logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भैंसदेही पुलिस को मिली बड़ी सफलता 21 चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 लाख का माल बरामद,, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार भैंसदेही पुलिस को मिली बड़ी सफलता 21 चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 लाख का माल बरामद,, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही थाना पुलिस ने वाहन चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 15 लाख रुपये कीमत की 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। एसपी बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चोरी विरोधी अभियान के तहत ये सफलता मिली है। मामले की शुरुआत 24 सितंबर 2026 को हुई थी, जब ग्राम उदामा निवासी पंकज बछले ने कोथलकुंड से अपनी होंडा साइन बाइक MP48MZ4812 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपराध क्र. 325/26 धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर भैंसदेही थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने विशेष टीम गठित की। टीम ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राधेश्याम उर्फ राधे पिता दुर्गाचरण घिडोडे उम्र 21 साल निवासी सातनेर, थाना आठनेर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जिले के अलग-अलग इलाकों से 21 बाइक चोरी करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से 21 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। अब पुलिस बरामद बाइकों के इंजन-चेसिस नंबर के आधार पर अन्य थानों में दर्ज चोरी के मामलों से मिलान कर रही है। फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का मानना है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का भी खुलासा होगा। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर, सउनि बलिराम बम्हनेले, आरक्षक नारायण, तनवीर, नरेन्द्र, सोनू, सुनील और नगर रक्षा समिति के राहुल, गौरव, दीपक, अलकेश और सूरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहन सुरक्षित जगह पर पार्क करें, लॉक का इस्तेमाल करें और पुरानी बाइक खरीदते समय दस्तावेजों का पूरा सत्यापन जरूर करें।

4 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter Multai, Betul•
4 hrs ago

भैंसदेही पुलिस को मिली बड़ी सफलता 21 चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 लाख का माल बरामद,, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार भैंसदेही पुलिस को मिली बड़ी सफलता 21 चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 लाख का माल बरामद,, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही थाना पुलिस ने वाहन चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 15 लाख रुपये कीमत की 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। एसपी बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चोरी विरोधी अभियान के तहत ये सफलता

मिली है। मामले की शुरुआत 24 सितंबर 2026 को हुई थी, जब ग्राम उदामा निवासी पंकज बछले ने कोथलकुंड से अपनी होंडा साइन बाइक MP48MZ4812 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपराध क्र. 325/26 धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर भैंसदेही थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने विशेष टीम गठित की। टीम ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राधेश्याम उर्फ राधे पिता दुर्गाचरण घिडोडे उम्र 21 साल निवासी सातनेर, थाना आठनेर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जिले के अलग-अलग इलाकों से 21 बाइक चोरी करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से 21 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। अब

पुलिस बरामद बाइकों के इंजन-चेसिस नंबर के आधार पर अन्य थानों में दर्ज चोरी के मामलों से मिलान कर रही है। फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का मानना है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का भी खुलासा होगा। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर, सउनि बलिराम बम्हनेले, आरक्षक नारायण, तनवीर, नरेन्द्र, सोनू, सुनील और नगर रक्षा समिति के राहुल, गौरव, दीपक, अलकेश और सूरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहन सुरक्षित जगह पर पार्क करें, लॉक का इस्तेमाल करें और पुरानी बाइक खरीदते समय दस्तावेजों का पूरा सत्यापन जरूर करें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • प्रभात पट्टन चौकी का एसपी वीरेन्द्र जैन ने किया आकस्मिक निरीक्षण मुलताई। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने 28 सितंबर को थाना मुलताई अंतर्गत चौकी प्रभात पट्टन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओपी मुलताई श्री शिवकुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी दिनेश कुमरे उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालयीन अभिलेख, लंबित अपराध व शिकायतें, मालखाना, साफ-सफाई एवं पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा आमजन की शिकायतों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, तत्परता और जवाबदेही के साथ बेहतर पुलिसिंग एवं आमजन से समन्वय पुलिस की प्राथमिकता है।
    1
    प्रभात पट्टन चौकी का एसपी वीरेन्द्र जैन ने किया आकस्मिक निरीक्षण
मुलताई। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने 28 सितंबर को थाना मुलताई अंतर्गत चौकी प्रभात पट्टन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओपी मुलताई श्री शिवकुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी दिनेश कुमरे उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालयीन अभिलेख, लंबित अपराध व शिकायतें, मालखाना, साफ-सफाई एवं पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिस कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा आमजन की शिकायतों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, तत्परता और जवाबदेही के साथ बेहतर पुलिसिंग एवं आमजन से समन्वय पुलिस की प्राथमिकता है।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • धमकी, ब्लैकमेलिंग और झूठे प्रकरणों से जूझते पुरुषों की आवाज बना एसआईएफ बैतूल धमकी, ब्लैकमेलिंग और झूठे प्रकरणों से जूझते पुरुषों की आवाज बना एसआईएफ बैतूल आमला में एसडीएम और पुलिस को सौंपा गया ज्ञापन बैतूल। पुरुषों के अधिकार, सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर एसआईएफ बैतूल ने आमला में एसडीएम कार्यालय एवं पुलिस थाना में ज्ञापन सौंपकर पुरुषों और उनके परिवारों का पक्ष सुनने तथा निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की मांग की। एसआईएफ बैतूल वर्ष 2019 से पुरुष पीड़ितों और उनके परिवारों को निःशुल्क मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान कर रहा है। संगठन के संस्थापक डॉ. संदीप गोहे पिछले 13 वर्षों से पुरुष अधिकारों के लिए कार्यरत हैं। ज्ञापन में झूठे एवं तथ्यहीन प्रकरण, कानूनी प्रावधानों के कथित दुरुपयोग, साइबर फर्जी पहचान, यौन शोषण के नाम पर दबाव बनाना एवं ब्लैकमेलिंग, पारिवारिक-आर्थिक उत्पीड़न, धमकी और हिंसा जैसे मुद्दे उठाए गए। संगठन ने मांग की कि किसी पुरुष के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई से पहले उसके और परिवार के पक्ष को भी सुना जाए तथा तथ्यों एवं साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच हो। यदि जांच में जानबूझकर झूठा प्रकरण दर्ज कराकर सरकारी योजना, आर्थिक सहायता, भरण-पोषण या अन्य आर्थिक लाभ लेने का प्रयास सिद्ध हो, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। हत्या, हत्या के प्रयास या हत्या की साजिश के मामलों में भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई। ज्ञापन में साइबर ब्लैकमेलिंग और पारिवारिक विवादों से पुरुषों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव एवं आत्महत्या के जोखिम को देखते हुए सहायता और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान पुरुष सहायता हेल्पलाइन 8882498498 नंबर साझा किया गया, जहां पीड़ित पुरुष और उनके परिवार निःशुल्क सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. संदीप गोहे ने अपील की कि झूठे मामले में फंसाने की धमकी मिलने या झूठा प्रकरण दर्ज होने पर कोई पुरुष आपराधिक कदम न उठाए और कानून अपने हाथ में लेने के बजाय एसआईएफ बैतूल से संपर्क करे। संगठन ने पुरुष एवं उसके परिवार को आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर डॉ. संदीप गोहे, चंद्रप्रकाश झारे, छन्नू बेले, अशोक नागले एवं लखन लाल नागले, बली राम पठाये, निगम बेले आदि उपस्थित रहे।
    1
    धमकी, ब्लैकमेलिंग और झूठे प्रकरणों से जूझते पुरुषों की आवाज बना एसआईएफ बैतूल
धमकी, ब्लैकमेलिंग और झूठे प्रकरणों से जूझते पुरुषों की आवाज बना एसआईएफ बैतूल
आमला में एसडीएम और पुलिस को सौंपा गया ज्ञापन
बैतूल। पुरुषों के अधिकार, सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर एसआईएफ बैतूल ने आमला में एसडीएम कार्यालय एवं पुलिस थाना में ज्ञापन सौंपकर पुरुषों और उनके परिवारों का पक्ष सुनने तथा निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की मांग की।
एसआईएफ बैतूल वर्ष 2019 से पुरुष पीड़ितों और उनके परिवारों को निःशुल्क मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान कर रहा है। संगठन के संस्थापक डॉ. संदीप गोहे पिछले 13 वर्षों से पुरुष अधिकारों के लिए कार्यरत हैं। ज्ञापन में झूठे एवं तथ्यहीन प्रकरण, कानूनी प्रावधानों के कथित दुरुपयोग, साइबर फर्जी पहचान, यौन शोषण के नाम पर दबाव बनाना एवं ब्लैकमेलिंग, पारिवारिक-आर्थिक उत्पीड़न, धमकी और हिंसा जैसे मुद्दे उठाए गए।
संगठन ने मांग की कि किसी पुरुष के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई से पहले उसके और परिवार के पक्ष को भी सुना जाए तथा तथ्यों एवं साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच हो। यदि जांच में जानबूझकर झूठा प्रकरण दर्ज कराकर सरकारी योजना, आर्थिक सहायता, भरण-पोषण या अन्य आर्थिक लाभ लेने का प्रयास सिद्ध हो, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। हत्या, हत्या के प्रयास या हत्या की साजिश के मामलों में भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
ज्ञापन में साइबर ब्लैकमेलिंग और पारिवारिक विवादों से पुरुषों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव एवं आत्महत्या के जोखिम को देखते हुए सहायता और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान पुरुष सहायता हेल्पलाइन 8882498498 नंबर साझा किया गया, जहां पीड़ित पुरुष और उनके परिवार निःशुल्क सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
डॉ. संदीप गोहे ने अपील की कि झूठे मामले में फंसाने की धमकी मिलने या झूठा प्रकरण दर्ज होने पर कोई पुरुष आपराधिक कदम न उठाए और कानून अपने हाथ में लेने के बजाय एसआईएफ बैतूल से संपर्क करे। संगठन ने पुरुष एवं उसके परिवार को आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर डॉ. संदीप गोहे, चंद्रप्रकाश झारे, छन्नू बेले, अशोक नागले एवं लखन लाल नागले, बली राम पठाये, निगम बेले आदि उपस्थित रहे।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    3 hrs ago
  • भगवान बलराम की बैलगाड़ी रही आकर्षण का केंद्र, भारतीय किसान संघ की ट्रैक्टर रैली संपन्न किसान दिवस, आमसभा और ज्ञापन कार्यक्रम में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ हजारों किसान हुए शामिल आमला। भारतीय किसान संघ तहसील आमला द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भगवान बलराम जयंती के अवसर पर भव्य ट्रैक्टर रैली, किसान दिवस, आमसभा एवं ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। रैली में भगवान बलराम बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। रैली में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए। विभिन्न ग्राम इकाइयों के अध्यक्ष, मंत्री, पदाधिकारी और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के संभागीय बिजली प्रभारी ओमप्रकाश उपाध्याय, प्रांत मंत्री एवं बैतूल जिला प्रभारी शैतान सिंह राजपूत, संभागीय मंत्री देवेंद्र पटेल, प्रांतीय सदस्य पुरुषोत्तम सरले, संभागीय कार्यालय प्रमुख नकुल चंदेल, जिला अध्यक्ष मनोज नावंगे, जिला सहमंत्री केशवराव साकरे, जिला सदस्य ईश्वर पुडे एवं मुलताई तहसील मंत्री दिनेश सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भगवान बलराम जयंती के अवसर पर आयोजित ट्रैक्टर रैली में किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली में पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक उत्साह के साथ किसान शामिल हुए। भगवान बलराम की बैलगाड़ी ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान किसान दिवस और आमसभा का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। आयोजन की सफलता पर भारतीय किसान संघ तहसील आमला की ओर से तहसील कार्यकारिणी, नगर इकाई, ग्राम समितियों के अध्यक्षों, मंत्रियों, सदस्यों एवं सभी किसान साथियों का आभार व्यक्त किया गया।
    1
    भगवान बलराम की बैलगाड़ी रही आकर्षण का केंद्र, भारतीय किसान संघ की ट्रैक्टर रैली संपन्न
किसान दिवस, आमसभा और ज्ञापन कार्यक्रम में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ हजारों किसान हुए शामिल
आमला। भारतीय किसान संघ तहसील आमला द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भगवान बलराम जयंती के अवसर पर भव्य ट्रैक्टर रैली, किसान दिवस, आमसभा एवं ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। रैली में भगवान बलराम बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। रैली में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए। विभिन्न ग्राम इकाइयों के अध्यक्ष, मंत्री, पदाधिकारी और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के संभागीय बिजली प्रभारी ओमप्रकाश उपाध्याय, प्रांत मंत्री एवं बैतूल जिला प्रभारी शैतान सिंह राजपूत, संभागीय मंत्री देवेंद्र पटेल, प्रांतीय सदस्य पुरुषोत्तम सरले, संभागीय कार्यालय प्रमुख नकुल चंदेल, जिला अध्यक्ष मनोज नावंगे, जिला सहमंत्री केशवराव साकरे, जिला सदस्य ईश्वर पुडे एवं मुलताई तहसील मंत्री दिनेश सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
भगवान बलराम जयंती के अवसर पर आयोजित ट्रैक्टर रैली में किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली में पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक उत्साह के साथ किसान शामिल हुए। भगवान बलराम की बैलगाड़ी ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान किसान दिवस और आमसभा का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
आयोजन की सफलता पर भारतीय किसान संघ तहसील आमला की ओर से तहसील कार्यकारिणी, नगर इकाई, ग्राम समितियों के अध्यक्षों, मंत्रियों, सदस्यों एवं सभी किसान साथियों का आभार व्यक्त किया गया।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिजासनी गांव में 15 दिनों से पानी के परेशान ग्रामीण जलाश्य और कुओं के सहारे, समस्या हल की मांग आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुसाखेडी के ग्राम बिजासनी में विगत 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विगत 15 दिनों से नल-जल योजना की बिजली विभाग द्वारा काट दी गई। जिससे गांव में नल-जल योजना बंद हो गई। ऐसे में ग्रामीणों को कुओं और जलाश्य से पानी लाकर आवश्यकताओं की पुरती करना पड़ रहा है आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द समस्या हल कराने की मांग की है।
    1
    बिजासनी गांव में 15 दिनों से पानी के परेशान ग्रामीण जलाश्य और कुओं के सहारे, समस्या हल की मांग
आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुसाखेडी के ग्राम बिजासनी में विगत 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विगत 15 दिनों से नल-जल योजना की बिजली विभाग द्वारा काट दी गई। जिससे गांव में नल-जल योजना बंद हो गई। ऐसे में ग्रामीणों को कुओं और जलाश्य से पानी लाकर आवश्यकताओं की पुरती करना पड़ रहा है आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द समस्या हल कराने की मांग की है।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शाहपुर पुलिस ने जबरदस्ती संबधन बनाने पिछा कर परेशान करने, फोटो वयरल करने वाले आरोपी शोभाराम पिता खुशीलाल यादव निवासी खापा कों गिरफ्तार किया
    1
    शाहपुर पुलिस ने जबरदस्ती संबधन बनाने पिछा कर परेशान करने, फोटो वयरल करने वाले आरोपी शोभाराम पिता खुशीलाल यादव निवासी खापा कों गिरफ्तार किया
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ओम साईं आजीविका समूह ने राशन दुकान का स्थान बदलने पर जताई आपत्ति, जनसुनवाई में सौंपा आवेदन समूह सदस्यों का आरोप बिना बैठक और सूचना के बदला गया दुकान का स्थान, वित्तीय लेन-देन एवं समूह संचालन की भी जांच की मांग भैंसदेही भैंसदेही क्षेत्र में ओम साईं आजीविका स्व-सहायता समूह से जुड़ा विवाद सामने आया है। समूह की सदस्यों ने राशन दुकान के स्थान में किए गए परिवर्तन तथा समूह के संचालन और वित्तीय लेन-देन को लेकर सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। समूह की ओर से 26 सितंबर 2026 को खाद्य विभाग भैंसदेही के नाम का लेटर सीईओ भैंसदेही अधिकारी को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि ओम साईं आजीविका समूह के माध्यम से उचित मूल्य दुकान का संचालन पिछले करीब तीन वर्षों से किया जा रहा है। समूह की सदस्य आशा घाड़से सहित अन्य सदस्यों का आरोप है कि समूह की बैठक बुलाए बिना तथा सदस्यों को इसकी जानकारी दिए बिना राशन दुकान का स्थान परिवर्तित कर दिया गया। बिना सूचना स्थान परिवर्तन का आरोप शिकायत के अनुसार, राशन दुकान जिस स्थान से कई वर्षों से संचालित होकर खाद्यान्न वितरण किया जा रहा था, वहां से दुकान को हटाकर दूसरे स्थान पर कर दिया गया। समूह सदस्यों का कहना है कि इस निर्णय के संबंध में न तो समूह की बैठक आयोजित की गई और न ही सभी सदस्यों को इसकी विधिवत सूचना दी गई। सदस्यों ने सवाल उठाया है कि यदि समूह के माध्यम से उचित मूल्य दुकान का संचालन किया जा रहा है तो दुकान के स्थान परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण निर्णय में समूह की भूमिका और सदस्यों की जानकारी को स्पष्ट किया जाना चाहिए। समूह के वित्तीय लेन-देन को लेकर भी शिकायत दूसरे आवेदन में समूह की सदस्य आशा घाड़से ने समूह के वित्तीय संचालन को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में बताया गया है कि समूह के माध्यम से पिछले करीब तीन वर्षों से गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि समूह से जुड़े कुछ वित्तीय लेन-देन और बचत राशि के संबंध में उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। आवेदन में बैंक खाते से राशि काटे जाने तथा समूह के नाम पर बैंक लेन-देन को लेकर भी जानकारी मांगी गई है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि समूह की बैठकों और कार्यवाही पंजी में उनकी उपस्थिति एवं हस्ताक्षर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। अधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पूर्व में भी उन्होंने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी थी, लेकिन उनका आरोप है कि मामले की अपेक्षित जांच नहीं हो सकी। अब उन्होंने जनसुनवाई के माध्यम से संबंधित अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। आवेदन में मांग की गई है कि ओम साईं आजीविका समूह के संचालन, उचित मूल्य दुकान के स्थान परिवर्तन, समूह की बैठक एवं कार्यवाही पंजी, बैंक खाते तथा संबंधित वित्तीय लेन-देन की जांच की जाए। साथ ही यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। स्व-सहायता समूहों के लिए पारदर्शिता महत्वपूर्ण मध्यप्रदेश में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूहों को संगठित कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने का उद्देश्य है। शासन की योजना संबंधी जानकारी के अनुसार समूहों के संस्थागत विकास, प्रशिक्षण तथा आजीविका गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता और बैंक ऋण से जोड़ने का प्रावधान है। ऐसे में ओम साईं आजीविका समूह की ओर से उठाए गए सवालों के बाद अब संबंधित विभाग की जांच और आधिकारिक पक्ष से यह स्पष्ट होना बाकी है कि राशन दुकान का स्थान किन नियमों और किस आदेश के आधार पर बदला गया तथा समूह के वित्तीय एवं बैठक संबंधी आरोपों में वास्तविक स्थिति क्या है। उपलब्ध ऑनलाइन स्रोतों में इस विशिष्ट भैंसदेही मामले की स्वतंत्र पुष्टि नहीं मिली है। समूह की ओर से आवेदन में अध्यक्ष अनुशया सहित अन्य सदस्यों के नाम भी दर्ज किए गए हैं और अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर समाधान की मांग की गई है।
    1
    ओम साईं आजीविका समूह ने राशन दुकान का स्थान बदलने पर जताई आपत्ति, जनसुनवाई में सौंपा आवेदन
समूह सदस्यों का आरोप बिना बैठक और सूचना के बदला गया दुकान का स्थान, वित्तीय लेन-देन एवं समूह संचालन की भी जांच की मांग
भैंसदेही
भैंसदेही क्षेत्र में ओम साईं आजीविका स्व-सहायता समूह से जुड़ा विवाद सामने आया है। समूह की सदस्यों ने राशन दुकान के स्थान में किए गए परिवर्तन तथा समूह के संचालन और वित्तीय लेन-देन को लेकर सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
समूह की ओर से 26 सितंबर 2026 को खाद्य विभाग भैंसदेही के नाम का लेटर सीईओ भैंसदेही अधिकारी को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि ओम साईं आजीविका समूह के माध्यम से उचित मूल्य दुकान का संचालन पिछले करीब तीन वर्षों से किया जा रहा है। समूह की सदस्य आशा घाड़से सहित अन्य सदस्यों का आरोप है कि समूह की बैठक बुलाए बिना तथा सदस्यों को इसकी जानकारी दिए बिना राशन दुकान का स्थान परिवर्तित कर दिया गया।
बिना सूचना स्थान परिवर्तन का आरोप
शिकायत के अनुसार, राशन दुकान जिस स्थान से कई वर्षों से संचालित होकर खाद्यान्न वितरण किया जा रहा था, वहां से दुकान को हटाकर दूसरे स्थान पर कर दिया गया। समूह सदस्यों का कहना है कि इस निर्णय के संबंध में न तो समूह की बैठक आयोजित की गई और न ही सभी सदस्यों को इसकी विधिवत सूचना दी गई।
सदस्यों ने सवाल उठाया है कि यदि समूह के माध्यम से उचित मूल्य दुकान का संचालन किया जा रहा है तो दुकान के स्थान परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण निर्णय में समूह की भूमिका और सदस्यों की जानकारी को स्पष्ट किया जाना चाहिए।
समूह के वित्तीय लेन-देन को लेकर भी शिकायत
दूसरे आवेदन में समूह की सदस्य आशा घाड़से ने समूह के वित्तीय संचालन को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में बताया गया है कि समूह के माध्यम से पिछले करीब तीन वर्षों से गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि समूह से जुड़े कुछ वित्तीय लेन-देन और बचत राशि के संबंध में उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
आवेदन में बैंक खाते से राशि काटे जाने तथा समूह के नाम पर बैंक लेन-देन को लेकर भी जानकारी मांगी गई है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि समूह की बैठकों और कार्यवाही पंजी में उनकी उपस्थिति एवं हस्ताक्षर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
अधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पूर्व में भी उन्होंने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी थी, लेकिन उनका आरोप है कि मामले की अपेक्षित जांच नहीं हो सकी। अब उन्होंने जनसुनवाई के माध्यम से संबंधित अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
आवेदन में मांग की गई है कि ओम साईं आजीविका समूह के संचालन, उचित मूल्य दुकान के स्थान परिवर्तन, समूह की बैठक एवं कार्यवाही पंजी, बैंक खाते तथा संबंधित वित्तीय लेन-देन की जांच की जाए। साथ ही यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
स्व-सहायता समूहों के लिए पारदर्शिता महत्वपूर्ण
मध्यप्रदेश में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूहों को संगठित कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने का उद्देश्य है। शासन की योजना संबंधी जानकारी के अनुसार समूहों के संस्थागत विकास, प्रशिक्षण तथा आजीविका गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता और बैंक ऋण से जोड़ने का प्रावधान है। 
ऐसे में ओम साईं आजीविका समूह की ओर से उठाए गए सवालों के बाद अब संबंधित विभाग की जांच और आधिकारिक पक्ष से यह स्पष्ट होना बाकी है कि राशन दुकान का स्थान किन नियमों और किस आदेश के आधार पर बदला गया तथा समूह के वित्तीय एवं बैठक संबंधी आरोपों में वास्तविक स्थिति क्या है। उपलब्ध ऑनलाइन स्रोतों में इस विशिष्ट भैंसदेही मामले की स्वतंत्र पुष्टि नहीं मिली है।
समूह की ओर से आवेदन में अध्यक्ष अनुशया सहित अन्य सदस्यों के नाम भी दर्ज किए गए हैं और अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर समाधान की मांग की गई है।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *जिला अधिवक्ता संघ में शताब्दी वर्ष समारोह का प्रथम सोपान संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने बिखेरी सुरों की महफिल* *अर्जुन मर्रापे (संवाददाता)* *छिंदवाड़ा।* जिला अधिवक्ता संघ छिंदवाड़ा के शताब्दी वर्ष समारोह 1926-2026 के प्रथम सोपान के अंतर्गत आज जिला अधिवक्ता संघ कक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौंसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री विजय चौरे जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री निलेश उइके जी ने की। विशेष अतिथि के रूप में राज्य अधिवक्ता परिषद म.प्र. के पूर्व अध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद तिवारी जी एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार मिश्रा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव नंदकिशोर साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एकल गायन एवं युगल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ-साथ युवा अधिवक्ता एवं महिला अधिवक्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के लिए निर्णायक समिति में हरिओम सोनी, श्रीमती मृदुला शर्मा एवं श्रीमती स्वाति जैन शामिल हैं। प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक 11 अक्टूबर को शताब्दी वर्ष के समापन समारोह के दौरान घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं के लिए चाय-बिस्किट की व्यवस्था की गई। उपाध्यक्ष सुनील लालवानी जी वित्त सचिव जयराय पुस्कालय सचिव सूर्यकांत वर्मा रीता मालवीय । भानुश्री कोल्हे वंदना टांडेकर अंकिता शर्मा गीता पवार ,कमलेश इलात्कर, बड़ी संख्या में अधिवक्ता संघ उपस्थित हुए
    1
    *जिला अधिवक्ता संघ में शताब्दी वर्ष समारोह का प्रथम सोपान संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने बिखेरी सुरों की महफिल*
*अर्जुन मर्रापे (संवाददाता)*
*छिंदवाड़ा।* जिला अधिवक्ता संघ छिंदवाड़ा के शताब्दी वर्ष समारोह 1926-2026 के प्रथम सोपान के अंतर्गत आज जिला अधिवक्ता संघ कक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौंसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री विजय चौरे जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री निलेश उइके जी ने की। विशेष अतिथि के रूप में राज्य अधिवक्ता परिषद म.प्र. के पूर्व अध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद तिवारी जी एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार मिश्रा जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव नंदकिशोर साहू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में एकल गायन एवं युगल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ-साथ युवा अधिवक्ता एवं महिला अधिवक्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के लिए निर्णायक समिति में  हरिओम सोनी, श्रीमती मृदुला शर्मा एवं श्रीमती स्वाति जैन शामिल हैं। प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक 11 अक्टूबर को शताब्दी वर्ष के समापन समारोह के दौरान घोषित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं के लिए चाय-बिस्किट की व्यवस्था की गई।
उपाध्यक्ष सुनील लालवानी जी वित्त सचिव जयराय पुस्कालय सचिव सूर्यकांत वर्मा  रीता मालवीय । भानुश्री कोल्हे वंदना टांडेकर अंकिता शर्मा गीता पवार ,कमलेश इलात्कर, बड़ी संख्या में अधिवक्ता संघ उपस्थित हुए
    user_Arjun Marrapeपत्रकार
    Arjun Marrapeपत्रकार
    Photographer छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, निजी फोटो वायरल करने की धमकी एवं पीछा करने का आरोपी गिरफ्तार शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, निजी फोटो वायरल करने की धमकी एवं पीछा करने का आरोपी गिरफ्तार 🔹 जिले में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं गंभीर प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। 🔹इसी क्रम में थाना शाहपुर क्षेत्र में महिला द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 27.09.2026 को फरियादिया द्वारा थाना शाहपुर में शिकायत प्रस्तुत की गई कि आरोपी शोभाराम यादव द्वारा उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किए गए तथा उसके निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। साथ ही आरोपी द्वारा लगातार उसका पीछा कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा था। 🔹शिकायत की जांच एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी शोभाराम यादव का कृत्य भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m), 78, 351(2) तथा SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(w)(ii), 3(2)(v) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना शाहपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*आरोपी गिरफ्तार* प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी शोभाराम यादव पिता खुशीलाल यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी खापा, थाना शाहपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक सोनम साहू, उपनिरीक्षक नीरज खरे, महिला आरक्षक सविता एवं आरक्षक आदेश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध, उत्पीड़न, पीछा करने अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। आमजन अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी घटना की जानकारी छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचित करें।
    1
    शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, निजी फोटो वायरल करने की धमकी एवं पीछा करने का आरोपी गिरफ्तार 
शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, निजी फोटो वायरल करने की धमकी एवं पीछा करने का आरोपी गिरफ्तार 
🔹 जिले में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं गंभीर प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
🔹इसी क्रम में थाना शाहपुर क्षेत्र में महिला द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* 
दिनांक 27.09.2026 को फरियादिया द्वारा थाना शाहपुर में शिकायत प्रस्तुत की गई कि आरोपी शोभाराम यादव द्वारा उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किए गए तथा उसके निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। साथ ही आरोपी द्वारा लगातार उसका पीछा कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा था।
🔹शिकायत की जांच एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी शोभाराम यादव का कृत्य भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m), 78, 351(2) तथा SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(w)(ii), 3(2)(v) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना शाहपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹*आरोपी गिरफ्तार* 
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी शोभाराम यादव पिता खुशीलाल यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी खापा, थाना शाहपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
🔹 *सराहनीय भूमिका* 
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक सोनम साहू, उपनिरीक्षक नीरज खरे, महिला आरक्षक सविता एवं आरक्षक आदेश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध, उत्पीड़न, पीछा करने अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी।
महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। आमजन अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी घटना की जानकारी छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचित करें।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.