logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उन्नाव में SI भर्ती परीक्षा पर पुलिस का सख्त पहरा! SSP से ASP तक मैदान में, चप्पे-चप्पे पर निगरानी!... उन्नाव में उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर दिखाई दी। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरा। प्रथम पाली शुरू होने से पहले सहायक पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव ने डीएसएन कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने दयानंद सुभाष नेशनल पीजी कॉलेज, जी. नाथ जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज और अन्य केंद्रों का जायजा लिया। इसी दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने भी कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की एंट्री और पुलिस ड्यूटी का गहन निरीक्षण किया और साफ संदेश दिया— परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस उपमहानिरीक्षक देव रंजन वर्मा ने प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों की परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया की समीक्षा कर पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। कुल मिलाकर उन्नाव में पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और सख्त सुरक्षा के साथ संपन्न कराई जा रही है। Co-editor Shyam Ji Gupta 8738946333 9452930700

10 hrs ago
user_Shyam ji gupta
Shyam ji gupta
Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

उन्नाव में SI भर्ती परीक्षा पर पुलिस का सख्त पहरा! SSP से ASP तक मैदान में, चप्पे-चप्पे पर निगरानी!... उन्नाव में उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर दिखाई दी। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरा। प्रथम पाली शुरू होने से पहले सहायक पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव ने डीएसएन कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने दयानंद सुभाष नेशनल पीजी कॉलेज, जी. नाथ जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज और अन्य केंद्रों का जायजा लिया। इसी दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने भी कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की एंट्री और पुलिस ड्यूटी का गहन निरीक्षण किया और साफ संदेश दिया— परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस उपमहानिरीक्षक देव रंजन वर्मा ने प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों की परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया की समीक्षा कर पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। कुल मिलाकर उन्नाव में पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और सख्त सुरक्षा के साथ संपन्न कराई जा रही है। Co-editor Shyam Ji Gupta 8738946333 9452930700

  • user_User2334
    User2334
    Hasanganj, Unnao
    😂
    6 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उन्नाव शिक्षा विभाग में रिश्वत का स्टिंग! नोटिस खत्म कराने के नाम पर 50 हजार की डील का आरोप, खुफिया कैमरे में कैद हुआ कथित काला सच! उन्नाव के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा विस्फोट हुआ है। खुफिया कैमरे में कैद एक वीडियो ने पूरे सिस्टम को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। आरोप है कि नोटिस खत्म कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई। बताया जा रहा है कि रकम न मिलने पर स्कूल पर लगातार नोटिसों का दबाव बनाया जा रहा था। इस पूरे मामले में BSA कार्यालय के बड़े बाबू उदयवीर सिंह का कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें कई अहम खुलासे होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अब बड़ा सवाल क्या होगी इस कथित भ्रष्टाचार की जांच? और क्या जिम्मेदारों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज? Co-editor Shyam Ji Gupta 9452930700 8738946333
    2
    उन्नाव शिक्षा विभाग में रिश्वत का स्टिंग! नोटिस खत्म कराने के नाम पर 50 हजार की डील का आरोप, खुफिया कैमरे में कैद हुआ कथित काला सच!
उन्नाव के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा विस्फोट हुआ है। खुफिया कैमरे में कैद एक वीडियो ने पूरे सिस्टम को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। आरोप है कि नोटिस खत्म कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई। बताया जा रहा है कि रकम न मिलने पर स्कूल पर लगातार नोटिसों का दबाव बनाया जा रहा था। इस पूरे मामले में BSA कार्यालय के बड़े बाबू उदयवीर सिंह का कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें कई अहम खुलासे होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अब बड़ा सवाल  क्या होगी इस कथित भ्रष्टाचार की जांच? और क्या जिम्मेदारों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज?
Co-editor             
Shyam Ji Gupta             
9452930700            
8738946333
    user_Shyam ji gupta
    Shyam ji gupta
    Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • खबर थाना अचलगंज क्षेत्र के अंतर्गत नया खेड़ा गांव में डाल खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ पड़ोसी ने महिला निर्मला व उसकी बहन को लोहे के साबड हमला कर दिया जिसमें दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं घायल महिला निर्मला का आरोप है कि राजू रजनू बच्चू पुत्रगण मंगल,सोनू व मोनू पुत्रगण बच्चू और दामाद शंकर लाल ने या हमला किया है
    1
    खबर थाना अचलगंज क्षेत्र के अंतर्गत नया खेड़ा गांव में डाल खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ पड़ोसी ने महिला निर्मला व उसकी बहन को लोहे के साबड हमला कर दिया जिसमें दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं घायल महिला निर्मला का आरोप है कि राजू रजनू बच्चू पुत्रगण मंगल,सोनू व मोनू पुत्रगण बच्चू और दामाद शंकर लाल ने या हमला किया है
    user_Ajay sharma
    Ajay sharma
    पत्रकार उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उन्नाव के बीएसए ऑफिस में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है. यहां तैनात बड़े बाबू उदयवीर सिंह का 50 हजार रुपये रिश्वत मांगते हुए वीडियो सामने आया है. आरोप है कि तमोरिया बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल से नोटिस खत्म कराने के नाम पर पैसे मांगे गए. खुफिया कैमरे में कैद वीडियो में बाबू ने कबूल किया कि साहब के कहने पर ही नोटिस की कार्रवाई होती है. करीब 15 साल से बीएसए ऑफिस में तैनात बाबू पर पैसे न देने पर स्कूल को बार-बार नोटिस देने का भी आरोप है. मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है!!
    1
    उन्नाव के बीएसए ऑफिस में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है. यहां तैनात बड़े बाबू उदयवीर सिंह का 50 हजार रुपये रिश्वत मांगते हुए वीडियो सामने आया है.
आरोप है कि तमोरिया बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल से नोटिस खत्म कराने के नाम पर पैसे मांगे गए. खुफिया कैमरे में कैद वीडियो में बाबू ने कबूल किया कि साहब के कहने पर ही नोटिस की कार्रवाई होती है. करीब 15 साल से बीएसए ऑफिस में तैनात बाबू पर पैसे न देने पर स्कूल को बार-बार नोटिस देने का भी आरोप है. मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है!!
    user_Rishi Tripathi
    Rishi Tripathi
    Local News Reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🚨 संघर्ष-विराम के एक नए उल्लंघन में, इज़राइल रक्षा बलों ने खान यूनिस शहर में दो पुलिस अधिकारियों पर हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई। हर समझौते में इज़राइली उल्लंघन मुख्य नियम बन गया है, जबकि उसका पालन करना अपवाद बन गया है।
    1
    🚨 संघर्ष-विराम के एक नए उल्लंघन में, इज़राइल रक्षा बलों ने खान यूनिस शहर में दो पुलिस अधिकारियों पर हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई।
हर समझौते में इज़राइली उल्लंघन मुख्य नियम बन गया है, जबकि उसका पालन करना अपवाद बन गया है।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Kanpur, Kanpur Nagar•
    10 min ago
  • कानपुर - दिल्ली नेशनल हाईवे 2 पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया, पनकी थाना क्षेत्र के सरायमीता ओवरब्रिज पर तीर्थयात्रियों से भरी तेज रफ्तार टूरिस्ट बस आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, इस दर्दनाक हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 40 यात्री घायल हो गए घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है... भोर में गूंज उठी चीख-पुकार, जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नासिक से 57 श्रद्धालुओं का जत्था निजी टूरिस्ट बस से धार्मिक यात्रा पर निकला था, यह दल अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद नेपाल जाने वाला था.. शनिवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच जब बस सरायमीता ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी अचानक आगे चल रहे डंपर चालक ने ब्रेक लगा दिए तेज गति में आ रही बस संभल नहीं सकी और सीधे डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसी। भीषण टक्कर से बस का केबिन बुरी तरह पिचक गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई, राहगीरों और पुलिस ने बचाई कई जानें हादसे के बाद हाईवे पर यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े, सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस और स्थानीय लोगों ने कटर व अन्य उपकरणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया... पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि हादसा बेहद गंभीर था, बस चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को नजदीकी सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में मची अफरा-तफरी हादसे की सूचना मिलते ही हैलट अस्पताल में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया, घायलों में अधिकांश बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं, डॉक्टरों के मुताबिक तीन यात्रियों के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक बस चालक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है..??
    1
    कानपुर - दिल्ली नेशनल हाईवे 2 पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया, पनकी थाना क्षेत्र के सरायमीता ओवरब्रिज पर तीर्थयात्रियों से भरी तेज रफ्तार टूरिस्ट बस आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, इस दर्दनाक हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 40 यात्री घायल हो गए घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है...
भोर में गूंज उठी चीख-पुकार,
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नासिक से 57 श्रद्धालुओं का जत्था निजी टूरिस्ट बस से धार्मिक यात्रा पर निकला था, यह दल अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद नेपाल जाने वाला था..
शनिवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच जब बस सरायमीता ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी अचानक आगे चल रहे डंपर चालक ने ब्रेक लगा दिए तेज गति में आ रही बस संभल नहीं सकी और सीधे डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसी। 
भीषण टक्कर से बस का केबिन बुरी तरह पिचक गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई,
राहगीरों और पुलिस ने बचाई कई जानें
हादसे के बाद हाईवे पर यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े, सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची,
पुलिस और स्थानीय लोगों ने कटर व अन्य उपकरणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया...
पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि हादसा बेहद गंभीर था, बस चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को नजदीकी सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में मची अफरा-तफरी
हादसे की सूचना मिलते ही हैलट अस्पताल में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया, घायलों में अधिकांश बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं, डॉक्टरों के मुताबिक तीन यात्रियों के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस ने मृतक बस चालक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है..??
    user_Kushal Gupta
    Kushal Gupta
    News Anchor कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की टीम के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर प्रवर्तन जोन-1 बी के अंतर्गत आजाद नगर, कल्याणपुर स्थित ब्लॉक-सी पार्क के पीछे आशा देवी मंदिर प्रांगण में अवैध कब्जे को लेकर केडीए पहले ही ध्वस्तीकरण नोटिस जारी कर चुका था। नोटिस की तामील कराने पहुंचे केडीए सुपरवाइजर रामऔतार और मनोज कुमार के अनुसार वहां मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर विरोध करते हुए हंगामा किया और कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया जिस पर केडीए कर्मियों की तहरीर पर थाना कल्याणपुर में आशु सैनी उर्फ आशुतोष गिरी समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की चार धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
    1
    अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की टीम के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर प्रवर्तन जोन-1 बी के अंतर्गत आजाद नगर, कल्याणपुर स्थित ब्लॉक-सी पार्क के पीछे आशा देवी मंदिर प्रांगण में अवैध कब्जे को लेकर केडीए पहले ही ध्वस्तीकरण नोटिस जारी कर चुका था। नोटिस की तामील कराने पहुंचे केडीए सुपरवाइजर रामऔतार और मनोज कुमार के अनुसार वहां मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर विरोध करते हुए हंगामा किया और कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया
जिस पर केडीए कर्मियों की तहरीर पर थाना कल्याणपुर में आशु सैनी उर्फ आशुतोष गिरी समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की चार धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
    user_VS live news
    VS live news
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • करण को चार महीने पहले कुत्ते ने काटा था। दिव्यांग पिता इंजेक्शन की पूरी डोज नहीं लगवा पाये थे। दो इंजेक्शन निजी अस्पताल में लगवाया था। कल अचानक से करण की तबीयत खराब हो गई और वह कुत्ते की तरह आवाज निकालने लगा। पिता उसे मंदिर लेकर गए। मंदिर में मौजूद लोगों ने बच्चे को तत्काल सीएचसी भिजवाया जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना यूपी मिर्जापुर की है ।
    1
    करण को चार महीने पहले कुत्ते ने काटा था। दिव्यांग पिता इंजेक्शन की पूरी डोज नहीं लगवा पाये थे। दो इंजेक्शन निजी अस्पताल में लगवाया था। कल अचानक से करण की तबीयत खराब हो गई और वह कुत्ते की तरह आवाज निकालने लगा। पिता उसे मंदिर लेकर गए। मंदिर में मौजूद लोगों ने बच्चे को तत्काल सीएचसी भिजवाया जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना यूपी मिर्जापुर की है ।
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 12 दिन में टूटा पूरा संसार! पति की मौत के सदमे में पत्नी का खौफनाक फैसला… उन्नाव में वायरल वीडियो से सनसनी उन्नाव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।पति की मौत के सिर्फ 12 दिन बाद पत्नी ने ऐसा कदम उठाया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पीडी नगर क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय एकता आरती ने पति आलोक उर्फ बबलू की मौत के सदमे में अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि 2 मार्च को पति को अचानक हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से महिला गहरे सदमे और तनाव में थी। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस खौफनाक कदम से पहले महिला ने एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कहा कि उसके जीवन के सभी सहारे खत्म हो चुके हैं।वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, वहीं महिला का अंतिम वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। Co-editor Shyam Ji Gupta 9452930700 8738946333
    1
    12 दिन में टूटा पूरा संसार! पति की मौत के सदमे में पत्नी का खौफनाक फैसला… उन्नाव में वायरल वीडियो से सनसनी
उन्नाव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।पति की मौत के सिर्फ 12 दिन बाद पत्नी ने ऐसा कदम उठाया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पीडी नगर क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय एकता आरती ने पति आलोक उर्फ बबलू की मौत के सदमे में अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि 2 मार्च को पति को अचानक हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से महिला गहरे सदमे और तनाव में थी। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस खौफनाक कदम से पहले महिला ने एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कहा कि उसके जीवन के सभी सहारे खत्म हो चुके हैं।वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, वहीं महिला का अंतिम वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
Co-editor           
Shyam Ji Gupta           
9452930700          
8738946333
    user_Shyam ji gupta
    Shyam ji gupta
    Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.