तीन सप्ताह बाद जिंदगी की जंग हार गया कार से टक्कर मारने से घायल प्रदीप, साजिश रचने वाली पत्नी समेत अन्य पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज चरखी दादरी। बीमा क्लेम और जमीन हड़पने के इरादे से पति को जान से मारने की साजिश रचने के मामले में घायल प्रदीप ने तीन सप्ताह के इलाज के बाद रविवार को रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। प्रदीप की मौत के बाद दादरी सदर थाना पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धारा हटाकर हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी है। देर शाम प्रदीप का पैतृक गांव फतेहगढ़ में अंतिम संस्कार किया गया।जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि गांव बादल निवासी मुकेश ने 19 अप्रैल को पुलिस को शिकायत दी थी कि 18-19 अप्रैल की रात प्रदीप स्कूटी पर गांव तिवाला से बादल जा रहे थे तभी तिवाला नहर के पास पीछे से एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरुआती जांच में इसे सड़क हादसा माना गया। 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी 24 अप्रैल को प्रदीप की बहन सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रदीप की पत्नी अन्नू ने अपने प्रेमी मुकेश के साथ मिलकर पति की बीमा राशि और जमीन हड़पने के लिए हत्या की साजिश रची थी। जांच में सामने आया कि हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस साजिश के आधार पर पुलिस ने एक्सीडेंट की धाराओं को हटाकर हत्या के प्रयास और षड्यंत्र की धाराएं प्राथमिकी में जोड़ी थीं। इस मामले में आरोपी पत्नी अन्नू, मुकेश, जसबीर उर्फ मोंटी, रवि सांगवान और अक्षय गिरफ्तार किए जा चुके हैं।जांच अधिकारी एसआई सतबीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन प्रदीप की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। वारदात में लगी चोटों के कारण माैत हुई है और अब इस मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई है।

- #घर म्ह कोए बी नहीं था #घर फोड़ गे #सामान भी म्ह दबा दिया #बवानी खेड़ा के बुजडोजर पीड़ितों का दर्द #घर म्ह कोए बी नहीं था #घर फोड़ गे #सामान भी म्ह दबा दिया #बवानी खेड़ा के बुजडोजर पीड़ितों का दर्द1
- चरखी दादरी में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने अपना विरोध जताते हुए सड़कों पर कूड़ा फैला दिया। इस कार्रवाई से शहर की स्वच्छता व्यवस्था बिगड़ गई है और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है।1
- चरखी दादरी के रामबास गाँव में ग्रामीणों ने घरों के आगे 11 महीने से जमे गंदे पानी की निकासी न होने पर प्रदर्शन किया। करीब 2-2 फीट पानी जमा होने से महामारी और मकानों की नींव कमजोर होने का डर सता रहा है। समाधान न मिलने पर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।1
- हरियाणा के किसान बिजली चालित ट्यूबवेल पर स्मार्ट मीटर योजना और स्लैब प्रणाली खत्म करने के विरोध में राज्यपाल को 30 हजार शपथ-पत्र सौंपेंगे। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने कहा कि कृषि सिंचाई के लिए स्मार्ट मीटर स्वीकार्य नहीं होंगे और इससे दक्षिणी हरियाणा के किसानों को भारी नुकसान होगा। भाकियू ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानने पर जनप्रतिनिधियों का गांवों में प्रवेश रोका जाएगा।1
- भिवानी के देवसर में नरेंद्र उर्फ चिका ने 24 वोटों के बेहद करीबी अंतर से शानदार जीत दर्ज की है। इस धमाकेदार जीत के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।1
- भिवानी में आयोजित 'दीपक लोहिया मेमोरियल कप' टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दिव्यांग हरियाणा एकादश ने प्रेस इलेवन को 101 रनों के विशाल अंतर से हराया। अजय बिद्धू ने 63 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। यह आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के उद्देश्य से किया गया था।4
- भिवानी में दीपक लोहिया मेमोरियल कप, टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया है। इस टूर्नामेंट में स्थानीय टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है। यह प्रतियोगिता युवा प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका देगी।1
- 18 महीने के भौमिक बंसल फिल्म 'निर्जला' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं। वह इसमें राधा का किरदार निभाएंगे, जो उनकी मां अभिनेत्री नेहा बंसल के लिए एक गर्व का क्षण है। देशभर के दर्शक इस नन्हे कलाकार को देखने का इंतजार कर रहे हैं।1