Shuru
Apke Nagar Ki App…
Chair pose at home chhipabarod
Jagdish Chandra Sharma
Chair pose at home chhipabarod
More news from राजस्थान and nearby areas
- हरनावदाशाहजी में हिंदू सम्मेलन पर निकली शोभायात्रा1
- अभिभावक गोष्ठी सम्पन्न, शिक्षा के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन छीपाबड़ौद - विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मन्दिर केलखेड़ी में अभिभावक गोष्ठी का सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि गोष्ठी में विद्यालय के आचार्य-दीदी, अभिभावकगण एवं प्रबुद्ध नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय एवं अभिभावकों के मध्य सुदृढ़ समन्वय स्थापित करना रहा। गोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों, सह-शैक्षिक गतिविधियों, अनुशासन, संस्कार निर्माण एवं परीक्षा परिणाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। आचार्य-दीदी जी ने विद्यार्थियों की प्रगति का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय में केवल पाठ्य ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार, राष्ट्रभावना, चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के अध्ययन, दिनचर्या, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक वातावरण निर्माण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। अभिभावकों ने भी विद्यालय की शिक्षण पद्धति, अनुशासन व्यवस्था एवं संस्कारयुक्त वातावरण की सराहना करते हुए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। गोष्ठी का वातावरण अत्यंत सकारात्मक एवं उत्साहवर्धक रहा, जिससे विद्यालय और अभिभावकों के मध्य विश्वास एवं सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई। कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु सभी मिलकर निरंतर प्रयासरत रहेंगे। यह गोष्ठी समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश लेकर आई कि जब विद्यालय और अभिभावक एकजुट होकर कार्य करते हैं, तब बच्चों का भविष्य उज्ज्वल एवं राष्ट्र सशक्त बनता है।9
- नगरकोट माताजी को 500 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई। शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर पहाड़ी पर स्थित मां नगर कोट मंदिर पर रविवार को ग्रामीणों द्वारा माता जी को 500 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद उपखंड मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित तिलगवा गांव के ग्रामीणों द्वारा नगरकोट माताजी को 500 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई ग्रामीण सुबह से ही तिलगवा गांव से एकत्रित होकरअपने अपने हाथों में चुनरी लेकर ढोल नंगाड़ो के साथ पैदल नोनेरा, मझारी, मुंगावली होते हुए शाहाबाद पहुंचे और शाहाबाद स्थित नगरकोट माताजी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना के साथ 500 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई इस दौरान महिलाएं एवं पुरुष तथा बालिकाएं जय माता दी के नारे लगाते हुए डीजे की धुन पर झूमते गाते हुए जा रही थी और जगह-जगह चुनरी यात्रा का स्वागत भी किया गया बाद में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया तथा चुनरी यात्रा का समापन किया गया ।4
- जिला गुना में ऐसा क्या हुआ देखिए1
- जिला झालावाड़ रायपुर क्षेत्र के तहसील1
- माचलपुर पुलिस द्वारा बड़ी एनडीपीएस कार्यवाही, 5 करोड़ रुपये मूल्य का अवैध मादक पदार्थ निर्माण में प्रयुक्त कैमिकल जप्त।5
- Bhastrika pranayam at home chhipabarod1
- हरनावदाशाहजी.कस्बे में रविवार को आयोजित हिन्दू सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बारां विभाग प्रचारक हेमेंद्र ने कहा कि बलहीनों को कोई नही पूछता जबकि बलवान को विश्व पूजता है। इसलिए हिंदू समाज को संगठित रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि धर्म कर्मकांड ही नही बल्कि आचरण और व्यवहार है और जो धर्म की रक्षा करता है धर्म उसकी रक्षा करता है। देश पर बाहरी शक्तियों के हमलो के बाद भी आज हिंदू धर्म जिंदा है। क्योंकि आचरण और व्यवहार से ही हमने विश्व विजय किया है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के पीछे भी यही उद्देश्य है कि हम हिंदू समाज में जातिगत भेदभाव भूलकर काम करें। धर्मसभा को हनुमान दास महाराज एवं दुर्गावाहिनी प्रांत सह संयोजिका शोभा पारेता ने भी संबोधित किया। इससे पहले दोपहर 1 बजे शिवालय गुफा मंदिर के बाहर से जुलूस निकाला जिसमें कलश धारण किए महिलाओं के साथ राम दरबार, बिरसा मुंडा एवं झांसी की रानी की झांकियां शामिल रही। जो विवेकानंद सर्किल से कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकला। इस दौरान बडी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चों का हुजूम शामिल रहा। संबोधन मेला मैदान में हुआ जिसका संचालन ओम गौत्तम ने किया।4
- खेड़ला में कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न छीपाबड़ौद - खेड़ला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा एवं आकर्षक शोभा यात्रा के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन अत्यन्त उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से आए हजारों श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी जनों ने सहभागिता कर हिन्दू एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय नारों एवं देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ महिलाओं द्वारा सुसज्जित कलश यात्रा से हुआ, जिसमें मातृशक्ति ने पारम्परिक वेशभूषा में भाग लेकर भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं की अद्भुत छटा बिखेरी। इसके पश्चात निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में विभिन्न झांकियों के माध्यम से हिन्दू संस्कृति, वीरता, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता हरिसिंह गोचर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विकास गाथा एवं राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ ने समाज को संगठित कर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संस्कारों की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में बंधकर राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है और हमें अपने संस्कारों एवं परम्पराओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लेना चाहिए। मातृशक्ति वक्ता निशा गौतम ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि समाज में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं को संस्कारों की प्रथम गुरु बताते हुए परिवार एवं समाज को सुदृढ़ बनाने में महिलाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया। उन्होंने मातृशक्ति से अपने बच्चों में राष्ट्रप्रेम, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों का संचार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ तथा उपस्थित जनसमूह ने समाज में समरसता, सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। सम्मेलन का समापन राष्ट्रगीत एवं भारत माता के जयकारों के साथ हुआ। यह आयोजन क्षेत्र में हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक जागरण एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने वाला प्रेरणादायक कार्यक्रम साबित हुआ। कार्यक्रम के संयोजक रुप चन्द भील, कमल, राजेश सिंह, निरन्जन मेघवाल, रामकिशन मालव आदि उपस्थित रहें |3