logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वतंत्रता दिवस पर लक्सस ग्रीन मोबिलिटी का राष्ट्रभक्ति, नवाचार और महिला सशक्तिकरण का संदेश

6 hrs ago
user_जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
6 hrs ago

स्वतंत्रता दिवस पर लक्सस ग्रीन मोबिलिटी का राष्ट्रभक्ति, नवाचार और महिला सशक्तिकरण का संदेश

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • 22 कैरेट सोने की जांच से भड़का सराफा बाजार, मालाबार ज्वैलर्स का घेराव—व्यापारियों का हंगामा; जांच मशीन और DVR पुलिस ने कब्जे में लिया बिलासपुर। सराफा कारोबार में सोने की शुद्धता की जांच को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार को उस वक्त बड़ा रूप ले गया, जब प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सराफा कारोबारी मालाबार ज्वैलर्स के शोरूम पहुंच गए। व्यापारियों ने कथित अभद्र व्यवहार और छोटे सराफा कारोबारियों की साख पर सवाल उठाए जाने को लेकर जमकर विरोध दर्ज कराया। बढ़ते विवाद के बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में इस्तेमाल कैरेट जांच मशीन तथा डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एक ही कड़ा, दो जांच और दो अलग नतीजों से शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, सदर बाजार स्थित एसके ज्वैलर्स से खरीदे गए सोने के कड़े की बिक्री से पहले ग्राहक ने उसकी शुद्धता की जांच कराने के लिए मालाबार ज्वैलर्स के श्रीकांत वर्मा स्थित शोरूम का रुख किया। वहां मशीन से जांच के दौरान कड़े को कथित तौर पर 20 कैरेट बताया गया। ग्राहक ने इसकी जानकारी एसके ज्वैलर्स के संचालक सागर सोनी को दी। इसके बाद सागर सोनी ग्राहक के साथ मालाबार ज्वैलर्स पहुंचे और उसी कड़े की दोबारा जांच कराई गई। सराफा कारोबारियों के अनुसार, दूसरी जांच में वही कड़ा 22 कैरेट बताया गया। एक ही आभूषण की जांच में अलग-अलग परिणाम सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया। जांच से ज्यादा कथित अभद्र व्यवहार ने बढ़ाया आक्रोश सराफा संघ का आरोप है कि विवाद केवल मशीन की जांच तक सीमित नहीं रहा। शोरूम में मौजूद एक कर्मचारी द्वारा एसके ज्वैलर्स के संचालक के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने से कारोबारियों में नाराजगी फैल गई। इसके बाद मामला एक ग्राहक और कारोबारी के बीच का विवाद न रहकर पूरे सराफा बाजार का मुद्दा बन गया। व्यापारियों का कहना है कि हर कारोबारी को व्यापार करने का अधिकार है, लेकिन किसी दूसरे कारोबारी के उत्पाद, गुणवत्ता या प्रतिष्ठा पर बिना पर्याप्त आधार के सवाल उठाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। कमल सोनी के नेतृत्व में शोरूम पहुंचा सराफा बाजार विवाद की जानकारी फैलते ही 15 अगस्त को प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी और संघ के पदाधिकारी मालाबार ज्वैलर्स पहुंचे। व्यापारियों ने शोरूम के बाहर विरोध दर्ज कराया और पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रबंधन से जवाब मांगा। संघ की ओर से कथित अभद्र व्यवहार के लिए संबंधित पक्ष से माफी की मांग भी की गई। पुलिस की एंट्री, मशीन और डीवीआर कब्जे में विवाद बढ़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य अपने कब्जे में लिए। सोने की जांच में इस्तेमाल मशीन और शोरूम का डीवीआर पुलिस द्वारा कब्जे में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। अब पुलिस की जांच में डीवीआर की रिकॉर्डिंग, मशीन पर हुई जांच, उस समय सामने आई रीडिंग और बाद की जांच में परिणाम बदलने के कारणों को खंगाला जाएगा। मशीन की प्रमाणिकता और सोने की वास्तविक शुद्धता भी जांच के घेरे में सराफा संघ की ओर से जांच प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद होने का दावा किया गया है। हालांकि, आभूषण की वास्तविक शुद्धता और मशीन की जांच की तकनीकी प्रमाणिकता की अंतिम पुष्टि अधिकृत जांच के बाद ही हो सकेगी। मशीन की कैलिब्रेशन स्थिति, जांच की प्रक्रिया और आभूषण की वास्तविक शुद्धता इस पूरे मामले में महत्वपूर्ण बिंदु माने जा रहे हैं। अब पुलिस जांच से खुलेगा विवाद का सच फिलहाल सोने की शुद्धता को लेकर शुरू हुआ विवाद कारोबारी प्रतिष्ठा और कथित अभद्र व्यवहार तक पहुंच चुका है। पुलिस के कब्जे में मौजूद मशीन और डीवीआर की जांच के साथ प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित कारोबारियों के बयान पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ करने में अहम साबित हो सकते हैं। सवाल अब सिर्फ एक सोने के कड़े की कैरेट जांच का नहीं, बल्कि जांच प्रक्रिया की विश्वसनीयता और सराफा कारोबारियों की साख से भी जुड़ गया है।
    3
    22 कैरेट सोने की जांच से भड़का सराफा बाजार, मालाबार ज्वैलर्स का घेराव—व्यापारियों का हंगामा; जांच मशीन और DVR पुलिस ने कब्जे में लिया
बिलासपुर। सराफा कारोबार में सोने की शुद्धता की जांच को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार को उस वक्त बड़ा रूप ले गया, जब प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सराफा कारोबारी मालाबार ज्वैलर्स के शोरूम पहुंच गए। व्यापारियों ने कथित अभद्र व्यवहार और छोटे सराफा कारोबारियों की साख पर सवाल उठाए जाने को लेकर जमकर विरोध दर्ज कराया। बढ़ते विवाद के बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में इस्तेमाल कैरेट जांच मशीन तथा डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
एक ही कड़ा, दो जांच और दो अलग नतीजों से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, सदर बाजार स्थित एसके ज्वैलर्स से खरीदे गए सोने के कड़े की बिक्री से पहले ग्राहक ने उसकी शुद्धता की जांच कराने के लिए मालाबार ज्वैलर्स के श्रीकांत वर्मा स्थित शोरूम का रुख किया। वहां मशीन से जांच के दौरान कड़े को कथित तौर पर 20 कैरेट बताया गया।
ग्राहक ने इसकी जानकारी एसके ज्वैलर्स के संचालक सागर सोनी को दी। इसके बाद सागर सोनी ग्राहक के साथ मालाबार ज्वैलर्स पहुंचे और उसी कड़े की दोबारा जांच कराई गई। सराफा कारोबारियों के अनुसार, दूसरी जांच में वही कड़ा 22 कैरेट बताया गया।
एक ही आभूषण की जांच में अलग-अलग परिणाम सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया।
जांच से ज्यादा कथित अभद्र व्यवहार ने बढ़ाया आक्रोश
सराफा संघ का आरोप है कि विवाद केवल मशीन की जांच तक सीमित नहीं रहा। शोरूम में मौजूद एक कर्मचारी द्वारा एसके ज्वैलर्स के संचालक के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने से कारोबारियों में नाराजगी फैल गई।
इसके बाद मामला एक ग्राहक और कारोबारी के बीच का विवाद न रहकर पूरे सराफा बाजार का मुद्दा बन गया। व्यापारियों का कहना है कि हर कारोबारी को व्यापार करने का अधिकार है, लेकिन किसी दूसरे कारोबारी के उत्पाद, गुणवत्ता या प्रतिष्ठा पर बिना पर्याप्त आधार के सवाल उठाना स्वीकार नहीं किया जा सकता।
कमल सोनी के नेतृत्व में शोरूम पहुंचा सराफा बाजार
विवाद की जानकारी फैलते ही 15 अगस्त को प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी और संघ के पदाधिकारी मालाबार ज्वैलर्स पहुंचे।
व्यापारियों ने शोरूम के बाहर विरोध दर्ज कराया और पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रबंधन से जवाब मांगा। संघ की ओर से कथित अभद्र व्यवहार के लिए संबंधित पक्ष से माफी की मांग भी की गई।
पुलिस की एंट्री, मशीन और डीवीआर कब्जे में
विवाद बढ़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य अपने कब्जे में लिए। सोने की जांच में इस्तेमाल मशीन और शोरूम का डीवीआर पुलिस द्वारा कब्जे में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।
अब पुलिस की जांच में डीवीआर की रिकॉर्डिंग, मशीन पर हुई जांच, उस समय सामने आई रीडिंग और बाद की जांच में परिणाम बदलने के कारणों को खंगाला जाएगा।
मशीन की प्रमाणिकता और सोने की वास्तविक शुद्धता भी जांच के घेरे में
सराफा संघ की ओर से जांच प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद होने का दावा किया गया है। हालांकि, आभूषण की वास्तविक शुद्धता और मशीन की जांच की तकनीकी प्रमाणिकता की अंतिम पुष्टि अधिकृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
मशीन की कैलिब्रेशन स्थिति, जांच की प्रक्रिया और आभूषण की वास्तविक शुद्धता इस पूरे मामले में महत्वपूर्ण बिंदु माने जा रहे हैं।
अब पुलिस जांच से खुलेगा विवाद का सच
फिलहाल सोने की शुद्धता को लेकर शुरू हुआ विवाद कारोबारी प्रतिष्ठा और कथित अभद्र व्यवहार तक पहुंच चुका है। पुलिस के कब्जे में मौजूद मशीन और डीवीआर की जांच के साथ प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित कारोबारियों के बयान पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ करने में अहम साबित हो सकते हैं।
सवाल अब सिर्फ एक सोने के कड़े की कैरेट जांच का नहीं, बल्कि जांच प्रक्रिया की विश्वसनीयता और सराफा कारोबारियों की साख से भी जुड़ गया है।
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • सावधान बिलासपुर, शुद्धता जांच में खरा नहीं उतरा मलाबार ज्वेलर्स! शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित मालाबार ज्वेलर्स में सोने की शुद्धता जांच को लेकर विवाद सामने आया है। सराफा व्यापारी सागर केशरी की शिकायत पर पुलिस ने मालाबार ज्वेलर्स के मैनेजर, कैरेटोमीटर ऑपरेटर और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ BNS की धारा 3(5) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।
    1
    सावधान बिलासपुर, शुद्धता जांच में खरा नहीं उतरा मलाबार ज्वेलर्स! 
शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित मालाबार ज्वेलर्स में सोने की शुद्धता जांच को लेकर विवाद सामने आया है। सराफा व्यापारी सागर केशरी की शिकायत पर पुलिस ने मालाबार ज्वेलर्स के मैनेजर, कैरेटोमीटर ऑपरेटर और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ BNS की धारा 3(5) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • यौमे पर सुन्नी हुसैनी मस्जिद में परचम कुशाई, मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों और उलेमाओं की कुर्बानियों यौमे पर सुन्नी हुसैनी मस्जिद में परचम कुशाई, मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों और उलेमाओं की कुर्बानियों
    1
    यौमे पर सुन्नी हुसैनी मस्जिद में परचम कुशाई, मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों और उलेमाओं की कुर्बानियों 
यौमे पर सुन्नी हुसैनी मस्जिद में परचम कुशाई, मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों और उलेमाओं की कुर्बानियों
    user_जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • बिलासपुर में कस्टोडियल मौत मामले में CBI की एंट्री, सेंट्रल जेल पहुंची टीम बिलासपुर में कैदी श्रवण सूर्यवंशी की कस्टोडियल मौत के मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तीन सदस्यीय CBI टीम बिलासपुर सेंट्रल जेल पहुंची। टीम जेल में जांच के बाद सीपत थाना भी जाएगी। श्रवण सूर्यवंशी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कस्टडी में मौत का आरोप लगाया था। मामले में आगे जांच जारी है।
    1
    बिलासपुर में कस्टोडियल मौत मामले में CBI की एंट्री, सेंट्रल जेल पहुंची टीम
बिलासपुर में कैदी श्रवण सूर्यवंशी की कस्टोडियल मौत के मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तीन सदस्यीय CBI टीम बिलासपुर सेंट्रल जेल पहुंची। टीम जेल में जांच के बाद सीपत थाना भी जाएगी। श्रवण सूर्यवंशी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कस्टडी में मौत का आरोप लगाया था। मामले में आगे जांच जारी है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • बिलासपुर पुलिस के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ जवानों का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन। बिलासपुर पुलिस के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ जवानों का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।
    1
    बिलासपुर पुलिस के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ जवानों का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

बिलासपुर पुलिस के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ जवानों का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।
    user_Jay dhirhi
    Jay dhirhi
    Citizen Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • ग्राम हरदी में 20 अगस्त को होगी जनसुनवाई, प्रशासन ने प्रक्रिया को लेकर स्थिति स् ग्राम हरदी में 20 अगस्त को होगी जनसुनवाई, प्रशासन ने प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट की। रविवार की साम 7 बजे नई दुनिया प्रतिनिधि अमित दीक्षित जी से मिली जानकरी अनुसार बिल्हा विधानसभा अंतर्गत ग्राम हरदी कला, सिलपहरी तथा ग्राम कोरमी में प्रस्तावित नचिकेता पावर प्लांट के विस्तार को लेकर 20 अगस्त को ग्राम हरदी में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं प्रभावित कृषकों का पक्ष सुनकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जानी है। जनसुनवाई को लेकर बोदरी तहसीलदार श्री संदीप साय ने प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके कार्यालय को प्रारंभिक रूप से प्रकाशन संबंधी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई थी। बाद में अन्य माध्यम से जानकारी मिलने पर उन्होंने प्लांट के जिम्मेदार अधिकारी से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन जनसुनवाई की प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जानकारी संकलित कर रहा है। प्लांट के मैनेजर रामगोपाल यादव ने बताया कि संबंधित गांवों में जनसुनवाई की सूचना देने के साथ मुनादी एवं इश्तिहार की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। वहीं क्षेत्र के कुछ ग्रामीण प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अभी तक मुनादी की जानकारी नहीं मिलने की बात कही है। ग्राम पंचायत कड़ार सरपंच ब्रजेश दुबे ने बताया कि उनके गांव के लोगों को भी जानकारी नहीं दी गई है। जबकि उद्योग क्षेत्र के सरहदी गांव है। हल्का पटवारी हिमांशु यादव ने पूछने पर बताया कि उनके जानकारी में भी नहीं है। तहसीलदार श्री संदीप साय का कहना है कि प्रशासन का उद्देश्य नियमानुसार प्रक्रिया को पूरा करना और प्रभावित क्षेत्र के लोगों की बात को सामने लाना है। जनसुनवाई के माध्यम से ग्रामीणों एवं किसानों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा, जिसके बाद संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में लंबे समय से औद्योगिक गतिविधियों के कारण पर्यावरण, कृषि भूमि, रोजगार, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों की चिंताएं भी सामने आती रही हैं। ऐसे में 20 अगस्त को होने वाली जनसुनवाई को ग्रामीणों के लिए अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से नियमानुसार जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की बात सुनने की पहल को सकारात्मक कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि जनसुनवाई में ग्रामीणों की ओर से कौन-कौन से मुद्दे सामने आते हैं और प्रशासन एवं संबंधित उद्योग प्रबंधन उन पर किस प्रकार कार्रवाई करता है।
    1
    ग्राम हरदी में 20 अगस्त को होगी जनसुनवाई, प्रशासन ने प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्
ग्राम हरदी में 20 अगस्त को होगी जनसुनवाई, प्रशासन ने प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट की।
रविवार की साम 7 बजे नई दुनिया प्रतिनिधि अमित दीक्षित जी से मिली जानकरी अनुसार 
बिल्हा विधानसभा अंतर्गत ग्राम हरदी कला, सिलपहरी तथा ग्राम कोरमी में प्रस्तावित नचिकेता पावर प्लांट के विस्तार को लेकर 20 अगस्त को ग्राम हरदी में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं प्रभावित कृषकों का पक्ष सुनकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जानी है।
जनसुनवाई को लेकर बोदरी तहसीलदार श्री संदीप साय ने प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके कार्यालय को प्रारंभिक रूप से प्रकाशन संबंधी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई थी। बाद में अन्य माध्यम से जानकारी मिलने पर उन्होंने प्लांट के जिम्मेदार अधिकारी से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन जनसुनवाई की प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जानकारी संकलित कर रहा है।
प्लांट के मैनेजर रामगोपाल यादव ने बताया कि संबंधित गांवों में जनसुनवाई की सूचना देने के साथ मुनादी एवं इश्तिहार की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। वहीं क्षेत्र के कुछ ग्रामीण प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अभी तक मुनादी की जानकारी नहीं मिलने की बात कही है। ग्राम पंचायत कड़ार सरपंच ब्रजेश दुबे ने बताया कि उनके गांव के लोगों को भी जानकारी नहीं दी गई है। जबकि उद्योग क्षेत्र के सरहदी गांव है। हल्का पटवारी हिमांशु यादव ने पूछने पर बताया कि उनके जानकारी में भी नहीं है।
तहसीलदार श्री संदीप साय का कहना है कि प्रशासन का उद्देश्य नियमानुसार प्रक्रिया को पूरा करना और प्रभावित क्षेत्र के लोगों की बात को सामने लाना है। जनसुनवाई के माध्यम से ग्रामीणों एवं किसानों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा, जिसके बाद संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में लंबे समय से औद्योगिक गतिविधियों के कारण पर्यावरण, कृषि भूमि, रोजगार, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों की चिंताएं भी सामने आती रही हैं। ऐसे में 20 अगस्त को होने वाली जनसुनवाई को ग्रामीणों के लिए अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
प्रशासन की ओर से नियमानुसार जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की बात सुनने की पहल को सकारात्मक कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि जनसुनवाई में ग्रामीणों की ओर से कौन-कौन से मुद्दे सामने आते हैं और प्रशासन एवं संबंधित उद्योग प्रबंधन उन पर किस प्रकार कार्रवाई करता है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    8 min ago
  • घरो के पट्टा वितरण पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कही बड़ी बाते , अब सभी को मिलेगा घर का पट्टा #rajswamamtritankramvarma #Dharamlalkaushik #mantritankramverma #घरो_का_पट्टा_वितरण घरो के पट्टा वितरण पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कही बड़ी बाते , अब सभी को मिलेगा घर का पट्टा #rajswamamtritankramvarma #Dharamlalkaushik #mantritankramverma #घरो_का_पट्टा_वितरण
    1
    घरो के पट्टा वितरण पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कही बड़ी बाते , अब 
सभी को मिलेगा घर का पट्टा #rajswamamtritankramvarma #Dharamlalkaushik #mantritankramverma #घरो_का_पट्टा_वितरण
घरो के पट्टा वितरण पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कही बड़ी बाते , अब 
सभी को मिलेगा घर का पट्टा #rajswamamtritankramvarma #Dharamlalkaushik #mantritankramverma #घरो_का_पट्टा_वितरण
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    7 hrs ago
  • देवीनगर में गूंजी प्रतिभाओं की तालियां, 40 प्रतिभाशाली बच्चों का हुआ सम्मान बिलासपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 21 के महाराणा प्रताप चौक स्थित देवीनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवीनगर विकास समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। यह आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक रहा, क्योंकि मोहल्ले में इस तरह का भव्य और सामूहिक प्रतिभा सम्मान समारोह पहली बार आयोजित किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र ने एकजुट होकर भागीदारी निभाई। समारोह में कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को तीन श्रेणियों में तथा खेल, कला, नृत्य, संगीत एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 40 प्रतिभाशाली बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह की विशेषता यह रही कि आयोजन में किसी मुख्य अतिथि को आमंत्रित नहीं किया गया, बल्कि मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिकों एवं संरक्षकगण के हाथों प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कराया गया। समिति का यह प्रयास वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ नई पीढ़ी का उत्साहवर्धन करने की अनूठी पहल के रूप में सामने आया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया। समारोह में लगभग एक सैकड़ा लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वार्ड पार्षद श्रीमती मधुबाला टंडन एवं श्री अनुज टंडन सहित मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक, संरक्षकगण, समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बाहर से आए गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में देवीनगर की डॉ. दीक्षा अनुरागी, जिन्हें पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है, को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए समिति की ओर से विशेष स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों एवं समिति के पदाधिकारियों ने देवीनगर के विकास में देवीनगर विकास समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों और सामूहिक प्रयासों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं कक्षा दसवीं की छात्रा आराध्या दुबे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। वार्ड पार्षद श्रीमती मधुबाला टंडन ने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल प्रतिभा सम्मान समारोह नहीं, बल्कि देवीनगर की एकजुटता और आपसी भाईचारे का परिचायक है। समिति अध्यक्ष अलीम अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि समारोह में उपस्थित लोगों की संख्या और आपसी प्रेम देखकर ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे पूरा देवीनगर एक परिवार हो। उन्होंने कहा कि हमारा छोटा-सा मोहल्ला एक परिवार की तरह है, जहां लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल एक राष्ट्र पर्व नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और विविधता का उत्सव भी है। समारोह में विभिन्न धर्म एवं समुदायों के लोगों की उपस्थिति हमारे देश की खूबसूरती को दर्शाती है। इस सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने के लिए समिति एवं मोहल्लेवासी सदैव प्रयासरत रहेंगे। समारोह का मंच संचालन श्री नारायण मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में संरक्षक हाजी अहमद हुसैन, सी.के. महिलाएंगे, बी.आर. बंजारे, के.के. दुबे, एस.के. बंजारे, डी.एस. राजपूत, अर्जुन पासवान, अनिल शिवालकर, पी.डी. अनुरागी, पटेलाल कुर्रे, पी.जी. पॉल, एम.के. डेनियल, जी.पी. देवांगन, एम.ए. सिद्दीकी, जी.डी. टंडन, नसीम अंसारी, इरफान अली, श्रीमती कांति जोगी एवं श्रीमती अहिल्या बंजारे सहित समिति अध्यक्ष अलीम अंसारी उपस्थित रहे। इसके अलावा समिति के पदाधिकारियों में सचिन मेश्राम, शब्बीर सिद्दीकी, अनिल बंजारे, प्रवीण यादव, अशोक दुबे, फारूक अली, लोकेंद्र राजपूत, दीपक बंजारे एवं अशरफ हुसैन सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर देवीनगर विकास समिति के सचिव श्री सचिन मेश्राम ने समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों, अतिथियों, अभिभावकों, बच्चों एवं मोहल्लेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता और सामूहिक प्रयास से ही यह आयोजन सफल एवं यादगार बन सका। उन्होंने सफल आयोजन के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समस्त नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समापन अवसर पर देवीनगर विकास समिति की ओर से समारोह में उपस्थित सभी नागरिकों को सेव-बूंदी के पैकेट वितरित कर आपसी प्रेम, सद्भाव एवं खुशी का संदेश दिया गया। इस आत्मीय पहल के साथ समारोह का समापन हुआ। समारोह की सफलता ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जब समाज के वरिष्ठजन, युवा, बच्चे और नागरिक एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करते हैं, तो न केवल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि मोहल्ले में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सौहार्द भी और मजबूत होता है।
    1
    देवीनगर में गूंजी प्रतिभाओं की तालियां, 40 प्रतिभाशाली बच्चों का हुआ सम्मान

बिलासपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 21 के महाराणा प्रताप चौक स्थित देवीनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवीनगर विकास समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। यह आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक रहा, क्योंकि मोहल्ले में इस तरह का भव्य और सामूहिक प्रतिभा सम्मान समारोह पहली बार आयोजित किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र ने एकजुट होकर भागीदारी निभाई। समारोह में कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को तीन श्रेणियों में तथा खेल, कला, नृत्य, संगीत एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 40 प्रतिभाशाली बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह की विशेषता यह रही कि आयोजन में किसी मुख्य अतिथि को आमंत्रित नहीं किया गया, बल्कि मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिकों एवं संरक्षकगण के हाथों प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कराया गया। समिति का यह प्रयास वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ नई पीढ़ी का उत्साहवर्धन करने की अनूठी पहल के रूप में सामने आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया। समारोह में लगभग एक सैकड़ा लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वार्ड पार्षद श्रीमती मधुबाला टंडन एवं श्री अनुज टंडन सहित मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक, संरक्षकगण, समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बाहर से आए गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में देवीनगर की डॉ. दीक्षा अनुरागी, जिन्हें पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है, को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए समिति की ओर से विशेष स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों एवं समिति के पदाधिकारियों ने देवीनगर के विकास में देवीनगर विकास समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों और सामूहिक प्रयासों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं कक्षा दसवीं की छात्रा आराध्या दुबे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।
वार्ड पार्षद श्रीमती मधुबाला टंडन ने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल प्रतिभा सम्मान समारोह नहीं, बल्कि देवीनगर की एकजुटता और आपसी भाईचारे का परिचायक है।
समिति अध्यक्ष अलीम अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि समारोह में उपस्थित लोगों की संख्या और आपसी प्रेम देखकर ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे पूरा देवीनगर एक परिवार हो। उन्होंने कहा कि हमारा छोटा-सा मोहल्ला एक परिवार की तरह है, जहां लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल एक राष्ट्र पर्व नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और विविधता का उत्सव भी है। समारोह में विभिन्न धर्म एवं समुदायों के लोगों की उपस्थिति हमारे देश की खूबसूरती को दर्शाती है। इस सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने के लिए समिति एवं मोहल्लेवासी सदैव प्रयासरत रहेंगे।
समारोह का मंच संचालन श्री नारायण मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में संरक्षक हाजी अहमद हुसैन, सी.के. महिलाएंगे, बी.आर. बंजारे, के.के. दुबे, एस.के. बंजारे, डी.एस. राजपूत, अर्जुन पासवान, अनिल शिवालकर, पी.डी. अनुरागी, पटेलाल कुर्रे, पी.जी. पॉल, एम.के. डेनियल, जी.पी. देवांगन, एम.ए. सिद्दीकी, जी.डी. टंडन, नसीम अंसारी, इरफान अली, श्रीमती कांति जोगी एवं श्रीमती अहिल्या बंजारे सहित समिति अध्यक्ष अलीम अंसारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा समिति के पदाधिकारियों में सचिन मेश्राम, शब्बीर सिद्दीकी, अनिल बंजारे, प्रवीण यादव, अशोक दुबे, फारूक अली, लोकेंद्र राजपूत, दीपक बंजारे एवं अशरफ हुसैन सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर देवीनगर विकास समिति के सचिव श्री सचिन मेश्राम ने समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों, अतिथियों, अभिभावकों, बच्चों एवं मोहल्लेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता और सामूहिक प्रयास से ही यह आयोजन सफल एवं यादगार बन सका। उन्होंने सफल आयोजन के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समस्त नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समापन अवसर पर देवीनगर विकास समिति की ओर से समारोह में उपस्थित सभी नागरिकों को सेव-बूंदी के पैकेट वितरित कर आपसी प्रेम, सद्भाव एवं खुशी का संदेश दिया गया। इस आत्मीय पहल के साथ समारोह का समापन हुआ।
समारोह की सफलता ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जब समाज के वरिष्ठजन, युवा, बच्चे और नागरिक एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करते हैं, तो न केवल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि मोहल्ले में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सौहार्द भी और मजबूत होता है।
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.