logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में नंदादेवी मंदिर प्रांगण में हरेला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाएं हरेला सजाकर पहुंची थीं। इस दौरान महोत्सव में शामिल हुईं महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया।

5 hrs ago
user_Vinod Joshi
Vinod Joshi
Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
5 hrs ago

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में नंदादेवी मंदिर प्रांगण में हरेला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाएं हरेला सजाकर पहुंची थीं। इस दौरान महोत्सव में शामिल हुईं महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • “हर लीक हुआ पेपर एक चुराया हुआ भविष्य है। अब सवाल पूछने की बारी छात्रों की है।” लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इसी बड़े आह्वान के साथ आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में युवाओं का महासंग्राम होने जा रहा है। देश और प्रदेश में लगातार हो रहे पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ इस रैली में राहुल गांधी सीधे तौर पर छात्रों से संवाद करेंगे। कांग्रेस कमेटी और छात्र संगठनों के तत्वावधान में आयोजित 'छात्रों की गूंज' महासंग्राम आज देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक रैली में पूरे प्रदेश भर से हजारों की संख्या में बेरोजगार युवा, छात्र और अभिभावक जुटेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी हैं। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आज, 17 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे से बन्नू स्कूल मैदान में शुरू होगा, जहां इस समय पर मैदान के गेट खोल दिए जाएंगे। उत्तराखंड कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश के सभी युवाओं, छात्रों और प्रबुद्ध नागरिकों से विशेष रूप से अपील की है कि वे अपने हक की लड़ाई को मजबूती देने के लिए समय पर कार्यक्रम स्थल पर जरूर पहुंचें।
    1
    “हर लीक हुआ पेपर एक चुराया हुआ भविष्य है। अब सवाल पूछने की बारी छात्रों की है।” लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इसी बड़े आह्वान के साथ आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में युवाओं का महासंग्राम होने जा रहा है। देश और प्रदेश में लगातार हो रहे पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ इस रैली में राहुल गांधी सीधे तौर पर छात्रों से संवाद करेंगे।

कांग्रेस कमेटी और छात्र संगठनों के तत्वावधान में आयोजित 'छात्रों की गूंज' महासंग्राम आज देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक रैली में पूरे प्रदेश भर से हजारों की संख्या में बेरोजगार युवा, छात्र और अभिभावक जुटेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी हैं।

यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आज, 17 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे से बन्नू स्कूल मैदान में शुरू होगा, जहां इस समय पर मैदान के गेट खोल दिए जाएंगे। उत्तराखंड कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश के सभी युवाओं, छात्रों और प्रबुद्ध नागरिकों से विशेष रूप से अपील की है कि वे अपने हक की लड़ाई को मजबूती देने के लिए समय पर कार्यक्रम स्थल पर जरूर पहुंचें।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • नैनीताल के हल्द्वानी अंतर्गत टीपी नगर क्षेत्र की नीलांचल कॉलोनी में एक महिला के साथ अभद्रता, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का एक धमकी भरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    नैनीताल के हल्द्वानी अंतर्गत टीपी नगर क्षेत्र की नीलांचल कॉलोनी में एक महिला के साथ अभद्रता, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का एक धमकी भरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    Kaladhungi, Nainital•
    11 hrs ago
  • विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को एक बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि आज के समय में सिर्फ डिग्री ही सफलता की गारंटी नहीं है, बल्कि व्यक्ति का स्किल यानी हुनर ही उसकी असली ताकत है। युवाओं के लिए सफलता का नया मंत्र देते हुए उन्होंने स्किल डेवलपमेंट को भविष्य की सबसे बड़ी जरूरत बताया है। सरकार का मुख्य फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल स्किल्स और नई तकनीकों पर केंद्रित है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश स्किल डेवलपमेंट मिशन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों पर विशेष जोर दिया गया है।
    1
    विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को एक बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि आज के समय में सिर्फ डिग्री ही सफलता की गारंटी नहीं है, बल्कि व्यक्ति का स्किल यानी हुनर ही उसकी असली ताकत है।

युवाओं के लिए सफलता का नया मंत्र देते हुए उन्होंने स्किल डेवलपमेंट को भविष्य की सबसे बड़ी जरूरत बताया है। सरकार का मुख्य फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल स्किल्स और नई तकनीकों पर केंद्रित है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश स्किल डेवलपमेंट मिशन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों पर विशेष जोर दिया गया है।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • उत्तराखंड के चम्पावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि मंदिर तक प्रस्तावित आधुनिक LED स्ट्रीट लाइट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि मंदिर तक के लगभग 20 किलोमीटर लंबे मार्ग पर लगाई जाने वाली इस आधुनिक LED स्ट्रीट लाइट परियोजना की कुल लागत लगभग ₹8.1037 करोड़ है, जिसके त्वरित क्रियान्वयन के लिए ₹2 करोड़ की धनराशि स्वीकृत और अवमुक्त भी कर दी गई है। इस परियोजना के तहत मंदिर तक जाने वाले अंतिम लगभग तीन किलोमीटर के दुर्गम पैदल मार्ग पर अंडरग्राउंड केबल (भूमिगत विद्युत लाइन) के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे खुले विद्युत तारों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं की आशंका समाप्त होगी तथा वन क्षेत्र, पर्यावरण एवं वन्यजीवों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरे हों। उन्होंने कहा कि यह परियोजना लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी है, इसलिए प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी की जाए। परियोजना पूर्ण होने के बाद माँ पूर्णागिरि मेले तथा अन्य धार्मिक अवसरों पर देर रात्रि अथवा प्रातःकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, उपजिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार, तहसीलदार पिंकी आर्या, अधिशासी अभियंता विजय कुमार सकारिया, एसडीओ एम.एस. बृजवाल और जूनियर इंजीनियर नरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    उत्तराखंड के चम्पावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि मंदिर तक प्रस्तावित आधुनिक LED स्ट्रीट लाइट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि मंदिर तक के लगभग 20 किलोमीटर लंबे मार्ग पर लगाई जाने वाली इस आधुनिक LED स्ट्रीट लाइट परियोजना की कुल लागत लगभग ₹8.1037 करोड़ है, जिसके त्वरित क्रियान्वयन के लिए ₹2 करोड़ की धनराशि स्वीकृत और अवमुक्त भी कर दी गई है। इस परियोजना के तहत मंदिर तक जाने वाले अंतिम लगभग तीन किलोमीटर के दुर्गम पैदल मार्ग पर अंडरग्राउंड केबल (भूमिगत विद्युत लाइन) के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे खुले विद्युत तारों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं की आशंका समाप्त होगी तथा वन क्षेत्र, पर्यावरण एवं वन्यजीवों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरे हों। उन्होंने कहा कि यह परियोजना लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी है, इसलिए प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी की जाए। परियोजना पूर्ण होने के बाद माँ पूर्णागिरि मेले तथा अन्य धार्मिक अवसरों पर देर रात्रि अथवा प्रातःकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, उपजिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार, तहसीलदार पिंकी आर्या, अधिशासी अभियंता विजय कुमार सकारिया, एसडीओ एम.एस. बृजवाल और जूनियर इंजीनियर नरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • उत्तराखंड के टनकपुर में शारदा कॉरिडोर परियोजना के तहत शारदा घाट क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान उत्पन्न स्थिति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पूर्णागिरि तहसील सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस बैठक में प्रभावित परिवारों, जनप्रतिनिधियों और कार्यदायी संस्था के साथ सभी संबंधित पक्षों की समस्याएं सुनी गईं। जिलाधिकारी ने कहा कि शारदा कॉरिडोर क्षेत्र के विकास, पर्यटन और रोजगार की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण परियोजना है, लेकिन विकास कार्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के अधिकारों और हितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि आगे से किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले प्रशासन और स्थानीय लोगों को सूचित कर उन्हें विश्वास में लिया जाए। बैठक में ठेकेदार कंपनी ने प्रभावित परिवारों को हुई क्षति पर गहरा खेद व्यक्त किया और जल्द ही इसकी भरपाई करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन विकास और जनहित के बीच संतुलन बनाए रखते हुए सभी पक्षों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर इस परियोजना को आगे बढ़ाएगा।
    1
    उत्तराखंड के टनकपुर में शारदा कॉरिडोर परियोजना के तहत शारदा घाट क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान उत्पन्न स्थिति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पूर्णागिरि तहसील सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस बैठक में प्रभावित परिवारों, जनप्रतिनिधियों और कार्यदायी संस्था के साथ सभी संबंधित पक्षों की समस्याएं सुनी गईं। जिलाधिकारी ने कहा कि शारदा कॉरिडोर क्षेत्र के विकास, पर्यटन और रोजगार की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण परियोजना है, लेकिन विकास कार्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के अधिकारों और हितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि आगे से किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले प्रशासन और स्थानीय लोगों को सूचित कर उन्हें विश्वास में लिया जाए।

बैठक में ठेकेदार कंपनी ने प्रभावित परिवारों को हुई क्षति पर गहरा खेद व्यक्त किया और जल्द ही इसकी भरपाई करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन विकास और जनहित के बीच संतुलन बनाए रखते हुए सभी पक्षों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर इस परियोजना को आगे बढ़ाएगा।
    user_Vinod Joshi Ji
    Vinod Joshi Ji
    Credit reporting agency चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • उत्तराखंड के टनकपुर स्थित शारदा घाट क्षेत्र में शारदा कॉरिडोर परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान उत्पन्न स्थिति का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने पूर्णागिरि तहसील सभागार में प्रभावित परिवारों, जनप्रतिनिधियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विकास कार्यों के साथ स्थानीय लोगों के अधिकारों और हितों का पूरा सम्मान किया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को हिदायत दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पहले प्रशासन को अवगत कराया जाए और स्थानीय नागरिकों को समय पर सूचना देकर उन्हें विश्वास में लिया जाए। इस दौरान ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवारों से खेद व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि कार्य के दौरान हुए नुकसान की भरपाई शीघ्र की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन सभी पक्षों के साथ निरंतर संवाद बनाकर इस परियोजना को आगे बढ़ाएगा ताकि स्थानीय लोगों का विश्वास सुरक्षित रहे। बैठक में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, शारदा परियोजना के टीम लीडर सत्यजीत राय गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित बंसल और मयंक मित्तल सहित अन्य हितधारक उपस्थित रहे।
    1
    उत्तराखंड के टनकपुर स्थित शारदा घाट क्षेत्र में शारदा कॉरिडोर परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान उत्पन्न स्थिति का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने पूर्णागिरि तहसील सभागार में प्रभावित परिवारों, जनप्रतिनिधियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विकास कार्यों के साथ स्थानीय लोगों के अधिकारों और हितों का पूरा सम्मान किया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को हिदायत दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पहले प्रशासन को अवगत कराया जाए और स्थानीय नागरिकों को समय पर सूचना देकर उन्हें विश्वास में लिया जाए।

इस दौरान ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवारों से खेद व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि कार्य के दौरान हुए नुकसान की भरपाई शीघ्र की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन सभी पक्षों के साथ निरंतर संवाद बनाकर इस परियोजना को आगे बढ़ाएगा ताकि स्थानीय लोगों का विश्वास सुरक्षित रहे। बैठक में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, शारदा परियोजना के टीम लीडर सत्यजीत राय गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित बंसल और मयंक मित्तल सहित अन्य हितधारक उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • उत्तराखंड के चंपावत जिले में टनकपुर के ग्राम सभा छीनीगोठ में शुक्रवार को उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब अमर सिंह राठौर के घर के किचन में करीब 10 से 11 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। विशालकाय अजगर को देखकर परिवार के लोग बेहद घबरा गए और देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना तत्काल खटीमा रेंज वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। वन कर्मी अहमद हुसैन ने सूझबूझ और सावधानी का परिचय देते हुए काफी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर का सफल रेस्क्यू किया। अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल के भीतर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है। वन विभाग की इस तत्परता के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, जिसकी स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की है। इसके साथ ही वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप, अजगर या कोई भी वन्यजीव दिखने पर उन्हें नुकसान पहुंचाने या पकड़ने का प्रयास न करें और सीधे वन विभाग को सूचित करें।
    1
    उत्तराखंड के चंपावत जिले में टनकपुर के ग्राम सभा छीनीगोठ में शुक्रवार को उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब अमर सिंह राठौर के घर के किचन में करीब 10 से 11 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। विशालकाय अजगर को देखकर परिवार के लोग बेहद घबरा गए और देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।

घटना की सूचना तत्काल खटीमा रेंज वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। वन कर्मी अहमद हुसैन ने सूझबूझ और सावधानी का परिचय देते हुए काफी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर का सफल रेस्क्यू किया। अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल के भीतर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है। वन विभाग की इस तत्परता के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, जिसकी स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की है। इसके साथ ही वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप, अजगर या कोई भी वन्यजीव दिखने पर उन्हें नुकसान पहुंचाने या पकड़ने का प्रयास न करें और सीधे वन विभाग को सूचित करें।
    user_Vinod Joshi Ji
    Vinod Joshi Ji
    Credit reporting agency चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक नहर में युवक का शव मिला है।
    1
    उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक नहर में युवक का शव मिला है।
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.