Shuru
Apke Nagar Ki App…
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में अब सीजनल नहीं बल्कि वर्ष भर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटन गतिविधियों को विस्तार देकर हमारी सरकार स्थानीय रोजगार, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर सृजित कर रही है।
Jagdish Ballabh Sharma
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में अब सीजनल नहीं बल्कि वर्ष भर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटन गतिविधियों को विस्तार देकर हमारी सरकार स्थानीय रोजगार, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर सृजित कर रही है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- विडियो देखें- सिंगरौली (मध्यप्रदेश) यह वाकई एक गंभीर और विचलित करने वाली स्थिति है। सिंगरौली में बैगा जनजाति के साथ जिस तरह की बर्बरता की खबरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, वे मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाले हैं। हाल ही में सिंगरौली और उसके आसपास के क्षेत्रों से आदिवासियों के खिलाफ हिंसा और प्रशासन की उदासीनता की कई चिंताजनक घटनाएँ सामने आई हैं: आदिवासी समाज की जल, जंगल और ज़मीन की लड़ाई के साथ-साथ उनके आत्मसम्मान और सुरक्षा पर हो रहे ये प्रहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती हैं। प्रशासन को इस दिशा में न केवल त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, बल्कि यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- complaint kar sakte aap log1
- बिलासपुर में वन विभाग की टीम ने रवाना बीट में खैर की लकड़ी का अवैध कटान कर रहे तस्करों की घेराबंदी कर ली।इस दौरान टीम ने एक तस्कर को मौकें से दबोच लिया,और तस्करों द्वारा काटी गई करीब 14 बोटें और जनरेटर सहित आरा साथ ही एक तमंचा आदि की बरामदगी दिखाई है। जबकि मौक़े से छह तस्कर फरार बताए जा रहे हैं।वन दरोगा ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है।वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम शुक्रवार की रात आरक्षित डडिया वन जंगल में गश्त पर थी।इस दौरान रात करीब बारह बजे टीम को सूचना मिली कि रवाना बीट के अंतर्गत आने वाले कॉम्पाउड नंबर-पांच में एक दर्जन से अधिक तस्कर खैर की लकड़ी का अवैध कटान कर रहे हैं,इस दौरान टीम ने जंगल के आसपास की घेराबंदी कर ली।वही विभागीय टीम की छापेमारी की सूचना पाकर करीब छह तस्कर मौके से खिसक लिए जबकि एक को टीम ने धर-दबोच लिया जोकि मंजीत सिंह बेरखेड़ा का रहने वाला है।उसके कब्जे से काटे गए 14 नग बोटें अवैध कटान में शामिल जनरेटर सहित आरा और पकड़े गए तस्कर के कब्जे से एक तमंचा दो कारतूसों की बरामदगी हुई।वन दरोगा अखिलेश कुमार ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर पकड़े हैं व्यक्ति सहित सात तस्करों के नामजद विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।टीम में वन दरोगा दिनेश जोशी,शील कुमार,बीट प्रभारी फूल सिंह,अजीम खां,श्रावण कुमार,कमल किशोर आदि मौजूद रहे।3
- Post by Mr Salim1
- उत्तराखंड:चम्पावत की "आदमखोर"बघिन की कहानी?1
- Post by Samachar Sarvice1
- विडियो देखें- लखनऊ (उत्तर प्रदेश) सैलून में आई लड़की के देखे हाल-CCTV ने खोल दिए राज। लड़कियों के बीच मारपीट- लखनऊ के एक सैलून में दो लड़कियों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिसका वीडियो इंटरनेट पर छाया रहा।1
- बिलासपुर में सपाईयों ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में शनिवार को तहसील भवन पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा, जिसमें पुरानी मीटर व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई,तो स्मार्ट मीटर उखाड़कर भाजपा नेताओं के घरों के आगे फेंके जाएंगे।तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ सपा नेता तजिंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील गेट के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने जुलूस निकालकर तहसील परिसर में प्रवेश किया और मुख्य भवन के सामने स्मार्ट मीटर तथा भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाए।कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में लिखे नारों वाली तख्तियां भी लहराईं।प्रदर्शन के दौरान उप जिलाधिकारी अरुण कुमार संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित थे।उन्होंने तहसीलदार शिव कुमार शर्मा को ज्ञापन लेने के लिए भेजा।तहसीलदार ने सपा नेता विर्क से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर व्यवस्था को निरस्त कर पुरानी पोस्टपेड मीटर व्यवस्था बहाल करने की मांग कीगई है।सपा नेता विर्क ने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था भारतीय जनमानस के विरुद्ध, अव्यवहारिक और विद्युत उपभोक्ता नियमों के प्रतिकूल है।उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी बनाने की बजाय घर-घर स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूटा जा रहा है।विर्क ने कहा कि बुलेट ट्रेन चलाने की घोषणा करने वाली सरकार में स्मार्ट मीटर बुलेट से भी तेज चल रहे हैं।विर्क ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुरानी पोस्टपेड मीटर व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो जनता स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर भाजपा नेताओं के घरों के आगे फेंक देगी।इस दौरान सपा नेता मोहम्मद याकूब खां और व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष मोहम्मद अनस खां ने कहा कि यह मीटर गरीब-निर्धनों के लिए परेशानियों का सबब बने हुए हैं जबकि लगातार इन्हें बदलवाने की शिकायती की जा रही,तथा जनता सड़कों पर है, परन्तु कोई समाधान नही होना सरकार की तानाशाही का सबूत है।प्रदर्शन में सांसद प्रतिनिधि अथर अली खां,साहब सिंह कोटिया,प्रेमशंकर दिवाकर, नदीमयार खां,नजीब खां, सद्दाम पाशा, हरदीप सिंह, पंकज यादव सहित लगभग दो सौ कार्यकर्ता शामिल थे।4