किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत, तहसीलदार को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन बिजली, सड़क, जलभराव, नाली, भूमि विवाद और किसान उत्पीड़न के मुद्दे उठे; अधिकारियों से शीघ्र निस्तारण की मांग नानपारा, बहराइच। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) तहसील इकाई नानपारा की मासिक पंचायत शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को तहसील नानपारा परिसर में आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष साधुशरण वर्मा ने की। इस दौरान क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए अधिकारियों को 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। पंचायत के दौरान मंडल अध्यक्ष साधुशरण वर्मा एवं मंडल उपाध्यक्ष अंबर लाल वर्मा का तहसील अध्यक्ष सियाराम भार्गव ने स्वागत किया। किसान नेताओं ने कहा कि गांवों में बिजली, सड़क, जलनिकासी, सरकारी भूमि, सिंचाई और राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर किसान लंबे समय से परेशान हैं। कई मामलों में शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ज्ञापन में ग्राम सभा बेलामक सहित विभिन्न गांवों में बिजली के तारों एवं पोल की स्थिति ठीक कराने, जर्जर अथवा नीचे लटक रहे तारों को दुरुस्त कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। किसानों ने बताया कि बिजली व्यवस्था की खामियों के कारण ग्रामीणों को परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इसी तरह ग्रामीण संपर्क मार्गों की बदहाली का मुद्दा भी पंचायत में जोरदार ढंग से उठाया गया। कई गांवों में रास्तों पर जलभराव, कीचड़ और नाली की समस्या से आवागमन प्रभावित होने की बात कही गई। ज्ञापन में संबंधित गांवों के रास्तों की मरम्मत, खड़ंजा एवं जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई है। किसानों ने ग्राम सभाओं में पेयजल एवं की जलनिकासी से जुड़ी समस्याओं को भी उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ स्थानों पर नाली का पानी घरों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत में नालियों की सफाई और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की गई। इसके अलावा पंचायत में भूमि विवाद, कथित कब्जे, राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों और किसानों की जमीन संबंधी शिकायतों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया। कुछ मामलों में किसानों से धनराशि मांगने तथा उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने स्पष्ट कहा कि किसानों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें न्याय दिलाया जाए। पंचायत में संगठन पदाधिकारियों ने अधिकारियों से मांग की कि ज्ञापन में दर्ज प्रत्येक समस्या का मौके पर सत्यापन कराकर समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जाए। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी होने पर संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस अवसर पर सलमान जिला मीडिया प्रभारी, युवा जिला महासचिव, युवा जिला अध्यक्ष धनीराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश वर्मा, बलहा ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, जिला उपाध्यक्ष रवि मिश्रा समेत बड़ी संख्या में किसान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायत में किसानों ने एकजुट होकर कहा—किसानों की समस्याओं का समाधान ही संगठन की प्राथमिकता है। जय जवान, जय किसान।
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत, तहसीलदार को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन बिजली, सड़क, जलभराव, नाली, भूमि विवाद और किसान उत्पीड़न के मुद्दे उठे; अधिकारियों से शीघ्र निस्तारण की मांग नानपारा, बहराइच। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) तहसील इकाई नानपारा की मासिक पंचायत शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को तहसील नानपारा परिसर में आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष साधुशरण वर्मा ने की। इस दौरान क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए अधिकारियों को 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। पंचायत के दौरान मंडल अध्यक्ष साधुशरण वर्मा एवं मंडल उपाध्यक्ष अंबर लाल वर्मा का तहसील अध्यक्ष सियाराम भार्गव ने स्वागत किया। किसान नेताओं ने कहा कि गांवों में
बिजली, सड़क, जलनिकासी, सरकारी भूमि, सिंचाई और राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर किसान लंबे समय से परेशान हैं। कई मामलों में शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ज्ञापन में ग्राम सभा बेलामक सहित विभिन्न गांवों में बिजली के तारों एवं पोल की स्थिति ठीक कराने, जर्जर अथवा नीचे लटक रहे तारों को दुरुस्त कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। किसानों ने बताया कि बिजली व्यवस्था की खामियों के कारण ग्रामीणों को परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इसी तरह ग्रामीण संपर्क मार्गों की बदहाली का मुद्दा भी पंचायत में जोरदार ढंग से उठाया गया। कई गांवों में रास्तों पर जलभराव, कीचड़ और नाली की समस्या से आवागमन प्रभावित होने की बात कही गई। ज्ञापन
में संबंधित गांवों के रास्तों की मरम्मत, खड़ंजा एवं जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई है। किसानों ने ग्राम सभाओं में पेयजल एवं की जलनिकासी से जुड़ी समस्याओं को भी उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ स्थानों पर नाली का पानी घरों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत में नालियों की सफाई और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की गई। इसके अलावा पंचायत में भूमि विवाद, कथित कब्जे, राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों और किसानों की जमीन संबंधी शिकायतों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया। कुछ मामलों में किसानों से धनराशि मांगने तथा उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने स्पष्ट
कहा कि किसानों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें न्याय दिलाया जाए। पंचायत में संगठन पदाधिकारियों ने अधिकारियों से मांग की कि ज्ञापन में दर्ज प्रत्येक समस्या का मौके पर सत्यापन कराकर समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जाए। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी होने पर संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस अवसर पर सलमान जिला मीडिया प्रभारी, युवा जिला महासचिव, युवा जिला अध्यक्ष धनीराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश वर्मा, बलहा ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, जिला उपाध्यक्ष रवि मिश्रा समेत बड़ी संख्या में किसान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायत में किसानों ने एकजुट होकर कहा—किसानों की समस्याओं का समाधान ही संगठन की प्राथमिकता है। जय जवान, जय किसान।
- धान के खेत में निकला विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप........ वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बघौली जंगल में छोड़ने की तैयारी की बहराइच। शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के पकरा देवरिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नारायण के घर के पास धान के खेत में विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन रक्षक रामानंद मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वन रक्षक रामानंद मिश्रा ने बताया कि रेस्क्यू किए गए अजगर को बघौली जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।4
- दो दिनों से गड्ढे में फंसा बैल, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से सुरक्षित निकाला शिवपुर/बहराइच। ब्लॉक शिवपुर क्षेत्र के रामपुर धोबिया हार गांव में दो दिनों से करीब छह फीट गहरे गड्ढे में फंसे एक बैल को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बैल के बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के मुताबिक, दो दिन पहले रात के अंधेरे में बैल अचानक गड्ढे में गिर गया होगा। गड्ढा काफी गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। शुक्रवार सुबह कुछ युवकों की नजर गड्ढे में फंसे बैल पर पड़ी। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने रस्सियों और अन्य साधनों की मदद से काफी प्रयास किया और बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढे की गहराई करीब छह फीट है और बैल इतनी गहराई में करीब दो दिनों तक फंसा रहा। घटना की तस्वीर भी ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- loniyan purwa musallam pur sabhi log raste par janvar badhte hai rasta sahi nahi hai aap logo se yahi nivedan hai ki janch bhej diya jaye1
- एक ही शख्स दो आवाजें और ठगी का खेल पीड़ित बनकर रोता मेडिकल संचालक बनकर ऐंठता था पैसे सुनिए...!1
- बहराइच के पकरा देवरिया में निकला विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू बहराइच के पकरा देवरिया में निकला विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू बहराइच के शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के पकरा देवरिया गांव में शुक्रवार सुबह धान के खेत में विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वन रक्षक रामानंद मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन रक्षक ने बताया कि अजगर को बघौली जंगल में छोड़ दिया जाएगा।1
- प्रशस्ति पत्र पाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खिले चेहरे बहराइच के तजवापुर सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानदेय वृद्धि का लाइव प्रसारण देखा और भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह गोलू के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए, मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 12000 किए जाने पर खुशी जाहिर की।4
- बहराइच के बरदहा बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य जागरण और झांकी का आयोजन किया गया। बहराइच के बरदहा बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य जागरण और झांकी का आयोजन किया गया।1
- बहराइच लड्डू गोपाल विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा लापरवाही की भेंट चढ़ी जान ब्रेकिंग बहराइच लड्डू गोपाल विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा लापरवाही की भेंट चढ़ी जान विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 26 वर्षीय युवक अतुल वर्मा की मौत परिजनों का आरोप घटना स्थल पर नहीं थी कोई भी लाइट की व्यवस्था अंधेरेके करण हुआ हादसा तालाब से निकाले के द्वारान युवक की चल रही थी सांसे CHC चर्दा से मेडिकल कालेज के लिए किया गया रिफर परिजन का आरोप नहीं मिली एम्बुलेंस पुलिस की गाडी से लेकर पहुंचे मेडिकल कालेज नहीं मिली एम्बुलेंस चली गई युवक की जान समय रहते मिलती एम्बुलेंस तो बच सकती थी युवक की जान बहराइच के रुपईडीहा थाना छेत्र सगरा कुट्टी गाँव की है घटना4
- ब्रेकइंग न्यूज जिला बहराइच तहसील नानपारा ब्लॉक बलह पर्वतीय से ग्राम पंचायत असरफा बंजरिया पर्वतीय मरघटिया के पास दीक्षा विशाल अजगर ग्राम पंचायत असरफा बंजरिया से खड़ंजा मार्ग पार्वती मरघटिया होते हुए बाईपास में मिलता है दिखा विशाल अजगर1