एक सप्ताह से गैस एजेंसी दे रहा है आश्वासन, प्रतिदिन आकर बिना गैस लिए लौट रहे उपभोक्ता कई उपभोक्ताओं ने कहा- एजेंसी के द्वारा सिलेंडर ले लिया गया है, लेकिन अभी तक नहीं मिला गैस एजेंसी मैनेजर ने कहा- आज रजौली पहुंचेगी गैस वाहन, दी जाएगी सभी लोगों को गैस रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन लगभग एक सप्ताह से रजौली में गैस उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही है। निशा भारत गैस एजेंसी के द्वारा लगभग एक सप्ताह से लोगों को आश्वासन दिया जा रहा है कि गैस सिलेंडर आज आएगा, कल आएगा। जिसके कारण निशा भारत गैस एजेंसी के दर्जनों उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सिमरकोल-भुसड़ी गैस गोदाम आए डुमरकोल से सजीव कुमार दास, ढाब से दिलीप पंडित, छतनी से रोहित कुमार, पलाकी से सुनीता देवी, धमनी से कल्लू कुमार, धामोचक से रीना कुमारी, करबला नगर से मुसर्रत खातून, शाहनवाज अंसारी, मंझला से बिंदु यादव, महसई से बबलू कुमार, फतेहपुर से जितेंद्र कुमार समेत दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से प्रतिदिन सुबह-सुबह 5 बजे आते हैं और 12 बजे दिन तक प्रतिदिन कड़ी धूप में लाइन में खड़े रहते हैं। लेकिन गैस नहीं मिल रही है और थक हारकर बिना गैस लिए वापस घर चले जाते हैं। गैस उपभोक्ताओं का कहना है की गैस एजेंसी के लोगों के द्वारा उपभोक्ताओं को सिर्फ झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। उनके द्वारा एक सप्ताह से कहा जा रहा है कि गैस आज आएगा, कल आएगा तो गैस देंगे लेकिन एक सप्ताह से गैस लेने के लिए प्रतिदिन दूर-दूर से सफर करके सुबह-सुबह आते हैं और बिना गैस लिए निराश होकर वापस घर लौट जाते हैं। लेकिन हमलोगों को गैस नहीं मिलती है। कई लोगों ने कहा कि 50 से ज्यादा लोगों का गैस सिलेंडर भी एजेंसी के द्वारा ले लिया गया है। एजेंसी के द्वारा कहा गया है कि गैस आने पर उन्हें गैस दे दिया जाएगा लेकिन चार से पांच दिन हो गए हैं। अभी तक गैस नहीं आया है और हमलोगों को गैस नहीं मिला है। जिसके कारण हमलोगों को घर में खाना बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्या कहते हैं निशा भारत गैस एजेंसी के मैनेजर इस संदर्भ में निशा भारत गैस एजेंसी के मैनेजर अजीत कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि भारत गैस बोकारो से आती है। बोकारो से जब भी बात की जाती है तो वहां के लोग आजकल में आने की बात कहते हैं। लेकिन इधर चार-पांच दिन से गैस नहीं आई है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को रजौली गैस वाहन आएगी। शनिवार को लोगों को गैस दिया जाएगा। अब देखना यह है कि गैस उपभोक्ताओं की समस्या कब तक खत्म होती है और उन्हें कब तक गैस मिलती है।
एक सप्ताह से गैस एजेंसी दे रहा है आश्वासन, प्रतिदिन आकर बिना गैस लिए लौट रहे उपभोक्ता कई उपभोक्ताओं ने कहा- एजेंसी के द्वारा सिलेंडर ले लिया गया है, लेकिन अभी तक नहीं मिला गैस एजेंसी मैनेजर ने कहा- आज रजौली पहुंचेगी गैस वाहन, दी जाएगी सभी लोगों को गैस रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन लगभग एक सप्ताह से रजौली में गैस उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही है। निशा भारत गैस एजेंसी के द्वारा लगभग एक सप्ताह से लोगों को आश्वासन दिया जा रहा है कि गैस सिलेंडर आज आएगा, कल आएगा। जिसके कारण निशा भारत गैस एजेंसी के दर्जनों उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सिमरकोल-भुसड़ी गैस गोदाम आए डुमरकोल से सजीव कुमार दास, ढाब से दिलीप पंडित, छतनी से रोहित कुमार, पलाकी से सुनीता देवी, धमनी से कल्लू कुमार, धामोचक से रीना कुमारी, करबला नगर से मुसर्रत खातून, शाहनवाज अंसारी, मंझला से बिंदु यादव, महसई से बबलू कुमार, फतेहपुर से जितेंद्र कुमार समेत दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से प्रतिदिन सुबह-सुबह 5 बजे आते हैं और 12 बजे दिन तक प्रतिदिन कड़ी धूप में लाइन में खड़े रहते हैं। लेकिन गैस नहीं मिल रही है और थक हारकर बिना गैस लिए वापस घर चले जाते हैं। गैस उपभोक्ताओं का कहना है की गैस एजेंसी के लोगों के द्वारा उपभोक्ताओं को सिर्फ झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। उनके द्वारा एक
सप्ताह से कहा जा रहा है कि गैस आज आएगा, कल आएगा तो गैस देंगे लेकिन एक सप्ताह से गैस लेने के लिए प्रतिदिन दूर-दूर से सफर करके सुबह-सुबह आते हैं और बिना गैस लिए निराश होकर वापस घर लौट जाते हैं। लेकिन हमलोगों को गैस नहीं मिलती है। कई लोगों ने कहा कि 50 से ज्यादा लोगों का गैस सिलेंडर भी एजेंसी के द्वारा ले लिया गया है। एजेंसी के द्वारा कहा गया है कि गैस आने पर उन्हें गैस दे दिया जाएगा लेकिन चार से पांच दिन हो गए हैं। अभी तक गैस नहीं आया है और हमलोगों को गैस नहीं मिला है। जिसके कारण हमलोगों को घर में खाना बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्या कहते हैं निशा भारत गैस एजेंसी के मैनेजर इस संदर्भ में निशा भारत गैस एजेंसी के मैनेजर अजीत कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि भारत गैस बोकारो से आती है। बोकारो से जब भी बात की जाती है तो वहां के लोग आजकल में आने की बात कहते हैं। लेकिन इधर चार-पांच दिन से गैस नहीं आई है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को रजौली गैस वाहन आएगी। शनिवार को लोगों को गैस दिया जाएगा। अब देखना यह है कि गैस उपभोक्ताओं की समस्या कब तक खत्म होती है और उन्हें कब तक गैस मिलती है।
- अटारी गांव में मां दुर्गा मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा, सांसद विवेक ठाकूर रहे मुख्य अतिथि, नवादा (पकरीबरावां): नवादा जिला अंतर्गत पकरीबरावां प्रखंड के अटारी गांव में मां दुर्गा के भव्य मंदिर का निर्माण कराए जाने के उपलक्ष्य में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ किया गया। यह मां दुर्गा की मंदिर अटारी गांव निवासी स्वर्गीय बुधन सिंह के पुत्र सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी उषा देवी के द्वारा बनवाया गया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए आस्था का केंद्र बन गया है। प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई। बड़ी संख्या मे दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा गांव भक्ति गीतों और जयकारों से गुंज उठा। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक ठाकुर एवं वारसलिंग के पूर्व विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने मंदिर निर्माण कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक और धार्मिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। मंदिर निर्माणकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं उनकी पत्नी उषा देवी ने बताया कि उनका उद्देश्य गांव में एक ऐसा पवित्र स्थल स्थापित करना था, जहां लोग आकर शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत जिला परिषद सदस्य पंकज सिंह, मनोज सिंह चंद्रवंशी, इंजीनियर गणेश सिंह चंद्रवंशी, राकेश कुमार, उमेश सिंह, राजकुमार सिंह, विजय सिंह, निरंजन सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों द्वारा किया गया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों में अपार उत्साह देखने को मिला।1
- कोडरमा स्टेशन पर चेन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार1
- Post by Mukesh Kumar Journalist1
- dekh sakte ho yahan ka jal minar ka panel board solar panel raat ko 12:00 baje chori ho gaya iska Koi khabar nahin hai abhi tak aur yahan Kitna logon ka Ghar mein Pani nahin Ja Pa raha hai to iska jald se jald koshish kiya jaaye1
- wa meri bharti behana1
- Post by Sandeep yadav2
- विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिस की सक्रियता जाँचने के उद्देश्य से कुमार शिवाशीष (IPS), पुलिस अधीक्षक, कोडरमा द्वारा मध्यरात्रि में तिलैया थाना का औचक निरीक्षण किया गया।1
- 92.2% अंक लाकर काजल कुमारी ने बढ़ाया विद्यालय का मान सरस्वती शांति निकेतन उच्च विद्यालय की छात्रा की शानदार सफलता, विद्यालय परिवार में खुशी1
- jay kisan1