Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक बार जरूर देखे
Rahul katheriya
एक बार जरूर देखे
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट विद्युत विभाग के उप महा प्रबंधक ने लिया चार्ज ।1
- उचित दर विक्रेता के चुनाव में बवाल, प्रत्याशियों में धक्का-मुक्की; पुलिस न होने से स्थगित हुई प्रक्रिया अमृतपुर (फर्रुखाबाद) अमृतपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम लीलापुर उधरनपुर में उचित दर विक्रेता (राशन दुकान) के चुनाव के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब दो प्रत्याशी पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। स्थिति बिगड़ते देख अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया और मौके से हट गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार को गांव में उचित दर विक्रेता के चयन के लिए चुनाव प्रक्रिया निर्धारित थी। इसी दौरान एक प्रत्याशी पक्ष के बीमार होने और दूसरे प्रत्याशी द्वारा आवेदन देने के बाद विवाद की स्थिति बन गई। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद नहीं था, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की होने लगी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने किसी तरह स्वयं को सुरक्षित किया और स्थिति को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब चुनाव की अगली तिथि पुलिस बल की मौजूदगी में ही तय की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मौके पर पुलिस बल मौजूद होता तो विवाद की नौबत नहीं आती और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकता था। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि ग्राम लीलापुर उधरनपुर की आबादी करीब 6000 है, जबकि यहां लगभग 2100 मतदाता हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एडीओ (एसबी) विकासखंड, सचिव शिव सिंह, सचिव राजीव सुमन, सचिव नौशाद अहमद, ग्राम प्रधान सहित करीब एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन अब पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित कर दोबारा चुनाव कराने की तैयारी में जुट गया है, ताकि गांव में उचित दर विक्रेता का चयन शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके।3
- कन्नौज ब्रेकिंग - बीच सड़क दबंग बाइक सवारों का दंगल। रॉन्ग साइड से ओवरटेक करने के विवाद में हुआ दंगल। दोनों के बीच जमकर चले लात घूंसे। किसी राहगीर ने दंगल का वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया वायरल। ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर दोनों निकाल रहे थे बाइक। सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा उत्तरी ओवरब्रिज का बताया जा रहा वायरल वीडियो।1
- याकूबपुर में जनसभा: केशव देव मौर्य ने भरी हुंकार जलालाबाद, शाहजहांपुर। तहसील क्षेत्र के गांव याकूबपुर (बाला जी धाम) में आयोजित जनसभा में प्रमुख नेता केशव देव मौर्य ने जनता को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। सभा के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों के अधिकार, युवाओं को रोजगार और किसानों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया। महान दल के कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। केशव देव मौर्य ने कहा कि पार्टी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेगी और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने की अपील की। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ। सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने संगठन के समर्थन में नारे लगाए और आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया।2
- जलालाबाद के पुरैना में परचूनी की दुकान से पान मसाला की पुड़िया लेकर जा रहे व्यक्ति के अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मजदूर हुआ घायल अस्पताल में भर्ती जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव जिग्नेरा निवासी भानु राठौर पुत्र राम औतार पुरैना में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करने का काम कर रहा था तभी उसके राजमिस्त्री ने कहा की दुकान से जाकर पान मसाला की पुड़िया ले आओ जाकर भानु राठौर राजमिस्त्री की बात मानकर पान मसाला की पुड़िया लेने जलालाबाद शाहजहांपुर स्टेट हाईवे मुरैना तिराहे पर गया और दुकान से पुड़िया खरीदने के बाद वापस पैदल आ रहा था तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी जिससे वह सड़क के नीचे बनी खाई में जाकर गिरा1
- स्थान: लोनी (ट्रोनिका सिटी), गाजियाबाद मुख्य समाचार: गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में रविवार दोपहर को डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। काफी समय से चल रहा यह विरोध प्रदर्शन आज हिंसक हो गया, जिसमें जमकर पथराव और लाठीचार्ज हुआ। क्या है पूरा मामला? * विरोध का कारण: स्थानीय ग्रामीण रिहायशी इलाके के पास डंपिंग ग्राउंड (कूड़ा निस्तारण केंद्र) बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। हंगामे की शुरुआत: जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाने और कुछ लोगों को हिरासत में लेने की कोशिश की, तो भीड़ उग्र हो गई। हिंसा: स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके जवाब में ग्रामीणों की तरफ से भी पथराव की खबरें आई हैं। पुलिस बल तैनात: मौके पर भारी तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। प्रशासन का रुख: प्रशासन का कहना है कि कूड़ा निस्तारण प्लांट सरकारी प्रोजेक्ट है और इसमें बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि ग्रामीण इसे स्वास्थ्य के लिए खतरा बता रहे हैं। आपकी क्या राय है? > क्या रिहायशी इलाकों और गांवों के करीब डंपिंग ग्राउंड बनाना सही है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें और ऐसी ही लोकल खबरों के लिए हमें फॉलो करें।1
- आलू की बात ऊपर तक#उत्तर प्रदेश1
- BREAKING NEWS: अमृतपुर से कांग्रेस नेताओं का लखनऊ कूच, विधानसभा घेराव में ब्लॉक अध्यक्ष व प्रदेश सचिव भी रहेंगे शामिल अमृतपुर/फर्रुखाबाद। ब्रेकिंग खबर जनपद फर्रुखाबाद के अमृतपुर क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां से कांग्रेस पार्टी के नेता और पदाधिकारी भारी संख्या में लखनऊ के लिए कूच करेंगे। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कमेटी राजेपुर के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप राजपूत एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव यदुनाथ सिंह वर्मा अपनी-अपनी टीम के साथ लखनऊ पहुंचेंगे और विधानसभा घेराव में सक्रिय सहभागिता करते हुए पार्टी का समर्थन करेंगे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। बताया जा रहा है कि अमृतपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और समर्थक लखनऊ पहुंचकर प्रदेश स्तर पर आयोजित इस घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे जनहित के मुद्दों की आवाज बुलंद करने का माध्यम बताया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत यह घेराव कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें अमृतपुर क्षेत्र की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।2
- कन्नौज ब्रेकिंग - ईपीएफ, महंगाई भत्ता और बकाया वेतन की मांग को लेकर धरना। जिले की नगर निकायों में तैनात सफाई कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के बैनर तले एकजुट हुये सफाई कर्मी। आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों को बिना कटौती एक दिन का साप्ताहिक अवकाश देने की भी मांग। 27 फरवरी तक मांगे पूरी न होने पर दी अनिश्चित्कालीन हड़ताल की चेतावनी2