DeshTak media: केरल में हुई मोनालिसा की शादी के पीछे PFI का हाथ! 🚩 देशतक: बॉलीवुड में 'लव जिहाद' का नया अध्याय? 'डायरी ऑफ मणिपुर' पर बड़ा संकट! डायरेक्टर सनोज मिश्रा का सनसनीखेज दावा— 'केरल में हुई मोनालिसा की शादी के पीछे PFI का हाथ!' बॉलीवुड की गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से अपना डेब्यू करने जा रही एक्ट्रेस मोनालिसा अचानक गायब हुईं और अब खबर है कि उन्होंने केरल में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। लेकिन कहानी इतनी सीधी नहीं है! डायरेक्टर का बड़ा बयान: 'अब शूटिंग नहीं होगी' फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस पूरे मामले में एक विस्फोटक मोड़ ला दिया है। उन्होंने दावा किया है कि: PFI का कनेक्शन: मोनालिसा की इस अचानक शादी के पीछे प्रतिबंधित संगठन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) का हाथ है। शूटिंग पर रोक: डायरेक्टर ने साफ कर दिया है कि इन हालातों में वो फिल्म की आगे की शूटिंग नहीं करेंगे। साजिश की बू: मिश्रा का आरोप है कि यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि फिल्म को रोकने और एक्ट्रेस को भ्रमित करने की एक सोची-समझी साजिश है। क्यों चर्चा में है 'द डायरी ऑफ मणिपुर'? यह फिल्म मणिपुर की जमीनी हकीकत और वहां के संवेदनशील मुद्दों पर आधारित बताई जा रही है। डायरेक्टर के दावों ने अब इस फिल्म को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है: क्या फिल्म के सब्जेक्ट की वजह से एक्ट्रेस को निशाना बनाया गया? क्या केरल में हुई यह शादी किसी बड़े सिंडिकेट का हिस्सा है? "हैरानी की बात है कि एक उभरती हुई एक्ट्रेस करियर के अहम मोड़ पर अचानक गायब होकर केरल में निकाह कर लेती है। इसके पीछे के मास्टरमाइंड का सामने आना जरूरी है।" — सूत्रों के हवाले से देशतक की नजर इस खबर पर बनी हुई है। क्या यह बॉलीवुड की एक और 'द केरल स्टोरी' है? #Monalisa #TheDiaryOfManipur #SanojMishra #PFI #BreakingNews BollywoodControversy DeshTak

- बाड़मेर में मोबाइल में युवती की फोटो रखने के आरोप में युवक के साथ मारपीट की गई। मुंह काला करने के बाद उसे यूरिन पिलाया गया और गंदगी खिलाई गई। बाल भी काटे। मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को डिटेन किया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना 26 मार्च को दोपहर एक बजे शिव थाना क्षेत्र में हुई। आरोपियों ने घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया था, जो अब सामने आया है। बाड़मेर एएसपी नितेश आर्य ने बताया- युवक पर बहन-बेटियों की फोटो मोबाइल में रखने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने पकड़ा। मारपीट करने के साथ ही उसका मुंह काला किया गया। यूरिन पिलाया। अपशिष्ट (गंदगी) खिलाया।1
- जयपुर के कालवाड़ रोड पर एक बेकाबू ट्रैक्टर चालक ने शराब के नशे में सड़क पर खड़ी और चलती गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे में एक स्विफ्ट डिजायर कार सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और चालक ने शराब पी रखी थी जिससे ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद उसने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। वहीं पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को फिर से सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।1
- अड़ाणी द्वारा लीपापोती क़र बनाये गए कवाई के अस्पताल की हालत जर जर है। एक बेड खाली नहीं होता 3 मरीज पहले ही तैयार बैठे होते है। गर्मी से हाल बेहाल है और अस्पताल के सूत्रों से जानकारी मिली है अडाणी वालो ने कुछ AC और पंखे भिजवा रखे है लेकिन अख़बार मे फोटो का इंतजार क़र रहे है 2 माह से। *उसके बाद लगाए जाएगे तब तक गर्मी ही निकल जाएगी। जांच मशीन की मांग करी तो ऐसी मशीन दि है अड़ाणी ने के दुगना समय जांच मे लग रहा है। हजारों समस्याए और भी है।1
- राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय परिसर में भव्य बैंड प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। देशभक्ति धुनों के बीच हुए ड्रोन शो और आकर्षक आतिशबाज़ी ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुलिस बैंड के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, वहीं बांसुरी की मधुर धुन ने कार्यक्रम में अलग आकर्षण जोड़ा। ढोल की थाप पर हुई सांस्कृतिक प्रस्तुति ने आयोजन को और भव्य रूप दिया। बड़ी संख्या में शहरवासियों और पर्यटकों ने इस शानदार आयोजन का आनंद लिया। #राजस्थान_पुलिस_स्थापना_दिवस #RajasthanPolice #DroneShow #Fireworks #AlbertHallJaipur #JaipurEvents4
- #जयपुर शाहपुरा के अमरसर मे स्थित संचालित अवैध एट भट्टा उद्योग का मामला गरमाया ग्रामीण ने बताया कि 91की कार्रवाई करने के बाद भी अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया1
- 1. राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना में श्मशान भूमि पर बने आलीशान फार्म हाउस को प्रशासन ने किया ध्वस्त। बर्डोद। नपा क्षेत्र के ग्राम कांकरा बर्डोद में सोमवार को सुबह राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना में बहरोड़ उपखंड के एसडीएम रामकिशोर मीणा, तहसीलदार राजेन्द्र मोहन के नेतृत्व में आराजी खसरा नंबर 3666 गैर मुमकिन मरघट पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। सुबह आठ बजे शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही दोपहर करीब डेढ बजे तक चली। जिसमे प्रशासन ने मौके पर बनें आलीशान फार्म हाउस, सहित मौके पर बनें अन्य कच्चे पक्के निर्माण को दो तीन जेसीबी मशीनों की सहयाता से ध्वस्त करते हुए समीप के प्रदीप कुमार, रतन लाल के मकानों के कुछ हिस्से को ध्वस्त किया। वहीं मौके पर अतिक्रमण की कार्यवाही के दौरान पर्यावरण संरक्षण को नजरंदाज करते हुए अनेक हरे पेड़ों को जड से हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान मकान मालिक अतिक्रमण की कार्यवाही नहीं करने की बात कहते हुए कार्यवाही नहीं करने की गुहार लगाते रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारी कोर्ट के निर्देश की बात कहते नजर आए। कार्यवाही के दौरान ये लोग मौजूद रहे नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, नीमराना एडीशनल एसपी सुरेश खींचीं, नीमराना डीएसपी पारूल गुप्ता, बहरोड़ डीएसपी सचिन शर्मा, बहरोड़ थाना अंकित सामरिया, सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार, शाहजहांपुर थाना प्रभारी प्रकिता, सब इंस्पेक्टर मनोहर लाल, बहरोड़ नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद, बर्डोद नपा अधिषाशी अधिकारी राहुल अग्रवाल, कानूनगा द्वारका प्रसाद, हल्का पटवारी हंसराज, सहित उपखंड के करीब दो दर्जन से अधिक हल्का पटवारी, भू अभिलेख निरिक्षक, सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान मिडिया का प्रवेश वर्जित रखा- मौके पर बनें फार्म हाउस पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान प्रशासनिक अधिकारीयों ने मिडियाकर्मीयो का प्रवेश वर्जित रखा। फार्म हाउस पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के बाद मिडिया को अन्दर जाने दिया। वहीं अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के सम्बन्ध में प्रशासनिक अधिकारी मिडिया के सवालों से बचते रहे। अतिक्रमण करने वाले लोगों ने लगाए आरोप - कार्यवाही से पिडित पिंकी देवी, उनकी सास सरोज देवी, और ससुर रोहिताश्व ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से पूर्व हमें कोई नोटिस नहीं दिया। साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को टारगेट बता कर कार्यवाही करने की बात कही। साथ मौके से पचास हजार रू, एक सोने की चैन गायब होने का आरोप लगाया। कार्यवाही से पूर्व सामान निकालकर, पुराने घर रखा- अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से पूर्व प्रशासनिक अधिकारीयों के सख्त निर्देशों पर नपा कर्मचारियों के साथ मिलकर मकान से सामान हटवाकर पुराने घर शिफ्ट किया।4
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- श्रीपुरा कोली पाड़ा कोर्ट के बालाजी धाम में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन।। श्रीपुरा कोली पाड़ा कोर्ट स्थित बालाजी धाम में हिंदुशिवसेना द्वारा सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद सामूहिक रूप से 1050 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भक्तों की श्रद्धा और उत्साह देखते ही बनता था। आयोजन स्थल पर “जय श्री राम” और “जय बजरंग बली” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजकों के अनुसार, इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया। हिंदू शिवसेना मंडल संगठन प्रमुख पूजा सिंह के नेतृत्व में यह प्रोग्राम रखा गया ..1