उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने दसवीं कक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने पर अनमोल को दी बधाई धर्मशाला, 10 मई : उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 99.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली जिला कांगड़ा के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहाड़ा की छात्रा अनमोल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि अनमोल ने कठिन परिश्रम और लगन से न केवल अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जिला कांगड़ा को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनमोल सहित सभी मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच से जीवन में हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उपायुक्त ने अभिभावकों तथा शिक्षकों को भी विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

- गोंदपुर बनेहड़ा लोअर से उपप्रधान पद के युवा उम्मीदवार राहुल ठाकुर ने पंचायत विकास और युवाओं की भागीदारी पर विशेष बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान, पारदर्शी व्यवस्था और युवाओं को साथ लेकर चलने का वादा किया।1
- 12वीं कक्षा में जिला के टॉपर छात्रों को उपायुक्त चंबा द्वारा सम्मानित किया गया 12वीं कक्षा के टॉपर मेधावी छात्रों को अभिभावकों सहित उपायुक्त कार्यालय चंबा में सम्मानित किया गया उपायुक्त चंबा द्वारा1
- ऊना। पंचायत चुनाव में हाई कमान ने नहीं दिया कांग्रेस का कोई प्रत्याशी, शोभित गौतम के साथ युवा कांग्रेस का समर्थन, ऊना में बोली राष्ट्रीय सचिव प्रियंका ऊना। पंचायत चुनाव में हाई कमान ने नहीं दिया कांग्रेस का कोई प्रत्याशी, शोभित गौतम के साथ युवा कांग्रेस का समर्थन, ऊना में बोली राष्ट्रीय सचिव प्रियंका1
- ऊना कॉलेज में ₹1600 फीस लेने के बावजूद व्यवस्था न मिलने से अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि फीस चुकाने के बाद भी छात्रों को बुनियादी सुविधाएँ नहीं मिल पा रही हैं।1
- आज मदर्स डे के अवसर पर हमिरपुर जिले में सभी माताओं को शुभकामनाएँ दी गईं। यह दिन माताओं के निस्वार्थ प्रेम और त्याग को समर्पित है।1
- कठुआ में भक्तों को शुभ रविवार की शुभकामनाएँ दी गईं, जिसमें माता रानी और श्री सीता राम जी से आशीर्वाद मांगा गया। यह संदेश सभी के दिन को मंगलमय बनाने और शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।1
- बिहार में सामने आई एक घटना ने स्कूल जा रही लड़कियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद देशभर में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएँ एक बार फिर बढ़ गई हैं।1
- युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका सनाप ने शोभित के लिए मांगे वोट कहा, युवा कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ शोभित गौतम के समर्थन में खड़ी ऊना। पंचायती राज चुनावों को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका सनाप भी रविवार को चुनाव प्रचार के लिए ऊना पहुंचीं। उन्होंने टक्का जिला परिषद वार्ड में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभित गौतम के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान प्रियंका सनाप ने शोभित गौतम के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों और घरों में जाकर मतदाताओं से मुलाकात की तथा कांग्रेस की जनहित नीतियों और विकासात्मक सोच को लोगों के सामने रखा। उन्होंने लोगों से पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील भी की। चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका सनाप और शोभित गौतम ने स्थानीय हनुमान मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और चुनाव में जीत की कामना की। मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत भी किया। प्रियंका सनाप ने कहा कि टक्का वार्ड में लोगों का कांग्रेस के प्रति अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है और क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ शोभित गौतम के समर्थन में खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के युवा, महिलाएं और बुजुर्ग कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का माध्यम नहीं बल्कि गांवों के विकास की दिशा तय करने का अवसर भी हैं। कांग्रेस हमेशा ग्रामीण विकास, युवाओं के हित और जनकल्याण की राजनीति करती आई है और आगे भी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेगी। वहीं शोभित गौतम ने प्रियंका सनाप का चुनाव प्रचार के लिए ऊना पहुंचने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का उन्हें लगातार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि टक्का जिला परिषद वार्ड की जनता विकास और जनसेवा के मुद्दे पर उन्हें भारी समर्थन देगी।2