पेयजल के लिये ली समीक्षा बैठक दिये आवश्यक निर्देश पाली,। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय के वीसी रूम में विभिन्न बिन्दुओ की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक आयोजित की गयी । बैठक में पेयजल, फसल कटाई, गिरदावी व आगामी आयोजनो के लिये संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी व ब्लॉक के संबंधित अधिकारियों को समीक्षा कर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने जिले के सभी ब्लॉक पाली देसूरी, सुमेरपुर, मारवाड सोजत, बाली, अन्य सभी क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली और कम बारिश को देखते हुये पीने के पानी की आपूर्ति की समीक्षा , पानी के वैकल्पिक स्रोतों की पहचान जहां कम व अधिक आवश्यकता के अनुसार पीने के पानी के लिये आवश्यक तैयारी व वर्क प्लान के लिये सभी संबंधित अधिकारियों व उपखंड अधिकारियोे व अन्य को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लिये अपने अपने ब्लाक में टैंकर, बोरिंग, तालाब, टूयबवैल के लिये व वैकल्पिक जल स्त्रोतो के बारे में निर्दैश दिये। कम बारिश को देखते हुए आने वाले महीनों में टैंकरों से पीने के पानी के परिवहन की व्यवस्था और टैंकरों की पहचान/उपलब्धता के लिये सर्वे तैयारी करने के लिये कहा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आमजन को किसी भी प्रकार की भी समस्या ना हो। साथ ही बैठक में गिरदावरी और फसल कटाई की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही सभी ब्लाक के अधिकारियों को पशुओं के लिये चारा आदि की व्यवस्था के लिये कहा। *17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ का आयोजन* बैठक में इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी ने बताया कि विकसित भारत-जन सेवा अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक आचार संहिता को ध्यान में रखते हुये किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी को व्यापक स्तर तक पहुंचाना तथा आमजन, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के लक्ष्यों की दिशा में जनभागीदारी आधारित गतिविधियों को गति दी जाएगी। अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम 17 सितम्बर को सायं 7 बजे अपने घरो में दिया जलाना व रक्तदान शिविर 17 सितम्बर को, मेरे सपनों का भारत-चित्रसेवा कार्यक्रम 17 सितम्बर से 8 अक्टूबर, नमो सेवा-अनकही कहानियां की गतिविधियां ग्रामीण क्षेत्र में 18 से 25 सितम्बर एवं शहरी क्षेत्र में 22 सितम्बर से 17 अक्टूबर, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम 25 से 27 सितम्बर, सेवा की कहानी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम 7 अक्टूबर, सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 2 अक्टूबर को, सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में 19 से 25 सितम्बर एवं शहरी क्षेत्र में 8 अक्टूबर से 16 अक्टूबर , सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम 24 सितम्बर एवं 11 अक्टूबर, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तथा सुशासन सेवा संवाद कार्यक्रम निर्धारित शेडयुल के अनुसार सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के सफल संचालन के लिए राज्य, जिला एवं स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। जिला स्तर पर जिला कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जिला स्तरीय कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी तथा प्रत्येक गतिविधि के लिए स्पष्ट दायित्व निर्धारित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, उपखंड, नगरीय निकाय एवं वार्ड स्तर तक गतिविधियों की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, विद्यालय-महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवा समूहों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में समयबद्ध आयोजन, व्यापक जनभागीदारी, प्रभावी सेवा वितरण एवं प्रमाणित रिपोर्टिंग पर विशेष जोर रहेगा। इस अवसर पर बैठक में आईएएस बिरजू गोपाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, एसीईओ महेन्द्र मेहता सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी पीएचईडी, चिकित्सा, नगर निगम, सभी सबंधित विभाग के अधिकारी व ब्लॉक लेवल के अधिकारी मौजूद रहे।3
- आमेट में गणेश चतुर्थी पर 100 से ज्यादा प्रतिमाएं स्थापित: ढोल डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु; विसर्जन तक होंगे कार्यक्रम गणेश चतुर्थी पर आमेट शहर में गणपति भक्ति में डूबा नगर शहर में अलग-अलग गणेश पंडालो में 100 से ज्यादा छोटी बड़ी गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई। सुबह से ही प्रतिमाओ को पंडालो तक पहुंचाने का काम शुरू हो गया था। कई मंडलों के युवा ढोल डीजे के साथ प्रतिमाएं लेकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पंडालो तक पहुंचे। गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा के दौरान युवा गणपति बप्पा मोरिया और देवा ओ देवा गणपति देवा जैसे भक्ति गीतों पर नाचते झूमते दिखे। कहीं जगह श्रद्धालुओं ने गणपति प्रतिमाओं का स्वागत किया गया। पंडालो में पहुंचने के बाद पंडितों ने मंत्रों के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई l1
- श्री सांवलिया सेठ की भंडार दानपेटी से दूसरे चरण में निकले ₹7.51 करोड़ श्री सांवलिया सेठ के भंडार की दूसरे चरण की गणना पूरी, अब तक 15 करोड़ 05 लाख 54 हजार रुपये की दानराशि प्राप्त1
- जैन तेरापंथ समाज में मनाया क्षमा याचना पर्व साध्वियां का हुआ मंगल प्रवचन जीव दया का दिया संदेश आसींद/ आसींद जैन समाज के सबसे पड़े पर्व पर्यूषण की समाप्ति के पश्चात आज आसींद कस्बे में जैन तेरापंथ समाज द्वारा क्षमा याचना पर्व मनाया गया,यह कार्यक्रम आसींद के सभा भवन में आयोजित हुआ जहां पर धर्म सभा को साध्वी श्री जसवती,साध्वी ऋषभ प्रभा,साध्वी अनेकांत प्रभा जी ने धर्म सभा को संबोधित किया और मौजूद जैन श्रावक श्राविकाओं को बताया की पर्यूषण पर्व आत्मा की शुद्धता एवं भगवान महावीर के सिद्धांत जीवों और जीने दो के संदेशों को अपनाने के लिए आमजन को प्रेरित करता हूं ताकि संसार में आमजन को अमन चैन शांति का संदेश देता है आसींद मंजूर 94138895964