Shuru
Apke Nagar Ki App…
दादों पुलिस ने 20 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार दादों पुलिस ने 20 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार अलीगढ़ के थाना दादों पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, टीम ने थाना क्षेत्र से रामजीलाल पुत्र गुलजारी लाल निवासी नगला बबूल, थाना दादों को पकड़ा। उसके कब्जे से जय वीरु मार्का के 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 280/26, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में थाना दादों में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी को शाम 4:00 बजे न्यायालय में पेश कर वहां से जेल भेज दिया है
Atrauli Reporter
दादों पुलिस ने 20 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार दादों पुलिस ने 20 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार अलीगढ़ के थाना दादों पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, टीम ने थाना क्षेत्र से रामजीलाल पुत्र गुलजारी लाल निवासी नगला बबूल, थाना दादों को पकड़ा। उसके कब्जे से जय वीरु मार्का के 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 280/26, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में थाना दादों में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी को शाम 4:00 बजे न्यायालय में पेश कर वहां से जेल भेज दिया है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- धान बेचकर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर हुई दर्दनाक मौत धान बेचकर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर हुई दर्दनाक मौत गाजीपुर-अतरौली मार्ग पर गांव गनियावली के निकट शनिवार देर शाम ट्रैक्टर से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बरला थाना क्षेत्र के गांव ऊतरा निवासी 30 वर्षीय जीतू पुत्र पप्पू ट्रैक्टर-ट्रॉली से अतरौली अनाज मंडी में धान बेचने गए थे। धान बेचकर गांव लौटते समय गनियावली से निकलते ही सड़क किनारे पड़े रोड़ी के ढेर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। इससे चालक जीतू का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। इसी दौरान ट्रैक्टर का पिछला पहिया और ट्रॉली का पहिया उनके सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाजारा के खेत में जा गुसा।जीतू दो भाइयों में छोटे थे और चार वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। उनकी एक वर्ष की बेटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार सुबह 8 बजे कार्यवाहक कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।1
- दारू पीकर कुछ दबंगों ने गुरुद्वारे में घुसकर मारपीट की गुरुद्वारे के संगत वालों ने बताया और न्याय की गुहार लगाई दारू पीकर कुछ दबंगों ने गुरुद्वारे में घुसकर मारपीट की गुरुद्वारे के संगत वालों ने बताया और न्याय की गुहार लगाई1
- सासनीगेट पुलिस व क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त कार्रवाई, सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से गुम हुई 4 वर्षीय बच्ची को 72 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया गया सासनीगेट पुलिस व क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त कार्रवाई, सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से गुम हुई 4 वर्षीय बच्ची को 72 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया गया1
- #अलीगढ़ थाना सासनीगेट- दिनांक 17.09.2026 को एक 04 वर्षीय बच्ची के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई । उक्त सूचना पर थाना सासनीगेट व1
- अलीगढ़ पहुंची ‘सनातन वैदिक राष्ट्र’ संदेश यात्रा, संतों से संवाद पर जोर अलीगढ़ पहुंची ‘सनातन वैदिक राष्ट्र’ संदेश यात्रा, संतों से संवाद पर जोर अलीगढ़। सनातन वैदिक राष्ट्र के निर्माण के संदेश को लेकर निकाली जा रही संपूर्ण भारत यात्रा रविवार को अलीगढ़ पहुंची। यात्रा का नेतृत्व महंत यति यतेंद्रानंद गिरी जी महाराज कर रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक, यात्रा के माध्यम से देश के अलग-अलग क्षेत्रों के संतों और धार्मिक प्रतिनिधियों तक महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज का संदेश पहुंचाया जा रहा है। अलीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में यति यतेंद्रानंद गिरी ने कहा कि उनके मतानुसार देश की राजनीतिक पार्टियां हिंदू समाज की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी हैं। उन्होंने हिंदू धर्मगुरुओं से एकजुट होकर राष्ट्र के भविष्य और हिंदू समाज से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करने की अपील की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने एक ऐसी राष्ट्र-व्यवस्था की परिकल्पना भी सामने रखी, जिसमें भारत में मुस्लिम समुदाय, मस्जिदों, मदरसों और मजारों का अस्तित्व समाप्त करने की बात कही गई। ये वक्तव्य वक्ता द्वारा व्यक्त किया गया राजनीतिक-सामाजिक दृष्टिकोण है। आयोजकों के अनुसार यात्रा दिल्ली, गाजियाबाद, हरिद्वार और मेरठ होते हुए अलीगढ़ पहुंची है। अलीगढ़ में टीकाराम मंदिर के महंत श्री अवध बिहारी मिश्रा, कुंज बिहारी मिश्रा, अरुण गौतम सहित विभिन्न संतों और संगठनों से जुड़े लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के अगले चरण में वृंदावन, मथुरा और ब्रज मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर संतों एवं धार्मिक प्रतिनिधियों से संवाद किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र और सनातन धर्म से जुड़े विषयों पर संत समाज के बीच व्यापक संवाद स्थापित करना है। सनातन वैदिक राष्ट्र और यति नरसिंहानंद से जुड़े ऐसे विचार पहले भी सार्वजनिक चर्चा में रहे हैं। �1
- अलीगढ़ में सड़क निर्माण शुरू होने का दावा, संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने बताया बड़ी सफलता | Aligarh News अलीगढ़ के नगला पटवारी क्षेत्र में अलबरकात से मौलाना आजाद नगर रेलवे लाइन मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू होने का दावा संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा की ओर से किया गया है। मोर्चे के अनुसार, 15 सितंबर की मौन मानव श्रृंखला, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, कमिश्नरी के पत्रांक 294 और डिजिटल अभियान के बाद नगर निगम द्वारा सड़क पर रोड़ा व गिट्टी डालकर निर्माण कार्य शुरू किया गया। मोर्चा संस्थापक जितेन्द्र शर्मा ने इसे क्षेत्र के श्रमिक-किसानों और करीब 40 हजार क्षेत्रवासियों के हित में महत्वपूर्ण सफलता बताया है। मोर्चे की ओर से अब 9.54 करोड़ रुपये की लागत वाले 15/20 फीट चौड़े स्थायी भूमिगत नाले और चंदनियां श्मशान मार्ग के आधिकारिक ई-टेंडर की मांग जारी रखने की बात कही गई है। यह खबर उपलब्ध दावों और मोर्चे द्वारा जारी संदेश पर आधारित है। संबंधित प्रशासनिक/नगर निगम पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया मिलने पर उसे भी शामिल किया जाना चाहिए। 📍 स्थान: नगला पटवारी, अलबरकात–मौलाना आजाद नगर क्षेत्र, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश #AligarhNews #Aligarh #NagalaPatwari #AligarhMunicipalCorporation #RoadConstruction #AligarhUpdates #UttarPradeshNews #ShuruNews #BreakingNews #LocalNews अलीगढ़ न्यूज़, Aligarh News, अलीगढ़ सड़क निर्माण, नगला पटवारी सड़क, अलबरकात मौलाना आजाद नगर रोड, Aligarh road construction, Aligarh Municipal Corporation, अलीगढ़ नगर निगम, संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा, जितेंद्र शर्मा, Aligarh latest news, Uttar Pradesh news, Aligarh local news, सड़क निर्माण अपडेट, नाला निर्माण, #AligarhNews #Aligarh #AligarhUpdates #NagalaPatwari #RoadConstruction #AligarhMunicipalCorporation #UttarPradeshNews #UPNews #LocalNews #BreakingNews #LatestNews #ShuruNews #ShuruApp #JitendraSharma #KisanNews #ShramikNews #AligarhCity #DevelopmentNews #RoadNews #PublicIssue Aligarh News, Aligarh Latest News, Aligarh Breaking News, Aligarh Updates, Aligarh Local News, Nagla Patwari, नगला पटवारी, Aligarh Road Construction, Aligarh Municipal Corporation, Nagar Nigam Aligarh, Aligarh Development News, Aligarh Uttar Pradesh, UP News, Uttar Pradesh News, Joint Shramik Kisan Morcha, Jitendra Sharma, जितेंद्र शर्मा, Aligarh Road News, Aligarh Drainage News, Maulana Azad Nagar, Albarakat, Chandanian Road, Shuru News, Shuru App aligarh news today, aligarh news hindi, aligarh breaking news today, aligarh road news, aligarh nagla patwari news, nagla patwari road construction, aligarh municipal corporation news, aligarh latest update, aligarh local news today, aligarh up news, uttar pradesh local news, aligarh development news, aligarh public issue, aligarh road construction latest, aligarh nala construction Aligarh News Today, Breaking Aligarh News, Aligarh Live Update, Aligarh Latest Update, Aligarh City News, UP Breaking News, Uttar Pradesh Latest News, Aligarh Road Update, Nagla Patwari Latest News, Aligarh Nagar Nigam Update, Public Issue Aligarh, Aligarh Development Update, Local News Aligarh, Shuru News Hindi, Viral Aligarh News4
- मूर्ति विसर्जन करके लौट रहे डीजे से लदी पिकअप पलटी,तीन घायल छतारी। क्षेत्र के नेशनल हाईवे 509 पर काली नदी पुल के समीप अनूपशहर गंगा घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे डीजे से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। रविवार की देर शाम अलीगढ़ के गांव करेलिया थाना लोधा के ग्रामीण गांव से अनूपशहर गंगा में गणेश मूर्ति विसर्जन करने गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद कुछ लोग डीजे वाली पिकअप में बैठे थे। काली नदी पुल पर पहुंचते ही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बच्चा प्रिंस,रवि और मुनेश घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। साथ चल रहे लोगों ने आनन-फानन में घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। वहीं, टेम्पो के हाईवे पर पलटने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेम्पो को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं है। हादसे की कारणों की जांच की जा रही है।4
- छर्रा का श्री काव्या अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, जांच में संचालक और डॉक्टर दोनों मिले नदारद छर्रा का श्री काव्या अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, जांच में संचालक और डॉक्टर दोनों मिले नदारद छर्रा में अलीगढ़ रोड स्थित श्री काव्या अल्ट्रासाउंड सेंटर को शनिवार को प्रशासन की टीम ने सील कर दिया। सेंटर पर अनियमितताओं और अवैध रूप से संचालन की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शनिवार को एसीएमओ डॉ. दिनेश कुमार खत्री टीम के साथ से सेंटर पहुंचे और अल्ट्रासाउंड कक्ष को सील कर दिया। रविवार दोपहर 3बजे एसीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र का संचालन दीपक नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था, जबकि अल्ट्रासाउंड मशीन डॉ. संध्या के नाम पर पंजीकृत है। जांच के दौरान संचालक दीपक और पंजीकृत डॉक्टर संध्या दोनों मौके पर नहीं मिले। कार्रवाई के बाद एसीएमओ और एडी हेल्थ डॉ. नीरज त्यागी ने सीएचसी छर्रा का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रसव कक्ष, इमरजेंसी रूम और कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की।1