logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने शुक्रवार को चतरा जिले के इटखोरी स्थित विश्व प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर आगमन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार उज्जवल सहित भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद तोखन साहू ने मंदिर के पुजारियों से आशीर्वाद लिया और मां भद्रकाली मंदिर की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर चर्चा की। उन्होंने इस मंदिर को देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक बताया। मंदिर भ्रमण के दौरान उन्होंने हनुमान मंदिर, शनिदेव मंदिर, 1008 सशस्त्र शिवलिंग, कोटेश्वर नाथ मंदिर तथा राम-जानकी मंदिर में भी दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर के आध्यात्मिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे स्थलों का संरक्षण और विकास संस्कृति के संवर्धन के लिए आवश्यक है। सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल ने मंदिर को आस्था का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि यहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं और इसके विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के उपरांत मंत्री का काफिला जयप्रकाश नगर पहुंचा, जहां मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने उन्हें मां भद्रकाली का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर मृत्युंजय सिंह, प्रखंड महामंत्री शिव कुमार राणा, देव कुमार सिंह, रणधीर सिंह, निरंजन सिंह, शक्ति सिंह समेत अनेक वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

1 day ago
user_Lalit Mohan choudhary
Lalit Mohan choudhary
Teacher इटखोरी, चतरा, झारखंड•
1 day ago
3c97c325-cadc-4a83-a3c5-4295188c1f88

भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने शुक्रवार को चतरा जिले के इटखोरी स्थित विश्व प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर आगमन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार उज्जवल सहित भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद तोखन साहू ने मंदिर के पुजारियों से आशीर्वाद लिया और मां भद्रकाली मंदिर की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर चर्चा की। उन्होंने इस मंदिर को देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक बताया। मंदिर भ्रमण के दौरान उन्होंने हनुमान मंदिर, शनिदेव

45dc991d-bbbf-4922-8cc4-4d5071996845

मंदिर, 1008 सशस्त्र शिवलिंग, कोटेश्वर नाथ मंदिर तथा राम-जानकी मंदिर में भी दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर के आध्यात्मिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे स्थलों का संरक्षण और विकास संस्कृति के संवर्धन के लिए आवश्यक है। सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल ने मंदिर को आस्था का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि यहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं और इसके विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के उपरांत मंत्री का काफिला जयप्रकाश नगर पहुंचा, जहां मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने उन्हें मां भद्रकाली का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर मृत्युंजय सिंह, प्रखंड महामंत्री शिव कुमार राणा, देव कुमार सिंह, रणधीर सिंह, निरंजन सिंह, शक्ति सिंह समेत अनेक वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • झारखंड के हजारीबाग में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक बड़ा संदेश दिया है। इस कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
    1
    झारखंड के हजारीबाग में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक बड़ा संदेश दिया है। इस कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • हज़ारीबाग के सदर प्रखंड कार्यालय में लगा जनरेटर सिर्फ एक प्रदर्शनी का केंद्र बनकर रह गया है, क्योंकि पूरा अंचल प्रखंड अंधकार में डूबा हुआ है। प्रत्येक शुक्रवार या मंगलवार को तमाम भू रैयत अपने जरूरी काम कराने के लिए सदर अंचल आते हैं ताकि उनका काम हो सके। लेकिन यह कोई संयोग है या साजिश कि यहाँ पिछले एक सप्ताह से बिजली की भारी किल्लत है; कभी बिजली आती है तो कभी बिल्कुल ही नहीं आती है। बिजली की इस आंख-मिचौनी के कारण सदर अंचल अधिकारी आम जनता का काम नहीं कर पा रहे हैं। इस पूरी स्थिति से अजीज होकर अब अंचल अधिकारी ने इन्वर्टर के लिए अतिरिक्त बैटरी या पावर बैकअप की मांग करने का निर्णय लिया है ताकि जनता का काम समय पर पूरा हो सके। इस बदहाली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या सदर अंचल में बिजली कभी स्थायी रहेगी? लोग सीधे तौर पर सवाल कर रहे हैं कि आखिर उपायुक्त महोदय, विधायक जी या सांसद जी, यह क्या खेल चल रहा है?
    1
    हज़ारीबाग के सदर प्रखंड कार्यालय में लगा जनरेटर सिर्फ एक प्रदर्शनी का केंद्र बनकर रह गया है, क्योंकि पूरा अंचल प्रखंड अंधकार में डूबा हुआ है। प्रत्येक शुक्रवार या मंगलवार को तमाम भू रैयत अपने जरूरी काम कराने के लिए सदर अंचल आते हैं ताकि उनका काम हो सके। लेकिन यह कोई संयोग है या साजिश कि यहाँ पिछले एक सप्ताह से बिजली की भारी किल्लत है; कभी बिजली आती है तो कभी बिल्कुल ही नहीं आती है।

बिजली की इस आंख-मिचौनी के कारण सदर अंचल अधिकारी आम जनता का काम नहीं कर पा रहे हैं। इस पूरी स्थिति से अजीज होकर अब अंचल अधिकारी ने इन्वर्टर के लिए अतिरिक्त बैटरी या पावर बैकअप की मांग करने का निर्णय लिया है ताकि जनता का काम समय पर पूरा हो सके। इस बदहाली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या सदर अंचल में बिजली कभी स्थायी रहेगी? लोग सीधे तौर पर सवाल कर रहे हैं कि आखिर उपायुक्त महोदय, विधायक जी या सांसद जी, यह क्या खेल चल रहा है?
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • हजारीबाग शहर के जीवन ज्योति नर्सिंग होम में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतका की पहचान पदमा थाना क्षेत्र के सूरजपुरा पंचायत की रहने वाली सुशीला देवी के रूप में हुई है। परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान जब महिला की तबीयत बिगड़ी, तो नर्सिंग होम प्रबंधन ने बेहतर इलाज का हवाला देकर उन्हें रांची रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में नर्सिंग होम पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने नर्सिंग होम के शटर और ताला तोड़ने का भी प्रयास किया और न्याय के साथ-साथ मुआवजे की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कहा है कि परिजनों से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की पूरी जांच की जाएगी और नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।
    3
    हजारीबाग शहर के जीवन ज्योति नर्सिंग होम में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतका की पहचान पदमा थाना क्षेत्र के सूरजपुरा पंचायत की रहने वाली सुशीला देवी के रूप में हुई है। परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान जब महिला की तबीयत बिगड़ी, तो नर्सिंग होम प्रबंधन ने बेहतर इलाज का हवाला देकर उन्हें रांची रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इस दुखद घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में नर्सिंग होम पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने नर्सिंग होम के शटर और ताला तोड़ने का भी प्रयास किया और न्याय के साथ-साथ मुआवजे की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कहा है कि परिजनों से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की पूरी जांच की जाएगी और नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।
    user_Nitu kumari
    Nitu kumari
    After-school programme हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    10 hrs ago
  • स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच के 30वें मिनट में फाबियान रुइज़ ने स्पेन के लिए पहला गोल दागा, जिसके बाद 41वें मिनट में बेल्जियम के खिलाड़ी डे केटेलारे ने गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया था। खेल के अंतिम पलों में रोमांच तब बढ़ गया जब 88वें मिनट में मिकेल मेरिनो ने निर्णायक गोल दागकर स्पेन को जीत दिलाई। इस जीत के बाद अब दुनिया की दो सबसे ताकतवर टीमों के बीच महायुद्ध तय हो गया है। अगले मुकाबले में विश्व की नंबर 1 टीम फ्रांस का सामना विश्व की नंबर 2 टीम स्पेन से होगा। वर्तमान में फ्रांस 1877 अंकों के साथ पहले और स्पेन 1876 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। यह रोमांचक मुकाबला डलास के AT&T स्टेडियम में खेला जाएगा।
    1
    स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच के 30वें मिनट में फाबियान रुइज़ ने स्पेन के लिए पहला गोल दागा, जिसके बाद 41वें मिनट में बेल्जियम के खिलाड़ी डे केटेलारे ने गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया था। खेल के अंतिम पलों में रोमांच तब बढ़ गया जब 88वें मिनट में मिकेल मेरिनो ने निर्णायक गोल दागकर स्पेन को जीत दिलाई।

इस जीत के बाद अब दुनिया की दो सबसे ताकतवर टीमों के बीच महायुद्ध तय हो गया है। अगले मुकाबले में विश्व की नंबर 1 टीम फ्रांस का सामना विश्व की नंबर 2 टीम स्पेन से होगा। वर्तमान में फ्रांस 1877 अंकों के साथ पहले और स्पेन 1876 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। यह रोमांचक मुकाबला डलास के AT&T स्टेडियम में खेला जाएगा।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    18 hrs ago
  • रांची नगर निगम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक के दौरान मुख्य रूप से नगर निगम के बजट, विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट सहित कई बड़े मुद्दों पर गहन मंथन किया गया है।
    1
    रांची नगर निगम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक के दौरान मुख्य रूप से नगर निगम के बजट, विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट सहित कई बड़े मुद्दों पर गहन मंथन किया गया है।
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • हजारीबाग स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल में इलाज के दौरान ऑपरेशन की प्रक्रिया चल रही थी, उसी समय महिला ने दम तोड़ दिया।
    1
    हजारीबाग स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल में इलाज के दौरान ऑपरेशन की प्रक्रिया चल रही थी, उसी समय महिला ने दम तोड़ दिया।
    user_Mohan Guru
    Mohan Guru
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    15 hrs ago
  • 🏆 अगर आपकी World Cup Prediction यही है, तो कमेंट में बताइए! 👀⚽ क्या 🇫🇷 फ्रांस फिर से दुनिया पर राज करेगा? या 🇳🇴 नॉर्वे इतिहास रचते-रचते रुक जाएगी? 🤯 📊 Prediction: 🏅 Champion: 🇫🇷 France 🥈 Runner-Up: 🇳🇴 Norway 🥉 Third: 🇪🇸 Spain 🎖️ Fourth: 🇦🇷 Argentina ⚡ अब आपकी बारी... 👇 कमेंट में बताइए: क्या आप इस Prediction से Agree करते हैं या आपकी Champion Team कोई और है? ❤️ पोस्ट को Like करें 📲 अपने Football Friends के साथ Share करें 💬 अपनी Dream Final भी कमेंट करें!
    1
    🏆 अगर आपकी World Cup Prediction यही है, तो कमेंट में बताइए! 👀⚽
क्या 🇫🇷 फ्रांस फिर से दुनिया पर राज करेगा?
या 🇳🇴 नॉर्वे इतिहास रचते-रचते रुक जाएगी? 🤯
📊 Prediction: 
🏅 Champion: 🇫🇷 France
🥈 Runner-Up: 🇳🇴 Norway
🥉 Third: 🇪🇸 Spain
🎖️ Fourth: 🇦🇷 Argentina
⚡ अब आपकी बारी... 👇 कमेंट में बताइए: क्या आप इस Prediction से Agree करते हैं या आपकी Champion Team कोई और है?
❤️ पोस्ट को Like करें
📲 अपने Football Friends के साथ Share करें
💬 अपनी Dream Final भी कमेंट करें!
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    21 hrs ago
  • झारखंड के हजारीबाग में घर लौट रहे एक CRPF जवान की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब जवान की चपेट में एक हाइवा गाड़ी आ गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है।
    1
    झारखंड के हजारीबाग में घर लौट रहे एक CRPF जवान की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब जवान की चपेट में एक हाइवा गाड़ी आ गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है।
    user_Mohan Guru
    Mohan Guru
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.