गोरखपुर जोन कबड्डी/खो-खो प्रतियोगिता में श्रावस्ती पुलिस का जलवा — पुरुष खो-खो टीम ने जीता गोल्ड श्रावस्ती।उत्तर प्रदेश वार्षिक खेलकूद कैलेंडर-2026 के अंतर्गत आयोजित गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय कबड्डी/खो-खो क्लस्टर प्रतियोगिता में जनपद श्रावस्ती पुलिस की पुरुष खो-खो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि से पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित हुआ है।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम द्वारा शील्ड व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलकूद से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो जीवन में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। श्रावस्ती पुलिस टीम ने मुख्य आरक्षी रविंद्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। विजेता टीम में मुख्य आरक्षी तुलसी प्रसाद, भगवती प्रसाद, आरक्षी अचल कुमार, जगदीश राणा, गोविंद सिंह राणा, अनुराग राणा, अजय कुमार राणा, सूरजबली तथा कमल किशोर राजवंशी शामिल रहे।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर भरत पासवान, क्षेत्राधिकारी कार्यालय सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
गोरखपुर जोन कबड्डी/खो-खो प्रतियोगिता में श्रावस्ती पुलिस का जलवा — पुरुष खो-खो टीम ने जीता गोल्ड श्रावस्ती।उत्तर प्रदेश वार्षिक खेलकूद कैलेंडर-2026 के अंतर्गत आयोजित गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय कबड्डी/खो-खो क्लस्टर प्रतियोगिता में जनपद श्रावस्ती पुलिस की पुरुष खो-खो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि से पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित हुआ है।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम द्वारा शील्ड व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलकूद से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो जीवन में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। श्रावस्ती पुलिस टीम ने मुख्य आरक्षी रविंद्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। विजेता टीम में मुख्य आरक्षी तुलसी प्रसाद, भगवती प्रसाद, आरक्षी अचल कुमार, जगदीश राणा, गोविंद सिंह राणा, अनुराग राणा, अजय कुमार राणा, सूरजबली तथा कमल किशोर राजवंशी शामिल रहे।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर भरत पासवान, क्षेत्राधिकारी कार्यालय सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
- “ऑपरेशन कन्विक्शन” को धार देने के लिए पुलिस की बड़ी बैठक, प्रभावी पैरवी पर जोर श्रावस्ती!जनपद में अपराध नियंत्रण एवं न्यायालय में मुकदमों की सुदृढ़ पैरवी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने की।बैठक के दौरान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। जघन्य एवं महत्वपूर्ण मामलों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक थाने में पैरवी अधिकारी नियुक्त किए जाएं, ताकि मुकदमों का त्वरित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके।अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों एवं गवाहों का समुचित प्रबंधन किया जाए और उन्हें बिना विलंब के पेश किया जाए। साथ ही थाना स्तर पर नियुक्त पैरोकारों के कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए थाना प्रभारी एवं न्यायालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।इसके अतिरिक्त न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट, गिरफ्तारी वारंट, वसूली वारंट एवं सम्मनों को उसी दिन थाने के रोजनामचा में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। लंबित मुकदमों के कारणों की पहचान कर उनके शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाने को भी कहा गया।बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि अभियुक्तों के जमानत प्रार्थना पत्रों का सशक्त विरोध किया जाए तथा CCTNS एवं ICJS पोर्टल के माध्यम से उनका आपराधिक इतिहास संकलित कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। साथ ही FSL रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कराने और केस प्रॉपर्टी को सुरक्षित रखते हुए समय से न्यायालय में प्रस्तुत करने पर भी जोर दिया गया।लोक अभियोजकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने, जमानतदारों का सत्यापन समय से कर रिपोर्ट न्यायालय भेजने तथा पैरोकारों के कार्यों का दैनिक निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने को भी कहा गया।अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अधिकतम सजा सुनिश्चित कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश दिया जाए। बैठक में क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी, थानों से नामित पैरवी अधिकारी, समस्त थानों के पैरोकार एवं सत्यापन सेल के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- दिनांक 16.04.2026 गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक * राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना सिरसिया पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 32/26 धारा 303(2), 3(5) BNS व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को *इकौना रोड पर बहद ग्राम बारातभरी* के पास से गिरफ्तार किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 19.02.2026 को वादी श्री राजू श्रीवास्तव निवासी विश्वनाथपुर पाड़वालिया थाना सिरसिया द्वारा गोकशी के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर थाना सिरसिया पर अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को आज गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* 1. शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।2
- देवरिया जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के राघव नगर में उस समय अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला जब एक किन्नर अपने कपड़े उतार दुकान के अंदर घुस गई और दुकानदार को धमकी देने लगी जिसको देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई,इस दौरान किन्नर ने दुकानदार के गुप्तांग काटकर किन्नर बनाने की धमकी देते हुए अपना पूरा पता बता डाला। हालांकि स्थानीय लोगो के समझाने के बाद किन्नर मानी और लेकिन जाते जाते धमकी देते गई। वही दुकानदार से बात करने पर बताया कि सामान ली थी उसका पैसा मांगा जिसके बाद भड़क गई और ये कारनामा करने लगी।1
- अफवाहों से मचा हड़कंप,पैनिक बाइंग ने बिगाड़ी व्यवस्था, प्रशासन बोला—कहीं कमी नहीं1
- बहराइच जिले के मूर्तिहा कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरूवार देर रात एक युवक ने बीमा क्लेम की रकम के लिए अपनी भाभी के हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। आरोपी देवर मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका आरती देवी (35) के पति की करीब एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। हाल ही में आरती को उस हादसे का बीमा क्लेम मिला था। आरोपी देवर दिनेश यादव उस रकम में हिस्सा मांग रहा था, जिसे आरती ने देने से इनकार कर दिया था। जमीन के बंटवारे को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था।गुरुवार देर रात आरती किसी रिश्तेदार के यहां जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी दिनेश वहां पहुंचा और रकम को लेकर विवाद शुरू हो गया। विरोध करने पर दिनेश ने आरती के हाथ-पैर बांध दिए और कुल्हाड़ी से चेहरे, गले व शरीर के कई हिस्सों पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। कोतवाल राम नरेश ने बताया कि आरोपी दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।4
- बहराइच में ‘डाकिया वसूली कांड’! ग्राम कंडेला में खुलेआम लूट—गरीबों से ₹50 से ₹500 तक की वसूली, का गंभीर आरोप रिकॉर्डिंग वायरल ।1
- ठेका मजदूरों पर बर्बरता के विरोध में बहराइच में मेडिकल प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी सौंपा ज्ञापन बहराइच। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (यूपीएमएसए) बहराइच यूनिट ने CITU और FMRAI के तत्वावधान में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन रामजी पाठक अध्यक्ष यूपीएमएसए की अध्यक्षता में दिया गया। बहराइच यूनिट के सचिव अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ठेका मजदूरों पर प्रशासन ने बर्बर कार्रवाई की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 400 से अधिक मजदूरों को हिरासत में लिया, जिनमें सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन के कई नेता भी शामिल थे। संगठन का आरोप है कि ठेका मजदूरों से 10 से 12 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम कराया जाता है और उन्हें पीएफ, ग्रेच्युटी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दी जातीं। इसी के विरोध में CITU और FMRAI ने बुधवार को पूरे देश में ‘राष्ट्रीय विरोध दिवस’ मनाया। ज्ञापन में मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये तय करने, 8 घंटे का कार्यदिवस लागू करने, डबल ओवरटाइम का भुगतान सुनिश्चित करने, कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और ठेका मजदूरों के साथ समान व्यवहार करने की मांग की गई। इस मौके पर अध्यक्ष रामजी पाठक, सचिव तैयब अली, अविनाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जिशान रिजवी, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार, मेराज अहमद, सचिन त्रिपाठी, मंसूर अली खान, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, ए.के. पाण्डेय, अभिषेक सिंह, वसीम, सोनू तिवारी, मनीष वर्मा, अनिल कन्नौजिया, अंकुर मिश्रा, तौफीक अहमद सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।2
- श्रावस्ती: गोकशी प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार श्रावस्ती थाना सिरसिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 16 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोकशी प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 32/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस, 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ, निवासी मोहल्ला आजाद नगर, कस्बा इकौना थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती को इकौना रोड पर ग्राम बारातभरी के पास से दबोचा गया। बताया गया कि इस मामले में दिनांक 19 फरवरी 2026 को वादी राजू श्रीवास्तव, निवासी विश्वनाथपुर पाड़वालिया थाना सिरसिया द्वारा गोकशी के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर थाना सिरसिया में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लगातार प्रयास के बाद आखिरकार पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।1