Shuru
Apke Nagar Ki App…
शव पर पहने कपड़े – सफेद फुल स्लीव टी-शर्ट और काले रंग की फुल पैंट हैं। कमर में लाल रंग का बेल्ट भी पहना हुआ था। वाराणसी: गंगा नदी में मिला अज्ञात युवक का शव थाना लंका क्षेत्र के मुरारी चौक बस स्टैंड के पीछे गंगा नदी में तैरता हुआ एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक की उम्र लगभग 25 से 28 वर्ष, कद लगभग 5 फुट 4 इंच और रंग गेहुआ बताया गया है। शव पर पहने कपड़े – सफेद फुल स्लीव टी-शर्ट और काले रंग की फुल पैंट हैं। कमर में लाल रंग का बेल्ट भी पहना हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यदि किसी को युवक की पहचान या किसी प्रकार की जानकारी हो तो थाना लंका के सीयूजी नंबर 9454 40 4390 पर संपर्क करें।
गजेन्द्र कुमार सिंह
शव पर पहने कपड़े – सफेद फुल स्लीव टी-शर्ट और काले रंग की फुल पैंट हैं। कमर में लाल रंग का बेल्ट भी पहना हुआ था। वाराणसी: गंगा नदी में मिला अज्ञात युवक का शव थाना लंका क्षेत्र के मुरारी चौक बस स्टैंड के पीछे गंगा नदी में तैरता हुआ एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक की उम्र लगभग 25 से 28 वर्ष, कद लगभग 5 फुट 4 इंच और रंग गेहुआ बताया गया है। शव पर पहने कपड़े – सफेद फुल स्लीव टी-शर्ट और काले रंग की फुल पैंट हैं। कमर में लाल रंग का बेल्ट भी पहना हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यदि किसी को युवक की पहचान या किसी प्रकार की जानकारी हो तो थाना लंका के सीयूजी नंबर 9454 40 4390 पर संपर्क करें।
More news from Varanasi and nearby areas
- बड़ागांव में बंद घरों को निशाना बना रहे चोर! एक एफआईआर में कई चोरियों का खुलासा वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। हसनपुर गांव निवासी विशाल कुमार सरोज ने थाना बड़ागांव में तहरीर देकर बताया कि 8 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक उनका घर बंद था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित के अनुसार चोर पत्नी की सोने-चांदी की करधनी, पैजनी, दो जोड़ी मीना, हाथ की मेहंदी, चांदी की पायल, मां की करधनी व पैजनी, करीब 5 हजार रुपये नकद और पांच पीतल के बर्तन उठा ले गए। ड्यूटी से लौटकर जब उन्होंने घर देखा तो चोरी की जानकारी हुई। मामले की जानकारी लेने पर एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। गांव के ही रहने वाले सोभनाथ पांडेय ने बताया कि जब वह मुंबई गए हुए थे, तब 21 जनवरी 2026 की रात उनके घर में भी इसी तरह चोरी हुई थी। उनके घर से सोने का कंफुल, सोने की चेन, मंगलसूत्र, पायल, बर्तन और करीब 7 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उनके घर में चोरी की घटना हो चुकी है। इतना ही नहीं, गांव के ही सुरेंद्र पांडेय के घर में भी उस समय चोरी हो गई थी जब वह घर पर नहीं थे। उनके यहां से भी नकदी और बर्तन चोरी होने की बात सामने आई है। इन घटनाओं से अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर बंद घरों को चुनकर लगातार वारदात कर रहे हैं। विशाल कुमार सरोज की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को सौंपी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से दहशत का माहौल है और पुलिस को जल्द से जल्द गिरोह का खुलासा करना चाहिए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- बनारस के एक व्यापारी ने प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगा कर कहा की उसकी घर को ध्वस्त किया गया और समान को लुट लिया गया है कोई सुनवाई नही। varanasi varanasi News varanasi local News1
- नई बाजार, भदोही | 08 मार्च 2026 नई बाजार स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में इन दिनों आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। मध्यप्रदेश के आष्टा धाम से पधारी पूज्य संत माता कृष्णा के सानिध्य में आयोजित सत्संग एवं कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। माता कृष्णा अपने मुखारविंद से भक्तों को आध्यात्मिक संदेश देते हुए जीवन के गूढ़ रहस्यों को सरल शब्दों में समझा रही हैं। कथा के दौरान माता कृष्णा ने कहा कि जहां लोभ, लालच, ईर्ष्या और द्वेष होता है, वहां ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं होती। उन्होंने कहा कि मनुष्य का सुख और दुख दोनों ही उसके मन पर निर्भर करते हैं। यदि मन शुद्ध और शांत है तो जीवन में सुख की अनुभूति होती है, जबकि अशांत मन दुख का कारण बनता है। माता जी ने तोते की कथा के माध्यम से समझाया कि जो व्यक्ति संसार के बंधनों से मुक्त है वही सच्चा संत है। जो स्वयं ही मोह और बंधन में जकड़ा हुआ है, वह दूसरों को मुक्ति का मार्ग नहीं दिखा सकता। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य अपनी इच्छाओं और कामनाओं पर नियंत्रण कर लेता है, तभी वह वास्तविक स्वतंत्रता का अनुभव कर पाता है। उन्होंने व्यवहारिक जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि संसार में हर व्यक्ति किसी न किसी का सहारा होता है। पत्नी को पति का सहारा, पति को पत्नी का सहारा, पिता को पुत्र का सहारा और युवावस्था में पुत्र को पिता का सहारा मिलता है। लेकिन यह सांसारिक सहारा कब छूट जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है। यदि मनुष्य को परमात्मा का सहारा मिल जाए तो उसका जीवन सार्थक और सफल हो जाता है। माता कृष्णा ने कहा कि जो व्यक्ति भगवान की शरण में रहता है, वह अंत समय में भगवान की गोद में प्राण त्यागता है। जिसके हृदय में गुरु का वास होता है, वह गुरु चरणों में प्राण त्यागता है, जबकि जो व्यक्ति सांसारिक मोह-माया में उलझा रहता है, वह उसी में फंसा हुआ जीवन समाप्त करता है। इसलिए उत्तम गति के लिए सत्संग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुंदर उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे विवाह के समय जब किसी को हल्दी या मेहंदी लग जाती है तो उसे अकेला नहीं छोड़ा जाता, उसी प्रकार जिस व्यक्ति को भगवान की भक्ति की हल्दी और सत्संग की मेहंदी लग जाती है, उसे भगवान भी कभी अकेला नहीं छोड़ते। इस अवसर पर विनय उमर वैश्य नारायण मोदनवाल धीरेन्द्र केसरी उमेश विश्वकर्मा सुभाष मौर्य, अंजलि मौर्या, तरुण कुमार शुक्ल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नर-नारी उपस्थित रहे और सत्संग का लाभ उठाया।1
- भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पीपर गांव में पेट्रोल डालकर जलाने की सनसनीखेज घटना में बड़ा मोड़ सामने आया है। 55 वर्षीय जयसलाल सरोज की वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जयसलाल सरोज गांव के ग्राम प्रधान के घर हैंडपंप की पाइप मांगने गए थे, इसी दौरान विवाद हुआ और आरोप है कि प्रधान के बेटे ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में जयसलाल सरोज करीब 80 प्रतिशत झुलस गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।#Bhadohi #BhadohiNews #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #BHUtraumaCenter #Justice #UPPolice #HindiNews #ViralNews1
- के धक्के सेजीत लाल बनवासीकी मौत हो, ब्रेकिंग न्यूज़,,, ऊंज थाना क्षेत्र के बिछिया चौरा कला गांव में किसी वाहन के धक्के से मौत मौके पर पहुंची पुलिस पर ईट भट्ठा पर मजदूर कार्यकरताथा मृतक जीत लाल आदिवासी 61 वर्ष ग्राम लहगपुर थाना लालगंज जिला मिर्जापुर का निवासी बताया जा रहा है अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकार प्रभारी निरीक्षक फार्मेसी की टीमसहित अनेक अधिकारी पहुंचे4
- गन्ने से भरे ट्रक का कहर: बाइक सवार को कुचला सड़क पर तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर सामने आया। गन्ने से भरा एक बेकाबू ट्रक अचानक बाइक सवार पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग दहल उठे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल कांप सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।1
- Post by गजेन्द्र कुमार सिंह1