70 बोरी भारतीय यूरिया खाद के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार, तस्करी की आशंका में कार्रवाई महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध खाद तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवां पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद से लदी पिकअप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, नौतनवां पुलिस टीम रात में गश्त पर थी। इसी दौरान एसएसबी 66वीं वाहिनी के एएसआई एम. जितेन मिथेई से सूचना मिली कि पिकअप में यूरिया खाद ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम पैसिया बाबू पावर हाउस पहुंची और जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान पिकअप संख्या UP53JT 5120 से 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद हुई। वाहन चालक मंटू उपाध्याय पुत्र स्व. योगेंद्रनाथ उपाध्याय, निवासी मोहनपुर, पोस्ट उरूवा बाजार, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद पिकअप और यूरिया खाद को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की। कार्रवाई में नौतनवां थाने के उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, कांस्टेबल गोपाल कुशवाहा, शैलेंद्र मौर्य तथा एसएसबी 66वीं वाहिनी के एएसआई एम. जितेन मिथेई, कांस्टेबल मो. अजीम अंसारी और कांस्टेबल महेश जामोद शामिल रहे।

- राम कुमार इंटर कॉलेज में पुस्तक मेले का आयोजन - सरकारी पुस्तकें निजी पुस्तकें से अच्छी प्रदीप कुमार शर्मा पनियरा/महराजगंज पनियरा नगर पंचायत में स्थित राम कुमार इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। पुस्तक मेले में मुख्यातिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने फीता काट कर शुभारंभ कर बच्चों को पुस्तक वितरित किया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार मेघानी ने बताया कि प्राइवेट पुस्तकें की अपेक्षा सरकारी पुस्तकें बहुत अच्छी और सस्ती है। जिससे बच्चों और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ न पड़ें। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को सस्ती दाम में सरकारी पुस्तकें उपलब्ध हो। आप सभी सरकार द्वारा प्रकाशित सरकारी पुस्तकें ही खरीदें। फिर उसके बाद किसी और प्रकाशन का किताबें खरीद कर अपनी अध्ययन क्षमता को बढ़ा सकते है। आप लोग पुरानी पुस्तकें फेंकिए मत दान करिए क्यों कि एक पुस्तक बनाने में पर्यावरण का बहुत बड़ा योगदान होता है। उन्होंने ने पौधारोपण और डिजिटल क्लास का उद्घाटन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विकेंद्र सिंह ने मंच के माध्यम से विद्यालय में पढ़ने वाले गरीब छात्र-छात्राओं को नि: शुल्क किताब वितरण की बात कही। इस दौरान मौजूद रहे रामचंद्र यादव, हौसला शर्मा, नवीन कुमार पांडे, मनोज चौरसिया, हृदया लाल यादव, ओपी सिंह व अन्य शिक्षक आद्या गुप्ता, केदारनाथ, अविनाश सिंह, राहुल सिंह, रविंद्र यादव , आलोक सिंह , शैलेश सिंह लोग।3
- मौलाना बोला आपकी बीवी से संबंध बनाऊंगा - यह अल्लाह की वसूल है, देखिए विशेष रिपोर्ट एक तरफ सरकार कानून पास कर तीन तलाक जैसी घटनाओं पर रोकना की कोशिश कर रही है वहीं समाज की गंदगी फैलाने वाली यह मौलाना इसे बढ़ावा देने के लिए और इसे कुरान और अल्लाह पाक का हवाला देते हुए बढ़ावा दे रहे हैं जिसकी रिपोर्ट आप देख सकते हैं1
- भारत के 23 वरिष्ठ पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल नेपाल के ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के अध्ययन दौरे पर पहुंचा। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-नेपाल के बीच पर्यटन, सांस्कृतिक सहयोग और साझा विरासत को मजबूत करना था। देखें इस विशेष रिपोर्ट में नेपाल की ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक पर्यटन और दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों की पूरी कहानी।1
- गोरखपुर: खजनी तहसीलदार पर गंभीर आरोप | न्यायिक प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत | जांच की मांग1
- *ल्हा*ड़ी से वार,बहू ने ससुर को मौ*त के घाट उतारा, पुलिस ने आरोपी शिक्षामित्र महिला को हिरासत में लिया! फरेंदा क्षेत्र का मामला, #Maharajganj #police #murder #case #phrendha #reelsviral #fecbookreels #CMYogi #Adityanath #UttarPradesh1
- नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार महराजगंज। ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार की नशीली दवाओं के साथ मोबाइल फोन और मोपेड बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में ठूठीबारी पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर 30 जुलाई की रात ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर कार्रवाई की। टीम ने गोलू चौहान (24) पुत्र राजवंशी चौहान, निवासी रमगढ़वा टोला नवडिहवां, थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 52 एम्पुल Buprenorphine Injection, 51 एम्पुल Promethazine Hydrochloride Injection, 49 एम्पुल Diazepam Injection तथा SPM-PRX+ Wockhardt कैप्सूल, कुल वजन 257 ग्राम बरामद हुआ। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और Hero Puch मोपेड (UP53W6963) भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी निचलौल थाने में वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वर्तमान मामले में ठूठीबारी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 108/2026, धारा 8, 22(C), 23(C), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में ठूठीबारी थाने के उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, कांस्टेबल दिलीप यादव, दीपक कुमार, प्रमोद यादव, दुर्गा प्रसाद चौरसिया व विकास यादव तथा 22वीं वाहिनी एसएसबी की जी कंपनी ठूठीबारी के एएसआई/जीडी पृथ्वी सिंह, सीटी/जीडी दिनेश कुमार यादव और सीटी/जीडी बीपी सिंह शामिल रहे।1