12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को लेकर संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक, 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को लेकर संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक, निरसा मंगलवार को ईसीएल मुगमा क्षेत्र के गोपीनाथपूर में केंद्र सरकार द्वारा लाये गए 4 लेबर कोड बिल को वापस लेने की मांग को लेकर आगामी 12 फरवरी को संभावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के मुद्दे पर संयुक्त मोर्चा की आवस्यक बैठक हुई । बैठक में मुख्य रूप से निरसा के विधायक अरूप चटर्जी उपस्थित थे । बैठक में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता एवम श्रमिक भारी संख्या में भाग लिया । बैठक में आंदोलनों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान श्रमिक एकता के नारों के साथ कई ज्वलंत मुद्दों पर आवाज बुलंद की गई। विधायक अरूप चटर्जी अपने सम्बोधन में कहा कि जब तक मजदूरों के हक सुरक्षित नहीं हो जाते, संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने संयुक्त मोर्चा की मजबूती पर बल देते हुए क्षेत्र के सभी श्रमिकों से एकजुट रहने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून श्रमिकों के हितों के खिलाफ है। कोयला उद्योग के निजीकरण की कोशिशों का कड़ा विरोध किया गया। 'मजदूर एकता जिंदाबाद' के नारों के साथ यह संकल्प लिया गया कि ईसीएल प्रबंधन और सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा एकजुट होकर लड़ेगा। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे। आगम राम, रंजन सिंह, हरे राम, विनय सिंह, जगदीश शर्मा, बिपिन मंडल, चंदन दास,शशि भूषण तिवारी, अमित मुखर्जी, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे
12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को लेकर संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक, 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को लेकर संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक, निरसा मंगलवार को ईसीएल मुगमा क्षेत्र के गोपीनाथपूर में केंद्र सरकार द्वारा लाये गए 4 लेबर कोड बिल को वापस लेने की मांग को लेकर आगामी 12 फरवरी को संभावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के मुद्दे पर
संयुक्त मोर्चा की आवस्यक बैठक हुई । बैठक में मुख्य रूप से निरसा के विधायक अरूप चटर्जी उपस्थित थे । बैठक में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता एवम श्रमिक भारी संख्या में भाग लिया । बैठक में आंदोलनों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान श्रमिक एकता के नारों के साथ कई ज्वलंत मुद्दों पर आवाज बुलंद की गई। विधायक
अरूप चटर्जी अपने सम्बोधन में कहा कि जब तक मजदूरों के हक सुरक्षित नहीं हो जाते, संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने संयुक्त मोर्चा की मजबूती पर बल देते हुए क्षेत्र के सभी श्रमिकों से एकजुट रहने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून श्रमिकों के हितों के खिलाफ है। कोयला उद्योग के निजीकरण की कोशिशों का कड़ा विरोध किया गया। 'मजदूर एकता
जिंदाबाद' के नारों के साथ यह संकल्प लिया गया कि ईसीएल प्रबंधन और सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा एकजुट होकर लड़ेगा। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे। आगम राम, रंजन सिंह, हरे राम, विनय सिंह, जगदीश शर्मा, बिपिन मंडल, चंदन दास,शशि भूषण तिवारी, अमित मुखर्जी, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे
- निरसा विधानसभा क्षेत्र के पलारपुर पंचायत अंतर्गत नीचे बेलडांगा गांव में नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निरसा विधायक अरूप चटर्जी, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा देवी तथा जिला परिषद सदस्य दीपाली रोहिदास ने नारियल फोड़कर किया। इस दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।1
- गोबिंदपुर अंचल सह प्रखंड क्षेत्र के पथुरिया पंचायत के पतरिंग में मंगलवार की दोपहर 1 बजे उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यस. शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह एवं क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य हसीना खातून ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उनके गाँव के समीप ही सुलभ होंगी. विशेष रूप से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, प्राथमिक उपचार एवं नियमित स्वास्थ्य जाँच जैसी सेवाओं का लाभ भी लोगों को मिलेगा। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को बेहतर एवं समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना संभव होगा।1
- Post by रियल मोशन न्यूज़1
- धनबाद वार्ड 17 में इम्तियाज अंसारी को मिला एकबाल अंसारी का समर्थन, जनता से वोट की अपील।1
- झरिया: चुनाव से पहले समाजसेवी नीरज ठाकुर का बड़ा बयान: विकास के नाम पर सब जीरो1
- मेयर प्रत्याशी पूर्व विधायक संजीव सिंह ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, कहा 9 सालों में लोगों का स्नेह और प्यार है बरकरार कतरास ।धनबाद मेयर पद के प्रत्याशी पूर्व विधायक संजीव सिंह अपने धुंवाधार चुनाव प्रचार में है। बैंक मोड़ धोवाटांड में उन्होंने अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। संजीव सिंह ने कहा कि अपने जनसंम्पर्क अभियान के दौरान यह पाया कि 9 सालों में भी जनता के बीच उनके प्रति प्यार और स्नेह पहले के तरह ही बरकरार है और ख़ासकर युवा वर्ग में उनके प्रति अजीब सा उत्साह है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में भ्रमण के दौरान यह पाया है कि निगम क्षेत्र दो भागों में बटता दिखाई दे रहा है।गयापुल से आगे हीरापुर क्षेत्र में तो खासा विकास देखने को मिलता है जबकि गयापुल के दूसरी तरफ बैंक मोड़, धनसार, धोवा टांड के अलावे झरिया का समुचित इलाका, कतरास क्षेत्र, पुटकी केंदुआ गोधर की तस्वीरे देखने पर दो धनबाद नजर आता है। एक भाग जो काफ़ी साफ सुथरा है तो वहीं दूसरा भाग गंदगी से भरा है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेयर पद का यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है इसलिए हर कोई यह चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है।उन्होंने यह भी कहा कि यह समय बहुत ही कीमती है और ऐसे समय में किसी दूसरे विषय पर ध्यान केंद्रित करने कि जगह पूरा समय हम सभी को चुनाव के इस महापर्व में देने कि जरूरत है चुकी यह समय बीत गया तो फिर नहीं लौटेगा।1
- निरसा विधानसभा क्षेत्र के गोपीनाथपुर कोलियरी में गोपीनाथपुर कोलफील्ड प्राइवेट लिमिटेड बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 19 मजदूर पिछले करीब एक महीने से धरना पर बैठे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, जीसीपीएल कंपनी में आउटसोर्सिंग के आधार पर कार्यरत इन 19 मजदूरों को करीब दो महीने पहले काम से हटा दिया गया था, जिसके बाद से मजदूरों में आक्रोश है।2
- निरसा ईसीएल मुगमा क्षेत्र के गोपीनाथपुर कोलियरी में मंगलवार की दोपहर 1 बजे केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट होकर संयुक्त मोर्चा के तमाम ट्रेड यूनियन के द्वारा एक सभा का किया गया आयोजन. इस सभा आयोजन में निरसा विधायक अनूप चटर्जी शामिल हुए। निरसा ईसीएल मुगमा क्षेत्र G C P L गोपीनाथपुर कोलियरी में संयुक्त मोर्चा के तमाम यूनियन नेता समर्थन में आगाम 12 फरवरी को हड़ताल को सफल बनाने को लेकर आम सभा किया गया है। चार लेबर कोड वापस लो। कोयला उद्योग का निजीकरण करना बंद करे। वहीं संयुक्त मोर्चा के तमाम यूनियन नेता मंच पर उपस्थित थे. मनोज सिंह, अगम राम, अमित मुखर्जी, नागेंद्र सिंह, शशि भूषण तिवारी आदि उपस्थित थे।1
- धनबाद में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, ICU के बाहर चिपकाया गया धमकी भरा पत्र।1