*शिवहर पुलिस ने लौटाईं 49 चेहरों पर खुशियां, बरामद मोबाइल पाकर खिले मालिकों के चेहरे* **************************** शिवहर/ पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 49 लोगों को उनके खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन सौंपे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुम होने या चोरी होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और आईएमईआई ट्रैकिंग के जरिए पिछले दो महीनों में कुल 49 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों को सोमवार को उनके वास्तविक उपभोक्ताओं को सौंप दिया गया। मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरों पर अपने फोन वापस पाकर खुशी साफ झलक रही थी। लाभार्थियों ने पुलिस अधीक्षक और पूरी पुलिस टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस की मेहनत और तत्परता के कारण उन्हें उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल सका। गौरतलब है कि ऑपरेशन मुस्कान पुलिस द्वारा चलाया जा रहा एक विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से खोजकर उनके असली मालिकों को लौटाना है। इस अभियान के तहत बिहार समेत कई राज्यों में हजारों मोबाइल बरामद कर लोगों को सौंपे जा चुके हैं।

- शिवहर में LPG गैस को लेकर बड़ा अपडेट: प्रशासन बोला – नहीं है कोई कमी, अफवाहों से रहें सावधान1
- Post by Santosh kumar1
- Post by Expose sitamarhi1
- DM शेखर आनंद और SP बलिराम कुमार चौधरी ने गैस एजेंसी का निरीक्षण किया:DM कहे पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध.........1
- अगर आप सड़क पर दो पहिया वाहन से चलते हैं तो हेलमेट और लाइसेंस लेकर चले नहीं तो कट सकता है आपका भी चालान ।1
- Post by Bachche Singh Harichhapra1
- मुजफ्फरपुर से शिवहर जा रही कार का बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार गड्ढे में समाई1
- Post by Santosh kumar1
- Post by RITIK RAJPUT1