स्वतंत्रता दिवस पर ‘पीएम पोषण’ के तहत विशेष भोज आयोजित राज्यमंत्री जायसवाल ने आश्रम के विद्यार्थियों संग बैठकर किया भोजन अनूपपुर - स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिले में ‘पीएम पोषण योजना’ के अंतर्गत विशेष भोज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित परसवार स्थित ‘राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह बालक आश्रम (अंग्रेजी माध्यम)’ में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल शामिल हुए। राज्यमंत्री जायसवाल ने विद्यार्थियों के साथ पंक्ति में बैठकर विशेष भोज का आनंद लिया और बच्चों से सीधे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सामाजिक समरसता और सहभागिता की भावना का विकास होता है। विशेष भोज में विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ स्थानीय मोटे अनाजों (श्री अन्न) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष रूप से कोदो-कुटकी से तैयार खीर परोसी गई। इसके अतिरिक्त बच्चों को सब्जी-पूरी और स्वादिष्ट लड्डू भी वितरित किए गए। जिला मुख्यालय के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस पर जिले की समस्त लक्षित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में भी गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक विशेष भोज का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थानीय खान-पान एवं मोटे अनाजों के उपयोग को बढ़ावा देना रहा। विशेष भोज के पश्चात राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। खबर जिला जनसंपर्क कार्यालय के समाचार पर आधारित

- सच सच बताना आप सब मोदी जी भाषण सुन रहे थे या या जेब देख रहे थे...........1
- मेरी खबर का असर कर्मचारी सेवा से पृथक हुआ :अनूपपुर जिले के नगर पालिका परिषद जैतहरी के लापरवाह कर्मचारी पर गिरि गाज मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया सेवा से पृथक किया जाता है @highlight मेरी खबर का असर कर्मचारी सेवा से पृथक हुआ :अनूपपुर जिले के नगर पालिका परिषद जैतहरी के लापरवाह कर्मचारी पर गिरि गाज मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया सेवा से पृथक किया जाता है @highlight2
- पीएम राहत योजना:मध्य प्रदेश में दुर्घटना पीड़ितों के लिए बनी ' जीवनदायनी ' मध्यप्रदेश राज्य में पीएम राहत योजना का बड़ा असर, सडक दुर्घटना में जीवन रक्षा. पीएम राहत योजना से सड़कों पर बच रही जिंदगीया।1
- बरसात में धधका बिजली ट्रांसफार्मर, पीडब्ल्यूडी तिराहे पर मचा हड़कंप भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर हादसे ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल, बाल-बाल बचे राहगीर मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ के बेहद भीड़भाड़ वाले मेन रोड स्थित पीडब्ल्यूडी तिराहे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज बरसात के बीच अचानक बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर आग की लपटों से घिर गया और आतिशबाजी की तरह तेज आवाज के साथ जलने लगा। आग का भयावह मंजर देखकर आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में कोहराम मच गया। सबसे गंभीर सवाल यह है कि शहर के व्यस्ततम और आवागमन वाले इलाके में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर की सुरक्षा व्यवस्था आखिर कितनी पुख्ता है? बरसात के मौसम में बिजली उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव को लेकर यदि समय रहते गंभीरता बरती जाती, तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था। आग लगने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण हादसा बड़ा रूप ले सकता था। गनीमत रही कि आग के दौरान कोई बड़ा जनहानि हादसा सामने नहीं आया। यह घटना महज एक ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना नहीं, बल्कि शहर की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। अब जरूरत है कि विद्युत विभाग भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों और विद्युत उपकरणों का तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच करे, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की नौबत न आए।3
- साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड जोहिला क्षेत्र नौरोजाबाद मैं आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और संस्कृति एवं लोक नृत्य का कार्यक्रम किया गया 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड जोहिला क्षेत्र के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारी की उपस्थिति में नौरोजाबाद की स्कूली छात्र एवं छात्राओं के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संस्कृत एवं लोक नृत्य पारंपरिक कार्यक्रमों की श्रेणी में अपने अपने प्रतिभाओं के अनुसार कलाकृतियां एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किया उक्त कार्यक्रम के संपन्न होने पर बच्चों को एसईसीएल के अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई4
- बरतराई में जिरजीडी नदी की पुलिया बही, छात्रों की राह भी मुश्किल *बरतराई में जिरजीडी नदी की पुलिया बही, छात्रों की राह भी मुश्किल* मानपुर। जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम बरतराई में बीती रात हुई तेज बारिश के चलते जिरजीडी नदी के ऊपर बनी पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गई।बताया जा रहा है कि इस मार्ग से कोडार और सरसवाही के छात्र-छात्राएं विद्यालय आने-जाने के लिए आवागमन करते हैं। पुलिया के बह जाने से अब विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण इस मार्ग से आवागमन और भी जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में प्रशासन से पुलिया की तत्काल व्यवस्था एवं सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।2
- स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा उपेक्षित, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल अनूपपुर - स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर जहां पूरा देश राष्ट्रभक्ति और देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त कर रहा है, वहीं अनूपपुर के पुराने नगर पालिका भवन परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के प्रति कथित उपेक्षा का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व पर न तो नगर पालिका अध्यक्ष, न पार्षदों और न ही नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर किसी प्रकार का सम्मान, माल्यार्पण अथवा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रपिता की प्रतिमा की इस तरह अनदेखी ने नगरवासियों और सामाजिक नागरिकों की संवेदनाओं को आहत किया है। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके नेतृत्व में चलाए गए स्वतंत्रता आंदोलन ने देश को आजादी की राह दिखाई। ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रतिमा स्वतंत्रता दिवस के दिन भी सम्मान की प्रतीक्षा करती नजर आए, तो यह निश्चित रूप से गंभीर संवेदनात्मक और सामाजिक प्रश्न खड़ा करता है। नगरवासियों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन महापुरुषों को भी सम्मान मिलना चाहिए जिनके त्याग और संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। पुराने नगर पालिका भवन परिसर में स्थापित गांधी प्रतिमा की नियमित साफ-सफाई, रखरखाव और राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मान की व्यवस्था नगर पालिका की जिम्मेदारी का हिस्सा होना चाहिए। जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल 15 अगस्त के दिन राष्ट्रपिता की प्रतिमा की उपेक्षा को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदों और नगर पालिका प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। क्या स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि देने के लिए प्रशासन के पास समय नहीं था? क्या नगर पालिका ने राष्ट्रीय पर्वों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं के सम्मान को लेकर कोई व्यवस्था निर्धारित नहीं की है? नगरवासियों ने अपेक्षा जताई है कि नगर पालिका प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रतिमा स्थल की नियमित साफ-सफाई, रखरखाव तथा राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मान और माल्यार्पण की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में राष्ट्रपिता जैसे महान व्यक्तित्व की प्रतिमा को इस प्रकार उपेक्षित न होना पड़े। स्वतंत्रता दिवस पर गांधी प्रतिमा की उपेक्षा केवल एक प्रतिमा की अनदेखी नहीं, बल्कि उन मूल्यों और संवेदनाओं की अनदेखी का सवाल है, जिनके लिए महात्मा गांधी ने अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित किया था।1
- अनूपपुर जिले के नगर पालिका परिषद जैतहरी के लापरवाह कर्मचारी पर गिरि गाज मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया सेवा से पृथक किया जाता है @highlight2
- करंजिया ब्लॉक के परसेल में 15 अगस्त पर बच्चों के शानदार डांस नें जीता सबका दिल। ग्राम पंचायत परसेल में गूंजे देश भक्ति के तराने बच्चों नें बिखेरा जलवा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा। बच्चों नें दीं डांस की बेहतरीन प्रस्तुतियाँ।1